Saturday, 9 November 2024

पूर्व गणतंत्र दिवस परेड में प्रतिभाग हेतु स्वयंसेवकों को कुलपति ने किया रवाना

पूर्वांचल विश्वविद्यालय के 8 एनएसएस स्वयंसेवकों का दल हुआ रवाना

वीर बहादुर सिंह पूर्वांचल विश्वविद्यालय जौनपुर के राष्ट्रीय सेवा योजना प्रकोष्ठ द्वारा युवा कार्यक्रम एवं खेल मंत्रालय, भारत सरकार के निर्देशन में विभिन्न महाविद्यालयों  से चयनित पूर्व गणतंत्र दिवस परेड हेतु 08 स्वयंसेवक -स्वयंसेविकाओं  का दल विश्वविद्यालय से रवाना हुआ।

कुलपति प्रोफेसर वंदना सिंह ने विश्वविद्यालय के सरस्वती सदन में हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। कुलपति ने कहा कि राष्ट्रीय सेवा योजना से जुड़कर निश्चित तौर पर समाज और राष्ट्र के प्रति विद्यार्थियों का जो दृष्टिकोण बनेगा वह जीवन पर्यंत रहेगा। हमारे मन में सेवा भाव ही हमें सकारात्मक तरीके से जीने की प्रेरणा देता है। उन्होंने विद्यार्थियों को बधाई दी।

राष्ट्रीय सेवा योजना के समन्वयक डॉ राज बहादुर यादव ने बताया कि यह सभी स्वयंसेवक 10 से 19 नवंबर 2024 तक बी .आई.टी.पटना में आयोजित  प्रशिक्षण शिविर में  प्रतिभाग  करेंगे ,इसके बाद इनका चयन गणतंत्र दिवस परेड के लिए होगा। विश्वविद्यालय के वरिष्ठ कार्यक्रम अधिकारी डॉ. शशिकांत यादव ,शिया कॉलेज के कार्यक्रम अधिकारी डॉ. अवधेश मौर्य, डॉ. तेज प्रताप सिंह, कार्यक्रम अधिकारी कार्यालय मंत्री, डॉ नीरज कुमार सिंह, डॉ. सुनील कुमार , डॉ. दिग्विजय सिंह राठौर इस अवसर पर उपस्थित रहे।

अंतर विश्वविद्यालयीय कबड्डी प्रतियोगिता में पूर्वांचल विश्वविद्यालय बनी चैम्पियन

वीर बहादुर सिंह विश्वविद्यालय परिसर स्थित मेजर ध्यान चन्द क्रीडा संकुल में पूर्वी क्षेत्र अंतर विश्वविद्यालयीय कबड्डी पुरुष प्रतियोगिता में  पूर्वांचल विश्वविद्यालय की टीम विजेता रही. समापन समारोह की मुख्य अतिथि विश्वविद्यालय की कुलपति प्रो. वंदना सिंह ने विश्वविद्यालय कबड्डी पुरुष टीम के कैप्टन  मंजीत और कोच निर्भय सिंह को विजेता ट्रॉफी प्रदान की. उन्होंने कहा कि पूर्वी क्षेत्र की प्रतियोगिता में उत्कृष्ट प्रदर्शन कर विश्वविद्यालय का मान बढ़ाया. विशिष्ट अतिथि कुलसचिव महेन्द्र कुमार  एवं वित्त अधिकारी संजय कुमार राय ने   खिलाड़ियों को  बधाई दी तथा उत्साहवर्धन किया।  

