Sunday, 26 November 2023

निर्भया कांड के बाद पाक्सो एक्ट हुआ और प्रभावी: आशीष वर्मा

"पाक्सो एक्ट की प्रायोज्यता: प्राण एवं दैहिक स्वतंत्रता के संबंध में" हुई संगोष्ठी 

दत्तोपंत ठेंगड़ी विधि संस्थान और मिशन शक्ति ने मनाया संविधान दिवस

संविधान की प्रति विद्यार्थियों को दिखाई  गई 

जौनपुर । वीर बहादुर सिंह पूर्वांचल विश्वविद्यालय में दत्तोपंत ठेंगड़ी विधि संस्थान और मिशन शक्ति की ओर से रविवार को संविधान दिवस का आयोजन किया गया।

इस अवसर पर  "पाक्सो अधिनियम की प्रायोज्यता: प्राण एवं दैहिक स्वतंत्रता के संबंध में" विषय पर एक संगोष्ठी का आयोजन किया गया। इस अवसर पर कुलपति प्रोफेसर वंदना सिंह, मुख्य अतिथि अपर जिला जज पाक्सो आशीष वर्मा ने विश्वविद्यालय में अंबेडकर प्रतिमा पर पुष्प अर्पित किया।
 इस अवसर पर अतिरिक्त जिला एवं सत्र न्यायाधीश आशीष वर्मा ने कहा कि पाक्सो अधिनियम के अंतर्गत जो आपराधिक घटनाएं आती हैं वह पहले भी भारतीय दंड संहिता के दायरे में  न्यायालयों में सुने भी जाते थे निर्णय भी होते थे। निर्भया कांड के बाद बच्चों के साथ होने वाले यौन अपराध को रोकने की दृष्टि से पाक्सो के माध्यम से कानून को और अधिक प्रभावी बनाया गया । उन्होंने कहा कि बच्चों के प्रति होने वाले यौन अपराध में होने वाली सजा के प्रति लोगों में जागरूकता की कमी है जिसके चलते पाक्सो अधिनियम में ज्यादातर मामले दर्ज नहीं हो रहे हैं। अगर हम अपने परिवार और समाज में पाक्सो के तहत होने वाली सजा के बारे में जागरूक करें और यौन शोषण के विषय में खुलकर चर्चा करें और उसके नकारात्मक पहलुओं को अपने परिवार में समाज में बच्चों तक पहुंचाएं तो बच्चों के प्रति होने वाले आपराधिक मामलों में निश्चित रूप से कमी आएगी।
 इसके पूर्व विभागाध्यक्ष डॉ वनिता सिंह ने विषय प्रवर्तन व अतिथियों का स्वागत किया। मुख्य अतिथि न्यायाधीश आशीष वर्मा और समाजसेवी प्रदीप मिश्र को अंगवस्त्रम और स्मृति चिन्ह देकर सम्मानित किया गया। विभाग के छात्र-छात्राओं ने भी अपने विचार व्यक्त किये। संस्थान के निदेशक प्रोफेसर देवराज सिंह ने सभी का आभार व्यक्त किया। वर्ष 2023 बैच की गोल्ड मेडलिस्ट छात्रा कोमल वर्मा को विभाग द्वारा सम्मानित किया गया। इस अवसर पर विभाग के शिक्षक डॉ अनुराग मिश्र, मंगला प्रसाद यादव, डॉ सुनील कुमार, डॉ प्रियंका सिंह, श्री प्रकाश यादव, राजित राम सोनकर, डॉ.अंकित कुमार, डॉ.दिनेश कुमार सिंह, डॉ प्रमोद कुमार, डॉ.इंद्रजीत सिंह आदि उपस्थित रहे । कार्यक्रम का संचालन अभिनव कीर्ति पांडेय द्वारा किया गया।
इस बीच पूर्वांचल विश्वविद्यालय के विवेकानंद केंद्रीय पुस्तकालय में उत्तर प्रदेश सरकार द्वारा निर्देशित मिशन शक्ति कार्यक्रम के अंतर्गत रविवार को संविधान दिवस पर कार्यक्रम का आयोजन किया गया।
कार्यक्रम में जनसंचार विभाग के अध्यक्ष डॉ मनोज मिश्र ने कहा कि 26 नवंबर 1949 का वह ऐतिहासिक पल था जब स्वतंत्र भारत की संविधान सभा ने संविधान को विधिवत रूप से अपनाया। विद्यार्थियों ने विश्वविद्यालय में भारत सरकार द्वारा उपलब्ध कराई गई संविधान की प्रति देखी। डॉ. विद्युत् मल ने विस्तार से संविधान के बारे में बताया। मिशन शक्ति की समन्वयक डॉ जान्हवी श्रीवास्तव ने कहा कि  महिलाओं को  संविधान में पुरुषों के समान ही मौलिक स्वतंत्रता  तथा अधिकार दिए  गये हैं. संविधान के आधार पर किसी भी प्रकार के भेदभाव को निषेध किया गया है।
इस अवसर पर डॉ. दिग्विजय सिंह राठौर, डॉ. शशिकांत, डॉ. राजीव कुमार, डॉ आशीष गुप्ता,  डॉ विजय बहादुर मौर्य, डॉ. पूजा सक्सेना, डॉ. झाँसी मिश्रा, जया शुक्ला समेत अन्य लोग उपस्थित थे।

