Friday, 15 September 2023

विश्वेश्वरैया की झलक देखना चाहती हूं पीयू के विद्यार्थियों में प्रो. वंदना सिंह

इंजीनियरिंग संस्थान में मनाया गया इंजीनियर्स डे समारोह



 वीर बहादुर सिंह पूर्वांचल विश्वविद्यालय के इंजीनियरिंग संस्थान में इंजीनियर्स डे समारोह का शुक्रवार को आयोजन किया गया। कुलपति समेत संस्थान के शिक्षकों ने विश्वेश्वरैया जी की प्रतिमा पर पुष्प अर्पित किया। इस अवसर पर क्विज और पोस्टर प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। क्विज में शैलेंद्र प्रताप सिंह और पोस्टर में वात्सल्य प्रथम स्थान पर रहे। इस अवसर पर बतौर मुख्य अतिथि कुलपति प्रो. वंदना सिंह ने इंजीनियर्स डे पर बधाई देते हुए कहा कि एम. विश्वेश्वरैया देश के जाने माने अभियंता थे। उन्होंने राष्ट्र निर्माण में विशेष योगदान दिया था। मैं अपने विश्वविद्यालय के विद्यार्थियों में विश्वेश्वरैया की झलक देखना चाहती हूं। मेरी यही कामना है कि यहां के छात्र देश-विदेश में विश्वविद्यालय का नाम रोशन करें।  संस्थान के संकायाध्यक्ष प्रो. बीबी तिवारी ने कहा कि विश्वेश्वरैया जी विश्वस्तरीय इंजीनियर थे। आजादी के पहले भी उन्होंने देश के लिए बहुत काम किया। वे हैदराबाद शहर के बाढ़ सुरक्षा प्रणाली के मुख्य डिज़ाइनर थे और मुख्य अभियंता के तौर पर मैसोर के कृष्ण सागर बाँध के निर्माण में मुख्य भूमिका निभाई थी। उनके अप्रतिम योगदान को भुलाया नहीं जा सकता।

कुलसचिव महेंद्र कुमार ने कहा की जिंदगी भी इंजीनियरिंग का एक पार्ट है क्योंकि इंजीनियरिंग फैक्ट पर चलता है अगर इसे अनुमान पर चलाने की कोशिश करेंगे तो आशातीत सफलता नहीं मिलेगी। इस अवसर पर विभिन्न प्रतियोगिताओं का आयोजन हुआ और प्रथम द्वितीय और तृतीय पुरस्कार पाने वाले छात्रों को कुलपति ने पुरस्कृत भी किया। क्विज में शैलेंद्र प्रताप सिंह प्रथम, अनुराग प्रिया द्वितीय और आदित्य पांडेय तृतीय स्थान पर रहें। इसी तरह पोस्टर प्रतियोगिता में वात्सल्य प्रथम, आकांक्षा सिंह द्वितीय और काजल यादव तृतीय स्थान पर रहे। इस अवसर पर संचालन प्रो रजनीश भास्कर ने और धन्यवाद प्रो संदीप सिंह ने किया। समारोह में प्रो. अशोक कुमार श्रीवास्तव, प्रो रवि कुमार, प्रो. नुपुर तिवारी,  डॉ. राजकुमार,  डॉ. संतोष कुमार, डॉ. मनीष प्रताप सिंह, डॉ विक्रांत भटेजा,  डॉ. अमरेंद्र सिंह, डॉ. द्विवेन्दु मिश्र, कृष्णा सिंह, डॉ. दीपक कुमार सिंह, सत्यम उपाध्याय कर्मचारी संघ के अध्यक्ष नंदकिशोर सिंह और महामंत्री रमेश यादव, रामजी सिंह, श्यामजी त्रिपाठी उपस्थित थे।  