प्रतियोगिता के आखिरी   दिन का पहला मैच वीर बहादुर सिंह पूर्वान्चल विश्वविद्यालय, जौनपुर और महात्मा गांधी काशी विद्यापीठ, वाराणसी के बीच खेला गया जिसमें वीर बहादुर सिंह पूर्वान्चल विश्वविद्यालय, जौनपुर ने महात्मा गांधी काशी विद्यापीठ, वाराणसी को 32-15 के अन्तर से पराजित किया। दूसरा मैच महाराजा सुहेलदेव विश्वविद्यालय, आजमगढ़ और ललित नारायन मिथिला विश्वविद्यालय, दरभंगा के बीच खेला गया जिसमें महाराजा सुहेलदेव विश्वविद्यालय, आजमगढ़ ने ललित नारायन मिथिला विश्वविद्यालय, दरभंगा को 35-21 के अन्तर से पराजित किया। तीसरा मैच मैच वीर बहादुर सिंह पूर्वान्चल विश्वविद्यालय, जौनपुर और ललित नारायन मिथिला विश्वविद्यालय, दरभंगा के बीच खेला गया जिसमें  वीर बहादुर सिंह पूर्वान्चल विश्वविद्यालय, जौनपुर ने ललित नारायन मिथिला विश्वविद्यालय, दरभंगा को 39-19 के अन्तर से पराजित किया। चैथा मैच महात्मा गांधी काशी विद्यापीठ, वाराणसी और महाराजा सुहेलदेव विश्वविद्यालय, आजमगढ़ के बीच खेला गया जिसमें महात्मा गांधी काशी विद्यापीठ, वाराणसी ने महाराजा सुहेलदेव विश्वविद्यालय, आजमगढ़ को 31-21 के अन्तर से पराजित किया।  निर्णायक की भूमिका में रवि चन्द यादव, दशरथ पाल, विरेन्द्र यादव, मो0 अकरम, जे0पी0 सिंह, धीरज प्रसाद, प्रशान्त सिंह, श्री ध्वज, अमित कुमार, हूबलाल, राकेश यादव, लाल साहब, कमलेश सिंह, अखिलेश यादव, धर्मेन्द्र पटेल, गुलाब चन्द यादव, कन्हैया लाल, सुरेश कुमार यादव आदि रहे।समापन सत्र में  ओ0पी0 सिंह, सचिव, खेलकूद परिषद ने आये हुये अतिथियों का स्वागत किया तथा धन्यवाद दिया। उक्त अवसर पर अधिष्ठाता छात्र कल्याण प्रो. अजय द्विवेदी, प्रो0 देवराज सिंह, अध्यक्ष, शिक्षक संघ, डाॅ. राहुल सिंह,  महामंत्री  डा. शैलेन्द्र प्रताप सिंह, प्रो0 राजकुमार , डा0 मनीष प्रताप सिंह, डा0 श्याम कन्हैया, डा0 दिग्विजय सिंह राठौर, डाॅ0 शेखर सिंह, प्रो0 चन्द्रभान सिंह, प्रो. अमित श्रीवास्तव, डा0 विजय प्रताप तिवारी, डा0 नृपेन्द्र सिंह, डा0 पी0के0 सिंह कौशिक, नन्द किशोर सिंह, अध्यक्ष, कर्मचारी संघ, रमेश यादव, महामंत्री, कर्मचारी संघ, रजनीश कुमार सिंह, खेल सहायक, डा0 राजेश सिंह, सत्येन्द्र कुमार सिंह, जय सिंह गहलोत, विजय प्रकाश, अल्का सिंह, भानू शर्मा, आदि उपस्थित रहे.

Friday, 8 November 2024

प्रधानमंत्री ने महिलाओं को सशक्त करने का निरंतर किया काम - डॉ. रीता बहुगुणा जोशी


वीबीएसपीयू में वाद-विवाद प्रतियोगिता का आयोजन,महिला आरक्षण पर गंभीर चर्चा 
 स्व. कमला बहुगुणा की जन्म शताब्दी के उपलक्ष्य में आयोजित हुई  प्रतियोगिता 
प्रतियोगिता में प्रथम पुरस्कार परिसर की विद्यार्थी  अपेक्षा सिंह को मिला 

