Tuesday, 7 February 2023

प्रतिभा निखारने का साधन है प्रतियोगिता: कुलपति

 काव्य पाठ में अमृतान्शु, कोलाज में आदित्य, पोस्टर में वत्साल्या अव्वल 

जौनपुर। वीर बहादुर सिंह पूर्वांचल विश्वविद्यालय, जौनपुर उत्तर प्रदेश राज्य स्थापना दिवस समारोह प्रमाण पत्र एवं पुरस्कार वितरण कार्यक्रम इंजीनियरिंग के विश्वेश्वरैया हाल में किया गया। विश्वविद्यालय में 24 से 27 जनवरी तक उत्तर प्रदेश राज्य स्थापना दिवस मनाया गया। इसके अंतर्गत रंगोली काव्य पाठ, भाषण प्रतियोगिता, पोस्टर कोलाज एवं परंपरागत खेल में महिला व पुरुष में खो खो की प्रतियोगिता आयोजित की गयी। इसके तहत छात्रों को उत्तर प्रदेश की सांस्कृतिक विरासत इतिहास और प्रदेश की विभिन्न गतिविधियों से अवगत भी कराया गया 24 जनवरी को जिसे अंतर्गत राष्ट्रीय बालिका दिवस पर वर्कशॉप आयोजित की गयी । कार्यक्रम की अध्यक्षता करतीं हुईं कुलपति प्रो निर्मला एस. मौर्य ने कहा कि शासन की मंशा के अनुसार ये कार्यक्रम छात्रों की छिपी हुई प्रतिभा को निखारने व उन्हें एक अच्छा नागरिक बनाने के साथ साथ प्रदेश की उन्नति में सहयोग के लिए प्रेरित करेगा। जल संरक्षण कार्यक्रम कुलपति द्वारा किया गया।‌ स्वागत भाषण कार्यक्रम संयोजक प्रो. प्रदीप कुमार ने किया। भाषण प्रतियोगिता प्रथम शरीयत फ़ातमा द्वितीय अंकित मिश्र तृतीय आकांशा काव्य पाठ में प्रथम अमृतान्शु द्वितीय प्रणव सिंह तृतीय आदित्य कोलाज में प्रथम शुभम गुप्ता द्वितीय आलिया एवं टीम तृतीय निधि यादव एवं पोस्टर में प्रथम वत्साल्या द्वितीय तन्नु एव अजहर तृतीय अनन्या मिश्र रङ्गोली में प्रथम विनीत तिवारी ग्रुप द्वितीय ज्योति प्रजापति ग्रुप तृतीय जुली मोदनवाल ग्रुप खो खो महिला में प्रथम एम बी ए एम एफ सी व द्वितीय बायो टेक्नोलोजी खो खो पुरुष में बी फार्म व द्वितीय बी टेक को प्राप्त हुआ। आयोजन सचिव डॉ विनय वर्मा डॉ मनोज पाण्डे, डॉ अन्नु त्यागी ने थीं। धन्यवाद ज्ञापन मानस पांडेय ने किया। इस अवसर पर कुलसचिव महेंद्र कुमार, प्रो बीबी तिवारी, प्रो. वंदना राय, प्रो अशोक श्रीवास्तव, प्रो रजनीश भास्कर, डा. रसिकेश, डॉ सत्यम, डॉ दीप सिंह आदि मौजूद थे।

भारत की फार्मेसी दुनिया में सबसे बेहतर : प्रो आयन दत्ता

रसायन विज्ञान शोध में कंप्यूटेशनल केमिस्ट्री की भूमिका महत्वपूर्ण : प्रो. निर्मला एस. मौर्य 
मॉलिक्युलर डॉकिंग कोरोना वायरस के शोध में महत्वपूर्ण : डॉ सुबन कुमार साहू 

जौनपुर। वीर बहादुर वीर बहादुर सिंह पूर्वांचल विश्वविद्यालय परिसर स्थित प्रोफेसर राजेंद्र सिंह (रज्जू भैया) भौतिकीय विज्ञान अध्ययन एवं शोध संस्थान के रसायन विज्ञान विभाग द्वारा मॉलिक्यूलर मॉडलिंग एवं कंप्यूटेशनल केमिस्ट्री विषय पर दो दिवसीय कार्यशाला का आयोजन किया गया।
उदघाटन सत्र के मुख्य अतिथि इण्डियन एसोसियेशन फॉर द कल्टिवेशन ऑफ साइन्स कोलकाता के प्रो. आयन दत्ता के अपने व्याख्यान में परमाणु और अणुओं के मध्य बनने वाले रसायनिक बंध के बारे में विस्तार से प्रकाश डाला। प्रो दत्ता ने बताया कि वैज्ञानिक शोध ने भारत को फार्मेसी के दुनिया में भारत को स्थापित किया जिसके कारण आज भारत में औसत आयु लगभग सत्तर वर्ष हो चुकी है। प्रो. दत्ता ने हाइड्रोजन के बारे में चर्चा करते हुए बताया की आने वाले समय में यह ऊर्जा का प्रमुख स्रोत होगा।

