Saturday, 9 March 2019

लंदन के अकादमिक कार्यक्रमों में भाग लेंगे डॉक्टर आलोक





वीर बहादुर सिंह पूर्वांचल विश्वविद्यालय के फार्मेसी संस्थान के सहायक प्रोफेसर डॉ आलोक दास 11 से 15 मार्च तक इंग्लैंड की राजधानी लंदन में आयोजित विभिन्न अकादमिक गतिविधियों में भाग लेने के लिए शनिवार को रवाना हुए।

हीथ्रो लंदन में 11 से 12 मार्च तक यूरोसाइकान भैषज्य ज्ञान  एवं औषधीय पौधे विषय पर अंतरराष्ट्रीय सम्मेलन में प्रतिभाग कर शोध पत्र प्रस्तुत करेंगे। 14 से 15 मार्च तक स्टेम सेल पर आयोजित विश्व कांग्रेस में रीजेनरेटिव मेडिसिन विषय पर अपनी बात रखेंगे। इसके साथ ही विश्व कांग्रेस में नैनो मेडिसिन पर एलाइड एकेडमिक्स यूएसए एवं वीर बहादुर सिंह पूर्वांचल विश्वविद्यालय के संयुक्त तत्वावधान  में कार्यशाला आयोजित करेंगे। विश्वविद्यालय के कुलपति प्रोफेसर डॉ राजाराम यादव ने डॉ आलोक दास को बधाई दी है। डॉ दास के 35 शोध पत्र प्रतिष्ठित शोध पत्रिकाओं में पूर्व में प्रकाशित हो चुके हैं इसके साथ ही राष्ट्रीय गौरव एवं भारत विकास अवार्ड से सम्मानित भी किए जा चुके है।

पीयूके व्यवसाय प्रबंध विभाग के पुरातन छात्रों का सम्मेलन सम्पन्न



 वीर बहादुर सिंह पूर्वांचल विश्वविद्यालय के विश्वेश्वरैया सभागार में शनिवार को व्यवसाय प्रबंधन विभाग द्वारा पुरातन छात्र सम्मेलन का आयोजन किया गया।  सम्मेलन में देश-विदेश में कार्यरत पुरातन छात्रों ने शिरकत की।  उन्होंने अपने अनुभवों को वैश्विक परिदृश्य में विद्यार्थियों के समक्ष प्रस्तुत किया। इन अनुभवों से विद्यार्थियों ने नए गुर सीखे।

कार्यक्रम के मुख्य अतिथि प्रो बी बी तिवारी ने कहा कि आने वाले दिनों में हमारे पुरातन छात्र और विश्वविद्यालय के वर्तमान छात्र मिलकर  वैश्विक स्तर पर अपनी पहचान बनायेंगे। उन्होंने कहा कि नवागत छात्रों के लिए पुरातन विद्यार्थियों का स्नेह  सम्बल  का कार्य करता है। 

समारोह की अध्यक्षता करते हुए कुलसचिव सुजीत कुमार जायसवाल ने कहा कि विश्वविद्यालय छात्र हित में सदैव सक्रिय रहता है। उन्होंने कहा कि विश्वविद्यालय के  प्रशासनिक निर्णय सदा विद्यार्थियों के हित में  रहते हैं। उन्होंने कहा कि मुझे उम्मीद है विभाग भविष्य में भी ऐसे सम्मेलनों को आयोजित करता रहेगा।
व्यवसाय प्रबंध विभाग के अध्यक्ष डॉ मुराद अली ने विभाग के पुरातन छात्रों के बारे में बताते हुए कहा कि पुरातन छात्र अतीत एवं भविष्य को जोड़ने वाली एक महत्वपूर्ण कड़ी है। 

पूर्वांचल विश्वविद्यालय मैनेजमेंट पुरातन छात्र एसोसिएशन के अध्यक्ष राज कुमार श्रीवास्तव ने कहा कि देश -विदेश के कार्यरत पुरातन छात्र विभाग के प्रति अपनी जिम्मेदारी को निश्चित रूप से निभाएंगे और ट्रेनिंग तथा प्लेसमेंट विश्वविद्यालय को सदैव अपना योगदान देते रहेंगे। इस अवसर पर विभाग के पुरातन छात्रों के एक डायरेक्टरी का विमोचन किया गया। 


