Wednesday, 1 February 2017

वीर बहादुर सिंह पूर्वांचल विश्वविद्यालय, जौनपुर बीसवां दीक्षान्त समारोह, 01 फरवरी, 2017



वीर बहादुर सिंह पूर्वांचल विश्वविद्यालय जौनपुर का बीसवां दीक्षान्त समारोह 01 फरवरी, 2017 को बसन्त पंचमी के शुभ अवसर पर आयोजित किया गया। समारोह की अध्यक्षता राज्यपाल उत्तर प्रदेश एवं माननीय कुलाधिपति श्री रामनाईक ने की। इस अवसर पर उपाधिधारकों को बधाई देते हुए उन्होंने कहा कि लक्ष्य प्राप्ति के लिए सदैव प्रयासरत रहें। अपने लक्ष्य को कभी भी आंखों से ओझल न होने दें। उन्होंने कहा कि चिड़ियों का घोसला बनाने, अपने अण्डे को पालने एवं बच्चों को दाना चुगाने के बाद एक समय ऐसा भी आता है जब उनके पंखों में ताकत आती है और वे खुले आसमान में विचरण करते हैं। आप इससे सबक लें क्योंकि आज आपके पंखों में ताकत है एवं आप उड़ान के लिए तैयार हैं। आपके आकाश में कड़ी प्रतिस्पर्धा है। अतः कठोर परिश्रम से ही आपको सफलता हासिल होगी। उन्होंने कहा कि कभी-कभी शुरूआती दौर सफलताएं नहीं मिलती है तो उससे निराश न हों। ऐसे वक्त पर आत्मविश्लेषण करें। निश्चित रूप से आपको आगे जाने की शक्ति मिलेगी। 2025 में पूरी दुनिया में सबसे ज्यादा युवा भारत में होंगे। हम इस अवसर का लाभ उठायें और देश को अपना सर्वोच्च अर्पित करें।
उन्होंने कहा कि यह विश्वविद्यालय ऐसा विश्वविद्यालय है जहां 61 फीसदी छात्राएं शिक्षा ग्रहण कर रही हैं और स्वर्ण पदक के मामले में भी वह 63 फीसदी हैं। यह विश्वविद्यालय व प्रदेश के लिए गौरव की बात है। उन्होंने विश्वविद्यालय को इस बात के लिए भी प्रशंसा की कि यहां शिक्षा के साथ-साथ खेल का स्तर भी उत्कृष्ट है। स्वास्थ्य के साथ-साथ ज्ञान के समन्वयन का भी केन्द्र यह विश्वविद्यालय है। इसी के परिणामस्वरूप लगातार पिछले तीन वर्षों से इस विश्वविद्यालय के खिलाड़ी राजभवन में सम्मानित हो रहे हैं।

