Thursday, 14 August 2025

कुलपति ने कमेटी संयोजकों के साथ की दीक्षांत तैयारी बैठक

पीयू का दीक्षांत समारोह 6 अक्टूबर को

वीर बहादुर सिंह पूर्वांचल विश्वविद्यालय के 29 वें दीक्षांत समारोह का आयोजन 6अक्तूबर को होगा। इस संबंध में गुरुवार को कुलपति सभागार में कुलपति प्रो वंदना सिंह की अध्यक्षता में तैयारी बैठक हुई ।  समिति के संयोजकों से बिन्दुवार वार्ता की गई।  कुलसचिव डॉ विनोद कुमार सिंह ने राजभवन द्वारा प्रेषित निर्देशों के बारे में संयोजकों को जानकारी दी।  

विश्वविद्यालय में  दीक्षांत समारोह के सफलतापूर्वक आयोजन के लिए 53 समितियों का गठन किया गया है। कुलपति प्रो वंदना सिंह ने कहा कि दीक्षांत की तैयारी के संबंध में सभी निर्देशों का  प्राथमिकता के साथ पालन किया जाय। सभी संयोजक अपनी टीम के साथ लग जाएं। इस संबंध में कमेटी के संयोजक शिक्षकों से दीक्षांत समारोह को और भी बेहतर बनाएं जाने के लिए सुझाव मांगें गये। संचालन कुलसचिव डॉ विनोद कुमार सिंह ने किया।

इस अवसर पर वित्त अधिकारी आत्म प्रकाश धर द्विवेदी,  प्रो.अविनाश पाथर्डीकर,  प्रो.अजय द्विवेदी, छात्र अधिष्ठाता प्रो.प्रमोद यादव,  प्रो.मनोज मिश्र, प्रो.राजकुमार सोनी, प्रो. संदीप सिंह, प्रो. राकेश यादव, प्रो.राजबहादुर, प्रो.सौरभ पाल, प्रो. मिथिलेश सिंह, प्रो. गिरधर मिश्र, प्रो.रविप्रकाश, प्रो. सुरजीत यादव, डॉ अमरेंद्र कुमार सिंह, डॉ जाह्नवी श्रीवास्तव, डॉ सुनील कुमार, डॉ. शशिकांत यादव, उपकुलसचिव अमृतलाल, बबिता सिंह, अजीत प्रताप सिंह,समस्त प्रशासनिक अधिकारी सहित कमेटी के संयोजक उपस्थित रहे।

पीएच.डी. प्रवेश परीक्षा का रिजल्ट घोषित


वीर बहादुर सिंह पूर्वांचल विश्वविद्यालय, जौनपुर की पीएच.डी. प्रवेश परीक्षा (PUCRET-2024) का परिणाम कुलपति प्रो. वंदना सिंह ने ऑनलाइन जारी किया। परिणाम विश्वविद्यालय की वेबसाइट 
www.vbspu.ac.in पर उपलब्ध है। प्रवेश परीक्षा में शामिल विद्यार्थी अपना रिजल्ट देख सकते है।
परीक्षा नियंत्रक डॉ. विनोद सिंह ने बताया कि परीक्षा के लिए कुल 4,150 छात्रों को प्रवेश पत्र जारी किए गए थे, जिनमें से 2,711 छात्र परीक्षा में शामिल हुए। इनमें से 1,161 छात्र सफल घोषित किए गए, जिससे इस वर्ष का उत्तीर्ण प्रतिशत 42.83% रहा। प्रवेश परीक्षा में अनारक्षित वर्ग के अभ्यर्थियों को 70 अंक तथा आरक्षित वर्ग (ओबीसी, एससी, एसटी, दिव्यांग एवं आर्थिक रूप से कमजोर वर्ग) के अभ्यर्थियों को 63 अंक प्राप्त करने पर उत्तीर्ण होंगे । परीक्षा समिति के समन्वयक प्रो. गिरधर मिश्र ने बताया कि सफल 1,161 अभ्यर्थियों के साथ-साथ प्रवेश परीक्षा से छूट प्राप्त 2,796 अभ्यर्थियों को मिलाकर कुल 3,957 अभ्यर्थियों को डीआरसी में साक्षात्कार का अवसर मिलेगा। उप कुलसचिव अजीत सिंह ने कहा कि प्रवेश हेतु रिक्त सीटों का निर्धारण आरक्षण नियमों के अनुरूप किया जा रहा है, जिसे शीघ्र जारी किया जाएगा। कार्यक्रम में डॉ. धीरेंद्र चौधरी, राजेंद्र सिंह सहित शैक्षणिक विभाग के अन्य उपस्थित रहे

