Saturday, 2 December 2023

पूर्वांचल विश्वविद्यालय का नैक मूल्यांकन 3 से 5 दिसंबर

जौनपुर. वीर बहादुर सिंह पूर्वांचल विश्वविद्यालय का  नैक मूल्यांकन 3 से 5 दिसंबर तक होगा. विश्वविद्यालय ने नैक मूल्यांकन की तैयारियां पूरी कर ली है. विश्वविद्यालय की कुलपति प्रो. वंदना सिंह ने नैक की तैयारियों की समीक्षा की.
विश्वविद्यालय में नैक मूल्यांकन के लिए टीम 3 दिसंबर को सुबह पहुंचेगी. सबसे पहले कुलपति कांफ्रेंसिंग रूम में विश्वविद्यालय की कुलपति प्रो. वंदना सिंह की प्रस्तुति होगी. नैक मूल्यांकन टीम पहले दिन बोर्ड ऑफ़ स्टडीज के अध्यक्ष एवं संकायाध्यक्षों के साथ बैठक करेगी. इसके साथ ही विश्वविद्यालय के विभिन्न विभागों का निरीक्षण करेगी.
पहले दिन विश्वविद्यालय के शोध केंद्र, कंप्यूटर सेंटर और इन्क्यूबेशन सेंटर का अवलोकन करेगी.  आर्यभट्ट सभागार में विश्वविद्यालय के विद्यार्थियों द्वारा सांस्कृतिक  कार्यक्रम प्रस्तुत किये जायेंगे.  
विश्वविद्यालय के कुलसचिव महेंद्र कुमार, सहायक कुलसचिव दीपक कुमार सिंह समेत अन्य अधिकारी विश्वविद्यालय के विभागों का स्थलीय निरीक्षण किया।

कैंसर उपचार में उपयोगी है जिलेटर्स:डॉ. नितिन श्रीवास्तव


ड्रग डिलीवरी में महत्वपूर्ण है कार्बोहाइड्रेट आधारित जिलेटर्स

जौनपुर। वीर बहादुर सिंह पूर्वांचल विश्वविद्यालय परिसर स्थित प्रो. राजेंद्र सिंह  (रज्जू भैया) भौतिकीय विज्ञान अध्ययन एवं शोध संस्थान के रसायन विज्ञान विभाग द्वारा "कार्बोहाइड्रेट आधारित जिलेटर्स" विषयक आमंत्रित व्याख्यान का आयोजन किया गया।  व्याख्यान में मुख्य वक्ता एमिटी विश्वविद्यालय, लखनऊ के रसायन विज्ञान विभाग के   डॉ. नितिन श्रीवास्तव ने कार्बोहाइड्रेट बेस्ड जिलेटॅस का कैंसर के उपचार में विभिन्न उपयोगों पर विस्तृत रूप से प्रकाश डाला। उन्होंने बताया कि किस प्रकार कुछ जिलेटॅस का प्रयोग करके शरीर के स्वस्थ कोशिकाओं को नुकसान पहुंचाए, बिना कैंसर प्रभावित कोशिकाओं को नष्ट किया जा सकता है। 
डॉ नितिन ने छात्रों को जिलेटॅस का प्रयोग करके विभिन्न गंभीर बीमारियों के पहचान की विधियों को विस्तार से समझाया। उन्होंने बताया कि जिलेटर्स का उपयोग शरीर के अंदर ड्रग डिलीवरी में भी किया जाता है।
 कार्यक्रम के संयोजक डॉ प्रमोद कुमार ने अतिथियों का स्वागत करते हुए कहा कि विभाग निरंतर छात्रों के शैक्षणिक विकास  लिए इस प्रकार के आमंत्रित व्याख्यान का आयोजन कर रहा है।
कार्यक्रम की अध्यक्षता रज्जू भैया संस्थान के निदेशक डॉ प्रमोद कुमार यादव ने किया। मुख्य अतिथि का स्वागत संस्थान के पूर्व निदेशक प्रोफेसर देवराज सिंह ने किया। कार्यक्रम का संचालन एमएसी के छात्र मंजीत गुप्ता ने किया। धन्यवाद ज्ञापन डॉ. मिथिलेश यादव ने किया। इस अवसर रसायन विभाग के प्रोफेसर डॉ. अजीत सिंह, डॉ नितेश जायसवाल, डॉ दिनेश वर्मा, डॉ विजय शंकर पांडेय सहित विभाग के समस्त विद्यार्थी उपस्थित रहे।

