Sunday, 29 December 2013
Friday, 20 December 2013
विवि में शैक्षिक गुणवत्ता सुधारना वरीयता
विश्वविद्यालय के नए कुलपति प्रो. पीयूष रंजन अग्रवाल ने संभाला कार्यभार
जौनपुर (ब्यूरो)। वीर बहादुर सिंह पूर्वांचल विश्वविद्यालय के नए कुलपति प्रो. पीयूष रंजन अग्रवाल ने शुक्रवार को कार्यभार ग्रहण कर लिया। कुलपति कार्यालय में देर शाम निवर्तमान कुलपति प्रो. सुंदरलाल और रजिस्ट्रार वीके सिन्हा ने औपचारिकता पूरी कराई। विश्वविद्यालय के शिक्षक और कर्मचारियों ने बुके भेंट कर नए कुलपति का स्वागत किया।
| कुलपति कार्यालय में कार्यभार ग्रहण करते नवागत कुलपति प्रो. पीयूष रंजन अग्रवाल |
प्रो. अग्रवाल ने कहा कि विश्वविद्यालय परिसर में शैक्षिक गुणवत्ता को सुधारना उनकी प्राथमिक होगी। परिसर के शिक्षक और कर्मचारियों के सहयोग से विश्वविद्यालय को विकास की नई दिशा दी जाएगी।
शिक्षा के क्षेत्र में 3३ वर्ष की सेवा कर चुके प्रो. पीयूष रंजन अग्रवाल मोतीलाल नेहरू राष्ट्रीय प्रौद्योगिकी संस्थान (एमएनएनआईटी) में 13 वर्ष से प्रबंधन शाखा स्कूल आफ मैनेजमेंट स्टडीज में प्रोफेसर के पद पर तैनात थे। आठ वर्ष तक विभागाध्यक्ष भी रहे। इलाहाबाद विवि से एमकाम, एलएलबी और डीफिल के बाद यहीं वाणिज्य संकाय में 20 वर्ष तक शिक्षक रहे। वह डा. हरि सिंह गौर विवि सागर मध्य प्रदेश में प्रबंधन संकाय के भी डीन और हेड रह चुके है। प्रो. पीयूष रंजन ने कहा कि सभी के सहयोग से विश्वविद्यालय में शिक्षा की गुणवत्ता को सुधारने के लिए हर संभव प्रयास किया जाएगा।
कार्यभार ग्रहण करने के बाद पूर्व कुलपति प्रो. सुंदर लाल ने उन्हें बधाई दी। रजिस्ट्रार वीके सिन्हा, वित्त अधिकारी अमर चंद ने नए कुलपति का स्वागत किया। इस मौके पर विश्वविद्यालय के अधिकारी कर्मचारी उपस्थित रहे। साभार -अमर उजाला
------------------------------------------------------------------------------------------------------------
Monday, 16 December 2013
एकलव्य की मूर्ति का अनावरण
वीर बहादुर सिंह पूर्वांचल विश्वविद्यालय में १६ दिसंबर की शाम को विश्वविद्यालय स्टेडियम का नामकरण एवं एकलव्य की मूर्ति का अनावरण कुलपति प्रो सुंदर लाल ने किया।
इस अवसर पर डॉ आशा एस लाल,प्रो वी के सिंह, ,डॉ एच सी पुरोहित,डॉ एस के सिन्हा ,,डॉ अजय द्विवेदी, डॉ प्रदीप कुमार,डॉ अविनाश पर्थिडकर,डॉ मनोज मिश्र,डॉ के एस तोमर,अमलदार यादव,रजनीश सिंह,संजय श्रीवास्तव आदि उपस्थित रहे।
24 वां बापू बाजार
![]() |
| हिन्दुस्तान समाचार पत्र के प्रथम पेज पर प्रकाशित खबर |
वीर बहादुर सिंह पूर्वाचल विश्वविद्यालय के एनएसएस की तरफ से 24 वां बापू बाजार मेले का आयोजन सोमवार को बाबा प्रसिद्ध नारायण महाविद्यालय मुरारा में किया गया. इसका उदघाटन कुलपति ने किया।इस मौके पर डॉ आभा एस लाल भी साथ रही. गरीब परिवार के लोगों ने जमकर कंबल, स्वेटर, साड़ी, पैंट, शर्ट व बर्तन की खरीदारी की।कुलपति ने अपना स्टाल लगाकर अपनी वस्तुओं को उपलब्ध कराया।
कार्यक्रम का शुभारंभ करते हुए कुलपति प्रो.सुंदर लाल ने कहा कि बापू बाजार के माध्यम से लोगों के चेहरे पर मुस्कान लाने का काम किया गया है. इसके माध्यम से समाज के अंतिम व्यक्ति तक लाभ देने का प्रयास किया जाता है.
विशिष्ट अतिथि डा.सत्येंद्र बहादुर सिंह ने कहा कि बापू बाजार के माध्यम से स्वयंसेवकों में विनम्रता का भाव पैदा हुआ है.आज प्रदेश के एनएसएस की गतिविधियों में बापू बाजार सबसे ऊपर है.
कार्यक्रम समन्वयक डा.एम हसीन खां ने कहा कि बापू बाजार के माध्यम से विश्वविद्यालय की पहचान राष्ट्रीय स्तर पर बनी है. इस मौके पर संयोजक डा.हितेंद्र प्रताप सिंह, कैलाश सिंह, प्रबंधक अशोक सिंह, शीतला प्रसाद सिंह, यमुना प्रसाद, डा.दिग्विजय सिंह राठौर आदि मौजूद रहे। संचालन डा.वेद प्रकाश मिश्र ने किया।
| स्टालों का अवलोकन करते |
| अपने सामानों को देते कुलपति |
| राज्य संपर्क अधिकारी डॉ सतेन्द्र बहादुर सिंह अपने स्टाल पर |
| सम्बोधित करते कुलपति प्रो सुंदर लाल |
| कुलपति स्टाल |
Subscribe to:
Posts (Atom)




