Friday, 29 July 2022

शहीदों को समर्पित मार्ग विद्यार्थियों के लिए प्रेरणास्रोत- प्रो. निर्मला एस. मौर्य

• पग- पग पर शहीदों के बलिदान की याद दिलाते है यह मार्ग

• आजादी के अमृत महोत्सव के हर घर तिरंगा कार्यक्रम के अंतर्गत हुआ आयोजन
 

जौनपुर.वीर बहादुर सिंह पूर्वांचल विश्वविद्यालय में आजादी के अमृत महोत्सव, हर घर तिरंगा कार्यक्रम के अंतर्गत गुरुवार को  परिसर के मार्गों पर शहीदों के नाम पर लगे शिलापट्ट पर पहुँचकर विश्वविद्यालय परिवार ने उन्हें नमन किया .
 कुलपति प्रो. निर्मला एस. मौर्य ने मुख्य द्वार के समीप शहीद मातादीन,बल्लू राम और बांके  मार्ग की शिलापट्टिका पर पुष्प अर्पित किया. उन्होंने अपने संबोधन में कहा कि जौनपुर  एवं देश के अन्य स्थानों के शहीदों की याद में एक दशक पूर्व ही विश्वविद्यालय के मार्गों का नामकरण किया गया था. यह मार्ग विद्यार्थियों को पग- पग पर शहीदों के त्याग और बलिदान की याद दिलाते है. मार्गों का नामकरण शहीदों के नाम करने  पर तत्कालीन कुलपति प्रो. सुन्दर लाल का भी  उन्होंने आभार व्यक्त किया.  

उन्होंने शहीद मातादीन के बलिदान की चर्चा करते हुए कहा कि उन्होंने ही मंगल पाण्डेय में स्वतंत्र भारत के लिए क्रांति की भावना पैदा  की थी.  इसके साथ ही  रामानंद रघुराई, बल्लू राम, बांके, ऊदा देवी, मक्का पासी, झांसी की रानी लक्ष्मीबाई के अदम्य शौर्य को नमन किया. कुलपति ने देश की सरहदों पर लड़ने वाले वीर सैनिकों की चर्चा करते हुए जो सरहदों पर अपना जीवन बिताते है,फर्ज के नाम पर देखो कैसे यह वीर मुस्कराकर मौत को गले लगाते हैं........ कविता सुनाई.
 
वित्त अधिकारी संजय कुमार राय ने भी शहीदों के कृतित्व पर प्रकाश डाला. कहा कि वीरांगना उदा देवी ने अपने पति मक्का पासी की मौत का बदला पीपल के पेड़ पर चढ़ 36 अग्रेजों का खात्मा करके लिया था.उनके नाम पर विश्वविद्यालय में मार्ग होना हमें गौरवान्वित करता है.
नोडल अधिकारी डॉ मनोज मिश्र ने शहीदों के नाम पर बने मार्गों की पृष्ठभूमि की चर्चा करते हुए शहीदों के बारे में बताया. धन्यवाद ज्ञापन अधिष्ठाता छात्र कल्याण प्रो. अजय द्विवेदी ने किया.
 
इस अवसर पर कुलसचिव महेंद्र कुमार, परीक्षा नियंत्रक बी एन सिंह, प्रो. मानस पांडेय,  प्रो. वंदना राय, प्रो. एके श्रीवास्तव, प्रो. संदीप सिंह, प्रो. प्रदीप कुमार, प्रो. रजनीश भास्कर, प्रो. मुराद अली,डॉ. राजकुमार, डॉ प्रमोद यादव,  एआर अजीत कुमार सिंह, बबिता सिंह, डॉ. राजीव, डॉ. दिग्विजय सिंह राठौर, डॉ जान्हवी श्रीवास्तव, अन्नू त्यागी, डॉ. श्याम कन्हैया, डॉ. शशिकांत,डॉ. नितेश, डॉ. अवध बिहारी सिंह, डॉ चन्दन सिंह, विनय वर्मा, डॉ. पीके कौशिक, श्याम श्रीवास्तव,पंकज सिंह  समेत विभिन्न विभागों के विद्यार्थी, शिक्षक और कर्मचारी उपस्थित रहें.  

