Monday, 17 August 2020

प्रो निर्मला एस मौर्या ने कुलपति पद संभाला

हम सब साथ मिल कर करेंगे काम- कुलपति


जौनपुर. वीर बहादुर सिं
ह पूर्वांचल विश्वविद्यालय में सोमवार को नवनियुक्त कुलपति  प्रो निर्मला एस मौर्या ने पदभार ग्रहण किया. प्रो निर्मला एस मौर्य उच्च शिक्षा और शोध संस्थान, दक्षिण भारत हिन्दी प्रचार सभा, मद्रास की  कुलसचिव रही है.


निवर्तमान कुलपति प्रो. त्रिलोक नाथ सिंह ने नवनियुक्त कुलपति प्रो निर्मला एस मौर्य  को विश्वविद्यालय के कुलपति कार्यालय में कुलपति पद का चार्ज दिया. इस दौरान विश्वविद्यालय के कुलसचिव सुजीत कुमार जायसवाल एवं ओएसडी डॉ के एस तोमर ने कार्यभार की प्रक्रिया पूरी करवाई.

कार्यभार ग्रहण करने के पश्चात् कुलपति सभागार में  शिक्षक एवं कर्मचारियों  को संबोधित करते हुए कुलपति प्रोफेसर निर्मला मौर्य ने कहा कि विश्वविद्यालय के विकास के लिए हम सब  साथ मिलकर काम करेंगे हमारी प्राथमिकता  विद्यार्थी है। हम पढ़ाई के साथ- साथ विद्यार्थियों के व्यक्तित्व विकास के लिए भी काम करेंगे।

उन्होंने कहा कि आज हम उन दो महिलाओं का स्मरण करना चाहते है पहली माँ जिन्होंने मुझे जन्म दिया और दूसरी सास, जिसके कारण मेरा व्यक्तिव का विकास हुआ और मैं यहा तक पहुँचीं. उन्होंने कहा कि मैं विश्वविद्यालय परिवार के सभी सदस्यों का साथ चाहती हूँ.

इस अवसर पर उन्हें पुष्पगुच्छ भेंट कर स्वागत किया गया. इस अवसर पर विश्वविद्यालय के वित्त अधिकारी श्री एम.के. सिंह, परीक्षा नियंत्रक श्री वी. एन.सिंह, सहायक कुलसचिव अमृतलाल, प्रो. बी. बी. तिवारी, प्रो. मानस पांडेय, प्रो अविनाश , प्रो. अजय द्विवेदी, डॉ. मनोज मिश्र, , प्रो. राम नारायण, डॉ राज कुमार, प्रो. देवराज सिंह,  प्रो. बीडी शर्मा, प्रो.अजय प्रताप सिंह, डॉ. संतोष कुमार , डॉ. अलोक सिंह, डॉ. दिग्विजय सिंह राठौर, डॉ. सुनील कुमार,डॉ अवध बिहारी सिंह,  डॉ. विजय तिवारी  समेत  शिक्षक, कर्मचारी उपस्थित रहे.


 निवर्तमान कुलपति को दी गई विदाई

जौनपुर। वीर बहादुर सिंह पूर्वांचल विश्वविद्यालय के कुलपति सभागार में सोमवार को निवर्तमान कुलपति प्रोफेसर टीएन सिंह के लिए विदाई समारोह का आयोजन किया गया। कुलपति सभागार में आयोजित विदाई समारोह को संबोधित करते हुए प्रोफेसर टी एन सिंह ने कहा कि वीर बहादुर सिंह पूर्वांचल विश्वविद्यालय में मुझे बहुत ही अल्प समय  कार्य करने को मिला। इस अल्प समय में अधिकारियों एवं शिक्षकों से संवाद स्थापित कर बेहतर कार्य करने 

का प्रयास किया गया। उन्होंने कहा कि हर समस्या का समाधान संवाद में है अगर हम किसी समस्या के हल के लिए एक साथ बैठकर संवाद करें तो उसका हल सामने होता है। विश्वविद्यालय के वित्त अधिकारी एम के  सिंह ने कहा कि कुलपति जी ने अपने छोटे से कार्यकाल में तमाम महत्वपूर्ण कार्यों को बड़े सरलता से निर्णय लेकर किया है । कुलसचिव सुजीत कुमार जयसवाल ने कहा कि आपने कार्यभार ग्रहण करने के पहले दिन से ही हर समस्या का समाधान किया है। जनसंचार विभाग के अध्यक्ष डॉ मनोज मिश्र ने  आभार व्यक्त किया। इस अवसर पर परीक्षा नियंत्रक बीएन सिंह सहायक कुलसचिव अमृतलाल, डॉ के एस तोमर समेत विश्वविद्यालय के शिक्षक कर्मचारी उपस्थित रहे।