Friday, 31 July 2020

नए कुलपति प्रो. टी एन सिंह ने कार्यभार संभाला

वीर बहादुर पूर्वांचल विश्वविद्यालय जौनपुर में नए कुलपति प्रो. त्रिलोक नाथ सिंह ने शनिवार को विश्वविद्यालय के अतिथि गृह में कुलपति पद का कार्यभार ग्रहण किया. इस दौरान विश्वविद्यालय के कुलसचिव सुजीत कुमार जायसवाल ने कार्यभार की प्रक्रिया पूरी करवाई.प्रो. टी. एन. सिंह ने पूर्वान्ह में प्रो राजाराम यादव से कार्यभार लिया. शिक्षको ने पुष्पगुच्छ भेंट कर स्वागत किया.

कुलपति ने कार्यभार ग्रहण करने के बाद उन्होंने विश्वविद्यालय के वित्त अधिकारी श्री एम्. के. सिंह, परीक्षा नियंत्रक श्री वी एन सिंह, सहायक कुलसचिव अमृतलाल एवं डॉ के एस तोमर से अनौपचारिक बातचीत की. स्वागत करने वालों में प्रो. बी. बी. तिवारी, प्रो. अजय द्विवेदी, प्रो. देवराज सिंह,डॉ मनोज मिश्र, डॉ संतोष कुमार, डॉ. प्रमोद कुमार, डॉ. राकेश यादव, डॉ. नीतेश जायसवाल, डॉ राज कुमार, डॉ सुनील कुमार,  इत्यादि शिक्षक थे. पूर्वांचल विश्वविद्यालय के पूर्व अध्यक्ष राजीव प्रकाश सिंह, डॉ समर बहादुर सिंह, डॉ राहुल सिंह, डॉ विजय तिवारी, डॉ आलोक सिंह, डॉ वीरेद्र विक्रम यादव इत्यादि ने पुष्पगुच्छ देकर स्वागत किया.

Thursday, 30 July 2020

कुलपति विदाई समारोह


अंगवस्त्रम और पुष्प देकर किया सम्मानित



वीर बहादुर सिंह पूर्वांचल विश्वविद्यालय के  शुक्रवार तो प्रोफेसर राजेंद्र सिंह रज्जू भैया संस्थान में कुलपति प्रोफेसर डॉ राजाराम यादव के कार्यकाल पूरे होने पर विदाई समारोह का आयोजन किया गया।संस्थान में आयोजित विदाई समारोह में विश्वविद्यालय के शिक्षक एवं अधिकारियों ने कुलपति को स्मृति चिन्ह एवं अंगवस्त्रम भेंट किया। 

 

विदाई समारोह में कुलपति प्रोफेसर डॉ राजाराम यादव ने अपने तीन वर्ष के कार्यकाल का सुखद अनुभव सुनाया। उन्होंने कहा कार्य कोई भी व्यक्ति में उसे करने की लगन होनी चाहिए। किसी भी संस्था का उत्थान वहां के लोगों की कार्यपद्धति से होता है। ऐसे में उस संस्था के लोगों में सकारात्मक सोच हमेशा होनी चाहिए। उन्होंने कहा कि मैने पहले ही दिन से विश्वविद्यालय में प्रण किया था कि विद्यार्थियों को कोई भी समस्या नहीं आने दूंगा उसे पूरा करने का मैने सतत प्रयास किया। मेरा जीवन ही छात्रों के लिए समर्पित था और हमेशा रहेगा। उनका मानना है कि छात्र और युवा ही राष्ट्र की पूंजी होते है। एक अखंड राष्ट्र इन्ही के बल पर बनाया जा सकता है। उन्होंने तीन वर्ष के कार्यकाल के लिए माननीया कुलाधिपति, मुख्यमंत्रीजी, उप मुख्यमंत्री, सचिव प्रमुख संजय अग्रवाल के प्रति कृतज्ञता जाहिर की।  

इस अवसर प्रो. बीबी तिवारी ने उनके तीन वर्ष के कार्यों का विस्तृत रूप से वर्णन किया। प्रबंध संकायाध्यक्ष प्रो. अविनाश पार्थीडकर ने कहा कि कुलपति जी ने विश्वविद्यालय के परिवार को संपूर्णता दी है। हमें इसे संजों कर दृढ़ता के साथ रखना होगा। समारोह के आयोजक डा. राजकुमार ने कहा कि कुलपति जी के तीन वर्षों के कार्यकाल में मुझे ज्यादा सीखने को मिला। कारण काम भी मुझे ही ज्यादा मिले। डा. मनीष कुमार गुप्ता ने कहा कि शोध व नवाचार को बढ़ावा देने के लिए कुलपति की प्रशंसा की। साथ ही कहा कि आपके कार्यकाल में विश्वविद्यालय ने नयी उंचाइयों को छूआ है।


इस अवसर पर वित्त अधिकारी एमके सिंह. परीक्षा नियंत्रक बीएन सिंह, असिस्टेंट रजिस्ट्रार अमृतलाल, प्रो अजय द्विवेदीप्रो अजय प्रताप सिंहप्रोफेसर देवराज सिंह,  डॉ मनोज मिश्र,डा प्रमोद यादव,  डा. सुनील कुमार, डा. अवध बिहारी सिंह, डा दिग्विजय सिहं राठौर, डा. गिरधर मिश्र, डा. नीतेश जायसवाल, डा मनोज पांडेय इत्यादि शिक्षक मौजूद थे। समारोह का संचालन डॉ संतोष कुमार ने किया।


