Tuesday, 4 August 2015

सभी के साथ समान व्यवहार करती है प्रकृति: कुलपति

                                 एक छात्र एक पेड़ अभियान अन्तर्गत विश्वविद्यालय परिसर में हुआ पौधरोपण

विश्वविद्यालय परिसर में मंगलवार को एक छात्र एक पेड़ अभियान की शुरूआत कुलपति प्रो. पीयूष रंजन अग्रवाल ने पौधरोपण कर की। नये सत्र में पर्यावरण संरक्षण के लिए विश्वविद्यालय के शिक्षक, अधिकारियों ने छात्रों के साथ पौधरोपण कर प्रकृति के प्रति जुड़ने का संकल्प दिलाया।
अभियान की शुरूआत करते हुए कुलपति प्रो. पीयूष रंजन अग्रवाल ने कहा कि प्रकृति सभी मानवों के साथ एक प्रकार का व्यवहार करती है। हमें जीवन के लिए पानी, हवा प्रकृति द्वारा ही प्राप्त होती है। प्रकृति उदार और ईमानदार है जो सहज सबके लिए उपलब्ध है। हमने अपने दैनिक जीवन में प्रकृति से बहुत कुछ लिया है। हमारा नैतिक दायित्व होता है कि प्रकृति को हम कुछ लौटायें। पौधरोपण कर हम इस नेक कार्य को हम कर सकते है। उन्होंने पौधरोपण करने वाले छात्रों से अपील की कि आज रोपित किये जाने वाले पौधों को गोद लेकर अपना नाम जोड़े और उसकी सेवा करते रहे।
कुलसचिव डा. बीके पाण्डेय ने कहा कि इस अभियान में जिन विद्यार्थियों ने पौधरोपण किया है उन्होंने एक पुनीत कार्य किया है। अब उनकी जिम्मेदारी है कि अगली पीढ़ी को हरा भरा पौधा सौंपकर जाय। वित्त अधिकारी एमके सिंह ने कहा कि वृक्षों के बिना जीवन संभव नहीं है। मानव को तपती गर्मी में वृक्ष की छांव ही राहत देती है। 

एक छात्र एक पेड़ अभियान के समन्वयक प्रो. बीबी तिवारी ने कहा कि विश्वविद्यालय में पिछले वर्ष इस अभियान की शुरूआत हुई थी। इस वर्ष विश्वविद्यालय अनुदान आयोग ने इस सोच को पूरे देश के विश्वविद्यालयों एवं महाविद्यालयों को अपने यहां संचालित करने के लिए कहा है। 
पौधरोपण अभियान के अन्तर्गत चरक छात्रावास, डा. सीवी रमन छात्रावास एवं विश्वकर्मा छात्रावास के समीप 350 पौधे लगाये गये। इनमें आम, जामुन, आंवला, अमरूद, ढिठोर, मौलश्री, नीम, कटहल आदि के पौधे शामिल थे। 

कार्यक्रम का संयोजन सुरजीत यादव, संचालन डा. एचसी पुरोहित एवं धन्यवाद ज्ञापन डा. मानस पाण्डेय ने किया। इस अवसर पर डा. अविनाश पार्थडिकर, डा. बीडी शर्मा, डा. मनोज मिश्रा, डा. आशुतोष सिंह, डा. दिग्विजय सिंह राठौर, डा. केएस तोमर, डा. सुनील कुमार, सुशील कुमार प्रजापति, डा. धर्मेंद्र सिंह, डा. विनय वर्मा, सुबोध पाण्डेय सहित विभिन्न संकायों के विद्यार्थी मौजूद रहे।


Wednesday, 29 July 2015

शोकसभा

                                                         लोगों का दिल छू लेते थे कलाम साहब 

मंगलवार को संगोष्ठी भवन में आयोजित शोकसभा में पूर्व राष्ट्रपति एपीजे अब्दुल कलाम साहब को नमन करते कुलपति ने कहा कि डा.कलाम ने शिक्षक, वैज्ञानिक, राष्ट्रपति व लेखक के रूप में देश का नेतृत्व किया है। जिस समारोह में जाते थे वह अपनी बातों से लोगों का दिल छू लेते थे। 