उदघाटन सत्र की अध्यक्षता कर रहीं कुलपति प्रो. निर्मला एस. मौर्य ने कहा कि कंप्यूटेशनल केमिस्ट्री रसायन विज्ञान शोध में भूमिका महत्वपूर्ण निभा रहा है। इस अवसर पर उन्होंने कहा कि इस तरह की कार्यशाला से शोधार्थियों को अपना शोध कार्य करने में मदद मिलेगी।

कार्यशाला के दूसरे सत्र को संबोधित करते हुए राष्ट्रीय प्रौद्योगिकी संस्थान, सूरत के डॉ सुबन कुमार साहू ने मॉलिक्युलर डॉकिंग और उनके अनुप्रयोग पर प्रकाश डाला तथा मॉलिक्युलर डॉकिंग का प्रशिक्षण विद्यार्थियों को दिया। डॉ साहू ने कोरोना वायरस के शोध में मॉलिक्युलर डॉकिंग की भूमिका पर चर्चा की। 

अतिथियों का स्वागत रसायन विभाग के विभागाध्यक्ष डॉ प्रमोद कुमार ने किया l कार्यशाला का विषय प्रवर्तन संयोजक डॉ अजीत सिंह ने किया । कार्यशाला का संचालन आयोजन सचिव नितेश जायसवाल ने किया l धन्यवाद ज्ञापन प्रो देवराज सिंह ने किया । इस अवसर पर के प्रो अशोक श्रीवास्तव, प्रो. मानस पांडेय, प्रो. मिथिलेश सिंह, प्रो. रजनीश भास्कर, डॉ प्रमोद कुमार यादव, डॉ. गिरिधर मिश्र, डॉ राजकुमार, डॉ मिथिलेश यादव, डॉ. दिनेश वर्मा, डॉ. श्रवण कुमार, डॉ. दीपक मौर्य, डॉ. सौरभ सिंह, शोधार्थी तथा बड़ी संख्या में छात्र छात्राएं उपस्थित रही।

Monday, 6 February 2023

कुलपति के हाथ शिक्षण सामग्री पाकर चहके आँगनवाड़ी के बच्चे

जौनपुर। कुलाधिपति के निर्देश पर विश्वविद्यालय द्वारा गोद लिए गए देवकली गाँव के बल्ली का पूरा,आंगनबाड़ी केंद्र पर कुलपति प्रो. निर्मला एस.मौर्य ने 100 बच्चों को शिक्षण सामग्री एवं मिष्ठान का वितरण किया।अपने संबोधन में कुलपति ने बच्चों को खूब मन लगाकर पढ़ने के लिए प्रेरित किया।कुलसचिव महेंद्र कुमार ने बच्चों को संबोधित करते हुए उन्हें बड़ा होकर नेक इंसान बनने का आह्वान किया।
शिक्षक संघ के महामंत्री डॉ राहुल सिंह ने भी बच्चों को संबोधित किया।कार्यक्रम का संचालन प्रो. राकेश कुमार यादव ने किया तथा धन्यवाद ज्ञापन राष्ट्रीय सेवा योजना के समन्वयक डॉ राज बहादुर यादव ने किया। इस अवसर पर प्रधानाध्यापिका श्रीमती मिथिलेश शर्मा, अर्चना यादव,रिंका यादव,जीतेंद्र कुमार यादव, दया नाथ, आंगनबाड़ी रेखा मिश्रा, गौरी मिश्रा, अनीता यादव, कार्यक्रम अधिकारी डॉ विनय कुमार वर्मा,निजी सचिव डॉ लक्ष्मी प्रसाद मौर्य, प्रबंधक मुन्ना यादव,अजय यादव,आलोक मौर्य,विजय, संदीप गुडडू,प्रियांशु प्रधान,हर्ष साहू,रिंसू सिंह सहित एनएसएस के स्वयंसेवक उपस्थित रहे।