उनका मानना है कि विद्यार्थी जीवन का मूल्य शपथ में निहित है। शपथ एक दीप स्तम्भ जैसा मार्गदर्शन करता है एवं लक्ष्य के प्रति सदैव सजग रखता है। आज उपाधि लेते वक्त विद्यार्थियों ने जो शपथ लिया है। अगर वह उसे याद रखेंगे तो उनके आगे का मार्ग और प्रशस्त होगा। उन्होंने अपनी कृति चरैवेति-चरैवेति का जिक्र करते हुए कहा कि सूर्य के प्रकाश की तरह सदैव चलायमान रहना चाहिए जो बैठा या सोया है उसका भाग्य भी सो जाता है। उन्होंने विद्यार्थियों से व्यक्तित्व विकास के 4 मंत्र दिये। उन्होंने कहा कि सदैव मुस्कुराते रहिए, दूसरों के कार्यों की सराहना की आदत डालिये, किसी की अवमानना न करें और कैसे और अच्छा हो सके उसका प्रयास करें।
अपने अभिभाषण के प्रारम्भ में श्री राज्यपाल ने कश्मीर में हुए हिमस्खलन में शहीद हुए सभी जवानों को अपनी भावभीनी श्रद्धांजलि अर्पित की। 
समारोह के मुख्य अतिथि अध्यक्ष भारतीय राष्ट्रीय प्रौद्योगिकी अकादमी, नई दिल्ली एवं पूर्व निदेशक, इण्डियन स्पेस रिसर्च आर्गनाइजेशन, बंगलोर पद्मश्री एवं पदम भूषण डाॅ0 बी0एन0 सुरेश ने दीक्षा ग्रहण प्राप्त सभी स्नातकों को बधाई देते हुए कहा कि आप अपने रूचि का भविष्य चुनें एवं इस समाज को सुन्दरतर बनाने का प्रयास करें। आज देश आपको ऐसे तमाम अवसर प्रदान करने की स्थिति में है जहां आप अपने-अपने क्षेत्र में अपने विकास की दिशा में ले जाएं। ऐसे अवसर का काफी रोमांचक होने के साथ-साथ चुनौतीपूर्ण भी हैं। हर चुनौती को एक अवसर में बदलने का सुनहरा मौका आपके हाथों में जहां आप इस देश को सुन्दर ढं्रग से गढ़कर इसे विकसित देशों की पंक्ति में लाकर खड़ा कर सकते हैं। चुनौतियां जीवन का आधार होती हैं। ये अवसर प्रदान करती हैं, हमें मजबूत और तेज बनाती है एवं साथ ही आगे बढ़ने का रास्ता साफ करती हैं। मेरा मन्तव्य है कि अगर हम चुनौतियों के भंवर जाल में नहीं कूदेंगे तो हमारे पास कुछ कर गुजरने का सुअवसर कहां से प्राप्त होगा। ऐसा करना हमें खुद को सशक्त बनाता है। उन्होंने स्वामी विवेकानन्द के विचार को व्यक्त करते हुए कहा कि शिक्षा जो मनुष्य को अपने पैरों पर खड़ा होने के योग्य न बना सके,
वह उसमें आत्मविश्वास एवं आत्म सम्मान का संचरण नहीं कर सकती, वह शिक्षा अनुपयोगी है।
