Sunday, 17 July 2022
पीयू के 10 केंद्रों पर हुई पीएच.डी. प्रवेश परीक्षा
Monday, 11 July 2022
बढ़ती जनसंख्या को खाद्य उपलब्ध कराना बड़ी चुनौती- डॉ. मनोज
जनसंख्या नियंत्रण के लिए कड़े प्राविधानों की जरूरत
विश्व जनसंख्या दिवस पर सेमिनार का हुआ आयोजन
वीर बहादुर सिंह पूर्वांचल विश्वविद्यालय के जनसंचार विभाग में आजादी का अमृत महोत्सव के अंतर्गत विश्व जनसंख्या दिवस के अवसर पर जनसंख्या विस्फोट एवं खाद्य सुरक्षा विषयक सेमिनार का आयोजन किया गया.जनसंचार विभाग के अध्यक्ष डॉ. मनोज मिश्र ने कहा कि सरकार को जन जागरुकता के साथ कड़े नियम बनाने होंगे जिससे जनसँख्या विस्फोट की स्थिति को रोका जा सके. सबके लिए खाद्य पदार्थ उपलब्ध कराना आज और भविष्य के लिए बहुत बड़ी चुनौती है. यदि दुनिया में जनसंख्या नियंत्रण को लेकर नई चेतना पैदा करनी होगी.उन्होंने कहा कि बढ़ती जनसँख्या के चलते हमारे संसाधन सीमित हो रहे है जिसका एक नवीनतम उदाहारण देश के कुछ महानगर है जहा भूमिगत जल ही समाप्त हो रहे है.
विश्वविद्यालय के मीडिया प्रभारी डॉ. सुनील कुमार ने कहा कि कोरोना काल में सरकार ने इतनी बड़ी जनसँख्या को खाद्यान उपलब्ध कराने में कोई कमी नहीं की. इससे सरकार को बड़े आर्थिक बोझ का सामना करना पड़ा है. अगर जनसँख्या वृद्धि नहीं रूकी तो देश को गरीबी, अशिक्षा और बेरोजगारी का सामना करना पड़ेगा. विभाग के सहायक आचार्य डॉ. अवध बिहारी सिंह ने सेमिनार के विषय जनसंख्या विस्फोट एवं खाद्य सुरक्षा पर विस्तार से प्रकाश डाला.
धन्यवाद ज्ञापन सह नोडल प्रभारी डॉ. जान्हवी श्रीवास्तव एवं संचालन संयोजक डॉ. दिग्विजय सिंह राठौर ने किया. इस अवसर पर डॉ. चन्दन सिंह, अन्नू त्यागी, आनंद कुमार सिंह, पंकज सिंह समेत सामाजिक अनुप्रयुक्त सामाजिक विज्ञान एवं मानविकी संकाय के विद्यार्थी उपस्थित रहे.
Tuesday, 5 July 2022
अभियान में सभी अपनी सहभागिता सुनिश्चित करें- कुलपति
इस अवसर पर कुलपति प्रो. निर्मला एस. मौर्य ने कहा कि विश्वविद्यालय पर्यावरण के लिए बहुत ही संवेदनशील है. वृहद् पौधरोपण कार्यक्रम में विश्वविद्यालय के अधिकारी, शिक्षक, कर्मचारी और विद्यार्थियों को अपनी सहभागिता सुनिश्चित करते हुए इसे सफल बनाना चाहिए. उन्होंने कहा कि हम सभी को संकल्प लेना चाहिए कि कोई भी ऐसी गतिविधि न करें जिससे पर्यावरण को नुकसान हो.
राष्ट्रीय सेवा योजना के समन्वयक डॉ. राकेश कुमार यादव ने बताया कि जौनपुर जनपद के उच्च शिक्षण संस्थानों को दिए गए 15 हजार 300 पौधरोपण के लक्ष्य को आज पूर्ण किया गया.
वृहद् पौधरोपण कार्यक्रम के पहले दिन कुलपति प्रो. निर्मला एस मौर्य, वित्त अधिकारी संजय कुमार राय, परीक्षा नियंत्रक वी.एन. सिंह,डॉ. जाह्नवी श्रीवास्तव आदि ने पौधे रोपित किए. कार्यक्रम का संयोजन पौधरोपण के नोडल अधिकारी विनय वर्मा ने किया.
इस अवसर पर प्रो. रजनीश भास्कर, सहायक कुलसचिव अमृत लाल, डॉ. सुनील कुमार,डॉ. दिग्विजय सिंह राठौर, डॉ. गिरिधर मिश्र, डॉ. विजय तिवारी, डॉ पुनीत धवन,डॉ अरुण चतुर्वेदी, डॉ. जेपी दुबे, डॉ अवनीश कुमार सिंह, डॉ शशिकांत, डॉ. धीरेन्द्र, डॉ. दीपक मौर्य, डॉ. विवेक पाण्डेय, डॉ. दिव्येंदु मिश्र, डॉ लक्ष्मी मौर्य,राजेश सिंह समेत अन्य लोग उपस्थित रहें.

