Thursday, 20 June 2019

योग दिवस की पूर्व संध्या पर निकली योग यात्रा




विश्वविद्यालय परिसर  में पांचवें  अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस की पूर्व संध्या पर बृहस्पतिवार को योग यात्रा का आयोजन किया गया।  योग यात्रा  को मुख्य अतिथि समाजसेवी एवं आशु कवि श्री दरबारीलाल प्रेमी एवं कुलसचिव ने हरी झंडी दिखा कर रवाना किया।  यह यात्रा वीर बहादुर सिंह की प्रतिमा से शुरू होकर विश्वविद्यालय के एकलव्य स्टेडियम से होते हुए मुक्तांगन तक आई । मुख्य अतिथि ने योग के महत्व को बताया। इसके बाद मुक्तांगन परिसर और रोवर्स रेंजर्स भवन  के बाहर कुलसचिव सुजीत जायसवाल ने पौधरोपण किया ।
इस अवसर पर कुलसचिव सुजीत कुमार जायसवाल ने कहा कि योग मन, मस्तिष्क एवं शरीर का एक अभ्यास है।  यह सिर्फ व्यायाम भर नहीं है, बल्कि विज्ञान पर आधारित शारीरिक क्रिया है। यह जीवन को सही प्रकार से जीने का एक मार्ग है। इसके बाद मुक्तांगन परिसर में सांस्कृतिक कार्यक्रम का आयोजन किया गया। जिसमें विद्यार्थियों ने बढ़ चढ़ कर भाग लिया। रोवर्स रेंजर्स के अभिषेक मिश्र एवं साथियों के समूह गायन पर श्रोता झूम उठे। इसी क्रम में पर्यावरण जागरूकता  पर आधारित  नाटक के मंचन को दर्शकों ने काफी सराहा।
 संचालन डॉ संजय श्रीवास्तव ने  किया। इस अवसर पर हरिद्वार से आए सह राज्य प्रभारी आचार्य संजीवजी, अचल हरिमूर्ति, आचार्य कृष्ण मुरारी,शशिभूषण, डा. हेमंत, डा. ध्रुवराज, अमित आर्य, प्रो. बी.डी. शर्मा, प्रो. अजय द्विवेदी, डॉ. संतोष कुमार, डॉ मनोज मिश्र, एनएसएस समन्वयक राकेश यादव, रोवर्स रेंजर्स समन्वयक डॉ. जगदेव, एम.एम भट्ट, डॉ सुनील कुमार,डा. अमरेन्द्र सिंह, डॉ अवध बिहारी सिंह, डॉ पुनीत कुमार धवन, डॉ गिरधर मिश्र,  डॉ विनय वर्मा, डा. सुधीर कुमार उपाध्याय, डॉ राजेश सिंह, अशोक सिंह, रजनीश  सिंह, सुशील प्रजापति सहित  विश्वविद्यालय के शिक्षक,विद्यार्थी  और कर्मचारी उपस्थित रहे। 


रोवर्स/रेंजर्स टीम प्रदेश में अव्वल





कुलसचिव को  सौंपी विजेता  ट्राफी



 विश्वविद्यालय की टीम को  दिगम्बर  जैन कॉलेज बागपत में आयोजित समागम में प्रदेश चैंपियन घोषित किया गया है । विश्वविद्यालय ने  प्रादेशिक रोवर्स/रेंजर्स सत्र 2018-19  में यह उपलब्धि हासिल कर अपने पूर्व   प्रदर्शन  को बरक़रार रक्खा। इस समागम में  कुल आठ विश्वविद्यालयों  ने प्रतिभाग किया जिसमें कुल 20 प्रतियोगिताएं हुई।  पूर्वांचल विश्वविद्यालय आल ओवर चैंपियन रही l इस उपलक्ष्य में बृहस्पतिवार  को मुक्तांगन  में सम्मान समारोह का आयोजन हुआ l
विजेता टीम रामदेव मेमोरियल पी0 जी0 कॉलेज मुहम्मदपुर रानीपुर   रज़मों आजमगढ़ एवं पी0 जी0 कालेज गाज़ीपुर द्वारा विजेता ट्राफी कुलसचिव एवं संयोजक को सौंपी  गई l तत्पश्चात विजेता टीम के द्वारा सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किया गया l विश्वविद्यालय के कुलसचिव सुजीत कुमार जायसवाल ने विद्यार्थियों को मेडल और प्रशस्ति -पत्र प्रदान कर सम्मानित किया l कार्यक्रम  मुख्य अतिथि श्री दरबारी लाल 'प्रेमी'  ने कहा कि नियोजित प्रयास एवं कठिन परिश्रम ही सफलता की कुंजी होती है l कुलसचिव श्री सुजीत कुमार जायसवाल ने लार्ड वेडेन पावेल के सूत्र वाक्य को कोड करते हुए कहा कि '  हर योजना के लिए कार्य और हर कार्य के लिए योजना बनाई  जाए  तो सफलता निश्चित-रुप से कदम चूमती  है l   संयोजक डॉ0 जगदेव ने सबके प्रति  आभार व्यक्त करते हुए बताया  की हम लोगों का सौभाग्य  है कि विश्वविद्यालय की टीम  लगातार  प्रदेश चैंपियन बनी  हुईं हैं l इस अवसर  पर  प्रो अजय  द्विवेदी, डॉ राकेश कुमार यादव, डॉ मनोज   मिश्र, डॉ सुनील कुमार, डॉ मनोज कुमार तिवारी , डॉ घनश्याम  दूबे,  डॉ शशि  कुमार मिश्र,  डॉ संजय  कुमार श्रीवास्तव ,  भरत कुंवर  सिंह, अंजनी  तिवारी, डॉ शफीउज्जमाँ लीडर  ट्रेनर   रोवर , लीडर प्रभारी  मो०  सादिक  और जयंत  पाठक  आदि उपस्थित रहें l

