Wednesday, 17 January 2024
ज्ञान बढ़ाने में करें स्मार्टफोन का उपयोगः कुलपति
Friday, 12 January 2024
पीयू में देखा गया युवा दिवस पर पीएम, सीएम लाइव
युवाओं की ताकत पर अर्थव्यवस्था में मजबूती आईः नरेन्द्र मोदी
भारत से ही होकर जाता है विश्व कल्याण का रास्ताः योगी आदित्यनाथ
जौनपुर। वीर बहादुर सिंह पूर्वांचल विश्वविद्यालय के आर्यभट्ट सभागार में शुक्रवार को युवा दिवस पर देश के प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी और राज्य के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के कार्यक्रम को लाइव देखा गया। इस दौरान नासिक में आयोजित कार्यक्रम के माध्यम से युवाओं को संबोधित करते हुए प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने कहा कि युवाओं के ताकत पर ही भारत दुनिया कि पांच बड़ी अर्थव्यवस्थाओं में आया है। आज का ये दिन भारत की युवाशक्ति का दिन है। ये दिन उस महापुरुष को समर्पित है जिसने गुलामी के कालखंड में भारत को नई ऊर्जा से भर दिया था। ये मेरा सौभाग्य है कि स्वामी विवेकानंद की जयंती पर मैं आप सब नौजवानों के बीच नासिक में हूं। स्वामी विवेकानंद जी भी कहते थे कि भारत की उम्मीदें भारत के युवाओं के चरित्र और उनकी प्रतिबद्धता पर टिकी है। स्वामी विवेकानंद का ये मार्गदर्शन आज 2024 में भारत के युवा के लिए बहुत बड़ी प्रेरणा है।
लखनऊ में एकेटीयू में युवा दिवस के तहत आयोजित कार्यक्रम में प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने युवाओं को टैबलेट वितरित किया। इस दौरान उन्होंने युवाओं से संवाद भी किया। उन्होंने कहा कि स्वामी विवेकानंद ने पूरी दुनिया को राह दिखाई है। किसी भी समस्या का हल उस पर विचार करके हासिल किया जा सकता है। उन्होंने कहा कि विश्व कल्याण का रास्ता भारत से ही निकलता है। युवाओं को संबोधित करते हुए कहा आने वाला समय युवाओं का है। योगी आदित्यनाथ ने कहा कि पहले यूपी के युवा अपनी पहचान छुपाते थे, अब यूपी के युवा बेहतर कानून व्यवस्था के चलते खुल कर अपना परिचय दे पाते हैं। इस बीच मिशन शक्ति और राष्ट्रीय सेवा योजना की तरफ से भी कई कार्यक्रम किए गए। इस मौके पर विश्वविद्यालय के छात्र-छात्राओं को स्वामी विवेकानंद के जीवन पर आधारित पुस्तक ‘व्यक्तित्व का विकास’ कुलसचिव, वित्त अधिकारी और परीक्षा नियंत्रक द्वारा वितरित की गई। इस मौके पर कुलसचिव महेन्द्र कुमार, वित्त अधिकारी संजय कुमार राय, परीक्षा नियंत्रक अजीत प्रताप सिंह, उप कुलसचिव बबिता सिंह, प्रो. अजय द्विवेदी, प्रो. बीडी शर्मा, प्रो. देवराज सिंह, डॉ. प्रमोद यादव, प्रो. मिथिलेश सिंह, प्रो. प्रदीप कुमार, डॉ. राजकुमार, डॉ. मनीष प्रताप सिंह, डॉ. आशुतोष सिंह, डॉ. मनीष गुप्ता, डॉ. गिरधर मिश्र, डॉ. सुनील कुमार, डॉ. दिग्विजय सिंह राठौर, डॉ. अमित वत्स, डॉ. इंद्रेश कुमार, डॉ. जान्हवी श्रीवास्तव, आदि मौजूद रहे।
युवा अपनी क्षमता का सही उपयोग करेः प्रो. मानस पांडेय
विद्यार्थियों को अपनी सोच सकारात्मक रखनी चाहिएः कुलसचिव
युवा अपनी ऊर्जा को समाजहित में लगाएः वित्त अधिकारी
युवा दिवस पर विश्वविद्यालय में हुए कई कार्यक्रम
जौनपुर। वीर बहादुर सिंह पूर्वांचल विश्वविद्यालय के विवेकानंद केंद्रीय पुस्तकालय में युवा दिवस के अवसर पर शुक्रवार को केंद्रीय पुस्तकालय और राष्ट्रीय सेवा योजना के संयुक्त तत्वावधान में परिचर्चा का आयोजन किया गया। इसमें विवेकानंद के व्यक्तित्व और कृतित्व पर प्रकाश डाला गया। इस अवसर पर विषय प्रवर्तन मानद पुस्तकालयाध्यक्ष प्रो. मानस पांडेय ने कहा कि स्वामी जी से हमें यह प्रेरणा मिलती है कि युवा अपनी क्षमताओं का सही तरीके से उपयोग करें और समृद्धि और समर्थन के साथ समाज के लिए योगदान करें। परिचर्चा में कुलसचिव महेंद्र कुमार ने कहा कि विद्यार्थियों को हमेशा अपनी सोच सकारात्मक रखनी चाहिए। उन्होंने कहा कि किसी भी बड़ी लाइन को मिटाकर छोटा करने से अच्छा है खुद उससे बड़ी लाईन बना देना। वित्त अधिकारी संजय कुमार राय ने कहा कि स्वामी विवेकानंद ने हमें युवा शक्ति की महत्वपूर्णता को समझाया है। उनका संदेश है कि हमें अपनी ऊर्जा को सही दिशा में लगाना चाहिए और समाज के लिए सकारात्मक परिवर्तन करना चाहिए। परीक्षा नियंत्रक अजीत कुमार सिंह ने कहा कि युवा शक्ति से ही नए भविष्य का निर्माण हो सकता है। युवा न सिर्फ अपने लिए बल्कि समाज के लिए भी कुछ कर सकता है। उनकी आदर्श जीवनशैली से हमें साहस, समर्पण, और सेवा की भावना मिलती है। इसके पूर्व विवेकानंद की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर दीप प्रज्ज्वलन किया गया। संचालन विद्युत मल और धन्यवाद ज्ञापन अवधेश कुमार ने किया। इस अवसर पर डॉ. प्रमोद यादव, एनएसएस समन्वयक डा. राजबहादुर यादव, डॉ. सुनील कुमार, डॉ. दिग्विजय सिंह राठौर. डॉ. श्याम कन्हैया, डॉ धीरेंद्र चौधरी समेत विश्वविद्यालय के विद्यार्थियों ने भाग लिया।