Tuesday, 21 July 2015

रोवर्स रेंजर्स सम्मान समारोह

 रोवर्स रेंजर्स का मुख्य उद्देश्य सेवा:कुलपति 

वीर बहादुर सिंह पूर्वांचल विश्वविद्यालय के संगोष्ठी भवन में सोमवार को रोवर्स रेंजर्स की प्रादेशिक रैली में प्रथम स्थान प्राप्त करने वाले 48 रोवर्स रेंजर्स को विश्वविद्यालय के कुलपति प्रो. पीयूष रंजन अग्रवाल द्वारा मेडल देकर सम्मानित किया गया। बतौर मुख्य अतिथि सम्मान समारोह को सम्बोधित करते हुए कुलपति प्रो. पीयूष रंजन अग्रवाल ने कहा कि मैं स्काउट से बचपन से जुड़ा हूं। रोवर्स रेंजर्स का मुख्य उद्देश्य सेवा है। उपस्थित रोवर्स रेंजर्स को विश्वविद्यालय का नाम रोशन करने के लिए बधाई एवं शुभकामना देते हुए उन्होंने कहा कि आप की कोशिश आम लोगों की परेशानियों को कम करना है। इसलिए यह सेवा का मिशन है। चरित्र निर्माण, अनुशासन और श्रम से समाज निर्माण अहम भूमिका निभायी जा सकती है जिससे संगठन ही नहीं अपितु राष्ट्र निर्माण में भी हम महत्वपूर्ण भूमिका अदा कर पाएंगे। इस दिशा में विश्वविद्यालय द्वारा जनपदीय स्तर पर प्रशिक्षण कार्यक्रम चलाये जाएंगे एवं राष्ट्रीय पाठ्यक्रम के आलोक में अच्छे प्रशिक्षकों को भी विश्वविद्यालय द्वारा बुलाया जाएगा। 