व्यवसाय प्रबंध विभाग के पुरातन विद्यार्थियों द्वारा स्थापित की गई एलएम प्रसाद मेरिट कम मिन्स स्कॉलरशिप अवार्ड 2018 को  विभाग की 2018 बैच की विद्यार्थी रोशनी गौतम को प्रदान किया गया। विभाग के प्राध्यापक डॉ सुशील कुमार सिंह ने अतिथियों का स्वागत किया एवं डॉ अमित वत्स ने  धन्यवाद ज्ञापित किया। संचालन आयशा खान एवं प्रतीक श्रीवास्तव ने किया। 

एकेडमिक इंडस्ट्री इंटरफेस 2019 का हुआ आयोजन

 इस अवसर पर एकेडमिक इंडस्ट्री इंटरफेस 2019 का भी आयोजन आयोजन किया गया। इसमें देश-विदेश से कई वरिष्ठ मैनेजमेंट प्रोफेशनल्स एवं उद्योग उद्यमियों ने प्रतिभाग किया। कार्यक्रम में विभाग में संचालित पाठ्यक्रमों को विश्वस्तरीय एवं उद्योग जगत की जरूरतों के अनुसार विकसित करने पर चर्चा की गई। कार्यक्रम की अध्यक्षता व्यवसाय प्रबंध विभाग के अध्यक्ष डॉ मुराद अली ने की। इस अवसर पर डॉ सुशील सिंह, प्रमेन्द्र विक्रम सिंह, राजेश कुमार,मनोज कुमार त्रिपाठी ,अंकुर शुक्ला,आदि उपस्थित रहे।

सभी बाधाओं को पार करने वाला ही खिलाड़ी


 वार्षिक खेल का हुआ शुभारम्भ 

 पूर्वांचल विश्वविद्यालय में शनिवार  को  वार्षिक खेल प्रतियोगिता 2019 का एकलव्य स्टेडियम में मार्चपास्ट कर शुभारम्भ हुआ। सलामी मुख्य अतिथि  सीओ सदर  सुशील कुमार ने ली। विश्वविद्यालय परिसर के विद्यार्थी  विभिन्न प्रतियोगिताओं में बढ़-चढ़कर हिस्सा ले रहे हैं। 
शुभारम्भ के अवसर पर  कार्यक्रम की अध्यक्षता करते हुए  कुलपति प्रो.डॉ राजाराम यादव ने  कहा कि जो सभी क्षेत्र की बाधाओं को पार करने में सफल होते हैं, वास्तव में वही सफल खिलाड़ी होते हैं। उन्होंने कहा कि खेल के क्षेत्र में हमारा विश्वविद्यालय पूरे प्रदेश में अव्वल नंबर पर है। उन्होंने खिलाडियों को बड़े सपने देखने की सलाह दी।
 मुख्य अतिथि सीओ सदर सुशील कुमार ने कहा स्वस्थ शरीर में ही स्वस्थ मस्तिष्क निवास करता है। जीवन में सफल होने के लिए कड़ी मेहनत, पक्का इरादा, दूरदृष्टि और अनुशासन बहुत जरूरी है ।  
विशिष्ट अतिथि   परीक्षा नियंत्रक  डॉ राजीव कुमार ने  कहा कि  खिलाड़ी हार जीत   से आगे बढ़ कर  खेल भावना से खेलें  । 
इसके पूर्व आयोजन सचिव राजकुमार ने पूरे कार्यक्रम की रूपरेखा प्रस्तुत की। इस अवसर पर प्रो बी बी तिवारी  प्रो बीडी शर्मा ,प्रो अशोक  श्रीवास्तव,डॉ मनोज मिश्र, डॉ विजय प्रताप तिवारी , डॉ प्रदीप कुमार, डॉ संजीव गंगवार,डॉ रसिकेश, डॉ नूपुर तिवारी, डॉ अमरेंद्र सिंह , प्रवीण सिंह,  डॉ मनोज कुमार पांडेय,  डॉ जान्हवी श्रीवास्तव, डॉ अन्नू  त्यागी, डॉ महेंद्र यादव, डॉ सुनील कुमार, डॉ अवध बिहारी सिंह, डॉ. एसपी तिवारी ,डॉ सुशील कुमार सिंह, शैलेश प्रजापति, विनय वर्मा, डॉ विवेक पांडे, अंकुश गौरव आदि उपस्थित रहे। स्वागत डॉ रजनीश भास्कर द्वारा  संचालन   अशोक सिंह   एवं  आभार ज्ञापन डॉ संतोष  कुमार ने  किया  ।
बॉक्स 
घोषित हुए परिणाम 