Friday, 24 July 2020

कैम्पस प्लेसमेन्ट समय की मांग: प्रो राजाराम

पूर्वांचल विश्वविद्यालय परिसर में गत तीन वर्षों में प्रशिक्षण व रोजगार की गतिविधियां विषयक वेबिनार का आयोजन

जौनपुर। वीर बहादुर सिंह पूर्वांचल विश्वविद्यालय परिसर स्थित केंद्रीय ट्रेनिंग व प्लेसमेंट सेल के द्वारा  'विश्वविद्यालय परिसर में गत तीन वर्षों में प्रशिक्षण व रोजगार की गतिविधियां' विषयक संगोष्ठी का आयोजन वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के द्वारा किया गया।

वेबिनार में अध्यक्षीय सम्बोधन में विश्वविद्यालय के कुलपति प्रोफेसर डॉ राजाराम यादव ने कहा कि 2017 में पहली बार ट्रेनिंग व प्लेसमेंट सेल की स्थापना की गई।  ट्रेनिंग व प्लेसमेंट सेल के द्वारा पिछले 3 वर्षों में प्रशिक्षण एवं रोजगार के क्षेत्र में अभूतपूर्व प्रगति हुई। प्रो यादव ने की कहा की प्रो रंजना प्रकाश के नेतृत्व में ट्रेनिंग व प्लेसमेंट सेल ने गत तीन वर्ष में विश्वविद्यालय व महाविद्यालयों के तीन हजार से अधिक विद्यार्थी विभिन्न कंपनियों में अच्छे पैकेज पर चयनित हुए। इस दौरान स्किल व डेवलपमेंट सेंटर की स्थापना की गई जिससे आस पास के विद्यार्थी प्रशिक्षण प्राप्त कर विभिन्न कंपनियों में चयनित हुए। उन्होंने कहा कि विश्वविद्यालय के प्लेसमेंट सेल के कार्यों की सराहना शासन स्तर पर हुई है. 

उदघाटन सत्र में ट्रेनिंग व प्लेसमेंट सेल की निदेशक प्रो रंजना प्रकाश ने पिछले तीन वर्षों की विभिन्न गतिविधियों पर प्रकाश डाला। प्रो रंजना प्रकाश ने बताया कि इस विभिन्न तरह के स्किल इंडिया कार्यक्रम के अंतर्गत प्रशिक्षण इंजीनियरिंग, फार्मेसी व विज्ञान के विद्यार्थियों को दिए गए। इसके अलावा विभिन्न प्रकार के कम्प्यूटर प्रशिक्षण भी छात्रों को दिए गए। इन विभिन्न प्रकार के प्रशिक्षण का परिणाम छात्रों के कैम्पस प्लेसमेन्ट में देखने को मिला और तीन वर्षों में 85 कंपनियों में  तीन हजार से ज्यादा छात्रों को विभिन्न कंपनियों में रोजगार के अवसर प्राप्त हुआ।
इस अवसर पर विश्वविद्यालय के वरिष्ठम आचार्य प्रो बी बी तिवारी ने धन्यवाद ज्ञापित किया।
इस संगोष्ठी में विश्वविद्यालय तथा महाविद्यालय के शिक्षको व छात्रों ने प्रतिभाग किया। कार्यक्रम का संचालन और संयोजन डॉ नितेश जयसवाल ने किया । इस अवसर पर प्रो अशोक श्रीवास्तव, डॉ मनोज मिश्र, डॉ राजकुमार, डॉ प्रमोद यादव, डॉ अमरेंद्र सिंह, डॉ दिग्विजय सिंह, डॉ राकेश यादव, डॉ गिरिधर मिश्रा व अन्य शिक्षक उपस्थित रहे।

Wednesday, 22 July 2020

अंतिम वर्ष की परीक्षा 17 अगस्त से प्रस्तावित



परीक्षा केंद्र पूर्व निर्धारित ही रहेंगे
परीक्षा मूल्यांकन के लिए समिति बनाने का निर्णय

जौनपुर । वीर बहादुर सिंह पूर्वांचल विश्वविद्यालय सत्र 2019-20 की अवशेष परीक्षाओं को कराने के संदर्भ में परीक्षा समिति की बैठक बुधवार को कुलपति सभागार में की गई। बैठक का संचालन करते हुए परीक्षा नियंत्रक श्री व्यास नारायण सिंह ने कहा कि उत्तर प्रदेश राज्य उच्च शिक्षा परिषद द्वारा भेजे गए शासनादेश के विकल्पों पर विचार विमर्श किया गया।
बैठक में शासनादेश के बिंदु 7(1) और बिंदु8 (1) को छोड़कर सभी विकल्पों को आम सहमति से लागू करने का निर्णय लिया गया। परीक्षा नियंत्रक ने कहा कि जो परीक्षाएं हो चुकी है उनके मूल्यांकन के लिए एक समिति बनाई जाएगी। साथ ही अवशेष परीक्षाओं के परीक्षा केंद्र पूर्व निर्धारित ही रहेंगे। 6 अगस्त से होने वाली परीक्षा की तिथि बढ़ाकर 17 अगस्त प्रस्तावित की गई।
बैठक में प्रो.अविनाश पार्थिडकर, प्रो. राम नारायण ,डॉ राजकुमार सोनी ( कार्यकारी संकाय अध्यक्ष) डॉ.वशिष्ठ यति, डॉ. रणविजय सिंह, डॉ. बाल गोविंद सिंह, डॉ.सविता भारद्वाज, डॉ. ओम प्रकाश सिंह , डॉ विजय कुमार सिंह, डॉ राहुल सिंह समेत सभी संकाय अध्यक्ष और विभागाध्यक्ष उपस्थित थे।