बतौर विशिष्ट अतिथि वित्त अधिकारी मृत्युंजय कुमार सिंह ने कहा कि रोवर्स रेंजर्स से जुड़कर सामाजिक कार्यों में महत्वपूर्ण भूमिका का निर्वहन हो रहा है। उन्होंने इस अवसर पर सम्मानित हुए रोवर्स रेंजर्स को भविष्य के लिए अपनी शुभकामनाएं दी।
इस अवसर पर विश्वविद्यालय के रोवर्स रेंजर्स संयोजक डा. राघवेंद्र कुमार पाण्डेय ने रोवर्स रेंजर्स की प्रगति आख्या प्रस्तुत करते हुए भविष्य की रूपरेखा बतायी। इसके पूर्व कार्यक्रम के प्रारम्भ में छात्रा विजय लक्ष्मी यादव एवं कुमारी नीतू शर्मा ने सरस्वती वंदना तथा स्वागत गीत प्रस्तुत किया। आभार संयोजक डा. मनोज कुमार तिवारी एवं कार्यक्रम का संचालन डीओसी रोवर्स रेंजर्स जौनपुर राकेश मिश्रा ने किया। इस अवसर पर रोवर्स रेंजर्स संयोजक आजमगढ़ डा. शशि कुमार मिश्र, डा. घनश्याम दूबे, डा. मनोज मिश्र, डा. अवध बिहारी सिंह, डा. दिग्विजय सिंह राठौर, डा. सुनील कुमार सहित अन्य लोग उपस्थित रहे।
-------------------------------------------------------------------------------------------------------------------------
जिला एवं ब्लॉक स्तरीय बाल संरक्षण समिति के इंटरफेस कार्यक्रम 
वीर बहादुर सिंह पूर्वांचल विश्वविद्यालय के एच.आर.डी. विभाग एवं जिला प्रशासन जौनपुर के संयुक्त तत्वावधान में जिला मुख्यालय में एक दिवसीय जिला एवं ब्लॉक स्तरीय बाल संरक्षण समिति के इंटरफेस कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस कार्यक्रम में जौनपुर जनपद के सभी प्रमुख अधिकारियों को बाल संरक्षण, उनके अधिकारो एवं उनके सुरक्षा संबंधी बातों पर विस्तार से चर्चा की गई। इस कार्यक्रम में बतौर मुख्य अतिथि  प्रकाश चन्द्र श्रीवस्तव, मुख्य विकास अधिकारी ने संबोधित करते हुए कहा कि बाल संरक्षण एक जिम्मेवार नागरिक के तौर पर पर हम सभी का कर्तव्य है. उन्हौने जोर देकर कहा कि यदि हम अपने जीवन मे कभी भी ऐसे किसी भी अनाथ बच्चे को सुरक्षित हाथों तक पहुचाते है तो उसका संतोष हमें सदैव रहता है। उन्हौने कहा कि बच्चों से किसी न किसी रूप में हमारा सरोकार रहा है चाहे हम कभी भी बच्चे थे, या कभी हमारे बच्चे होंगे इस बात से कभी भी इनकार नहीं किया जा सकता। इसलिए आवश्यकता है कि हमें बाल संरक्षण के मुद्दे पर संवेदनशील होना चाहिए और इस तरह के मुद्दों को पूरी गम्भीरता से लेना चाहिए। इस अवसर पर बाल कल्याण समिति के अध्यक्ष श्री संजय उपाध्याय ने संबोधित करते हुए किशोर न्याय बोर्ड एवं बाल कल्याण बोर्ड के कार्यों मे अंतर को समझाया उन्हौने कहा कि किशोर न्याय बोर्ड उन बच्चों से संबंधित मसलों हो हल करता है जिसमे किशोर स्वयं अपराधी हो जबकि बाल कल्याण बोर्ड उन मुद्दों को सुलझाता है जिसमे वह स्वयं पीडित हो। इस कार्यक्रम की अध्यक्षता कर रहे परियोजना निदेशक पूर्वांचल विश्वविद्यालय के एच.आर.डी विभाग के पूर्व विभागाध्यक्ष डॉ. अविनाश पाथर्डीकर ने इस संपूर्ण प्रकल्प की गतिविधियों पर चर्चा करते हुए बताया कि यह कार्यक्रम वर्तमान में जौनपुर जनपद के अतिरिक्त मिर्जापुर एवं सोनभद्र के 41 ब्लॉक में संचालित हो रहा है इन सभी जगहों पर लगभाग 20000 लोगों को प्रशिक्षण दिया जा चुका है जिनमे ग्राम एवं ब्लॉक स्तरीय बाल संरक्षण समिति के सदस्य शामिल है। इन सदस्यों में ग्राम प्रधान, आंगनवाडी कार्यकत्री, ए.एन.एम एवं शिक्षक शामिल हैं । इस अवसर पर पूर्वांचल विश्वविद्यालय के प्रबंध अध्यय्यन संकाय के संकायाध्यक्ष डॉ एच.सी. पुरोहित, पूर्व संकायाध्यक्ष डॉ मानस पांडेय, ए.डी. एम फायनेंस, अपर पुलिस अधीक्षक, जिला विकास अधिकारी, उपायुक्त मनरेगा, बाल संरक्षण अधिकारी श्री चन्दन राय सहित जौनपुर जनपद के सभी प्रमुख अधिकारी उपस्थित थे। कार्यक्रम के अंत मे जिला प्रोबेशन अधिकारी श्री अनिल कुमार सोनकर ने धन्यवाद ज्ञापित किया एवं संचालन श्री अभिषेक दिक्षित ने संचालन किया।

Thursday, 2 July 2015

सचिव, उच्च शिक्षा श्री अनिल गर्ग का विश्वविद्यालय में आगमन



विवेकानंद केंद्रीय पुस्तकालय में सचिव, उच्च शिक्षा श्री अनिल गर्ग 

 सचिव, उच्च शिक्षा श्री अनिल गर्ग को स्मृति चिन्ह प्रदान करते कुलपति प्रो  पीयूष रंजन अग्रवाल, साथ में विश्वविद्यालय के वित्त अधिकारी श्री अमर चन्द्र  ,रजिस्ट्रार  डॉ बी के पाण्डेय एवं प्रोफ़ेसर रामजी लाल  ।