Monday, 6 March 2017
जनसंचार विभाग में विशेष व्याख्यान का हुआ आयोजन
विश्वविद्यालय के जनसंचार विभाग में सोमवार को इलेक्ट्रॉनिक मीडिया के विविध आयाम विषय पर विशेष व्याख्यान का आयोजन किया गया। व्याख्यान में बतौर वक्ता इंडिया वॉइस चैनल के उत्तर प्रदेश प्रमुख एवं विभाग के पूर्व छात्र बृजेश सिंह ने कहा आज के दौर में इलेक्ट्रॉनिक मीडिया का चरित्र काफी बदल गया है। मीडिया जगत में कार्य करने के लिए हमेशा नई—नई जानकारियों के साथ अपडेट रहना पड़ता है। एक अच्छा इलेक्ट्रानिक मीडिया का पत्रकार बनने के लिए प्रिण्ट मीडिया के अच्छे पत्रकार का गुण जरूरी है। क्योंकि प्रिण्ट, मीडिया जगत की रीढ़ है। प्रिण्ट मीडिया में कार्य करने से शब्दों पर अच्छी पकड़ हो जाती है। मीडिया के विद्यार्थी को हमेशा सक्रिय रहना चाहिए।
इस अवसर पर डॉ. सुनील कुमार, डॉ. अवध बिहारी सिंह, डॉ. रूश्दा आजमी, शुभांशू जायसवाल, धर्मपाल यादव, शायली मौर्या, संजीव कुमार, सौम्या श्रीवास्तव, एहसान हाशमी, राहुल शुक्ल, गौरव सिंह, श्रेष्ठा सिंह, अजय यादव, आकांक्षा श्रीवास्तव, नीरज सिंह, अश्वनी सहित अन्य विद्यार्थी उपस्थित रहे।
6 मार्च
Tuesday, 28 February 2017
वैज्ञानिक माॅडलों की प्रदर्शनी लगी
दो दिवसीय राष्ट्रीय विज्ञान दिवस समारोह का हुआ समापन
विशेषज्ञों के व्याख्यान का भी हुआ आयोजन
कार्यक्रम के समन्वयक प्रो. बीबी तिवारी ने दो दिवसीय कार्यक्रम की रिपोर्ट प्रस्तुत की और कहा कि 28 फरवरी 1928 को सर सीवी रमन ने 3 सौ रूपये के उपकरणों द्वारा नोबेल पुरस्कार योग्य रमन प्रभाव की खोज की जिस पर उन्हें 1930 का नोबेल पुरस्कार प्रदान किया गया जो यह सदैव प्रेरणा देता रहेगा।
विश्वसरैया सभागार में विज्ञान दिवस के समारोह के दूसरे दिन का विधिवत उद्घाटन हुआ जिसमें वित्त अधिकारी एम.के. सिंह, कुलसचिव डाॅ. देवराज, समन्वयक प्रो. बीबी तिवारी, सह समन्वयक डाॅ. एके श्रीवास्तव, डाॅ. संतोष एवं डाॅ. राजकुमार ने भी विचार व्यक्त किये। कार्यक्रम का संचालन शिक्षिका डाॅ. ज्योति सिंह ने किया।
Monday, 27 February 2017
राष्ट्रीय विज्ञान दिवस समारोह
विश्वविद्यालय के उमानाथ सिंह अभियांत्रिकी एवं प्रौद्योगिकी संस्थान में सोमवार को दो दिवसीय राष्ट्रीय विज्ञान दिवस समारोह का शुभारम्भ हुआ। विश्वविद्यालय के इंजीनियरिंग संस्थान में आयोजित समारोह में विद्यार्थियों ने बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया। पहले दिन रंगोली, पोस्टर एवं क्विज प्रतियोगिताएं आयोजित की गयी।
रंगोली प्रतियोगिता में 25, पोस्टर में 23 एवं क्विज में 35 टीमों ने प्रतिभाग किया। रंगोली प्रतियोगिता में आयुषी टीम को प्रथम, सोनाली टीम को द्वितीय एवं रूपम टीम को तृतीय स्थान प्राप्त हुआ। पोस्टर में अभ्युदय टीम को प्रथम, अनामिका टीम को द्वितीय एवं अमन गुप्ता टीम को तृतीय स्थान मिला। क्विज में अंकितेश टीम प्रथम, प्रतीक टीम द्वितीय एवं रणधीर टीम को तृतीय स्थान मिला।
निर्णायक मण्डल में डाॅ. अजय द्विवेदी, डाॅ. अशोक श्रीवास्तव, डाॅ. संतोष कुमार, डाॅ. करूणा, डाॅ. ज्योति, डाॅ. मनीषा रहीं। इस अवसर पर शैलेश कुमार, प्रवीण सिंह, प्रशांत सिंह, रितेश बरनवाल, वर्तिका, प्रीति शर्मा, अतुल प्रजापति, शारिक इकबाल, राज श्रीवास्तव, आदित्य पुश्कर, शुभम, अर्जुन, उर्वशी, संचिता मित्तल आदि उपस्थित रहे।
Subscribe to:
Posts (Atom)