 वालीबाल पुरुष में एमबीए प्रथम ईसी एवं  सीआई दूसरे नंबर पर और ईईसी तीसरे नंबर पर। इसी तरह महिला में बीटेक प्रथम , फार्मेसी दूसरे नंबर पर और बायोटेक विभाग  तीसरे नंबर पर रहा । कबड्डी पुरुष में ईसी प्रथम, फार्मेसी दूसरे तथा बायोटेक विभाग  तीसरे नंबर पर रहा। महिला मे सीएसआईटी प्रथम, बायोटेक विभाग दूसरे स्थान पर, एमसीए  विभाग तीसरे स्थान पर रहा । बास्केटबॉल पुरुष में सीएसआईटी प्रथम, फार्मेसी दूसरे स्थान पर एमबीए तीसरे स्थान पर, बास्केटबॉल महिला में फार्मेसी प्रथम, साइंस फैकल्टी दूसरे स्थान पर रहे। बैडमिंटन  महिला प्रतियोगिता में ईआई प्रथम ,ईसी विभाग दूसरे पर, सीएसई विभाग तीसरे स्थान पर रहा ।

Tuesday, 5 March 2019

केजीएमयू से पीयू का शोध के लिए हुआ समझौता






लखनऊ में दोनों विश्वविद्यालयों के कुलपति ने एमओयू- समझौता ज्ञापन पर  किया हस्ताक्षर

 वीर बहादुर सिंह पूर्वांचल विश्वविद्यालय एवं  किंग जॉर्ज मेडिकल विश्वविद्यालय, लखनऊ का शोध के लिए समझौता हुआ। मंगलवार को किंग जॉर्ज मेडिकल कॉलेज लखनऊ के कलाम भवन में दोनों विश्वविद्यालय के कुलपति ने एमओयू- समझौता ज्ञापन पर हस्ताक्षर किए।

इस अवसर पर  केजीएमयू  लखनऊ के कुलपति प्रो. एम एल बी भट्ट ने कहा कि   वीर बहादुर सिंह विश्वविद्यालय जौनपुर  के साथ किये गए एमओयू- समझौता ज्ञापन से  शिक्षकों एवं विद्यार्थियों को दोनों  संस्थानों में अकादमिक, ट्रेनिंग, शोध कार्य, संयुक्त शोध प्रकाशन एवं पेंटेंट को बढ़ावा मिलेगा। इसके साथ ही फैकेल्टी विजिट, स्टूडेंट, एकेडमिक एक्सचेंज प्रोग्राम एवं संयुक्त शैक्षणिक कार्यक्रम होंगे।

पूर्वांचल विश्वविद्यालय के कुलपति प्रोफेसर डॉ राजाराम यादव ने कहा कि वीर बहादुर सिंह पूर्वांचल विश्वविद्यालय एवं  किंग जॉर्ज मेडिकल विश्वविद्यालय में शोध की उच्च स्तर की सुविधाएं है। इससे विश्वविद्यालय के  फार्मेसी संस्थान , बायो टेक्नोलॉजी विभाग  , राजेंद्र सिंह रज्जू  भइया  भौतिकीय विज्ञान संस्थान एवं इंजीनियरिंग  संस्थान  में होने वाले शोध में काफी मदद मिलेगी। उन्होंने कहा कि देश के विभिन्न  फंडिंग एजेंसीज में दोनों विश्वविद्यालय का संयुक्त रूप से मेजर रिसर्च प्रोजेक्ट हेतु आवेदन किया जाएगा। इस अवसर पर केजीएमयू  से  डॉ सुधीर सिंह एवं पीयू से डॉ मनीष कुमार गुप्ता उपस्थित रहे।