Sunday, 16 June 2019

बाबा साहेब भीमराव अम्बेडकर को समझने के लिए उनके रास्ते पर चलना होगा - प्रोफेसर कुलदीप चंद अग्निहोत्री





भारत की अखंडता में  भारत रत्न बाबा साहेब भीमराव अंबेडकर का योगदान विषयक विशेष  व्याख्यान का हुआ आयोजन 

जौनपुर।  वीर बहादुर सिंह पूर्वांचल विश्वविद्यालय  के विश्वेश्वरैया  सभागार में रविवार को भारत की अखंडता में  भारत रत्न बाबा साहेब भीमराव अंबेडकर का योगदान विषयक  विशेष व्याख्यान का आयोजन किया गया।   सम्बोधित  करते हुए केंद्रीय विश्वविद्यालय हिमाचल प्रदेश के कुलपति   प्रोफेसर डॉ कुलदीप चंद अग्निहोत्री ने कहा कि बाबा साहब को समझने के लिए उनके रास्ते पर चलना पड़ेगा।  बाबा साहब  अंबेडकर प्रखर राष्ट्रवादी एवं प्रख्यात अर्थशास्त्री थे। उन्होंने अपनी पीएचडी के दौरान शोध निष्कर्ष  में  लिखा था कि अंग्रेजों की आर्थिक नीतियां भारत को लूटने का कार्य कर रही  हैं।  बाबा साहब भीमराव अंबेडकर ने सबसे पहले यूरोपीय विद्वानों  की अवधारणा को गलत ठहराया जिसमे  आर्य को बाहर का एवं द्रविण को स्थानीय बताया गया था।  उनका कहना था कि आर्य भारत के मूल निवासी थे।  उन्होंने कहा कि बाबा साहब भीमराव अंबेडकर ने छुआछूत एवं  अस्पृश्यता का सदा विरोध किया ।   हिंदू समाज में व्याप्त कुरीतियों का विरोध किया। उन्होंने इसलिए बौद्ध धर्म को स्वीकार किया  जिससे  राष्ट्रहित को कोई क्षति न पहुंचे जबकि उनके पास इस्लाम और ईसाई धर्म ग्रहण करने का  समान अवसर उपलब्ध था । इस अवसर पर  विश्वविद्यालय के कुलपति प्रोफेसर डॉ राजाराम यादव ने कहा कि बाबा भीमराव अंबेडकर गहन  अन्वेषक थे . अध्ययन ने ही उनको महान बनाया। उन्होंने कहा कि महापुरुषों के सपनों को साकार करने के लिए विश्वविद्यालयों को और मेहनत करनी होगी।  उन्होंने कहा  कि  भारत की नई शिक्षा नीति में मानव संसाधन विकास मंत्रालय की जगह शिक्षा एवं संस्कृति मंत्रालय बनाया जाए।   विश्वविद्यालय के भविष्यगत योजना  पर चर्चा करते हुए  उन्होंने कहा कि विश्वविद्यालय में अशोक सिंघल परंपरागत विज्ञान एवं तकनीकी संस्थान की स्थापना कर  हम  अपने  परंपरागत ज्ञान नवीन  शोध के जरिए मानव कल्याण के लिए प्रस्तुत करेंगे। टेकिप की उपलब्धियों को प्रस्तुत करते हुए  प्रोफेसर बीबी  तिवारी ने मुख्य अतिथि का स्वागत किया।  संचालन डॉ मनोज मिश्र एवं धन्यवाद ज्ञापन डॉ संतोष कुमार ने किया।  इस अवसर पर डॉ प्रमोद कुमार यादव, डॉ पुनीत धवन, डॉ प्रवीण सिंह,  शैलेश प्रजापति,नितेश जायसवाल, संतोष त्रिपाठी, सत्यम उपाध्याय ,अनिल मौर्य, श्याम त्रिपाठी,संतोष उपाध्याय   सहित विद्यार्थी  उपस्थित रहे।
बॉक्स --
  हिमाचल प्रदेश के कुलपति प्रो कुलदीप चंद  अग्निहोत्री ने  रविवार की शाम  प्रोफेसर राजेंद्र सिंह रज्जू भैया भौतिकीय  विज्ञान अध्ययन  एवं शोध संस्थान का भ्रमण किया। उन्होंने वहां  शोध कार्य के लिए लगे जीटा  एपीएस एवं टीपीएस 500 को देख उसके सन्दर्भ में जानकारी प्राप्त की।  उन्होंने कहा कि यह  नवीनतम उपकरण है जो  किसी विश्वविद्यालय में लगाया गया है। उन्होंने प्रसन्नता व्यक्त करते हुए कहा कि इससे  शोध कार्यों को नई दिशा मिलेगी। इस अवसर पर कुलपति प्रो डॉ राजाराम यादव ,डॉ प्रमोद कुमार यादव ,डॉ पुनीत धवन सहित शिक्षक उपस्थित रहे। 