विश्वविद्यालय की प्रगति आख्या प्रस्तुत करते एवं अतिथियों का स्वागत करते हुए कुलपति प्रो. पीयूष रंजन अग्रवाल ने कहा कि पूर्वी उत्तर प्रदेश के इस अंचल में अवस्थित विश्वविद्यालय परिक्षेत्र की अनेक भौगोलिक, सामाजिक, शैक्षणिक, सांस्कृतिक विशिष्टताएँ हैं। यहाँ के विद्यार्थियों में असीम उत्साह एवं क्षमता है। उन्हें जीवन के प्रति आधुनिक विचारों के साथ नये-नये तकनीकी, आर्थिक एवं सामाजिक परिवर्तनों से प्रशिक्षित करते हुए जीवन की ऊँचाईयों को छूने के लिए प्रेरित करने की आवश्यकता है। बौद्धिक विकास की यह प्रयोगशाला, वीर बहादुर सिंह पूर्वा´चल विश्वविद्यालय अपने उद्देश्य एवं कर्Ÿाव्य के प्रति कटिबद्ध रहते हुए निरंतर उच्च शिक्षा के क्षेत्र में एक प्रकाश स्तम्भ की भाँति मार्ग प्रशस्त करता रहेगा।
कार्यक्रम के पूर्व अध्यक्ष, मुख्य अतिथि एवं कुलपति द्वारा महात्मा गांधी एवं वीर बहादुर सिंह की प्रतिमा पर पुष्पांजलि अर्पित किया गया। दीप प्रज्ज्वलन के साथ समारोह की शुरूआत श्री राज्यपाल उत्तर प्रदेश द्वारा की गयी। विश्वविद्यालय के विद्यार्थियों ने कुलगीत की प्रस्तुति की। स्नातक एवं परास्नातक स्तर पर सर्वोच्च अंक प्राप्त करने वाले 59 विद्यार्थियों को मा. कुलाधिपति ने स्वर्ण पदक से सम्मानित किया। इस अवसर पर 324 पीएचडी के विद्यार्थियों को उपाधि प्रदान की गयी। इस अवसर पर महात्मा गांधी काशी विद्यापीठ के कुलपति प्रो. पृथ्वीश नाग, कार्य परिषद एवं विद्या परिषद के माननीय सदस्यगण,प्रोफ़ेसर डी डी दूबे ,प्रोफ़ेसर बीबी तिवारी , डाॅ. अजय प्रताप सिंह,कुलसचिव डाॅ. देवराज, वित्त अधिकारी एम.के. सिंह,डा. देवेश उपाध्याय, डा. सर्वानंद पाण्डेय, डा. दुर्गा प्रसाद अस्थाना, डा. एसपी ओझा, डा. विजय तिवारी, सुरेंद्र त्रिपाठी, डा. मानस पाण्डेय, डा. अविनाश पाथर्डीकर, उप कुलसचिव संजीव सिंह, टी.बी. सिंह,  डा. मनोज मिश्र, डा. दिग्विजय सिंह राठौर, डा. अवध बिहारी सिंह, डा. सुनील कुमार सहित महाविद्यालयों के प्रबन्धक, महाविद्यालयों के प्राचार्य, जनप्रतिनिधि, शिक्षक, अधिकारी, कर्मचारी, विद्यार्थीगण एवं अभिभावक उपस्थित रहे।
--इनसेट--
राज्यपाल ने युवाओं को मतदान के लिए किया प्रेरित
जौनपुर। श्री राज्यपाल उत्तर प्रदेश ने युवाओें से सक्रिय रूप से मतदान में भाग लेने की अपील की। उन्होंने कहा कि लोकतंत्र की मजबूती के लिए मतदान बहुत आवश्यक है। निर्वाचन आयोग के दिशा-निर्देश के क्रम में मतदान के लिए जागरूकता पैदा करना आवश्यक है जिससे मतदान का प्रतिशत बढ़ सके।

