Tuesday, 29 December 2020

कुलपति ने वृद्धों को वितरित किया कम्बल

शहर के प्रेमराजपुर गांव में स्थित वृद्धाश्रम में वीर बहादुर सिंह पूर्वांचल विश्वविद्यालय की कुलपति प्रोफ़ेसर निर्मला एस. मौर्य ने आश्रम के 50 से अधिक बुजुर्ग महिलाओं एवं पुरुषों को निजी धन से कंबल, मास्क, साबुन फल, बिस्किट वितरित किया तथा कोविड-19 के बारे में जागरूक किया। इस दौरान उन्होंने पत्रकारों से बातचीत करते हुए कहा कि वृद्धाश्रम आधुनिक समाज की देन है वर्तमान समय में लोगों की कोशिश होनी चाहिए कि वृद्धाश्रम की संख्या बढ़े नहीं बल्कि घटनी चाहिए। उन्होंने आश्रम के बुजुर्ग महिलाओं एवं पुरुषों के साथ ढाई घंटे समय दिया और कहा कि उनके बीच में आकर वह अपने आपको धन्य समझ रही हैं और जब भी अवसर मिलेगा वह आपके बीच पुनः आने का प्रयास करेंगी | इस अवसर पर शिक्षक संघ के अध्यक्ष डॉ विजय कुमार सिंह, कार्यक्रम समन्वयक रासेयो राकेश कुमार यादव, मिशन शक्ति समन्वयक डॉ जान्हवी श्रीवास्तव, समाज कल्याण अधिकारी  विपिन कुमार यादव, महिला संरक्षण एवं बाल कल्याण अधिकारी चंदन राय, आश्रम के प्रबंधक गिरिजेश राय संचालक गोविंद तिवारी, मनोज श्रीवास्तव, डॉ अवधेश कुमार, मनोज कुमार, मौर्य, सत्यम सुंदरम मौर्य,आयुष यादव, शिवम मौर्य रघुनंदन आदि उपस्थित रहे।

Monday, 28 December 2020

पीयू कुलपति ने परिसर के सुरक्षाकर्मियों को बांटे कंबल

विश्वविद्यालय की कुलपति प्रोफेसर निर्मला एस. मौर्य ने विश्वविद्यालय परिसर की सुरक्षा में तैनात 41 सुरक्षाकर्मियों को सोमवार को कंबल बांटे।इस अवसर पर विश्वविद्यालय की कुलपति प्रोफेसर निर्मला एस. मौर्य ने कहा कि कंपकंपाती ठंड में सुरक्षा बल परिसर में तैनात हैं।इस मौसम में उनकी सेहत पर प्रतिकूल असर ना पड़े, इस बात को लेकर विश्वविद्यालय प्रशासन गंभीर है। सुरक्षा बलों का दायित्व भी हमारी जिम्मेदारी है। उन्होंने कहा कि सुरक्षा बल के जवान के साथ-साथ परिसर में कुलपति आवास पर काम करने वाले सभी कर्मचारियों को कंबल वितरित किया गया। उनका मानना है कि  अत्यधिक सर्दी मैं उनको थोड़ी राहत मिलेगी और वह बचाव करते हुए अपना काम मुस्तैदी से करेंगें। उन्होंने कहा कि जरूरतमंदों की सेवा से बड़ा कोई नेक कार्य नहीं होता। इस अवसर पर कुलपति जी के विशेष कार्य अधिकारी  डॉक्टर के एस तोमर एवं मीडिया  प्रभारी डॉ राज कुमार उपस्थित थे | 