विद्यार्थियों को वैश्विक प्रतिस्पर्धा के योग्य बनाना जरूरी: कुलपति

पीयू में ‘महर्षि नागार्जुन’, ‘ब्रह्मगुप्त’ स्मार्ट क्लासरूम का उद्घाटन


वीर बहादुर सिंह पूर्वांचल विश्वविद्यालय के उमानाथ सिंह प्रौद्योगिकी एवं तकनीकी संस्थान में आज दो अत्याधुनिक स्मार्ट क्लासरूम  ‘महर्षि नागार्जुन’ तथा ‘ब्रह्मगुप्त’ का लोकार्पण विश्वविद्यालय की कुलपति प्रोफेसर वन्दना सिंह के कर-कमलों द्वारा किया गया।
यह नामकरण कुलपति कि प्रेरणा से प्राचीन भारत के महान गणितज्ञ ब्रह्मगुप्त एवं रसायनशास्त्र के अग्रणी आचार्य महर्षि नागार्जुन की ज्ञान परंपरा को नमन करने एवं नवाचार में उनके योगदान को देखते हुए किया गया है। यह पहल डिजिटल युग में शिक्षा को सशक्त बनाने की दिशा में विश्वविद्यालय की प्रतिबद्धता का सशक्त उदाहरण है।
कार्यक्रम के दौरान कुलपति प्रो सिंह ने कहा कि “ज्ञान के ऐतिहासिक स्रोतों को आधुनिक तकनीकी माध्यमों से जोड़कर हम न केवल अपने सांस्कृतिक बोध को पुष्ट करते हैं, बल्कि विद्यार्थियों को वैश्विक प्रतिस्पर्धा के योग्य भी बनाते हैं। ये स्मार्ट क्लासरूम इसी दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम हैं।”
इन दोनों स्मार्ट क्लासरूम में नवीनतम तकनीकी सुविधाएं जैसे — इंटरैक्टिव डिजिटल बोर्ड, हाई-स्पीड वाई-फाई, प्रोजेक्शन सिस्टम, लाइव स्ट्रीमिंग की सुविधा एवं एकीकृत ऑनलाइन लर्निंग पोर्टल की व्यवस्था की गई है, जिससे छात्र-छात्राओं को एक आधुनिक, सहभागिता पूर्ण एवं सशक्त शिक्षण अनुभव प्राप्त हो सके।
इस अवसर पर विश्वविद्यालय के कुलसचिव डॉ. विनोद कुमार सिंह, वित्त अधिकारी आत्म प्रकाश धर द्विवेदी, प्रो. प्रमोद कुमार यादव, प्रो. सौरभ पाल, प्रो. राजकुमार, प्रो. अशोक कुमार श्रीवास्तव, प्रो. रवि प्रकाश, प्रो. संदीप सिंह, प्रो. रजनीश भास्कर, प्रो. संतोष कुमार, डॉ. मनीष प्रताप सिंह, डॉ. संदीप वर्मा, डॉ. रमांशु प्रभाकर सिंह, डॉ. रामनरेश यादव, डॉ. उदय राज प्रजापति, डॉ. सुशील शुक्ला, डॉ. मंगला प्रसाद सहित विश्वविद्यालय के अनेक शिक्षक गण, प्रशासनिक अधिकारीगण एवं कर्मचारीगण उपस्थित रहे।

Tuesday, 12 August 2025

रैगिंग में संलिप्त पाने पर सख्त कार्रवाई होगी : कुलपति

पीयू में एंटी रैगिंग सप्ताह का हुआ शुभारंभ


वीर बहादुर सिंह पूर्वांचल विश्वविद्यालय के विवेकानंद केंद्रीय पुस्तकालय में मंगलवार को एंटी रैगिंग सप्ताह का शुभारंभ किया गया। इस अवसर पर विश्वविद्यालय की कुलपति प्रोफेसर वंदना सिंह की अध्यक्षता में उद्घाटन समारोह आयोजित हुआ।

कुलपति प्रो. वंदना सिंह ने रैगिंग को छात्र जीवन के लिए एक गंभीर अपराध बताते हुए कहा कि विश्वविद्यालय परिसर में किसी भी प्रकार की रैगिंग को सहन नहीं किया जाएगा। उन्होंने कहा कि रैगिंग के विरुद्ध सख्त कानून बने हुए हैं और यदि कोई विद्यार्थी इसमें संलिप्त पाया गया तो उसके खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी। प्रो. सिंह ने यह भी निर्देश दिया कि विश्वविद्यालय के प्रत्येक विभाग में एंटी रैगिंग से संबंधित पोस्टर लगाए जाएं, ताकि सभी छात्र जागरूक हो सकें और इस प्रकार की गतिविधियों से दूर रहें।
उन्होंने यह भी कहा कि विश्वविद्यालय की वेबसाइट पर एंटी रैगिंग स्क्वॉड के सदस्यों के नाम व मोबाइल नंबर उपलब्ध रहे जिससे कोई भी पीड़ित छात्र तत्काल सहायता प्राप्त कर सके।
इस अवसर पर विश्वविद्यालय के वित्त अधिकारी आत्म प्रकाश धर द्विवेदी ने कहा कि रैगिंग जैसी कुप्रथा विद्यार्थियों के मानसिक विकास में बाधा उत्पन्न करती है और इसके उन्मूलन हेतु सभी को मिलकर कार्य करना होगा।
कुलानुशासक प्रोफेसर राजकुमार सोनी ने कहा कि शिक्षण संस्थान अनुशासन और संस्कार का केंद्र होते हैं। ऐसे में रैगिंग जैसी नकारात्मक प्रवृत्तियों के लिए यहां कोई स्थान नहीं है। उन्होंने छात्रों से सकारात्मक माहौल बनाने का आह्वान किया।

कार्यक्रम के संयोजक डॉ. मनीष प्रताप सिंह ने बताया कि एंटी रैगिंग सप्ताह के अंतर्गत विभिन्न जागरूकता कार्यक्रमों जैसे पोस्टर प्रदर्शनी, छात्र संवाद, और निबंध प्रतियोगिताओं का आयोजन किया जाएगा, जिससे छात्र रैगिंग के खिलाफ एकजुट हो सकें।
कार्यक्रम में प्रो.संतोष कुमार, डॉ प्रमोद कुमार , डॉक्टर सुनील कुमार, डॉ. इंद्रेश कुमार, डॉ राजीव कुमार, डॉ राजित राम सोनकर, डॉ.अवधेश कुमार मौर्य, डॉ. वनिता सिंह, डॉ सोनम झा, उद्देश्य सृष्टि सिंह डा. रामनरेश यादव, विपुल मिश्रा, अंशुल दुबे, सोनू कुमार यादव आदि शिक्षक और विद्यार्थी उपस्थित थे।