इन शहीदों के नाम पर है विश्वविद्यालय के मार्ग
विश्वविद्यालय में रामानंद रघुराई मार्ग, माता बदल -बालदत्त चौहान मार्ग, मातादीन- बल्लू राम- बांके मार्ग, ऊदा देवी -मक्का पासी मार्ग, पीर अली खान मुजतबा हुसैन मार्ग एवं रानी गाइडिल्यू मार्ग हैं.

Tuesday, 26 July 2022

अजीत सिंह ने सहायक कुलसचिव पद पर कार्यभार ग्रहण किया

वीर बहादुर सिंह पूर्वांचल विश्वविद्यालय के परीक्षा नियंत्रक बी एन सिंह ने मंगलवार को छत्रपति शाहूजी महाराज विश्वविद्यालय कानपुर से स्थानांतरित होकर आये सहायक कुलसचिव अजीत सिंह को विश्वविद्यालय में सहायक कुलसचिव के पद पर कार्यभार ग्रहण कराया। इसके पहले भी आप 8 माह तक विश्वविद्यालय में सहायक कुल सचिव पद पर कार्यरत है। इस अवसर पर विश्वविद्यालय के अधीक्षक कर्मचारियों ने मिलकर उन्हें बधाई दी और उनका स्वागत किया।

हर घर तिरंगा अभियान को मिलकर बनाएं सफल


आजादी के अमृत महोत्सव कार्यक्रम के अन्तर्गत 11 से 17 अगस्त के बीच हर घर तिरंगा अभियान को सफल बनाने के लिए क्षेत्रीय उच्च शिक्षा अधिकारी वाराणसी के संयोजन में जनपद के प्राचार्य गण की एक आनलाइन बैठक आहूत की गई । इस बैठक में शासन के दिशा-निर्देश के क्रम में क्षेत्रीय उच्च शिक्षा अधिकारी के प्रतिनिधि जितेंद्र कुमार दूबे द्वारा जौनपुर जनपद के प्राचार्य गण को आवश्यक निर्देश दिए गए । उन्होंने कहा कि दिनांक 11 अगस्त 2022 से 17 अगस्त 2022 के मध्य स्वतंत्रता सप्ताह मनाया जाना है जिसमें समस्त शैक्षणिक संस्थानों,समस्त कार्यालयों, प्रतिष्ठानों तथा हर घर में तिरंगा लहराया जाए। तिरंगा किस प्रकार फहराया जाना है उसका उल्लेख शासनादेश के सलंग्नकों में किया गया है। शैक्षणिक संस्थान अपने संस्थान के छात्रों की रैली का आयोजन करेंगे जिसमें कुछ छात्र विभिन्न स्वतंत्रता संग्राम सेनानियों के वेशभूषा में रहेंगे तो रैली विशेष आकर्षण का केंद्र बनेंगी.उन्होंने कहा कि समस्त कार्यक्रमों का विवरण उच्च शिक्षा निदेशालय की वेबसाइट पर अनिवार्य रूप से अपलोड किया जाए , तिरंगा यात्रा में श्याम लाल गुप्त पार्षद की रचना झंडा ऊंचा रहे हमारा का गान हो । स्वाधीनता समारोह का आयोजन भव्य तरीके से किया जाए उस दिन समस्त शैक्षणिक संस्थान खुले रहेंगे ।तिरंगा झंडा का आकार 30 इंच × 20 इंच × 15 इंच या इसी अनुपात में होगा ।खादी से बने हुए झंडों के साथ साथ पॉलिस्टर , कॉटन , ऊन , सिल्क को भी अनुमति दी गई ।हाथ से बने हुए झंडों के साथ मशीन से बने झंडे का उपयोग कर सकते हैं ।आम जनमानस , गैर सरकारी संगठन तथा शैक्षणिक संस्थान कार्यक्रम के दौरान प्रत्येक दिवस पर झंडा फहरा सकते हैं ।इस अवसर पर विश्वविद्यालय के नोडल अधिकारी डॉ मनोज मिश्र , सह नोडल अधिकारी डॉ राकेश कुमार यादव सहित जनपद के महाविद्यालयों के प्राचार्यगण उपस्थित रहे

