Wednesday, 8 November 2017

बायोकेमिस्ट्री विभाग- फ्रेशर पार्टी

विश्वविद्यालय के बायोकेमिस्ट्री विभाग के वरिष्ठ विद्यार्थियों द्वारा कनिष्ठ विद्यार्थियों को बुधवार को फ्रेशर पार्टी दी गई। इस अवसर पर विभाग के शिक्षकों के साथ विद्यार्थियों ने केक काटा व सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किए।
डॉ एस पी तिवारी ने विद्यार्थियों को संबोधित करते हुए कहा कि जीवन में अगर कुछ भी नहीं बन पाए तो एक अच्छा इंसान जरूर बनना चाहिए। डॉक्टर सुधांशु शेखर यादव ने कहा कि वरिष्ठ विद्यार्थियों को सदैव अपने कनिष्ठ विद्यार्थियों का ध्यान रखना चाहिए। डॉ प्रभाकर सिंह ने गीत प्रस्तुत कर विद्यार्थियों का उत्साहवर्धन किया। जनसंचार विभाग के प्राध्यापक डॉक्टर अवध बिहारी सिंह ने कहा कि शिक्षा के दौरान अनुशासित रहने से किसी भी विद्यार्थी की एक अलग छवि बनती है और यह अनुशासन उसे उसकी मंजिल तक पहुंच जाता है। इस अवसर पर डॉ विवेक पांडे डॉ कार्तिकेय शुक्ला श्याम त्रिपाठी समेत विद्यार्थीगण मौजूद रहे।

Tuesday, 7 November 2017

विद्यार्थियों ने अपने हाथों से बनाए मिट्टी के बर्तन


प्रो द्विवेदी ने ड्रोन उड़ाकर  समझायी तकनीकी 
विश्वविद्यालय के उमानाथ सिंह इंजीनियरिंग संस्थान में  मंगलवार को प्रथम वर्ष के विद्यार्थियों के लिए कुम्हार द्वारा चाक  पर मिट्टी के बर्तन बनाने की कला प्रदर्शित की गई।  विद्यार्थियों ने भी अपने हाथों से कई मिट्टी के बर्तन बनाएं और इस कला से रूबरू हुएl 
तकनीकी शिक्षा गुणवत्ता उन्नयन कार्यक्रम के अंतर्गत आयोजित इस कला के प्रदर्शन का उद्देश्य आज की पीढ़ी को अपनी विरासत जोड़  कर रखना था।  कुम्हार विजयशंकर एवं सुनील कुमार ने मैकेनिकल वर्कशॉप के बाहर मेटी, गुल्लक ,गमला,  कुल्हड़, घड़ा आदि निर्मित कर दिखायाl विद्यार्थी अपने हाथों से बर्तन बनाकर काफी खुश दिखेl इस अवसर पर इंजीनियरिंग संकाय के प्रोफेसर बी. बी. तिवारी ने कहा आज समाज में प्लास्टिक का प्रचलन तेजी से बढ़ गया है जो  मानव के साथ-साथ पशु पक्षियों के लिए भी घातक हो गया हैl उन्होंने कहा विद्यार्थी अपने कौशलता के माध्यम से मिट्टी के उत्पादों को राष्ट्रीय स्तर तक पहुंचा सकते हैंl 
विश्वेसरैया हॉल में विशेष व्याख्यान का आयोजन किया गया जिसमें इलाहाबाद विश्वविद्यालय के पूर्व प्रोफेसर सी.के. द्विवेदी ने इमबेडेड सिस्टम पर अपना व्याख्यान दियाl उन्होंने इमबेडेड तकनीकी से बने ड्रोन को उड़ा  दिखाया। वही इंजीनियरिंग संस्थान में आयोजित रंगोली प्रतियोगिता में 8 टीमों ने भाग लिया जिसमें पर्यावरण संरक्षण, बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ ,सोशल मीडिया आदि विषयों पर रंगोली के माध्यम से अपनी सृजन क्षमता प्रदर्शित की।इस प्रतियोगिता में मोनिका पाल प्रथम ,निधि यादव द्वितीय और काजल चौबे की टीम तृतीय स्थान प्राप्त कियाl

