विश्व पर्यावरण दिवस पर स्वयम सेवा प्रकल्प द्वारा क्लीन कैम्पस -ग्रीन कैम्पस के नारे के साथ विश्वविद्यालय परिसर में पौध रोपण किया गया. कुलपति प्रो.सुंदर लाल के निर्देशन में चीफ प्राक्टर अजय दिवेदी नें आज स्वयं सेवा प्रकल्प के स्वयं सेवकों के साथ परिसर की सफाई की एवं बरगद,पीपल ,आम,जामुन और शीशम सहित परिसर में करीब २५ पौंधो को रोपित किया. इस अवसर पर स्वयम सेवा प्रकल्प के स्वयं सेवकों को संबोधित करते हुए कुलपति प्रो.सुंदर लाल नें कहा कि विश्वविद्यालय परिसर में अभी बृक्ष बहुत कम हैं इसलिए इस वर्ष बारिश के महीनों में वृक्ष रोपण हेतु एक महा अभियान चलाया जायेगा .