Wednesday, 8 November 2017

संस्कृति को बचाने में पत्रकार की भूमिका अहम् - प्रो ओम प्रकाश


क्षेत्रीय पत्रकारिता का नया दौर विषयक संगोष्ठी का हुआ आयोजन 


 विश्वविद्यालय के जनसंचार विभाग द्वारा बुधवार को संकाय भवन के कांफ्रेंस हॉल में क्षेत्रीय पत्रकारिता का नया दौर विषयक संगोष्ठी का आयोजन किया गया ।
संगोष्ठी में बतौर मुख्य अतिथि मदन मोहन मालवीय हिंदी पत्रकारिता संस्थान महात्मा गांधी काशी विद्यापीठ के निदेशक प्रोफेसर ओम प्रकाश सिंह ने कहा कि वैश्वीकरण एक सपना है लेकिन क्षेत्रीयता यथार्थ है। वैश्वीकरण के नाम पर क्षेत्रीय संस्कृति लुप्त हो रही है। उन्होंने कहा कि क्षेत्रीय पत्रकारिता के माध्यम से इस दौर में स्थानीय मुद्दे राष्ट्रीय व अंतरराष्ट्रीय स्तर पर पहुंच रहे हैं। आज गांव देहात में नवाचार करने वाले को मीडिया में जगह मिल रही है। क्षेत्रीय पत्रकार तकनीक से लैस होकर बेहतर काम कर रहा है मीडिया  तकनीकी के बिना कोई भी पत्रकार काम नहीं कर सकता।  उन्होंने कहा कि नए दौर में हम खो न जाए इसलिए नव मीडिया के माध्यम से विरासत व अतीत को बचाने में क्षेत्रीय पत्रकारों को आगे आना होगा। 
संगोष्ठी के विशिष्ट अतिथि माखनलाल चतुर्वेदी पत्रकारिता विश्वविद्यालय भोपाल के इलेक्ट्रॉनिक मीडिया विभाग के प्रोफेसर श्रीकांत सिंह ने कहा कि  क्षेत्रीय पत्रकारों को क्षेत्र के विकास एवं क्षेत्र की भावनाओं को समझ कर काम करना चाहिए। उन्होंने कहा कि क्षेत्रीय पत्रकारिता ऐसी समस्याओं को उठाए जो क्षेत्र विशेष से जुड़ी हुई हो अगर उस क्षेत्र विशेष के लोगों की बात उठाई जाएगी तो क्षेत्रीय पत्रकारिता का उद्देश्य पूर्ण होगा।
अध्यक्षता करते हुए संकायाध्यक्ष डॉ अजय प्रताप सिंह ने कहा कि पत्रकारिता के क्षेत्र में तकनीकी के कारण बहुत तेजी से बदलाव आया है आने वाले समय में क्षेत्रीय पत्रकारिता के क्षेत्र में और भी बदलाव देखे जाएंगे। डॉ मनोज मिश्र ने क्षेत्रीय पत्रकारिता के विभिन्न आयामों पर अपने विचार रखे वहीं  डॉक्टर अवध बिहारी सिंह में विषय प्रवर्तन किया।
संगोष्ठी के संयोजक डॉक्टर दिग्विजय सिंह राठौर ने अतिथियों का स्वागत  एवं डॉ सुनील कुमार ने धन्यवाद ज्ञापन किया। कार्यक्रम का संचालन जनसंचार विभाग की छात्रा आकांक्षा श्रीवास्तव ने किया। अतिथियों को पर्यावरण के प्रति संदेश देते हुए पौध भेंट किया गया। इस अवसर पर डॉ रुश्दा आजमी, डॉ दयानंद उपाध्याय, सुधाकर शुक्ला, पंकज सिंह समेत राज कॉलेज जौनपुर, मोहम्मद हसन डिग्री कॉलेज की छात्र छात्राएं उपस्थित रहीं।


बायोकेमिस्ट्री विभाग- फ्रेशर पार्टी

विश्वविद्यालय के बायोकेमिस्ट्री विभाग के वरिष्ठ विद्यार्थियों द्वारा कनिष्ठ विद्यार्थियों को बुधवार को फ्रेशर पार्टी दी गई। इस अवसर पर विभाग के शिक्षकों के साथ विद्यार्थियों ने केक काटा व सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किए।
डॉ एस पी तिवारी ने विद्यार्थियों को संबोधित करते हुए कहा कि जीवन में अगर कुछ भी नहीं बन पाए तो एक अच्छा इंसान जरूर बनना चाहिए। डॉक्टर सुधांशु शेखर यादव ने कहा कि वरिष्ठ विद्यार्थियों को सदैव अपने कनिष्ठ विद्यार्थियों का ध्यान रखना चाहिए। डॉ प्रभाकर सिंह ने गीत प्रस्तुत कर विद्यार्थियों का उत्साहवर्धन किया। जनसंचार विभाग के प्राध्यापक डॉक्टर अवध बिहारी सिंह ने कहा कि शिक्षा के दौरान अनुशासित रहने से किसी भी विद्यार्थी की एक अलग छवि बनती है और यह अनुशासन उसे उसकी मंजिल तक पहुंच जाता है। इस अवसर पर डॉ विवेक पांडे डॉ कार्तिकेय शुक्ला श्याम त्रिपाठी समेत विद्यार्थीगण मौजूद रहे।