विश्वविद्यालय में मिशन शक्ति द्वारा मनाया गया संविधान दिवस

वीर बहादुर सिंह पूर्वांचल विश्वविद्यालय के विवेकानंद केंद्रीय पुस्तकालय में उत्तर प्रदेश सरकार द्वारा निर्देशित मिशन शक्ति कार्यक्रम के अंतर्गत रविवार को संविधान दिवस पर कार्यक्रम का आयोजन किया गया. 

कार्यक्रम में जनसंचार विभाग के अध्यक्ष डॉ मनोज मिश्र ने कहा कि 26 नवंबर 1949 का वह ऐतिहासिक पल था जब स्वतंत्र भारत की संविधान सभा ने संविधान को विधिवत रूप से अपनाया और देश के कामकाज में 26 जनवरी 1950 से इसको प्रभावी ढंग से लागू किया . यह भारत का सर्वोच्च विधान है. भारत का संविधान हमें स्वतंत्रता से जीवन जीने, समानता के लिए मूलभूत कर्तव्य की व्याख्या करता है. आज़ाद भारत में उत्तरोत्तर महिला सशक्तिकरण को मजबूती देने वाला हमारा संविधान ही है. 

विश्वविद्यालय के शिक्षकों एवं विद्यार्थियों ने विश्वविद्यालय में भारत सरकार द्वारा उपलब्ध कराई गई संविधान की प्रति देखी. डॉ. विद्युत् मल ने विस्तार से संविधान के बारे में बताया.मिशन शक्ति की समन्वयक डॉ जान्हवी श्रीवास्तव ने कहा कि  महिलाओं को  संविधान में पुरुषों के समान ही मौलिक स्वंत्रताएं तथा अधिकार दिए  गये हैं. संविधान के आधार पर किसी भी प्रकार के भेदभाव को निषेध किया गया है। महिलाएं अपने संवैधानिक अधिकारों को जाने बिना मजबूत नहीं हो सकती. इस अवसर पर डॉ. दिग्विजय सिंह राठौर, डॉ. शशिकांत, डॉ. राजीव कुमार, डॉ आशीष गुप्ता,  डॉ विजय बहादुर मौर्य, डॉ. पूजा सक्सेना, डॉ. झाँसी मिश्रा, जया शुक्ला समेत अन्य लोग उपस्थित

Friday, 24 November 2023

जीवन में सफलता के लिए सत्यनिष्ठा जरूरी- कुलपति प्रो. वंदना सिंह

पूर्वी क्षेत्र अन्तर विश्वविद्यालयीय क्रिकेट महिला प्रतियोगिता का हुआ भव्य उद्घाटन

पूर्वांचल विश्वविद्यालय ने पं0 रविशंकर शुक्ला विश्वविद्यालय, रायपुर को 49 रनों से किया पराजित 


