Thursday, 4 August 2022

आजादी के लिए लड़ने वाले रणबांकुरे हमारे आदर्श - प्रो. निर्मला एस. मौर्य

सेनापुर में बने शहीद स्तंभ पर अर्पित किए गए श्रद्धा सुमन




वीर बहादुर सिंह पूर्वांचल विश्वविद्यालय में आजादी के अमृत महोत्सव के हर घर तिरंगा कार्यक्रम के अंतर्गत गुरुवार को सेनापुर शहीद स्तंभ पहुंचकर कुलपति प्रो. निर्मला एस. मौर्य ने शहीदों को श्रद्धासुमन अर्पित किया। शहीद स्तम्भ परिसर में आयोजित शहीद नमन कार्यक्रम को संबोधित करते हुए कुलपति प्रो. निर्मला एस. मौर्य ने कहा कि आजादी की लड़ाई में अपने प्राणों का बलिदान देने वाले यह नायक हमारे आदर्श हैं। इस गांव का सौभाग्य है कि यहां की मिट्टी में देश के लिए कुर्बानी देने वाले 22 शहीद थे।उनके पराक्रम को कभी भी भुलाया नहीं जा सकता। १८५७ के स्वतंत्रता संग्राम के इतिहास में जौनपुर के शहीदों की कुर्बानी स्वर्ण अक्षरों में दर्ज है. आज की पीढ़ी उनके बलिदान से प्रेरणा लेकर राष्ट्र निर्माण में अपना योगदान दे.ग्रामीण चंद्र प्रकाश एवं अब्दुल हक़ अंसारी ने शहीदों के बारे में विस्तार से प्रकाश डाला। कार्यक्रम में उपस्थित लोगों ने एक स्वर में झंडा ऊँचा रहे हमारा विजयी विश्व तिरंगा प्यारा का गान किया।
इस अवसर पर कुलसचिव महेंद्र कुमार, वित्त अधिकारी संजय कुमार राय, परीक्षा नियंत्रक वीएन सिंह ने संबोधित किया।शहीद स्मारक स्थल पर सैनिक गिरजा शंकर महाविद्यालय, आचार्य बलदेव पीजी कॉलेज कोपा पतरहीं, आरपीएस संस्थान उदयचंदपुर केराकत, स्व. दिग्विजय सिंह महाविद्यालय भौंरा, डीएवीपी संस्थान पतरहीं के शिक्षक और विद्यार्थी और राष्ट्रीय सेवा योजना की सेविकाएं बड़ी संख्या में पहुंची थी। धन्यवाद ज्ञापन एनएसएस के समन्वयक डॉ. राकेश कुमार यादव एवं संचालन हर घर तिरंगा के नोडल अधिकारी डॉ. मनोज मिश्र ने किया।इस अवसर पर सुमन यादव,सुरेंद्र प्रताप सिंह, बीएम पांडेय, प्रहलाद सिंह, ग्राम प्रधान अरविंद चौहान, सहायक कुलसचिव अमृत लाल पटेल, बबीता सिंह, अजीत सिंह, डॉ जाह्नवी श्रीवास्तव, डॉ. सुनील कुमार, डॉ. दिग्विजय सिंह राठौर,राहुल यादव, डॉ. लक्ष्मी प्रसाद, अव्दुल हक अंसारी नरेंद्र प्रताप, अजय कुमार सिंह, प्राथमिक विद्यालय के विद्यार्थी समेत क्षेत्रीय लोग उपस्थित रहे।





Tuesday, 2 August 2022

रंगों के माध्यम से विद्यार्थियों ने दिया देशभक्ति का संदेश

कुलपति ने विद्यार्थियों की सृजनात्मकता की सराहना की




वीर बहादुर सिंह पूर्वांचल विश्वविद्यालय के फार्मेसी संस्थान में मंगलवार को  ‘आजादी के अमृत महोत्सव’ के ‘हर घर तिरंगा’ कार्यक्रम के तहत रंगोली एवं पोस्टर प्रतियोगिता का आयोजन किया गया. प्रतिभागियों ने देशभक्ति आधारित  विषय पर रंगोली एवं पोस्टरों को बनाया. विश्वविद्यालय की कुलपति प्रो. निर्मला एस मौर्य ने प्रतिभागियों के सृजनात्मकता की प्रशंसा की. पोस्टर प्रतियोगिता में 52 एवं रंगोली प्रतिभागियों में 46 प्रतिभागियों ने भाग लिया.  

