Wednesday, 30 September 2015

विश्वविद्यालय परीक्षा संचालन एवं परिणाम 2016 विषयक कार्यशाला का आयोजन



जौनपुर। वीर बहादुर सिंह पूर्वांचल विश्वविद्यालय के कुलपति सभागार में विश्वविद्यालय परीक्षा संचालन एवं परिणाम 2016 विषयक कार्यशाला का आयोजन किया गया। कार्यशाला के उद्देश्य पर बोलते हुए कुलपति प्रो. पीयूष रंजन अग्रवाल ने कहा कि वीर बहादुर सिंह पूर्वांचल विश्वविद्यालय का यह सतत प्रयास रहा है कि परीक्षाएं सुचारू एवं शुचितापूर्ण ढंग से संचालित हो तथा समय सारिणी के अनुसार परीक्षा परिणाम घोषित किये जा सके। उन्होंने कहा कि विगत सत्र 2014-15 में विश्वविद्यालय संचालन एवं परीक्षाफल घोषणा के सम्बन्ध में विभिन्न स्तरों पर कार्यरत प्राचार्य, प्राध्यापक, अधिकारी एवं कर्मचारी के अनुभव के आधार पर पुनः परीक्षा सत्र 2015-16 में उत्तरोत्तर सुधार हेतु आज यह कार्यशाला आयोजित की गयी है। आज आप सभी के विचार सादर आमंत्रित है। निश्चित रूप से आपके सुझाव परीक्षा संचालन, मूल्यांकन एवं परिणाम को उत्कृष्ट बनाने में सहायक होंगे। 
कार्यशाला के तकनीकी सत्र में डा. यूपी सिंह ने परीक्षा आवेदन फार्मों के सम्बन्ध में, डा. राकेश सिंह ने आॅनलाइन भरे गये परीक्षा आवेदनों एवं परीक्षा केंद्रों से संकलन केंद्रों पर उत्तर पुस्तिकाओं के संकलन, डा. शिवशंकर सिंह ने परीक्षा संचालन हेतु केन्द्राध्यक्ष की नियुक्ति, डा. एसपी ओझा ने केंद्रवार परीक्षा प्रवेश पत्र निर्गत करने, डा. लालजी त्रिपाठी ने परीक्षा संचालन हेतु केन्द्राध्यक्षों को निर्देश देने, डा. डीपी अस्थाना ने विश्वविद्यालय द्वारा नियुक्त उड़ाका दल, डा. अनिल कुमार सिंह ने परीक्षा केंद्र के बंडलिंग, डा. अनिल प्रताप सिंह ने संकलन केंद्रों से विश्वविद्यालय मूल्यांकन केंद्र पर उत्तर पुस्तिका का संकलन, डा. राममोहन सिंह ने उत्तर पुस्तिकाओं के मूल्यांकन संबंधी कार्य, अमित वत्स ने कम्प्यूटर प्रोसेसेज संबंधी कार्य एवं डा. सर्वानंद पाण्डेय ने परीक्षा परिणाम संबंधी कार्य के संदर्भ में अपने बहुमूल्य सुझाव प्रस्तुत किये।
स्वागत कुलसचिव डा. बीके पाण्डेय, संचालन डा. एचसी पुरोहित एवं धन्यवाद ज्ञापन उपकुलसचिव संजय कुमार मल्ल द्वारा किया गया। इस अवसर पर प्रो. डीडी दूबे, प्रो. बीबी तिवारी, डा. राजीव प्रकाश, डा. बद्रीनाथ सिंह, डा. डीपी उपाध्याय, डा. अखिलेश्वर शुक्ल, डा. अजय प्रताप सिंह, डा. अविनाश पाथर्डीकर, डा. प्रदीप कुमार, डा. मनोज मिश्र, डा. रजनीश भाष्कर, डा. अवध बिहारी सिंह, डा. सुशील कुमार, डा. आलोक सिंह, डा. अमरेंद्र सिंह, सत्यम उपाध्याय, विनोद कुमार तिवारी, डा. प्रमोद सिंह कौशिक, श्याम त्रिपाठी, रामसूरत यादव सहित लोग मौजूद रहे। 



