Thursday, 2 January 2025

साक्षात्कार के दौरान सकारात्मक रहना महत्वपूर्ण: प्रो पुरोहित

 जौनपुर. वीर बहादुर सिंह पूर्वांचलविश्वविद्यालय के ट्रेनिंग एंड प्लेसमेंट प्रकोष्ठद्वारा आयोजित एक दिवसीय कार्यशाला "हाउ टू फेस इंटरव्यू: डूज एंडडोंट्स" विषय पर विद्यार्थियों को संबोधित करते हुए दून विश्वविद्यालय, देहरादूनमें स्कूल आफ मैनेजमेंट के डीन प्रोफेसर एच सी पुरोहित ने कहा कि साक्षात्कार केदौरान पहनावे से लेकर हमारे चेहरे की भाव-भंगिमा भी हमारे प्रदर्शन में बहुतमहत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं, इसलिए साक्षात्कार के दौरान हमारापहनावा पेशे के अनुरूप फॉर्मल एवं साफ सुथरा हो और मानसिक स्थिति सकारात्मक होनीचाहिये.उन्होंने कहा कि सफलता अर्जित करने के लिएआवश्यक है कि हम अपनी क्षमता का बेहतर प्रदर्शन करें, क्योंकिइस दौरान हमारे ज्ञान और कौशल की परख तो होती ही है साथ ही हमारे आत्मविश्वास, समस्याओंसे जूझने और उनको हल करने की हमारी काबिलियत, तनाव को सहनकरने की शक्ति एवं तनावपूर्ण वातावरण को स्वस्थ वातावरण में परिवर्तित करने कीकला आदि भी परखी जाती है.प्रोफेसर पुरोहित ने कहा कि साक्षात्कार केदौरान हमको अपनी अच्छाइयों और उपलब्धियों का उत्कृष्ट प्रदर्शन करना होता है औरइसके लिए जो ज्ञान और शिक्षा हमने अध्ययन के दौरान प्राप्त की है उसकी प्रस्तुतिबेहतर करने की कोशिश होनी चाहिए.  साक्षात्कार की शुरुआत अपनी रुचि, प्रेरणासे करें और फिर संचार एवं संवाद की क्षमता, नेतृत्व करने कीक्षमता, समय प्रबंधन, प्रतिस्पर्धात्मकक्षमता, टीम में काम करने की क्षमता आदि को स्पष्ट करतेहुए पूर्ण आत्म विश्वास से आगे बढ़े.  प्रो पुरोहित ने कहा कि साक्षात्कार केदौरान बिल्कुल भी घबराहट या नकारात्मकता आपके चेहरे पर, मनमस्तिष्क में कहीं होनी नहीं चाहिए क्योंकि जीवन में नकारात्मकता ही व्यक्ति कोपीछे धकेलती है हमको सकारात्मक सोच के साथ जीवन में आगे बढ़ना होगा इसलिएसाक्षात्कार के दौरान सकारात्मक होना बहुत आवश्यक है.इस अवसर पर विश्वविद्यालय ट्रेनिंग एंडप्लेसमेंट प्रकोष्ठ के निदेशक प्रोफेसर अविनाश डी पाथर्डीकर ने कहा कि हमारी कोशिशहै कि विद्यार्थियों को हर प्रकार के कौशल से युक्त किया जाए और प्लेसमेंट के लिए भीहम हर पाठ्यक्रम के विद्यार्थियों के लिए उनके कौशल और क्षमता के अनुरूप कंपनियोंको आमंत्रित करेंगे. उन्होंने कहा कि विद्यार्थियों केव्यक्तित्व विकास, संवाद कला को विकसित करने एवं उन्हें अधिकसृजनशील बनाने के लिए लगातार कार्यशालाएं आयोजित की जाएगी.कार्यक्रम का संचालन डॉ आशुतोष कुमार सिंह,स्वागत प्रो. अविनाश पाथर्डीकर एवं धन्यवाद डॉ राकेशउपाध्याय ने किया. इस अवसर पर डॉ अंजनी मिश्र , डॉ सुशील सिंह, डॉअमित वत्स, डॉ निशा पांडेय, सुश्री दीपांजलि,श्री प्रिंस सिंह, डॉ इंद्रेश गंगवार एवं  श्री नितिन चौहान उपस्थित थे.

विश्वविद्यालय के विद्यार्थियों को प्रोजेक्ट के लिए मिला अनुदान

जौनपुर.वीर बहादुर सिंह पूर्वांचल विश्वविद्यालय के इंजीनियरिंग संस्थान के कंप्यूटर साइंस इंजीनियरिंग, इन्फॉर्मेशन टेक्नोलॉजी और इलेक्ट्रिकल इंजीनियरिंग विभाग के छात्रों को  सीएसटी उत्तर प्रदेश इंजीनियरिंग छात्र प्रोजेक्ट अनुदान 2024-25 के अंतर्गत अनुदान प्राप्त हुआ।अनुदान प्राप्त करने वाले छात्रों एवं उनके प्रोजेक्ट निर्देशक  को विश्वविद्यालय की कुलपति प्रो.  वंदना सिंह ने भी शुभकामनाएं दिया। 
कंप्यूटर साइंस इंजीनियरिंग में कार्यरत सहायक प्रोफेसर  प्रवीण कुमार पाण्डेय के निर्देशन में प्रोजेक्ट कार्य कर रहे छात्र शुभम कुमार और राहुल मौर्य,  इन्फॉर्मेशन टेक्नोलॉजी विभाग के विभागाध्यक्ष डॉ विक्रांत भटेजा के निर्देशन में प्रोजेक्ट कर रहे छात्र कृष्ण देव राय और रिंसिका दुबे और इलेक्ट्रिकल इंजीनियरिंग विभाग के सहायक प्रोफेसर सौरभ वी कुमार के निर्देशन में प्रोजेक्ट कार्य कर रहे छात्र देवेंद्र यादव को प्रोजेक्ट के लिए अनुदान प्राप्त हुआ। 

