Wednesday, 12 July 2023

साक्षात्कार में बॉडी लैंग्वेज और वाइस टोन पर दें ध्यान: प्रो. प्रदीप कुमार

आर्यभट्ट सभागार में दिया गया रिज्यूम बनाने का प्रशिक्षण

जौनपुर। वीर बहादुर सिंह पूर्वांचल विश्वविद्यालय के आर्यभट्ट सभागार में सेंट्रल ट्रेनिंग और प्लेसमेंट सेल के तत्वाधान में बुधवार को छात्रों के कैम्पस सलेक्शन में सहायता देने वाले सीवी और रिज्यूम के बारे में सही मार्गदर्शन के लिए प्रशिक्षण का आयोजन किया गया। विश्वविद्यालय की कुलपति प्रो. निर्मला एस मौर्य के निर्देशन में यह कार्यक्रम चलाया जा रहा है। कार्यक्रम में बतौर मुख्य वक्ता सेंट्रल ट्रेनिंग और प्लेसमेंट सेल के संयोजक प्रो. प्रदीप कुमार ने विद्यार्थियों को सीवी, रिज्यूम और बायोडाटा में अंतर बताया। इसके साथ ही उन्होंने डार्विन का उदाहरण देते हुए कहा कि विद्यार्थियों को यह जरूर जान लेना चाहिए कि उनका प्रतिद्वंदी कौन है और उसी के अनुसार अपनी तैयारी करनी चाहिए। उन्होंने कहा कि विद्यार्थियों को साक्षात्कार के समय अपनी बॉडी लैंग्वेज के साथ-साथ पोस्चर और वॉइस टोन का भी ध्यान रखना चाहिए। साक्षात्कार के दौरान विद्यार्थियों के सहनशक्ति की भी परीक्षा ली जाती है तो वे इस बात का पूर्ण ध्यान रखें कि वह किसी भी परिस्थिति में अपनी सहनशक्ति को न खोएं। इसके साथ ही वह जिस कंपनी में जॉब के लिए अप्लाई कर रहे हैं उन्हे उसके बारे में भी जानकारी होनी चाहिए। कार्यक्रम का संचालन सरोजनी सिंह ने किया। इस मौके पर डॉ सुनील कुमार, दीप प्रकाश सिंह, पीसी यादव, ऋषि श्रीवास्तव, सुधीर कुमार उपाध्याय, मुलेन्दर सिंह, राकेश उपाध्याय, आलोक दास, संदीप कुमार, श्याम जी त्रिपाठी समेत कई विभागों के छात्र-छात्राएं मौजूद रहे।

Tuesday, 11 July 2023

विश्वविद्यालय का इंफ्रास्ट्रक्चर बेहतरीन: प्रो. निर्मला एस. मौर्य

दत्तोपंत ठेंगड़ी विधि संस्थान के नवीन भवन में शिक्षण शुरू

जौनपुर। दत्तोपंत ठेंगड़ी विधि संस्थान तैयार हो गया है । मंगलवार को कुलपति प्रोफेसर निर्मला एस. मौर्य ने हवन-पूजन के साथ नए भवन में शिक्षण कार्य शुरू हो गया। इस अवसर पर कुलपति प्रो.मौर्य ने कहा कि विश्वविद्यालय का इंफ्रास्ट्रक्चर बेहतरीन है। यहां के शिक्षक भी पूरी कर्मठता के साथ पठन-पाठन करते हैं साथ ही छात्रों के चौमुखी विकास के लिए कई तरह के कार्यक्रम विभाग में कराए जा रहे हैं। निदेशक प्रोफेसर देवराज सिंह ने कहा कि बीए.एल.एल.बी.(आनर्स )एक रोजगारपरक पाठ्यक्रम है और बीए. एलएल.बी कर रहे छात्रों के स्किल डेवलपमेंट के लिए मूट कोर्ट, लीगल एंड क्लीनिक और इंटर्नशिप जैसे कई कार्यक्रम चलाए जा रहे हैं। इस वर्ष कुलपति की अनुमति से विश्वविद्यालय एलएलएम पाठ्यक्रम की शुरुआत भी करेगा। इससे कि यहां से इंटीग्रेटेड लॉ करने वाले छात्र एलएलएम कर सकें। आइक्यूएसी के कोऑर्डिनेटर प्रो. मानस पांडेय ने कहा कि विश्वविद्यालय अपने छात्रों के लिए बेहतरीन सुविधाएं उपलब्ध करा रहा है। छात्रों और शिक्षकों के बीच एक बेहतर संवाद है मेंटर- मेंटी की नियमित बैठकें हो रही हैं जहां छात्रों की समस्याओं का निस्तारण किया जा रहा है।  इस अवसर पर मंगला प्रसाद यादव,  डॉ अनुराग मिश्र, श्री प्रकाश यादव, डॉ राहुल राय, डॉ वनिता सिंह, डॉ प्रियंका सिंह, डॉ डॉ रजित सोनकर, डॉ प्रमोद कुमार, डॉ इंद्रजीत सिंह, , डॉ दिनेश सिंह आदि प्रमुख रूप से उपस्थित रहे।

