Friday, 8 March 2024

अनुशासन ही सफल प्रबंधन का मूल मंत्र :प्रो.वन्दना सिंह


वीर बहादुर सिंह पूर्वांचल विश्वविद्यालय के व्यवसाय प्रबंधन विभाग में फ्रेशर्स ओरिएण्टशन प्रोग्राम का आयोजन किया गया l इसमें एम. बी.ए, एग्रीबिज़नेस, ई कॉमर्स एवं बी. बी.ए के नवीन छात्रों को विश्वविद्यालय में स्वागत किया गया एवं उन्हें विश्वविद्यालय के पाठ्यक्रम प्रकिया के बारे में जानकारी दी गई l

उद्घाटन समारोह में कुलपति प्रोफेसर वन्दना सिंह के कहा कि प्रबंधन विद्यार्थियों को अपने करियर और जीवन में आगे बढ़ने के लिए अनुशासन ही मूल मन्त्र है l किसी भी संस्थान क़ी उद्देश्य पूरे करने के लिए निरंतर प्रयास एवं दृढ इच्छा से ही प्रबंधन के छात्रों अपने लक्ष्य प्राप्त कर सकते है l कुलपति ने एलान किया कि आगामी सत्र में विश्वविद्यालय में एग्री बिज़नेस से जुडी वोकेशनल पाठ्यक्रम , उद्योग जगत से गठबंधन एवं प्रैक्टिकल ट्रेनिंग कि व्यवस्था की जाएगी, जिससे छात्रों को रोजगार के अवसर बढ़ेंगे।
इस अवसर पर व्यवसाय प्रबंध विभाग के विभाग अध्यक्ष प्रोफेसर मुराद अली ने कहा कि  प्रतिस्पर्धा के युग में छात्रों को उनके मूल्य एवं संस्कार ही आगे बढ़ाएंगे। सीनियर्स और जूनियर्स से अच्छे सम्बन्ध बना कर रखना चाहिए जिससे आगे चलकर उनके करियर में भी मददगार होगी। छात्रों ने कुलपति को स्मृति चिन्ह देकर सम्मानित किया l

कार्यक्रम के अंत में छात्रों द्वारा रंगारंग कार्यक्रम प्रस्तुत किया गया l संचालन समन परवीन ने किया एवं धन्यवाद ज्ञापन मोहम्मद अब्बास ने किया l इस अवसर पर आकाश मिश्रा, अमीर आलम ,शिवम्  सिंह,अनीस,अदिति,फैज़ान, आदित्य सिंह,सुभांग मिश्रा आदि उपस्थित रहे l

Monday, 4 March 2024

गणित विधि से बनते हैं क्रिकेट के कप्तानः प्रो. तारकेश्वर सिंह

जौनपुर। वीर बहादुर सिंह रज्जू भैया संस्थान के गणित विभाग में एक दिवसीय व्याख्यान का आयोजन सोमवार को किया गया। इस अवसर पर बिरला इंस्टिट्यूट ऑफ़ टेक्नोलॉजी एंड साइंस, गोवा के गणित विभाग के प्रो. तारकेश्वर सिंह ने ज्यामितीय समस्याओं के हल पर विस्तार से प्रकाश डाला।

उन्होंने क्रिकेट टीम में से कप्तान चुनने के तरीकों को विभिन्न सूत्रों के माध्यम से समझाया। इसके अतिरिक्त प्रो. सिंह ने मल्टी-वैल्यूड फंक्शन, रामसे थ्योरम, एरदोस थ्योरम एवं एरदोस नंबर आदि के बारे में पीपीटी के माध्यम बताया। संस्थान के निदेशक प्रो. प्रमोद कुमार यादव ने कार्यक्रम का शुभारम्भ और मुख्य वक्ता का स्वागत किया। परिचय गणित विभाग के असिस्टेंट प्रोफेसर डॉ. दीपक कुमार मौर्य ने पढ़ा। कार्यक्रम  संचालन प्रो. मिथिलेश सिंह और धन्यवाद ज्ञापन प्रो० राजकुमार ने किया. इस व्याख्यान में विश्वविद्यालय के  गणित विभाग के शिक्षक   सौरभ कुमार सिंह व विभिन्न छात्र-छात्राओं अजमत, शैलेंद्र प्रताप सिंह, विकास, एवं कोमल सिंह यादव उपस्थित रहे।

कौशल विकास प्रशिक्षण केन्द्र के 50 विद्यार्थियों को मिला रोजगार

वीर बहादुर सिंह पूर्वांचल विश्वविद्यालय के कौशल विकास प्रशिक्षण केंद्र पर 50 छात्र छात्राओं का हुआ चयन। पूर्वांचल विश्वविद्यालय के कौशल विकास एवं प्रशिक्षण केंद्र पर सोमवार को टोकाई रबर ऑटो पार्ट्स इंडिया प्राइवेट लिमिटेड राजस्थान की तरफ से आए प्रतिनिधि अंजलि और धर्मजीत के द्वारा 50 छात्र/ छात्राओं को  चयनित किया गया। यह कौशल विकास एवं प्रशिक्षण केंद्र को गणित विभाग के प्रो. राजकुमार नोडल अधिकारी के रूप में देख रहे हैं। साथ ही उन्हें योग्य प्रशिक्षणकर्ताओं द्वारा प्रशिक्षण दिया जा रहा है।  इस मौके पर नोडल अधिकारी प्रोफेसर राज कुमार, वित्त अधिकारी संजय कुमार, राजन कुमार, संतोष, अभिषेक, सूर्यकांत, प्रिया आदि लोग उपस्थित रहे।

कुलपति ने हरी झंडी दिखाकर जागरूकता रैली को किया रवाना


वीर बहादुर सिंह पूर्वांचल विश्वविद्यालय,  जौनपुर के राष्ट्रीय सेवा योजना के सात दिवसीय विशेष शिविर के द्वितीय दिवस पर कुलपति प्रो. वंदना सिंह और कुलसचिव महेंद्र कुमार ने जन जागरूकता रैली को सोमवार को रवाना किया। कुलपति प्रो. सिंह ने कहा कि स्वैच्छिक सामुदायिक सेवा के माध्यम से छात्र युवाओं के व्यक्तित्व और चरित्र का विकास करना इस योजना का प्राथमिक उद्देश्य है। उन्होंने कहा कि राष्ट्रीय सेवा योजना के स्वयंसेवक उत्तर प्रदेश और भारत सरकार की चल रही कल्याणकारी योजनाओं के बारे में लोगों को जागरूक करने का कार्य कर रहे हैं, इस कारण खासतौर से गांव के लोगों को इसका लाभ मिल सकेगा। जन जागरूकता रैली विश्वविद्यालय द्वारा गोद लिए गांवों देवकली, जासोपुर,  कुकुडीपुर और खमहौरा में जाकर लोगों के बीच जागरूक करने का कार्य करेगी। इस अवसर पर मीडिया प्रभारी डॉ. सुनील कुमार सिंह, कार्यक्रम अधिकारी डॉ शशिकांत यादव, डॉ विशाल यादव, डॉ विनय कुमार और इंजी विजय कुमार मौर्य, मैलास, बॉकेलाल यादव सहित समस्त स्वयंसेवक स्वयं सेविकाएं  उपस्थित रहे।