Friday, 1 December 2023

एड्स के बारे में जागरूकता जरूरीः प्रो. वंदना सिंह


जांच शिविर में 152 मरीजों की गई जांच 
जौनपुर। वीर बहादुर सिंह पूर्वांचल विश्वविद्यालय के स्वास्थ्य केन्द्र में शुक्रवार को अधिष्ठाता छात्र कल्याण कार्यालय, व्यावहारिक मनोविज्ञान विभाग एवं उमानाथ सिंह स्वशासी राज्य चिकित्सा महाविद्यालय के संयुक्त तत्वाधान में विश्व एड्स रोकथाम दिवस के अवसर पर जन जागरूकता कार्यक्रम एवं चिकित्सा शिविर का आयोजन किया गया। इस मौके पर विश्वविद्यालय की कुलपति प्रो. वंदना सिंह ने कहा कि एड्स एक ऐसी बीमारी है जो एक व्यक्ति के शरीर के रोगाणुओं के कारण होती है। यह बीमारी एक व्यक्ति के शरीर के रोगाणुओं के कारण उसकी प्रतिरक्षा प्रणाली को कमजोर कर देती है जिससे उसे अन्य रोगों से लड़ने की क्षमता नहीं रहती है। इस बीमारी के बारे में जागरूकता फैलाना बहुत जरूरी है। उन्होंने कहा कि हमें इस बीमारी के खिलाफ लड़ना चाहिए और इसे रोकने के लिए सक्रिय रहना चाहिए। इस जांच शिविर में 152 मरीजों की जांच की गई और 100 अधिक लोगों को एड्स के बारे में जागरूक किया गया। उमानाथ सिंह स्वशासी राज्य चिकित्सा महाविद्यालय के प्राचार्य प्रो. शिवकुमार ने लोगों को एड़स के प्रति जागरूक किया। कहा हमें इस बीमारी के खिलाफ जंग जारी रखनी चाहिए ताकि हम इसे जल्द से जल्द खत्म कर सकें। साथ ही सभी पंजीकरण कराने वाले मरीजों की चेकअप कर दवा दी गई। शिविर में डॉ. ए.ए. जाफरी, डॉ. निशांत, डॉ. विनोद कुमार, डॉ. अंकित सिंह यादव, डॉ. उमेश सरोज, डॉ. सी.बी.एस. पटेल, डॉ. विनोद  वर्मा, डॉ. हमजा अंसारी, डॉ पूनम सिंह यादव, डॉ. अजीत कुमार यादव आदि चिकित्सकों ने मरीजों का परीक्षण किया। कार्यक्रम का संचालन डॉ. मनोज कुमार पांडेय ने किया। इस मौके पर परीक्षा नियंत्रक बी.एन. सिंह, उप कुलसचिव अमृतलाल, प्रो. अजय द्विवेदी, प्रो. बी.डी शर्मा, डॉ सुनील कुमार, डॉ. लक्ष्मी प्रसाद मौर्य, राजेद्र् प्रसाद सिंह, राजेश सिंह. राजनारायण सिंह, स्वतंत्र कुमार, जगदम्बा मिश्र आदि उपस्थित थे।

टैटू का शौक एच आई वी से कर रहा संक्रमित – डॉ. सीमा

जौनपुर. वीर बहादुर सिंह पूर्वांचल विश्वविद्यालय के मिशन शक्ति 4 एवं व्यावहारिक मनोविज्ञान विभाग के संयुक्त तत्वावधान में विश्व एड्स दिवस के अवसर एक दिवसीय संगोष्ठी का आयोजन किया गया. जिला महिला अस्पताल की परामर्शदाता डॉ. सीमा सिंह ने कहा कि एड्स की रोकथाम के लिए समुदाय के सभी लोगों को आगे आना होगा. उन्होंने कहा कि युवाओं के  टैटू का शौक उन्हें एच आई वी से संक्रमित कर रहा है. बीते दिनों उत्तर प्रदेश के कई जिलों में भारी संख्या में इसके कारण युवा  पॉजिटिव हुए है. 
उन्होंने कहा कि  एच आई वी की जाँच कराने में किसी भी तरीके का संकोच नहीं करना चाहिए. सरकार द्वारा जांच और इलाज दोनों की निःशुल्क सुविधा उपलब्ध है. 
संकायाध्यक्ष डॉ. अजय प्रताप सिंह ने धन्यवाद् ज्ञापन एवं संचालन डॉ जान्हवी श्रीवास्तव ने किया. इस अवसर पर डॉ. मनीष कुमार गुप्ता  डॉ. दिग्विजय सिंह राठौर, डॉ. अन्नू त्यागी समेत विद्यार्थी उपस्थित रहे.