आगे बढ़ने के लिए बच्चे पढ़ाई पर दें ध्यानः प्रो. निर्मला एस. मौर्य

पीयू के शिक्षकों का नेक कार्य है निशुल्क कोचिंगः प्रो. डीडी दुबे
जौनपुर । वीर बहादुर सिंह पूर्वांचल विश्वविद्यालय के शिक्षकों और विद्यार्थियों द्वारा चलाई जा रही निशुल्क प्रेरणा कोचिंग का सोमवार को देवकली गांव में स्थापना दिवस समारोह मनाया गया। बच्चों ने इस अवसर पर सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किए। विश्वविद्यालय के कुलपति और अधिकारियों को अपने बीच पाकर बच्चे और गांव वाले काफी प्रफुल्लित थे।  

इस अवसर पर गणित विभाग के विभागाध्यक्ष और प्रेरणा कोचिंग के समन्वयक डॉ राजकुमार ने अतिथियों का स्वागत करते हुए प्रेरणा कोचिंग की प्रगति आख्या प्रस्तुत की और कोचिंग के उद्देश्य पर प्रकाश डाला। कार्यक्रम में बतौर मुख्य अतिथि विश्वविद्यालय के पूर्व कुलपति प्रो डी. डी. दुबे ने कहा कि विश्वविद्यालय के लोगों ने अपनी प्रतिभा की साझेदारी गरीब बच्चों में करके बड़ा ही नेक कार्य किया है। प्रेरणा कोचिंग के छोटे बच्चे देश के भविष्य हैं। उन्होंने कहा कि प्रेरणा कोचिंग के शिक्षकों की लगनशीलता और सतत रूप परिश्रम से निश्चित रूप से  अच्छे नागरिक का निर्माण होगा।

बतौर अध्यक्ष विश्वविद्यालय की कुलपति प्रोफेसर निर्मला एस. मौर्य ने कहा कि जीवन में मां से बड़ा कोई नहीं होता इसलिए सबसे पहले मां की बात को माननी चाहिए। मां को भी बच्चों को पढ़ाई की ओर ध्यान केंद्रित कराना चाहिए। उन्होंने बच्चों को पढ़ाई की ओर मन केंद्रित करने के उपाय बताए। उन्होंने कहा कि बच्चे समय का उपयोग कर अपना सभी समय पढ़ाई में लगाएं ताकि वह परिवार, समाज और देश के काम आ सके।

कुलसचिव महेंद्र कुमार ने कहा कि मनुष्य में बचपन की सीख और संस्कार अंतिम तक रहते हैं, इसलिए अच्छी सीख और संस्कार को अपने जीवन में उतारें ताकि समाज और देश के निर्माण में अच्छे ढंग से भागीदारी कर सकें।

स्थापना दिवस पर वित्त अधिकारी संजय कुमार राय ने कहा कि शिक्षा का मतलब विद्यार्थियों को सभ्य और सुसंस्कृत नागरिक बनाना है। प्रेरणा कोचिंग इस क्षेत्र में सराहनीय कार्य कर रहा है ।
इंजीनियरिंग संकाय के संकायाध्यक्ष प्रो.बीबी तिवारी ने विद्यार्थियों का उत्साहवर्धन कर उन्हें उच्च शिक्षा प्राप्त करने के लिए प्रेरित किया। 
संचालन कौशलेंद्र कुमार और धन्यवाद ज्ञापन डॉ मनीष कुमार सिंह ने किया। इस अवसर पर विभिन्न प्रतियोगिता में भाग लेने वाले विद्यार्थियों को कुलपति, कुलसचिव और वित्त अधिकारी ने मेडल पहना कर सम्मानित किया। समारोह में अंजलि यादव, शिवानी यादव, अंशिका की प्रस्तुति को कुलपति ने सराहा।
इस अवसर पर प्रो.अशोक कुमार श्रीवास्तव, प्रो. देवराज सिंह, प्रो. रजनीश भास्कर,  प्रो. रवि प्रकाश,  डॉ. लक्ष्मी प्रसाद मौर्य, डॉ मनीष कुमार गुप्ता, डा. प्रेमचंद यादव,  डॉ सुनील कुमार, डा. सुधीर कुमार उपाध्याय, सुरेंद्र कुमार सिंह, डा. इंद्रेश कुमार, मैलेश कुमार, अमरजीत कुमार, अभिषेक तिवारी, अमर सिंह, सैय्यद अजमत हुसैन आदि उपस्थित थे।