इस अवसर पर संकायाध्यक्ष प्रो. सौरभ पाल ने छात्रों को  बधाई देते हुए कहा कि वे अपने प्रोजेक्ट कार्य के सभी प्रमुख उद्देश्यों को पूरा करें। उन्होंने सुझाव दिया कि छात्रों को ऐसा प्रोजेक्ट करना चाहिए जो कि हमारे समाज के लिए उपयोगी हो। साथ ही छात्रों को शोध के लिए प्रेरित करना भी आवश्यक है। इसके साथ ही संस्थान के छात्रों और अध्यापकों को  शोध पत्रों के प्रकाशन के साथ-साथ पेटेंट प्रकाशन करने की आवश्यकता पर भी जोर दिया, ताकि शोध कार्य को संरक्षित किया जा सके।

विद्यार्थियों को उद्योग की जरूरतों के अनुरूप करें तैयार - प्रो. वंदना सिंह

प्लेसमेंट और प्रशिक्षण के हुई  बैठक
जौनपुर. वीर बहादुर सिंह पूर्वांचल विश्वविद्यालय के कुलपति सभागार में गुरुवार को कुलपति प्रो. वंदना सिंह की अध्यक्षता में परिसर के विद्यार्थियों के बेहतर प्लेसमेंट और प्रशिक्षण के लिए संकायाध्यक्षों और विभागाध्यक्षों के साथ बैठक हुई.
बैठक को संबोधित करते हुए कुलपति प्रो. वंदना सिंह ने कहा कि विद्यार्थियों को कॉर्पोरेट और उद्योग की जरूरतों के अनुरूप तैयार करे. अंतिम वर्ष के विद्यार्थियों को पढाई के साथ- साथ इंटरव्यू और अन्य आवश्यक कौशल से भी लैस करे. उन्होंने कहा कि विद्यार्थियों के लिए जल्द ही कॉर्पोरेट कॉन्क्लेव का आयोजन किया जायेगा. उन्होंने निर्देश दिया कि प्लेसमेंट सेल से सभी विभाग  के एक- एक शिक्षकों को जोड़ा जाये.
निदेशक प्लेसमेंट सेल के निदेशक प्रो. अविनाश पाथर्डीकर ने कहा कि इस सत्र के प्लेसमेंट के लिए  निरंतर संस्थाओं से सम्पर्क किया जा रहा है. परिसर पाठ्यक्रमों के अधिक से अधिक विद्यार्थियों का प्लेसमेंट हो इसके लिए योजना बनाकर कार्य किया जा रहा है. उन्होंने बताया कि जल्द ही प्लेसमेंट बुलेटिन प्रकाशित जायेगा.
इस अवसर पर प्रो अजय प्रताप सिंह, प्रो अजय द्विवेदी, प्रो देवराज, प्रो एके श्रीवास्तव, प्रो रामनारायण, प्रो गिरधर मिश्र,  प्रो संदीप सिंह, प्रो रवि प्रकाश, प्रो राजेश शर्मा, प्रो प्रमोद यादव, प्रो रजनीश भास्कर, प्रो राजेश शर्मा, प्रो सौरभ पाल, प्रो गिरधर मिश्र,  डॉ रसिकेश समेत अन्य शिक्षक उपस्थित रहे.

Wednesday, 1 January 2025

कुलपति ने मूल्यांकन केंद्र का किया निरीक्षण

केंद्र अध्यक्ष ने सौंपी कुलपति, परीक्षा नियंत्रक को मूल्यांकन प्रगति रिपोर्ट 

    जौनपुर । वीर बहादुर सिंह पूर्वांचल यूनिवर्सिटी के बालासाहेब देवरस मूल्यांकन केंद्र पर वाणिज्य और शिक्षाशास्त्र की उत्तर-पुस्तिकाओं का मूल्यांकन का कार्य चल रहा है। बुधवार को कुलपति और परीक्षा नियंत्रक ने मूल्यांकन केंद्र पर पहुंचकर मूल्यांकन में लगे शिक्षकों, सहकर्मियों एवं परीक्षकों को नववर्ष की बधाई दी तथा मूल्यांकन केंद्र पर सुविधाओं का जायजा लिया और निर्देश दिया कि परीक्षकों को किसी भी प्रकार की कोई असुविधा ना हो। इस दौरान मूल्यांकन केंद्राध्यक्ष डॉ राज बहादुर यादव व परिसर के केंद्राध्यक्ष डॉ अमरेंद्र कुमार सिंह ने मूल्यांकन की प्रगति आख्या कुलपति  और परीक्षा नियंत्रक के समक्ष प्रस्तुत की। सह-केंद्राध्यक्ष डॉ० अनुराग मिश्र और डॉ० ममता सिंह ने पुष्प गुच्छ देकर कुलपति , परीक्षा नियंत्रक को सम्मानित किया। इस दौरान अधिष्ठाता छात्र कल्याण प्रो अजय द्विवेदी, प्रो. अविनाश पार्थिडकर ,डॉ० दिग्विजय सिंह राठौर, डॉ विकास सिंह, डॉ०जाह्नवी श्रीवास्तव, श्याम त्रिपाठी, राजेश गुप्ता डॉ अशोक यादव, राजन त्रिपाठी, शुभम सिंह, प्रगति सिंह, जीशान अली ,सूरज सोनकर आदि प्रमुख रूप से मौजूद रहे।