Saturday, 8 July 2023

शिक्षा की गुणवत्ता में सुधार को लेकर है मंथन: प्रो निर्मला एस मौर्य

शिक्षा मंथन में प्रतिभाग करने कानपुर पहुंचीं पीयू की टीम 

जौनपुर। वीर बहादुर सिंह पूर्वांचल विश्वविद्यालय की शिक्षकों और अधिकारियों की टीम कुलपति प्रो निर्मला एस. मौर्य के नेतृत्व में छत्रपति शाहूजी महाराज विश्वविद्यालय में शनिवार को प्रतिभाग करने पहुंची। कुलपति ने कहा कि शिक्षा की गुणवत्ता में बदलाव और सुधार के लिए यह मंथन किया जा रहा है।
शिक्षा मंथन 2023 कार्यक्रम का शुभारंभ बतौर मुख्य अतिथि राज्यपाल श्रीमती आनंदीबेन पटेल ने किया। उन्होंने कार्यक्रम में आए सभी कुलपति और प्रोफेसरों को संबोधित किया।
इस दौरान उन्होंने कुलपतियों से कहा कि यहां से जो सीखा उसे अपने विश्वविद्यालय और संस्थान तक लेकर जाएं। उन्होंने कहा कि 
कॉलेज भी नैक में आगे आएं और वीसी उनका नेतृत्व करें।  उन्होंने कहा कि जो भी अधिकारी विदेश के संस्थानों में पढ़े हैं। अपनी यूनिवर्सिटी से दोबारा संपर्क कर प्रदेश के संस्थानों के साथ एमओयू साइन करें, ताकि इसका लाभ वर्तमान में अध्ययनरत छात्रों को मिल सके।
इस कार्यक्रम में  कुलसचिव महेंद्र कुमार,वित्त अधिकारी संजय कुमार राय, परीक्षा नियंत्रक वीएन सिंह, प्रो मानस पांडेय, प्रो.राम नारायण प्रोफेसर प्रदीप कुमार,प्रो रजनीश भास्कर, डॉ गिरधर मिश्र, डॉ विक्रांत भटीजा, डॉ जाह्नवी श्रीवास्तव, डॉ मनोज पाण्डेय, डॉ अनु त्यागी, डॉ. धर्मेंद्र सिंह आदि शामिल हैं।

Monday, 3 July 2023

विद्यार्थियों में सकारात्मकता का संचार करें शिक्षकः प्रो. निर्मला एस. मौर्य

गुरु पूर्णिमा के अवसर पर कुलपति ने अंगवस्त्रम् भेंट कर शिक्षकों का किया सम्मान

जौनपुर। वीर बहादुर सिंह पूर्वांचल विश्वविद्यालय के आर्यभट्ट सभागार में गुरु पूर्णिमा  के अवसर पर कुलपति प्रोफेसर निर्मला एस. मौर्य ने विद्यार्थियों के साथ सभी शिक्षकों को सम्मानित किया। इस अवसर पर कुलपति प्रोफेसर मौर्य ने कहा कि गुरु और शिष्य के बीच स्वस्थ परंपरा होनी चाहिए। गुरु निरंतर विद्यार्थियों में सकारात्मकता का संचार करते रहें। उन्होंने  कहा कि किसी भी संस्था की पहचान उसके गुरुओं से होती है और गुरुओं द्वारा दी जाने वाली शिक्षा विद्यार्थियों को सद्मार्ग पर ले जाती है। कहा कि चींटी भी हमें कर्मठता, अनुशासन और एकता का परिचय देतीं है। हमें अपने अंदर सीखने की प्रवृत्ति का निरंतर विकास करते रहें।
कुलसचिव महेंद्र कुमार ने कहा कि लौकिक और पारलौकिक दोनों का ज्ञान देने वाला ही गुरु होता है। 
  वित्त अधिकारी संजय कुमार राय ने कहा कि गुरु पूर्णता का प्रतीक है। उन्होंने गुरु और शिक्षक के अंतर को परिभाषित किया।   
इस अवसर पर आईक्पूएसी प्रकोष्ठ के प्रो. मानस पांडेय ने कहा कि अध्यापक होना पूर्व जन्मों का प्रताप  है। उन्होंने गुरु शिष्य के शास्त्रीय और अध्यात्मिक महत्व को विस्तार से बताया। परीक्षा नियंत्रक वीएन सिंह ने गुरु-शिष्य की परंपरा को लोकगीत के माध्यम से प्रस्तुत किया। कार्यक्रम के समन्वयक प्रो मुराद अली, डॉ मनोज पाण्डेय रहे। संचालन हुजैफा खान और धन्यवाद ज्ञापन हिदायत फातिमा ने किया।
इस अवसर पर  प्रो. वंदना राय, प्रो. अविनाश पाथर्डीकर, प्रो. राजेश शर्मा, प्रो. रवि प्रकाश, प्रो.रामनारायण, प्रो. मुराद अली प्रो. देवराज सिंह,प्रो. प्रदीप कुमार, प्रो. राकेश यादव, प्रो. संदीप सिंह, प्रो. नुपुर तिवारी,. प्रमोद कुमार, डॉ मनोज मिश्र, डॉ राजबहादुर यादव, डॉ संतोष कुमार, डॉ राजकुमार, डॉ मनीष कुमार गुप्ता, डॉ रसिकेश, डॉ जाह्नवी श्रीवास्तव, डॉ अमरेंद्र सिंह, डॉ सुनील कुमार, डॉ दिग्विजय सिंह राठौर,  सहायक कुलसचिव  अजीत सिंह, बबिता सिंह और दीपक सिंह, डा. राजेश सिंह. रजनीश सिंह आदि उपस्थित थे।