Saturday, 15 June 2019

पंचम अंतरराष्ट्रीय योग दिवस पर विश्वविद्यालय में होंगे विविध कार्यक्रम


 
आयोजन समिति की हुई बैठक 

जौनपुर। वीर बहादुर सिंह पूर्वांचल विश्वविद्यालय में शनिवार को एकलव्य स्टेडियम में पंचम अंतरराष्ट्रीय योग मनाये जाने को लेकर आयोजन समिति की बैठक हुई।  बैठक में निर्णय लिया गया कि अंतरराष्ट्रीय योग दिवस की पूर्व संध्या  20 जून को शाम 6:00 बजे   जागरूकता को लेकर  विश्वविद्यालय परिसर में योग यात्रा का आयोजन किया जाएगा। इस यात्रा में विश्वविद्यालय के विद्यार्थी, शिक्षक, प्रशासनिक अधिकारी एवं कर्मचारी भाग लेंगे। उसी दिन शाम 7:00 बजे मुक्तांगन परिसर में वाद विवाद प्रतियोगिता एवं सांस्कृतिक कार्यक्रमों का आयोजन किया जाएगा जिसका संयोजन राष्ट्रीय सेवा योजना एवं रोवर्स रेंजर्स द्वारा होगा ।        21 जून को पंचम अंतरराष्ट्रीय योग दिवस के अवसर पर मुक्तांगन परिसर में प्रातः 7:00 बजे से 8:00 बजे तक कॉमन योग प्रोटोकॉल का आयोजन होगा।  कॉमन योग प्रोटोकॉल में विश्वविद्यालय के विद्यार्थी, शिक्षक ,प्रशासनिक अधिकारी एवं  कर्मचारी के साथ  क्षेत्र की जनता भी प्रतिभाग करेगी। योग समिति के सदस्य एमएम भट्ट ने बताया कि  मुक्तांगन परिसर में डॉ संजय श्रीवास्तव के निर्देशन में नित्य प्रति  योग का अभ्यास कराया जा रहा है।  इसी के साथ ही जन- जन में योग के महत्व के प्रसार के लिए अंतरराष्ट्रीय योग दिवस की पूर्व संध्या पर योग का मानव जीवन में महत्व विषयक गोष्ठी का भी आयोजन किया गया है।  इस वर्ष योग दिवस समारोह के मुख्य अतिथि दरबारी लाल प्रेमी होंगे।  इस अवसर पर प्रो अजय द्विवेदी,प्रो वीडी शर्मा , डॉ संतोष कुमार,  डॉ मनोज मिश्र,  डॉ राकेश कुमार यादव,डॉ  जगदेव, डॉ संजय कुमार श्रीवास्तव, मदन मोहन भट्ट, रजनीश कुमार सिंह, अशोक कुमार सिंह सहित  लोग उपस्थित रहे।