Tuesday, 7 November 2017

विद्यार्थियों ने अपने हाथों से बनाए मिट्टी के बर्तन


प्रो द्विवेदी ने ड्रोन उड़ाकर  समझायी तकनीकी 
विश्वविद्यालय के उमानाथ सिंह इंजीनियरिंग संस्थान में  मंगलवार को प्रथम वर्ष के विद्यार्थियों के लिए कुम्हार द्वारा चाक  पर मिट्टी के बर्तन बनाने की कला प्रदर्शित की गई।  विद्यार्थियों ने भी अपने हाथों से कई मिट्टी के बर्तन बनाएं और इस कला से रूबरू हुएl 
तकनीकी शिक्षा गुणवत्ता उन्नयन कार्यक्रम के अंतर्गत आयोजित इस कला के प्रदर्शन का उद्देश्य आज की पीढ़ी को अपनी विरासत जोड़  कर रखना था।  कुम्हार विजयशंकर एवं सुनील कुमार ने मैकेनिकल वर्कशॉप के बाहर मेटी, गुल्लक ,गमला,  कुल्हड़, घड़ा आदि निर्मित कर दिखायाl विद्यार्थी अपने हाथों से बर्तन बनाकर काफी खुश दिखेl इस अवसर पर इंजीनियरिंग संकाय के प्रोफेसर बी. बी. तिवारी ने कहा आज समाज में प्लास्टिक का प्रचलन तेजी से बढ़ गया है जो  मानव के साथ-साथ पशु पक्षियों के लिए भी घातक हो गया हैl उन्होंने कहा विद्यार्थी अपने कौशलता के माध्यम से मिट्टी के उत्पादों को राष्ट्रीय स्तर तक पहुंचा सकते हैंl 
विश्वेसरैया हॉल में विशेष व्याख्यान का आयोजन किया गया जिसमें इलाहाबाद विश्वविद्यालय के पूर्व प्रोफेसर सी.के. द्विवेदी ने इमबेडेड सिस्टम पर अपना व्याख्यान दियाl उन्होंने इमबेडेड तकनीकी से बने ड्रोन को उड़ा  दिखाया। वही इंजीनियरिंग संस्थान में आयोजित रंगोली प्रतियोगिता में 8 टीमों ने भाग लिया जिसमें पर्यावरण संरक्षण, बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ ,सोशल मीडिया आदि विषयों पर रंगोली के माध्यम से अपनी सृजन क्षमता प्रदर्शित की।इस प्रतियोगिता में मोनिका पाल प्रथम ,निधि यादव द्वितीय और काजल चौबे की टीम तृतीय स्थान प्राप्त कियाl

विद्यार्थियों के बीच तालमेल विश्वविद्यालय के लिए जरुरी - कुलपति


प्रवेशण  कार्यक्रम 'संगम 2017' का हुआ आयोजन

विश्वविद्यालय के उमानाथ सिंह इंजीनियरिंग संस्थान के प्रथम वर्ष के विद्यार्थियों के लिए सोमवार को संगोष्ठी भवन में प्रवेशण  कार्यक्रम संगम 2017 का आयोजन किया गया।
तकनीकी शिक्षा गुणवत्ता उन्नयन के अंतर्गत आयोजित प्रवेशण  कार्यक्रम 'संगम 2017' के उद्घाटन सत्र में बतौर मुख्य अतिथि विश्वविद्यालय के कुलपति प्रोफेसर डॉ राजाराम यादव ने कहा दिया विश्वविद्यालय एक परिवार है जिसमें सभी को एक दूसरे का सम्मान करना चाहिए। जो विद्यार्थी विश्वविद्यालय में  नव प्रवेशित है उनका वरिष्ठ विद्यार्थी ध्यान रखें और उनके लिए एक अच्छा माहौल तैयार करने में अपना योगदान दें।  कनिष्ठ और  वरिष्ठ छात्रों के बीच बेहतर तालमेल किसी विश्वविद्यालय के लिए बहुत आवश्यक है।  उन्होंने अगर हम नहीं देश के काम आए, धरा क्या कहेगी गगन क्या कहेगा  .......  देशभक्ति  गीत भी विद्यार्थियों को सुनाया। संकायाध्यक्ष प्रोफेसर बीबी  तिवारी ने कहा कि यह एक सुदृढ़ परंपरा है कि वरिष्ठ विद्यार्थी कनिष्ठ विद्यार्थी के लिए एक बेंचमार्क प्रस्तुत करें ताकि कनिष्ठ छात्र उन मानकों का अनुशीलन करें। इस अवसर पर डॉ राजकुमार सोनी ने भी अपने विचार रखें।
संगम 2017 में सांस्कृतिक एवं अन्य प्रतियोगिताओं का आयोजन किया गया। विभिन्न प्रतियोगिताओं में नीतीश बिंद्रा, सैयद इकबाल, आलोक कुमार मिश्रा ,हरिशंकर प्रजापति, शालिनी, रुचि उपाध्याय, काजल चौबे एवं रियांशी  सिंह ने प्रथम स्थान प्राप्त किया जिन्हें  पुरस्कृत किया गया। स्वागत डॉ रजनीश भास्कर एवं डॉ संतोष कुमार ने धन्यवाद ज्ञापन किया।
इस अवसर पर वित्त अधिकारी एम  के सिंह, कुलसचिव संजीव सिंह, डॉ ए के श्रीवास्तव, डॉ आलोक सिंह, डॉ दिग्विजय सिंह राठौर, दीप प्रकाश, सत्यम उपाध्याय, अर्पणा, जया शुक्ला, अभ्युदय सिंह, कीर्ति गुप्ता,अंकित यादव,अनुष्का, संजना, कृति, वीर, साक्षी, आरती,प्रकृति, अनुराग, तुषार, सुनिधि, शैफाली, आंनद समेत शिक्षक एवं छात्र छात्राएं उपस्थित रहे।