विद्यार्थियों के बीच तालमेल विश्वविद्यालय के लिए जरुरी - कुलपति


प्रवेशण  कार्यक्रम 'संगम 2017' का हुआ आयोजन

विश्वविद्यालय के उमानाथ सिंह इंजीनियरिंग संस्थान के प्रथम वर्ष के विद्यार्थियों के लिए सोमवार को संगोष्ठी भवन में प्रवेशण  कार्यक्रम संगम 2017 का आयोजन किया गया।
तकनीकी शिक्षा गुणवत्ता उन्नयन के अंतर्गत आयोजित प्रवेशण  कार्यक्रम 'संगम 2017' के उद्घाटन सत्र में बतौर मुख्य अतिथि विश्वविद्यालय के कुलपति प्रोफेसर डॉ राजाराम यादव ने कहा दिया विश्वविद्यालय एक परिवार है जिसमें सभी को एक दूसरे का सम्मान करना चाहिए। जो विद्यार्थी विश्वविद्यालय में  नव प्रवेशित है उनका वरिष्ठ विद्यार्थी ध्यान रखें और उनके लिए एक अच्छा माहौल तैयार करने में अपना योगदान दें।  कनिष्ठ और  वरिष्ठ छात्रों के बीच बेहतर तालमेल किसी विश्वविद्यालय के लिए बहुत आवश्यक है।  उन्होंने अगर हम नहीं देश के काम आए, धरा क्या कहेगी गगन क्या कहेगा  .......  देशभक्ति  गीत भी विद्यार्थियों को सुनाया। संकायाध्यक्ष प्रोफेसर बीबी  तिवारी ने कहा कि यह एक सुदृढ़ परंपरा है कि वरिष्ठ विद्यार्थी कनिष्ठ विद्यार्थी के लिए एक बेंचमार्क प्रस्तुत करें ताकि कनिष्ठ छात्र उन मानकों का अनुशीलन करें। इस अवसर पर डॉ राजकुमार सोनी ने भी अपने विचार रखें।
संगम 2017 में सांस्कृतिक एवं अन्य प्रतियोगिताओं का आयोजन किया गया। विभिन्न प्रतियोगिताओं में नीतीश बिंद्रा, सैयद इकबाल, आलोक कुमार मिश्रा ,हरिशंकर प्रजापति, शालिनी, रुचि उपाध्याय, काजल चौबे एवं रियांशी  सिंह ने प्रथम स्थान प्राप्त किया जिन्हें  पुरस्कृत किया गया। स्वागत डॉ रजनीश भास्कर एवं डॉ संतोष कुमार ने धन्यवाद ज्ञापन किया।
इस अवसर पर वित्त अधिकारी एम  के सिंह, कुलसचिव संजीव सिंह, डॉ ए के श्रीवास्तव, डॉ आलोक सिंह, डॉ दिग्विजय सिंह राठौर, दीप प्रकाश, सत्यम उपाध्याय, अर्पणा, जया शुक्ला, अभ्युदय सिंह, कीर्ति गुप्ता,अंकित यादव,अनुष्का, संजना, कृति, वीर, साक्षी, आरती,प्रकृति, अनुराग, तुषार, सुनिधि, शैफाली, आंनद समेत शिक्षक एवं छात्र छात्राएं उपस्थित रहे।

Sunday, 5 November 2017

पौधरोपण कर पर्यावरण रक्षा का संकल्प

विश्वविद्यालय को हरा भरा करने के लिए वार्ता हुई 

वीर बहादुर सिंह पूर्वांचल विश्वविद्यालय जौनपुर में शुक्रवार को प्रख्यात पर्यावरणविद् एवं इलाहाबाद विश्वविद्यालय के वनस्पति विज्ञान के प्रोफ़ेसर एनबी सिंह ने विश्वविद्यालय के कुलपति प्रोफ़ेसर डॉ राजाराम यादव को पौधों भेंटकर पर्यावरण रक्षा का संकल्प दिलवाया। प्रोफेसर सिंह ने कदम, इंडियन बादाम आम व जामुन के पौधे विश्वविद्यालय को भेंट किए जिसे विश्वविद्यालय के कुलपति एवं प्रोफेसर सिंह ने  विश्वविद्यालय के शिक्षक एवं कर्मचारियों के साथ गांधी वाटिका एवं कुलपति आवास में लगाया। 

कुलपति से हुई बैठक में विश्वविद्यालय को हरा भरा करने के लिए वार्ता हुई प्रोफेसर सिंह ने कहा कि प्रकृति के प्रति हम  सभी को समर्पित होना होगा। पर्यावरण की रक्षा के लिए अगर अब  नहीं चेते  तो आने वाले समय में नई पीढ़ी को स्वच्छ हवा भी नसीब नहीं होगी। उन्होंने कहां थी जब वह किसी से मिलते हैं तो उसे पौध ही भेंट करते हैं जिससे वह जीवन भर उन्हें याद रख सके और प्रकृति भी हरी भरी रहे। प्रो सिंह  इलाहाबाद विश्वविद्यालय में अनेकों पौधे अपने हाथों से लगाए है जो आज विशाल बन चुके है. विद्यार्थियों को पाठ्यक्रम के साथ ही साथ प्रकृति के प्रति प्रेम भी जगाना दिनचर्या का अंग है। 

विश्वविद्यालय के कुलपति प्रोफ़ेसर डॉ राजाराम यादव ने प्रोफेसर सिंह से पौध रोपण एवं पर्यावरण के अन्य  मुद्दों पर चर्चा की।  उन्होंने बताया कि विश्वविद्यालय में प्लास्टिक के प्रयोग पर रोक लगाई गई है और इसके लिए शिक्षकों, कर्मचारियों और विद्यार्थियों को दायित्व को समझना होगा। शीघ्र ही विश्वविद्यालय को और हरा-भरा करने के लिए बड़े पैमाने पर कार्य योजना बनाने पर भी विस्तार से बातचीत की गई। विश्वविद्यालय के उद्यान विभाग के डॉ राजेश सिंह को  प्रो सिंह ने उद्यान से जुड़ी कई बातें बताई। 
विश्वविद्यालय में पौधरोपण कार्यक्रम में डॉक्टर दिग्विजय सिंह राठौर, डॉक्टर के एस तोमर ,डॉ राजेश सिंह, संजय श्रीवास्तव, अशोक सिंह समेत तमाम लोग