Thursday, 30 June 2022

रज्जू भैया के शोध छात्र जावेद अहमद बने असिस्टेंट प्रोफेसर

जौनपुर। वीर बहादुर सिंह पूर्वांचल विश्वविद्यालय के रज्जू भैया शोध संस्थान के नैनो साइन्स और टेक्नॉलॉजी विभाग के शोध छात्र जावेद अहमद का चयन उच्च शिक्षा विभाग में असिस्टेंट प्रोफ़ेसर के पद पर हो गया है । परीक्षा परिणाम सूची में नाम आते ही पूरे विभाग में ख़ुशी की लहर छा गयी।  जावेद के शोध निर्देशक डॉ. सुजीत कुमार चौरसिया ने बताया कि शुरू से ही यह विद्यार्थी मेहनती और मेधावी रहा है। इसकी लगन और मेहनत ने हम सबका सिर गर्व से ऊँचा कर दिया है ऐसे विद्यार्थियों से ही आने वाली पीढ़ी प्रेरणा लेगी और इसी तरह विभाग और शिक्षक का नाम रोशन करेगी। इस अवसर पर रज्जू भैया संस्थान के निदेशक प्रो देवराज सिंह , प्रो राम नारायण,नैनो साइंस के विभागाध्यक्ष डॉ काजल कुमार डे, डॉ जाह्नवी श्रीवास्तव, डॉ धीरेंद्र चौधरी, डॉ प्रमोद  कुमारआदि ने बधाई दी है।

Saturday, 25 June 2022

विज्ञान हमारे जीवन का महत्वपूर्ण अंग: प्रो. निर्मला एस मौर्य

गीला और सूखा कचरे का अलग-अलग करें निस्तारण:डॉ भारती रविकृष्णन

पांच दिवसीय कार्यशाला के उद्घाटन सत्र में स्मार्ट सिटी पर हुई चर्चा

जौनपुर। वीर बहादुर सिंह पूर्वांचल विश्वविद्यालय जौनपुर और गुरु नानक कॉलेज चेन्नई के संयुक्त तत्वावधान में पांच दिवसीय राष्ट्रीय ऑनलाइन वर्कशॉप का आयोजन शनिवार से किया जा रहा है।
कार्यशाला के उद्घाटन सत्र में वीर बहादुर सिंह पूर्वांचल विश्वविद्यालय की कुलपति प्रोफ़ेसर निर्मला एस. मौर्य ने कहा कि विज्ञान हमारे जीवन का महत्वपूर्ण अंग बन गया है। मानव सभ्यता ने आग की खोज की और इसे विज्ञान में आगे बढ़ाया। उन्होंने खाद्यान्न उत्पादन पर चर्चा करते हुए कहा कि भविष्य में इसके भंडारण में भी विज्ञान की महत्वपूर्ण भूमिका है।इससे यह पता चलता है कि हमारी सामाजिक और पारंपरिक मान्यता को कहीं न कहीं से विज्ञान ने भी स्वीकार किया है।
गुरु नानक कॉलेज चेन्नई की सहायक आचार्य डॉ भारती रविकृष्णन ने स्मार्ट सिटी की अवधारणा पर व्याख्यान दिया। उन्होंने जीरो वेस्ट सिटी पर भी चर्चा की। कहा कि गीला और सूखा कचरा का अलग-अलग निस्तारण करके हम किसी भी शहर को बीमारी से बचा सकते हैं।
कार्यक्रम में पीयू के विज्ञान संकाय की पूर्व डीन प्रो.वंदना राय ने महिलाओं में फोलिक एसिड की कमी और उसके प्रभाव पर विस्तार से प्रकाश डाला।
इसके पूर्व पीयू विज्ञान संकाय के संकाय अध्यक्ष प्रोफेसर राम नारायण ने कार्यशाला की रूपरेखा रखी। गुरुनानक कॉलेज चेन्नई के विज्ञान संकाय की डीन  डॉ. नूरजहां ने विषय प्रवर्तन किया। कार्यक्रम का संचालन और धन्यवाद ज्ञापन गुरु नानक कॉलेज चेन्नई की कार्यशाला आयोजक और समन्वयक डॉ.डॉली ने किया।
इस अवसर पर प्रो.राजेश शर्मा, प्रो.प्रदीप कुमार, डॉ मनीष गुप्ता, डॉ.एसपी तिवारी, ऋषि श्रीवास्तव, डॉ.एमजी रघुनाथन, मनजीत सिंह नय्यर, डॉ. प्रभाकर सिंह, डॉ विवेक कुमार पांडेय, डॉक्टर सुधीर उपाध्याय आदि प्रतिभाग कर रहे थे।