Sunday, 27 September 2015

फोटो प्रदर्शनी में बोल उठी ऐतिहासिक धरोहरें


विश्व पर्यटन दिवस पर फोटो प्रदर्शनी लगाई गई

विश्वविद्यालय के जनसंचार विभाग द्वारा रविवार को संकाय भवन में विश्व पर्यटन दिवस के  अवसर पर संकाय भवन में फोटो प्रदर्शनी लगाई गई. प्रदर्शनी में जौनपुर के ऐतिहासिक धरोहरों और पर्यटन को आकर्षित करने  वाले विषयों को आकर्षक तरीके से सतरंगी तस्वीरों के  माध्यम से प्रस्तुत किया गया.प्रदर्शनी में ऐतिहासिक इमारतों के साथ साथ प्रसिद्ध इमरती नजर आई. 

फोटो प्रदर्शनी का उद्घाटन सामाजिक विज्ञान संकाय के अध्यक्ष डॉ अजय प्रताप सिंह ने किया।उन्होंने उद्घाटन के बाद कहा कि पूर्वी उत्तर प्रदेश का जौनपुर पर्यटन की दृष्टि से बहुत ही समृद्ध जनपद है. आज इस प्रदर्शनी में विभाग के विद्यार्थियों के  कलात्मक दृष्टिकोण से कैद किये गए ऐतिहासिक विरासत के दृश्यों को बहुत ही सुन्दर ढंग से प्रस्तुत किया गया। भारत में पर्यटन बहुत तेजी से सेवा उद्योग का रूप ले चूका है.  जौनपुर के पर्यटन के लिए असीम संभावनाएं है. पर्यटन के विस्तार से जौनपुर जनपद की तस्वीर बदल सकती है.

प्रबंध संकाय के अध्यक्ष डॉ एच सी पुरोहित ने कहा कि पर्यटन के विकास से आर्थिक उन्नयन होगा।रोजगार के नए अवसर और संभावनाएं विकसित होंगी।देशी और विदेशी पर्यटकों के जनपद आने से यहाँ के स्थानीय इत्र जैसे उद्योग और धरोहरों को वैश्विक स्तर पर नई उचाइयां मिलेगी। 
प्राध्यापक डॉ मनोज मिश्र ने कहा कि विश्व पर्यटन दिवस पर जनसंचार विभाग यह प्रण लेता है कि जनपद के ऐतिहासिक धरोहरों को जनसंचार के विविध माध्यमों द्वारा अंतर्राष्ट्रीय स्तर पर ले जाकर  लोगों का ध्यान आकर्षित करेगा।
प्रदर्शनी के संयोजक डॉ दिग्विजय सिंह राठौर ने बताया कि यह प्रदर्शनी एक सप्ताह तक चलेगी।इसका उद्देश्य जौनपुर के ऐतिहासिक धरोहरों के प्रति संवेदनशील बनाना साथ ही पर्यटन को बढ़ावा देना है.इस प्रदर्शनी में विभाग के  विद्यार्थी कुलसुम, कुलदीपक पाठक , अंकित जायसवाल एवं नरेंद्र गौतम    के द्वारा कैद किये गए दृश्यों को प्रदर्शित किया गया है.छात्र कल्याण अधिष्ठाता प्रो बीबी तिवारी एवं डॉ मानस पाण्डेय ने जौनपुर को प्रस्तुत करती जीवंत तस्वीरों की सराहना की. 
 प्रदर्शनी में शाही किला के विभिन्न भागों , शाही पुल, चार अंगुल मस्जिद, अटाला  मस्जिद,बड़ी मस्जिद, झझरी मस्जिद, हिंदी भवन, धर्मापुर का ऐतिहासिक शिव मंदिर, बनती हुई इमरती आदि  की बोलती तस्वीरें लगाई गई. इस अवसर पर डॉ रामनारायण, डॉ राजेश शर्मा, डॉ अवध बिहारी सिंह, डॉ सुनील कुमार, डॉ रुशदा  आज़मी, डॉ कार्तिकेय शुक्ल, डॉ सुभाष लोगों ने प्रदर्शनी शिरकत की.