भारतीय विश्वविद्यालय संध नई दिल्ली द्वारा आवंटित पूर्वी क्षेत्र अन्तर  विश्वविद्यालयीय   क्रिकेट महिला प्रतियोगिता का उद्घाटन शुक्रवार  को वीर बहादुर सिंह पूर्वान्चल  विश्वविद्यालय  , जौनपुर के एकलव्य स्टेडियम में हुआ।प्रतियोगिता के उद्घाटन के अवसर प्रो0 वन्दना सिंह, कुलपति, वीर बहादुर सिंह पूर्वान्चल विश्वविद्यालय, जौनपुर द्वारा गुब्बारा छोड़कर पूर्वी क्षेत्र अन्तर विष्वविद्यालयीय क्रिकेट महिला प्रतियोगिता का उद्घाटन की घोषणा की तथा पूर्वी क्षेत्र से आये खिलाड़ियों का उत्साहवर्धन करते हुये समस्त खिलाड़ियों, टीम मैनेजर, टीम कोच तथा आफीसियल से परिचय प्राप्त किया। प्रतियोगिता में खेल भावना से खेलने तथा अपने लक्ष्य की प्राप्ति के लिये शुभकामना दी। 

कुलपति प्रो वंदना सिंह ने कहा कि जीवन में सफलता के लिए सत्यनिष्ठा की आवश्यकता है. चरित्र जीवन के निर्माण की नींव है  और चरित्रवान व्यक्ति ही देश के निर्माण की नींव के पत्थर बनते है. उन्होंने कहा कि आज मीडिया एवं आई0टी0, खेल-जीवन का सजीव उदाहरण युवा पीढ़ी के समक्ष रोचक ढंग से प्रस्तुत कर उत्साहित करता है। विगत वर्षों में खेल एवं विभिन्न राष्ट्रीय एवं अन्तर्राष्ट्रीय प्रतिस्पर्धाओं से सरकार एवं समाज का युवा पीढ़ी से सरोकार बढ़ा है। आज के युवा, खेल को व्यवसाय के रूप में भी स्वीकार करने लग गये हैं। इसी कारण अन्तर्राष्ट्रीय खेलों में नये-नये खिलाड़ियों के नाम विभिन्न खेलों में सामने आने लगे हैं। विश्वविद्यालय एक ऐसा शैक्षणिक केन्द्र है, जहाँ विद्यार्थियों को न केवल शिक्षा, अपितु उनके जीवन में नये-नये आयाम विकसित करने का अवसर दिया जाता है। आप विश्वविद्यालय में रहकर अपनी प्रतिभा को निखार सकते हैं, आगे बढ़ सकते है। विश्वविद्यालय आपको अवसर अवश्य प्रदान करेगा। कहा कि विद्यार्थी अपनी योग्यता, लगन एवं उच्च संस्कारों के बल पर इस महान देश के योग्य एवं जिम्मेदार नागरिक बनेंगे और विकसित भारत के निर्माण में आपकी प्रमुख भूमिका एवं भागीदारी होगी।
प्रतियोगिता का उद्घाटन मुख्य अतिथि प्रो0 वंदना सिंह, कुलपति, वीर बहादुर सिंह पूर्वांचल विश्वविद्यालय, जौनपुर, विशिष्ट अतिथि श्री महेन्द्र कुमार, कुलसचिव, श्री बी0एन0 सिंह, परीक्षा नियंत्रक, प्रो0 सुरेश कुमार पाठक, अध्यक्ष, खेलकूद परिषद, अजीत प्रताप सिंह, सहायक कुलसचिव, श्रीमती बबिता सिंह, सहायक कुलसचिव, प्रो0 ओ0पी0 सिंह, सचिव, खेलकूद परिषद, मंचासीन रहे।  प्रतियोगिता के उद्घाटन के अवसर पर प्रो0 सुरेश कुमार पाठक, अध्यक्ष, खेलकूद परिषद, द्वारा समस्त अतिथियों खिलाड़ियों, टीम मैनेजर, टीम कोच का स्वागत किया गया।
 