Tuesday, 21 June 2022

योग को जीवन का अभिन्न अंग बनाएं - कुलपति

विश्वविद्यालय में अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस समारोह का हुआ आयोजन 

 वीर बहादुर सिंह पूर्वांचल विश्वविद्यालय के एकलव्य स्टेडियम में मंगलवार को अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस समारोह का आयोजन हुआ। आर्ट ऑफ लिविंग बेंगलुरु के योग प्रशिक्षक ई. अंकुश जी ने आयुष मंत्रालय के प्रोटोकॉल के तहत योग कराया। इसके साथ ही विश्वविद्यालय परिसर में खेलकूद परिषद, राष्ट्रीय सेवा योजना, रोवर्स रेंजर एवं मिशन शक्ति के संयुक्त तत्वावधान में चल रहे अमृत योग सप्ताह का समापन हुआ। मैसूर के पैलेस मैदान में आयोजित योग दिवस के कार्यक्रम में  प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का उद्बोधन सीधे  प्रसारण  के माध्यम से स्टेडियम में सुना गया। योग दिवस पर आयोजित कार्यक्रम में कुलपति प्रो. निर्मला एस. मौर्य ने कहा कि योग में श्वास की महत्वपूर्ण भूमिका है। श्वास लेने और छोड़ने के सौंदर्य को जो जान लेते है वही योग के महत्व को समझते है। उन्होंने कहा कि योग के लिए खाली पेट होना चाहिए, जो लोग सुबह योग नहीं कर सकते है वह सायंकाल भोजन के पूर्व योग कर कर सकते है। उन्होंने कहा कि विश्वविद्यालय के शिक्षक, कर्मचारी, विद्यार्थी योग को अपने जीवन का अभिन्न अंग बना ले। कुलपति प्रो. निर्मला एस. मौर्य ने  योग प्रशिक्षक ई. अंकुश, जय एवं विकास, अनिल कुमार को अंगवस्त्रम एवं स्मृति चिन्ह प्रदान कर सम्मानित किया। विश्वविद्यालय की योग टीम द्वारा आठ दिनों तक योगाभ्यास कराया गया। कार्यक्रम के संयोजक प्रो. अजय प्रताप सिंह ने धन्यवाद ज्ञापन किया। संचालन अशोक सिंह ने किया. इस अवसर पर वित्त अधिकारी संजय राय, कुलसचिव महेंद्र कुमार, सहायक कुलसचिव बबिता, अमृत लाल, विजय तिवारी, प्रो. देवराज, दिग्विजय सिंह राठौर, डॉ मनोज पाण्डेय, डॉ जान्हवी श्रीवास्तव,डा. राकेश यादव, डॉ. जगदेव, डॉ. सुनील कुमार, डॉ अवध बिहारी सिंह, डॉ पुनीत सिंह,  दिव्येंदु मिश्र, पंकज सिंह, रमेश पाल, मदन मोहन भट्ट, प्रमोद कुमार सिंह, रजनीश सिंह, डॉ राजेश सिंह,  इन्द्रेश कुमार, विद्युत मल्ल, सुशील प्रजापति, राजनारायन सिंह, राजेंद्र प्रताप सिंह समेत तमाम लोग उपस्थित रहे।