--इनसेट--
गतिमान 2017 नये कलेवर में
जौनपुर। विश्वविद्यालय के दीक्षांत समारोह में प्रतिवर्ष प्रकाशित होने वाली पत्रिका गतिमान इस बार नये कलेवर में है। कुल 56 पेजों में सुसज्जित यह पत्रिका पूरे विश्वविद्यालय के वर्षभर की झांकी प्रस्तुत करती है। इस पत्रिका में जौनपुर के इतिहास सहित वीर बहादुर सिंह पूर्वान्चल विश्वविद्यालय की उपलब्धियों की चर्चा है। इसके सम्पादक मण्डल में प्रो. बीबी तिवारी, डा. मनोज मिश्र, डा. दिग्विजय सिंह राठौर, डा. केएस तोमर शामिल है।

Tuesday, 31 January 2017

20th convocation live view


विज्ञान संकाय में मंगलवार को दीक्षांत पूर्व व्याख्यानमाला -- भारत में एड्स : समस्या एवं समाधान विषयक विशेष व्याख्यान

जौनपुर। वीर बहादुर सिंह पूर्वान्चल विश्वविद्यालय के विज्ञान संकाय में मंगलवार को दीक्षांत पूर्व व्याख्यानमाला के अंतर्गत भारत में एड्स : समस्या एवं समाधान विषयक विशेष व्याख्यान का आयोजन किया गया।
विषय पर प्रकाश डालते हुए इलाहाबाद विश्वविद्यालय के जैव रसायन विज्ञान के विभागाध्यक्ष एवं सुप्रसिद्ध वैज्ञानिक प्रो. बेचन शर्मा ने कहा कि यह गलत जीवनशैली की बीमारी है। यह दुर्भाग्यपूर्ण है कि भारत में एचआईवी की सक्रियता बढ़ती जा रही है। मूलत: 90 प्रतिशत लोग यह जान ही नहीं पाते कि वह एचआईवी पीड़ित हैं। भारत में आज दो लाख से भी अधिक लोग इससे पीड़ित हैं। श्री शर्मा ने बताया कि भारत में एड्स का सबसे आक्रामक एवं भयावह विषाणु का प्रकार पाया गया है जिससे सब टाइप सी कहते हैं। यह विषाणु कोशिका में प्रवेश करने के बाद जीन में स्थापित हो जाता है एवं आरएनए से डीएनए बनाने के बाद अपनी संख्या को बढ़ाता है। उन्होंने यह भी बताया कि डाक्टर की सलाह पर ही दवाएं लें एवं इससे सही समय तक चलाएं अन्यथा आप नये जीवाणु एवं विषाणु को जन्म दे सकते हैं। उन्होंने इसके ​उपचार के लिए दवाओं के बारे में भी विस्तार से चर्चा की। उन्होंने बताया कि  एड्स से बचाव की जंग जारी है एवं जागरूकता ही एड्स में सबसे बड़ा बचाव है। आप नैतिक रूप से सही जीवन शैली अपनाकर इससे सदैव के लिए बच सकते है। इस अवसर पर विज्ञान संकाय के डीन प्रो. डीडी दूबे, डा. वंदना राय, डा. राम नारायण, डा. एसपी तिवारी, ऋषि श्रीवास्तव, सुधांशू यादव सहित विद्यार्थी उपस्थित रहे। स्वागत संयोजक डा. अजय द्विवेदी, संचालन डा. प्रदीप कुमार एवं धन्यवाद ज्ञापन डा. राजेश शर्मा ने किया।