Saturday, 26 December 2020

महामना की जयंती पर पीयू की कुलपति का हुआ सम्मान

वीर बहादुर सिंह पूर्वांचल विश्वविद्यालय जौनपुर की कुलपति प्रोफेसर निर्मला एस.मौर्य, प्रो.एस. एस. कुशवाहा समेत काशी हिंदू विश्वविद्यालय की कई विभूतियों को वाराणसी के अस्सी घाट पर एक समारोह में सम्मानित किया गया।यह सम्मान आश्रय सेवा संस्था द्वारा आयोजित तथा संस्कृति विभाग उत्तर प्रदेश सरकार एवं सुबह बनारस के सहयोग से महामना मालवीय जी की जयंती के अवसर पर किया गया। इस अवसर पर वीर बहादुर सिंह पूर्वांचल विश्वविद्यालय की कुलपति प्रो.निर्मला एस.मौर्य ने कहा कि भारतरत्न पंडित महामना मदन मोहन मालवीय जी के लिए समाज, संस्कार और सौहार्द बहुत मायने रखते थे। वह बहुआयामी व्यक्तित्व के स्वामी थे। उनके दूरदृष्टि का ही परिणाम है कि उनके द्वारा स्थापित काशी हिंदू विश्वविद्यालय विश्व के अग्रिम विश्वविद्यालयों में गिना जाता है। उन्होंने कहा कि मैं सौभाग्यशाली हूं कि मुझे काशी हिंदू विश्वविद्यालय में अध्ययन का अवसर मिला। महामना की प्रेरणा से ही मैंने दक्षिण भारत में हिंदी के प्रचार प्रसार में अपनी महती भूमिका निभाई। कुलपति जी के सम्मान पर विश्वविद्यालय के प्रो. मानस पांडेय, प्रोफ बी बी तिवारी, प्रो. अविनाश पाथर्डीकर, प्रो. अजय द्विवेदी, प्रो.अजय प्रताप सिंह, प्रो. अशोक कुमार श्रीवास्तव, प्रो.देवराज सिंह,डॉ मनोज मिश्र, डॉ राजकुमार, डॉ मनीष कुमार गुप्ता, डॉ दिग्विजय सिंह, डॉ. सुनील कुमार, डॉ. रसिकेश गुप्ता, डॉ. जान्हवी श्रीवास्तव, अनु त्यागी, श्याम श्रीवास्तव, श्याम त्रिपाठी आदि शिक्षकों और कर्मचारियों ने हर्ष जताया है।

Thursday, 24 December 2020

स्काउट गाइड सच्चे समाजसेवी: कुलपति

रोवर्स रेंजर्स कैम्प के समापन समारोह की पूर्व संध्या पर हुआ नाटक का मंचन

जौनपुर। वीर बहादुर सिंह पूर्वांचल विश्वविद्यालय में चल रहे रोवर्स- रेंजर के एडवांस प्रशिक्षण शिविर की पूर्व संध्या पर बुधवार की शाम ग्रैंड कैंप फायर का आयोजन किया गया। शिविर विश्वविद्यालय परिसर में 18  से 24 दिसंबर तक आयोजित किया गया है। इस अवसर पर विश्वविद्यालय की कुलपति प्रो. निर्मला एस. मौर्य ने कहा कि स्काउट- गाइड सच्चे समाज सेवक होते हैं। प्रकृति के साथ जीने की कला हमें स्काउट गाइड से सीखनी चाहिए। उन्होंने कहा कि अगर मन में सेवा का भाव हो और कार्य के प्रति आत्मीयता हो तो अन्य कोई भी बाधा मायने नहीं रखती। मुख्य अतिथि एवं वित् अधिकारी एम के सिंह ने कहा कि प्रत्येक विद्यार्थी को रोवर्स-रेंजर और स्काउट गाइड में भाग लेना चाहिए | यह हमें आपस में मिलजुल कर रहने की सीख देता है। परीक्षा नियंत्रक व्यास नारायण सिंह ने कहा कि रोवर रेंजर ईमानदार और मितव्ययी होते हैं। शिक्षक संघ के अध्यक्ष डॉ विजय बहादुर सिंह ने कहा कि हमारा पूरा जीवन स्काउटिंग से जुड़ा होना चाहिए। रोवर -रेंजर के समन्वयक डॉ. जगदेव ने कहा कि विश्वविद्यालय परिसर में हमारे हर विद्यार्थी तन्मयता के साथ कैंप में प्रशिक्षण ले रहे हैं। प्रादेशिक प्रशिक्षण आयुक्त स्काउटिंग अरविंद कुमार श्रीवास्तव ने सात दिवसीय प्रशिक्षण गतिविधियों का मूल्यांकन किया एवं  रोवर्स-रेंजर्स के योगदान से अवगत कराया | इसके बाद प्रतिभागियों द्वारा मनुभाव बद्मरस गीत की प्रस्तुति कि गई  एवं पर्यावरण संरक्षण के संबंध में एक नाटक का मंचन किया गया। इस अवसर पर  डॉ. सफीउज्जमा, प्रमोद कुमार दुबे, सुश्री कविता, राकेश कुमार यादव,आरके जैन, डॉ राज कुमार, डॉ. रणजीत सिंह, डॉ. उदय भान यादव आदि उपस्थित रहे।