जौनपुर। वीर बहादुर सिंह पूर्वांचल विश्वविद्यालय  जौनपुर के  आर्यभट्ट सभागार में शुक्रवार को  वाद-विवाद प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। इस कार्यक्रम का आयोजन  स्व. कमला बहुगुणा की जन्म शताब्दी के उपलक्ष्य में किया गया. इसका संयोजन हेमवती नंदन बहुगुणा स्मृति समिति द्वारा किया गया. "क्या भारत में महिलाओं को आरक्षण देने से वास्तविक समानता हासिल की जा सकती है?" विषय पर प्रतिभागियों ने अपने-
अपने तर्क प्रस्तुत किए और महिला सशक्तिकरण के विभिन्न पहलुओं पर विस्तार से चर्चा की. इस प्रतियोगिता में विश्वविद्यालय के विद्यार्थियों ने भाग लिया.  प्रतियोगिता में प्रथम पुरस्कार परिसर की विद्यार्थी  अपेक्षा सिंह, द्वितीय पुरस्कार टीडी कॉलेज के आफताब एवं तृतीय पुरस्कार मेधा को मिला.कुलपति प्रो. वंदना सिंह एवं अतिथियों ने विजेताओं को प्रमाण पत्र देकर  पुरस्कृत किया. कुलपति ने कहा कि नारी वंदन अधिनियम से महिलाओं को बेहतर अवसर प्राप्त होगा.कार्यक्रम में ऑनलाइन 
संबोधन में पूर्व कैबिनेट मंत्री डॉ. रीता बहुगुणा जोशी ने कहा कि देश के प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी जी ने महिलाओं को सशक्त करने के लिए निरंतर काम किया है. उनकी सोच है कि इस देश में महिला केंद्रित विकास नहीं बल्कि इस देश में महिला नेतृत्व वाला विकास होगा. बचाओ- बेटी पढ़ाओ जैसे प्रयास बड़े स्तर पर किये गए.  महिलाओं को आरक्षण के प्रति युवा क्या सोचते है यह जानने के लिए देश के विभिन्न विश्वविद्यालयों में वाद विवाद प्रतियोगिता का आयोजन किया जा रहा है. बहुत सारे छात्र आरक्षण के पक्ष में बोले और बहुत सारी छात्राएं आरक्षण के विरोध  में बोल रही थी.आज का युवा तर्क के साथ अपनी बात को रख रहा है. उन्होंने कहा कि महिलाएं तीनों स्तंभ में 15 प्रतिशत का आंकड़ा पार नहीं कर पाई है. विश्वविद्यालयों  में जो जब रिजल्ट ते है तो अधिकांश  गोल्ड मेडल छात्राएं  लाती  है. इनमें टैलेंट की कमी नहीं है अवसर की कमी है.

मुख्य अतिथि जौनपुर के जिलाधिकारी डॉ. दिनेश चन्द्र ने कहा कि महिला आरक्षण का मैं पूरा  समर्थन करता हूं .इस  विषय पर  सरकार ने सार्थक  कदम उठाया है तो निश्चित रूप से इसके परिणाम सुखद होंगे. उन्होंने कहा कि अंतकरण में किसी काम को करने की जिज्ञासा न हो तब तक कुछ प्राप्त नहीं किया जा सकता. उन्होंने रामधारी दिनकर सिंह की एक कविता  को भी सुनाया. विशिष्ट अतिथि पुलिस  अधीक्षक अजय पाल शर्मा ने कहा कि महिला आरक्षण से हमारी  मातृ शक्ति  को  एक मौका मिलेगा. उन्होंने कहा कि मातृ शक्ति का अतीत बहुत स्वर्णिम रहा है उसको दृष्टिगत रखते हुए यह सरकार का साहसिक निर्णय है.विशिष्ट अतिथि लोक सेवा आयोग के पूर्व सदस्य प्रोफेसर  आरएन त्रिपाठी ने कहा कि प्रख्यात महिला नेत्री कमला बहुगुणा जी का जीवन नारी सशक्तिकरण की एक मिसाल है. वाद विवाद प्रतियोगिता में निर्णायक मंडल के तौर पर डॉ. महेंद्र त्रिपाठी,डॉ. मनोज वत्स एवं डॉ छाया सिंह रहीं. 
अतिथियों का स्वागत प्रो. अजय द्विवेदी ने आभार अभिषेक शुक्ल द्वारा किया गया. संचालन उद्देश्य सिंह ने किया. इस अवसर पर प्रो.मनोज मिश्र, प्रो देवराज सिंह, प्रो प्रमोद यादव, डॉ दिग्विजय सिंह राठौर, डॉ सुनील कुमार, डॉ रसिकेश, डॉ सुशील समेत अन्य लोग मौजूद रहे. 