दीक्षांत पूर्व प्रेस-वार्ता





      वीर बहादुर सिंह पूर्वांचल विश्वविद्यालय, जौनपुर का बीसवां दीक्षांत समारोह वसंत पंचमी के अवसर पर एक फरवरी 2017 को आयोजित होगा। दीक्षांत समारोह की अध्यक्षता माननीय श्री राम नाइक, कुलाधिपति एवं श्री राज्यपाल, उत्तर प्रदेश करेंगे एवं पद्मश्री एवं पदम भूषण डाॅ0 बी0एन0 सुरेश, पूर्व निदेशक, इण्डियन स्पेस रिसर्च आर्गनाइजेशन, बंगलोर एवं अध्यक्ष भारतीय राष्ट्रीय प्रौद्योगिकी अकादमी, नई दिल्ली समारोह के मुख्य अतिथि होंगे।समारोह में कार्य परिषद, विद्या परिषद के समस्त सदस्य उपस्थित रहेंगे। समारोह में विभिन्न विषयों में सर्वोच्च अंक पाने वाले 59 विद्यार्थियों को गोल्ड मेडल, 324 विद्यार्थियों को पी-एच.डी. की उपाधि प्रदान की जाएगी। विश्वविद्यालय ने अपनी स्थापना के 29 वे वर्ष में शोध एवं शिक्षा के क्षेत्र में कई कीर्तिमान स्थापित किए हैं। इसी क्रम में विश्वविदयालय को राष्ट्रीय मूल्याकंन एवं प्रत्यायन परिषद (नैक) द्वारा ठ़ (बी प्लस) ग्रेड प्राप्त हुआ।  परीक्षा की पारदर्शिता को ध्यान में रखते हुए सत्र 2015-16 में विश्वविद्यालय से सम्बद्ध महाविद्यालयों का आल इंडिया सर्वे आन हायर एजुकेशन (।प्ैभ्म्) पर शत-प्रतिशत पंजीकरण हो चुका है। विश्वविद्यालय द्वारा वर्ष 2015 से ही समस्त पी-एच0डी0 उपाधियों के शोध-प्रबन्धों को विश्वविद्यालय अनुदान आयोग द्वारा निर्धारित ’शोधगंगा’ रिपोजटरी पर पंजीकृत कराया जा रहा है। अभी तक कुल 706 शोध प्रबन्ध शोध गंगा पर अपलोड किये जा चुके हैं। परीक्षा के सम्बन्ध में विश्वविद्यालय एवं समस्त सम्बद्ध महाविद्यालयों से ऑनलाइन आवेदन पत्र लेने के उपरान्त ऑनलाइन प्रवेशपत्र एवं इलेक्ट्रानिक मार्कशीट के वितरण की व्यवस्था पूर्ण कर ली गयी है। आनलाइन माइग्रेशन एवं आनलाइन प्रोविजनल प्रमाण पत्र प्रदान किये जाने की कार्रवाई का कार्य प्रगति पर है। पुस्तकालय में ई- पुस्तकालय के तहत अधिकतर पुस्तकों का डिजिटलाइजेशन कर दिया गया है। विश्वविद्यालय परिसर में आधुनिक तकनीक का इस्तेमाल करते हुए वर्चुअल क्लासरूम एवं वीडियो कान्फ्रेसिंग की सुविधा प्रदान की जा चुकी है। राज्य सरकार द्वारा विश्वविद्यालय के पुस्तकालय को सेन्टर आफ एक्सीलेन्स घोषित किया गया है। विश्वविद्यालय में आप्टिकल फाइबर का लोकल नेटवर्क समस्त प्रयोगशालाओं, कार्यालयों, व्याख्यान कक्षों तथा छात्रावासों तक पहुंच गया है। विश्वविद्यालय द्वारा संचालित समस्त संकायों-कला, वाणिज्य, विज्ञान, कृषि, विधि, शिक्षा, इन्जीनियरिंग, मैनेजमेन्ट, फार्मेसी एवं अप्लाइड सोशल साइन्स के यू0जी0 एवं पी0जी0 स्तर के समस्त पाठ्यक्रमों को विश्वविद्यालय की वेबसाइट पर अपलोड कर दिया गया है। विश्वविद्यालय से सम्बद्ध समस्त महाविद्यालयों के पाठ्यक्रम, सीट संख्या निर्धारण, फीस, आदि का विवरण वेबसाईट पर है।विश्वविद्यालय से सम्बद्ध पॉच जनपदों के कुल 765 महाविद्यालयों में शैक्षिक सत्र 2016-17 के शैक्षिक कैलेण्डर के अनुसार समयबद्ध ढंग से प्रवेश, शिक्षण कार्य,  परीक्षा आवेदन पत्र, परीक्षा संचालन हेतु कार्यवाही की जा रही है।राज्य सरकार के सहयोग से राष्ट्रीय उच्चतर शिक्षा अभियानय त्न्ै। (रूसा) के अन्तर्गत विश्वविद्यालय को प्राप्त हुए अनुदान से रिसर्च इनोवेशन सेन्टर  का निर्माण कराया जा रहा है साथ ही ए0पी0जे0अब्दुल कलाम छात्रावास एवं डा0 भोलेन्द्र सिंह इनडोर स्टेडियम का निर्माण कराया जा चुका हैं।  पर्यावरण संरक्षण के उद्देश्य से एक छात्र एक पेड़ अभियान के अन्तर्गत परिसर में पौधों कोे विद्यार्थियों द्वारा रोपित किया गया है। विश्वविद्यालय में स्वच्छता अभियान बड़े पैमाने पर चलाया जा रहा है। योग के प्रति जागरूकता एवं शारीरिक एवं मानसिक रूप से स्वस्थ रखने के लिए प्रतिदिन योग कक्षायें संचालित हो रही है, जिसमें विश्वविद्यालय के विद्यार्थियों के साथ ही साथ आम-जन भी लाभान्वित हो रहे हैं। वैश्विक परिदृश्य के दृष्टिगत विश्वविद्यालय में वित्तीय साक्षरता अभियान चलाया गया जिसमें नकद रहित अर्थव्यवस्था की चुनौतियों एवं संभावनाओं पर नई पीढ़ी को जागरूक किया जा रहा है। शैक्षणिक सत्र में परिसर के विभिन्न विभागों में कार्यशाला, राष्ट्रीय सेमिनार एवं  विशेष व्याख्यानों के आयोजन में देश के जाने-माने विषय विशेषज्ञों को आमंत्रित किया गया। विश्वविद्यालय के खिलाड़ियों को माननीय कुलाधिपति महोदय द्वारा विगत तीन वर्षों से लगातार राजभवन में सम्मानित किया जा रहा हैं। इससे विश्वविद्यालय का सम्मान बढ़ा है। विश्वविद्यालय के एन.एस.एस. और रोवर्स रेन्जरर्स ने भी राज्यस्तर पर विश्वविद्यालय का नाम रोशन किया है।