कुलपति प्रो. निर्मला एस मौर्य ने प्रतिभागियों को संबोधित करते हुए कहा कि  रंगोली और पोस्टर के माध्यम से देशभक्ति की भावना को जागृत किया है. इस तरह के सन्देश लोगों के दिल और दिमाग पर अमिट छाप छोड़ते है. उन्होंने कहा कि हम सब भाग्यशाली है कि आज़ादी के अमृत महोत्सव में अपना योगदान दे रहे है. विश्वविद्यालय के विद्यार्थी आयोजित होने वाली प्रतियोगिताएं में बढ़- चढ़ कर हिस्सा लें. कार्यक्रम में प्रतिभागियों को पुरस्कार एवं प्रमाणपत्र 15 अगस्त 2022 को प्रदान किया जाएगा. प्रतियोगिता के निर्णायक मंडल में डॉ. अन्नू त्यागी, डॉ. नितेश जायसवाल, डॉ. पूजा सक्सेना,डॉ. विवेक पाण्डेय, डॉ. विजय बहादुर मौर्य एवं सोनम झा रही. नोडल अधिकारी डॉ मनोज मिश्र ने संचालन एवं स्वागत संयोजक डॉ विनय वर्मा ने किया.

इस अवसर पर वित्त अधिकारी संजय कुमार राय, कुलसचिव महेंद्र कुमार, एआर अजीत सिंह, प्रो. अजय प्रताप सिंह,डॉ. सुनील कुमार, डॉ. दिग्विजय सिंह राठौर, डॉ. राजीव कुमार, डॉ. नृपेन्द्र सिंह, डॉ. धर्मेन्द्र सिंह, डॉ. दिव्येंदु मिश्र समेत शिक्षक विद्यार्थी उपस्थित रहे.


 

Monday, 1 August 2022

शहीदों से धन्य हुई है हौज की माटी - प्रो. निर्मला एस. मौर्य

हौज में बने शहीद स्मारक पर अर्पित किए गए श्रद्धा सुमन 

विश्वविद्यालय में इस गाँव के शहीद मातादीन के नाम पर है मार्ग 
शहीद के परिजनों को कुलपति और कुलसचिव ने किया सम्मानित 
 


वीर बहादुर सिंह पूर्वांचल विश्वविद्यालय में आजादी के अमृत महोत्सव के हर घर तिरंगा कार्यक्रम के अंतर्गत  सोमवार को  हौज शहीद स्मारक पहुंचकर कुलपति प्रो. निर्मला एस. मौर्य ने शहीदों को श्रद्धासुमन अर्पित कर उनके परिजनों को अंगवस्त्र देकर सम्मानित किया। विद्यार्थियों को शहीद स्तम्भ पर अंकित 16 शहीदों के बारे में प्रधान चंदन सिंह ने जानकारी दी। शहीद स्तम्भ परिसर में आयोजित शहीद नमन कार्यक्रम को संबोधित करते हुए कुलपति प्रो. निर्मला एस. मौर्य ने कहा कि 
 हौज गांव के लोग बहुत भाग्यशाली है कि  यहां की मिट्टी में 16 शहीदों ने जन्म लिया, उनकी गौरव गाथा को कभी भुलाया नहीं जा सकता। उन्होंने कहा कि किसी भी राष्ट्र का गौरव उसकी भाषा और उसका प्रतीक चिन्ह होता है। इन शहीदों ने अपनी जान की परवाह किये बिना अंग्रेजों से मोर्चा लेते रहे.  इतिहास के पन्नों में वह अमर हो गए है. इनके योगदान को भावी पीढ़ी को बताने की जरूरत है ताकि उनमें  देशभक्ति की भावना जागृत हो। विश्वविद्यालय ने इस गाँव के शहीद मातादीन के नाम पर है मार्ग का नाम रखा है. 

विश्वविद्यालय के कुलसचिव महेंद्र कुमार, शिक्षक संघ के अध्यक्ष विजय कुमार सिंह महामंत्री डॉ. राहुल सिंह, प्रो. मानस पांडेय, प्रो.अजय द्विवेदी  ने संबोधन में शहीदों को नमन किया।
शहीद स्मारक स्थल पर राज राजेश्वरी महिला स्नातकोत्तर महाविद्यालय,बयालसी पीजी कालेज, राज बहादुर पीजी कॉलेज, सरजू प्रसाद महाविद्यालय,माँ आशा ज्ञानदीप संस्थान सेवईनाला के शिक्षक, विद्यार्थी और राष्ट्रीय सेवा योजना की सेविकाएं  बड़ी संख्या में पहुंची थी। कुलपति ने वहां  उपस्थित शहीदों के परिजनों को सम्मानित किया।  धन्यवाद ज्ञापन एनएसएस के समन्वयक डॉ. राकेश कुमार यादव एवं संचालन हर घर तिरंगा के नोडल अधिकारी डॉ. मनोज मिश्र ने किया। इस अवसर पर प्रो. अशोक कुमार श्रीवास्तव, डॉ. आंनद शंकर चौधरी, डॉ जाह्नवी श्रीवास्तव, सहायक कुलसचिव बबीता सिंह,  डॉ. सुनील कुमार, डॉ. दिग्विजय सिंह राठौर, डॉ. दिव्येंदु मिश्र, डॉ. अमित वत्स, डॉ. लक्ष्मी प्रसाद मौर्या, डॉ. पीके कौशिक समेत क्षेत्रीय तमाम लोग उपस्थित रहे।