उद्घाटन मैच वीर बहादुर सिंह पूर्वांचल विश्वविद्यालय, जौनपुर एवं पं0 रविशंकर शुक्ला विश्वविद्यालय, रायपुर के बीच खेला गया। पं0 रविशंकर शुक्ला विश्वविद्यालय, रायपुर ने टास जीतकर पहले क्षेत्ररक्षण करने का निर्णय लिया। वीर बहादुर सिंह पूर्वांचल विश्वविद्यालय, जौनपुर पहले बल्लेबाजी करते 5 के विकेट के नुकसान पर निर्धारित 15 ओवर में 101 रन बनायें। जिसमे नीतू गौड़ ने 36 गेंद पर 39 रन, सोनाली सिंह ने 13 गेंद पर 16 रन का योगदान रहा। पं0 रवि शंकर शुक्ला विष्वविद्यालय, रायपुर द्वारा गेंदबाजी में दुर्गेष नन्दनी ने 3 ओवर 11 रन देकर 2 विकट, पल्लवी वर्मा 3 ओवर 16 रन 2 विकेट प्राप्त किया। निर्धारित 102 रन के लक्ष्य का पीछा करते हुए 15 ओवर में पं0 रवि शंकर शुक्ला  विश्वविद्यालय  , रायपुर ने 4 विकेट के नुकसान पर 52 रन ही बना सकी, जिसमें दुर्गेश नन्दनी ने 13 गेंद पर 13 रन एवं खुशी ठाकुर ने 32 गेंद पर 12 रन का योगदान रहा। इस प्रकार से वीर बहादुर सिंह पूर्वांचल विश्वविद्यालय, जौनपुर ने पं0 रविशंकर शुक्ला विश्वविद्यालय, रायपुर को 49 रनों से पराजित किया।
उक्त अवसर पर डाॅ0 राहुल सिंह अध्यक्ष, विश्वविद्यालय शिक्षक संघ, डाॅ0 शैलेन्द्र सिंह, महामंत्री, शिक्षक संघ शिक्षक संघ, डाॅ0 नरेन्द्र देव पाठक, डाॅ0 विजय प्रताप तिवारी, पूर्व संयुक्त सचिव, खेलकूद परिषद, डाॅ0 मनोज मिश्र, डाॅ0 सुनील कुमार, डाॅ0 दिग्विजय सिंह राठौर, रामजी सिंह पूर्व अध्यक्ष, कर्मचारी संघ, रमेश चन्द्र यादव, महामंत्री,  कर्मचारी संघ, स्वामी नाथ, उपाध्यक्ष, कर्मचारी संघ, राज नारायण सिंह सुशील प्रजापति, रजनीश कुमार सिंह खेल सहायक, डाॅ0 राजेश सिंह, अशोक कुमार सिंह, अरुण कुमार सिंह, सतेन्द्र कुमार सिंह, अलका सिंह, भानु प्रताप शर्मा, आदि उपस्थित रहे।
निर्णायक की भूमिका में नारायण जी गुप्ता, राजेश पटेल एवं स्कोरर विपिन सर्राफ रहे। 

कुलपति ने थ्री डी मॉडल से समझाई अणुओं की संरचना

रज्जू भैय्या में एमएससी की क्लास लेने पहुंची कुलपति, पढ़ाया विन्यास रसायन

वीर बहादुर सिंह पूर्वांचल विश्वविद्यालय की कुलपति प्रोफेसर वन्दना सिंह ने परिसर स्थित रज्जू भैया संस्थान के रसायन विभाग के एमएससी छात्रों की कक्षाएं ली । उन्होंने विन्यास रसायन / त्रिविमरसायन से संबंधित विषय पर व्याख्यान दिया। विन्यास रसायन, रसायन की वह शाखा है जो अणुओं के अन्दर परमाणुओं के सापेक्षिक स्थिति एवं उनके प्रभावों का अध्ययन करती है। डॉ. सिंह ने थ्री डी मॉडल्स तथा पॉवर प्वाइंट से अणुओं की संरचना पर प्रकाश डाला।डॉ. सिंह ने कहा कि प्रत्येक अणु कई परमाणुओं से मिलकर बने होते हैं। इन परमाणुओं को आपस में जोड़ने के लिए बंध की आवश्यकता होती है । बंध की लंबाई अणुओं के स्थायित्व और ऊर्जा को तय करती है। किसी भी अणु में बंध कोण परमाणुओं की स्थिति को निश्चित करते है।डॉ. वन्दना सिंह रसायन विज्ञान विभाग में प्रोफेसर हैं। प्रो. सिंह कार्बनिक रसायन की विशेषज्ञ है तथा पॉलीमर रसायन में विश्वस्तरीय शोध कार्य कर रहीं है। हाल ही में स्टैंडफोर्ड यूनिवर्सिटी के द्वारा जारी विश्व के दो प्रतिशत वैज्ञानिकों की सूची में प्रो. वंदना सिंह का नाम सम्मिलित किया गया था। इस अवसर पर रसायन विभाग के विभागाध्यक्ष डॉ. प्रमोद कुमार ने बताया की कुलपति आगे भी  कक्षाएं  लेंगी।