Thursday, 14 September 2023

इंटरनेट पर बढ़ रही है हिंदी में सामग्रीः प्रो. अविनाश पाथर्डीकर


पीयू में मनाया गया हिंदी दिवस समारोह


वीर बहादुर सिंह पूर्वांचल विश्वविद्यालय के स्वामी विवेकानंद पुस्तकालय में गुरुवार को हिंदी दिवस समारोह का आयोजन किया गया। मुख्य वक्ता प्रो. अविनाश पाथर्डीकर ने कहा कि हमें अपनी मातृभाषा का प्रयोग गर्व से करना चाहिए। भाषा ही हमें जोड़ती है। आज इंटरनेट पर हिंदी भाषा सामग्रियों में लगातार वृद्धि हो रही है। इंटरनेट पर अंग्रेजी के बाद हिंदी के सबसे अधिक विषय-वस्तु उपलब्ध है। उन्होंने कहा कि विश्व के कई  देशों के विश्वविद्यालयों में हिंदी की पढ़ाई हो रही है। इस मौके पर उन्होंने स्वरचित एक कविता भी सुनाया। परीक्षा नियंत्रक बी एन सिंह ने कहा कि विश्व भर में ऐसी कोई भी जानकारी नहीं जो हिंदी में उपलब्ध न हो। किसी भी देश के विकास और उन्नति में मातृभाषा का महत्वपूर्ण योगदान होता है। उन्होंने इस मौके पर एक गीत भी प्रस्तुत किया। प्रो. देवराज सिंह ने कहा कि हिंदी भाषा का प्रयोग अब आईटी कंपनियां भी कर रही है। उन्होंने कहा कि हिंदी भाषा के प्रचार प्रसार में शिक्षकों और छात्रों का योगदान भी आवश्यक है। अध्यक्षता करते हुए प्रो. अजय प्रताप सिंह ने कहा कि हिंदी भाषा के प्रचार प्रसार में फिल्म और टीवी धारावाहिक काफी अहम भूमिका निभाते हैं। हिंदी भाषी क्षेत्र के रहने वाले हम सभी देशवासियों की भी यह जिम्मेदारी बनती है कि हम जहाँ भी जाए वहाँ  हिंदी भाषा का प्रचार- प्रसार करे। संचालन विद्युत मल एवं धन्यवाद ज्ञापन प्रो. रवि प्रकाश ने किया। इस मौके पर उप कुलसचिव अमृत लाल,  सहायक कुलसचिव बबिता,  अजीत सिंह,  अवधेश कुमार,  , डॉ प्रवीण कुमार सिंह,  सहित छात्र छात्राएं मौजूद रहीं। इसके पूर्व जनसंचार विभाग में भी हिंदी दिवस मनाया गया। इसमें डॉ दिग्विजय सिंह राठौर, डॉ अवध बिहारी सिंह, डॉ. सुनील कुमार ने विचार व्यक्त किए। जनसंचार के छात्र आशीष कुमार पाल ने रामधारी सिंह दिनकर की रश्मिरथी का धारा प्रवाह पाठ किया। संचालन संस्कार श्रीवास्तव ने किया।

Wednesday, 13 September 2023

पुण्यतिथि पर उमानाथ सिंह को किया नमन

पूर्व सांसद और कुलपति ने दी श्रद्धांजलि
जौनपुर। वीर बहादुर सिंह पूर्वांचल विश्वविद्यालय के उमानाथ सिंह इंस्टीट्यूट आफ इंजीनियरिंग एंड टेक्नोलॉजी संस्थान में उमानाथ सिंह की पुण्यतिथि के अवसर पर संस्थान के पार्क में स्थापित उमानाथ सिंह की प्रतिमा पर पूर्व सांसद डॉ. कृष्ण प्रताप सिंह और कुलपति प्रोफेसर वंदना सिंह ने श्रद्धांजलि अर्पित कर नमन किया। वक्ताओं ने उन्हें सहज प्रतिभा का धनी बताते हुए उनके योगदान पर चर्चा की। कार्यक्रम का आयोजन इंजीनियरिंग संकाय के डीन प्रोफेसर बीबी तिवारी ने किया। इस अवसर पर कुलसचिव महेंद्र कुमार, डॉ राजकुमार,  डॉ मनीष प्रताप सिंह,  डॉ संतोष कुमार,  डॉ श्याम कन्हैया, डॉ. विनय वर्मा, डॉ दीपक कुमार सिंह,  कृष्ण कुमार यादव,  विशाल यादव,  कर्मचारी संघ अध्यक्ष नंद किशोर सिंह,  महामंत्री  रमेश यादव,  श्याम त्रिपाठी,  चंद्र प्रकाश सिंह, शिवेंद्र सिंह,  सोनू,  विनय तिवारी एडवोकेट, पंकज सिंह, संस्कार श्रीवास्तव,  आदित्य सिंह, नितिन यादव इत्यादि  उपस्थित रहे।

Tuesday, 5 September 2023

डॉ.सर्वपल्ली राधाकृष्णन को कुलपति ने किया नमन

वीर बहादुर सिंह पूर्वांचल विश्वविद्यालय परिसर में कुलपति प्रो. वंदना सिंह ने शिक्षक दिवस के अवसर पर डॉ. सर्वपल्ली राधाकृष्णन की मूर्ति पर  माल्यार्पण कर नमन किया.उन्होंने कहा कि देश के प्रथम उप राष्ट्रपति  डॉ. सर्वपल्ली राधाकृष्णन एक आदर्श शिक्षक थे उनके व्यक्तित्व और कृतित्व का अनुसरण करना चाहिए. विश्वविद्यालय के विभिन्न विभागों में भी विद्यार्थियों द्वारा शिक्षक दिवस समारोह मनाया गया.इस अवसर पर विश्वविद्यालय के कुलसचिव महेंद्र कुमार, कर्मचारी संघ के अध्यक्ष  नंद किशोर सिंह, महामंत्री रमेश यादव, डॉ. लक्ष्मी प्रसाद मौर्य, रजनीश सिंह ने भी डॉ. सर्वपल्ली राधाकृष्णन की मूर्ति पर माल्यार्पण किया. इस अवसर पर प्रो. मानस पाण्डेय, प्रो. अविनाश पाथर्डीकर, डॉ. आशुतोष सिंह, डॉ. श्याम कन्हैया सिंह समेत अन्य उपस्थित रहे.