Wednesday, 6 November 2024

टीम भावना से खेल में मिलती है विजय- प्रो. मनोज मिश्र


पूर्वी क्षेत्र अंतर विश्वविद्यालयीय कबड्डी पुरुष प्रतियोगिता का हुआ शुभारम्भ


वीर बहादुर सिंह पूर्वांचल विश्वविद्यालय परिसर के मेजर ध्यान चन्द क्रीडा संकुल में  पूर्वी क्षेत्र अन्तर विश्विवद्यालयीय कबड्डी पुरुष प्रतियोगिता 2024-2025 का भव्य शुभारम्भ हुआ। प्रतियोगिता का उदघाटन बतौर  मुख्य अतिथि अनुप्रयुक्त सामाजिक विज्ञान एवं मानविकी संकाय के संकायाध्यक्ष प्रो. मनोज मिश्र ने किया. उद्घाटन सत्र को संबोधित करते हुए  मुख्य अतिथि प्रो. मनोज मिश्र ने कहा कि खेल में टीम भावना से विजय मिलती है । खिलाड़ियों को खेल में सदैव अपना उत्कृष्ट प्रदर्शन करने के लिए प्रयास करना चाहिए ।
उद्घाटन सत्र में मुख्य अतिथि के साथ  विशिष्ट अतिथि कुलसचिव  महेन्द्र कुमार एवं वित्त अधिकारी  संजय कुमार राय से खिलाड़ियों से परिचय प्राप्त किया. आयोजन सचिव प्रो. ओ.पी. सिंह, सचिव, खेलकूद परिषद ने अतिथियों का स्वागत तथा प्रो. राघवेन्द्र पाण्डेय, अध्यक्ष, खेलकूद परिषद ने अध्यक्षता की ।
     पूर्वी क्षेत्र अंतर विश्वविद्यालयीय कबड्डी पुरुष प्रतियोगिता 2024-2025 का पहला मैच सरला बिरला विश्वविद्यालय और बी0आ0ए0 विश्वविद्यालय बिहार के बीच खेला गया जिसमें बी0आ0ए0 विश्वविद्यालय बिहार ने सरला बिरला विश्वविद्यालय को 40-17 के अंतर से पराजित किया। दूसरा मैच संत गहिरा गुरु विश्वविद्यालय और बी0एन0एम0 विश्वविद्यालय मधेपुरा के बीच खेला गया जिसमें बी0एन0एम0 विश्वविद्यालय मधेपुरा ने संत गहिरा गुरु विश्वविद्यालय को 41-36 के अन्तर से पराजित किया। तीसरा मैच बरहमपुर विश्वविद्यालय और केंद्रीय विश्वविद्यालय साउथ बिहार के बीच खेला गया जिसमें बरहमपुर विश्वविद्यालय ने केंद्रीय विश्वविद्यालय साउथ बिहार को 56-34 के अंतर से पराजित किया। चौथा मैच हेमचंद यादव विश्वविद्यालय, दुर्ग और जय प्रकाश विश्वविद्यालय छपरा के बीच खेला गया जिसमें हेम चन्द यादव विश्वविद्यालय, दुर्ग ने जय प्रकाश विश्वविद्यालय छपरा को 42-32 के अंतर से पराजित किया। पांचवा मैच सम्भलपुर विश्वविद्यालय, और  सी0वी0 रमन विश्वविद्यालय के बीच खेला गया जिसमें सी0वी0 रमन विश्वविद्यालय ने सम्भलपुर विश्वविद्यालय को 57-23 के अंतर से पराजित किया। छठवाँ मैच यूनिवर्सिटी ऑफ कलकत्ता, और पं0 रवि शंकर विश्वविद्यालय, रायपुर के बीच खेला गया जिसमें पं0 रविशंकर विश्वविद्यालय, रायपुर ने यूनिवर्सिटी ऑफ कलकत्ता को 43-25 के अंतर से पराजित किया। निर्णायक की भूमिका में दशरथ पाल, रवि चन्द यादव, विरेन्द्र यादव, सुरेश यादव आदि रहे।
 उक्त अवसर पर प्रो0 चन्द्रभान सिंह, डॉ. दिग्विजय सिंह राठौर, डॉ.श्याम कन्हैया, डॉ. अनुराग मिश्र, डॉ.विजय प्रताप तिवारी, डॉ. अंकित सिंह, डॉ.पी0के0 सिंह कौशिक, रजनीश कुमार सिंह, खेल सहायक, डॉ. राजेश सिंह, सतेन्द्र कुमार सिंह, जय सिंह गहलोत, विजय प्रकाश, अल्का सिंह, भानु शर्मा, आदि उपस्थित रहे।