Monday, 25 July 2022

भारत भूमि शहीदों की सदा रहेगी ऋणी- प्रो. निर्मला एस मौर्य

धनियामऊ में शहीदों को नमन कर परिवारजनों को किया सम्मानित 

जौनपुर. वीर बहादुर सिंह पूर्वांचल विश्वविद्यालय में आजादी के अमृत महोत्सव के अंतर्गत धनियामऊ शहीद स्तंभ पहुँचकर कुलपति प्रो. निर्मला एस मौर्य ने शहीदों को नमन किया और उनके परिवारजनों को अंगवस्त्रम देकर सम्मानित किया। विद्यार्थियों को शहीद स्तम्भ पर अंकित शहीद जमींदार सिंह,राम अधार , राम पदारथ , रघुराई चौहान, राम निहोर कहार और रामानंद चौहान के बारे में अंकित परिचय और वीरता की गाथा को सुनाया।देश भक्ति के नारों से पूरा परिसर गूंजता रहा।
शहीद स्तम्भ परिसर में आयोजित शहीद नमन कार्यक्रम को संबोधित करते हुए कुलपति प्रो. निर्मला एस. मौर्य ने कहा कि आज हम शहीदों के कारण खुली हवा में साँस ले रहे है। उन्होंने कहा कि देश की आजादी एक दिन में नहीं मिली थी लम्बे समय तक सभी ने भेदभाव से दूर एकजुट होकर यह लड़ाई लड़ी थी. उन्होंने १९४२ के आन्दोलन की चर्चा करते हुए  धनियामऊ पुल काण्ड के शहीदों को नमन किया। कहा कि यह धरती इन वीर सपूतों की सदा ऋणी रहेगी। यह स्मारक युगों- युगों तक इन शहीदों की  वीर गाथाओं को लोगों से परिचित कराता रहेगा।
विश्वविद्यालय के वित्त अधिकारी संजय कुमार राय एवं कुलसचिव महेंद्र कुमार, शिक्षक संघ के महामंत्री डॉ. राहुल सिंह ने अपने संबोधन में शहीदों को नमन किया।
शहीद स्मारक स्थल पर भोलानाथ मिश्र महाविद्यालय, सल्तनत बहादुर पीजी कालेज,माँ गुजराती महाविद्यालय , धर्मा देवी महाविद्यालय, विद्याधर तिवारी महाविद्यालय, गौरीशंकर महाविद्यालय के शिक्षक विद्यार्थी बड़ी संख्या में पहुंचे थे। कुलपति ने वहां  उपस्थित रामानंद चौहान, रघुराई चौहान के पौत्र और बहू एवं शहीद जमींदार सिंह के प्रपौत्र डॉ. प्रभात विक्रम सिंह को सम्मानित किया. धन्यवाद ज्ञापन एनएसएस के समन्वयक डॉ राकेश कुमार यादव एवं संचालन हर घर तिरंगा के नोडल अधिकारी डॉ. मनोज मिश्र ने किया। इस अवसर पर अमृत महोत्सव ने नोडल अधिकारी प्रो. अजय प्रताप सिंह, शिक्षक संघ के अध्यक्ष डॉ. विजय कुमार सिंह, प्रो. एस पी सिंह, डॉ. दिग्विजय सिंह राठौर, राम कृपाल यादव, डॉ. लीना सिंह, डॉ. इन्द्रभान यादव, डॉ. सुधीर श्रीवास्तव, डॉ. राजेश तिवारी, डॉ. सुशील यादव, डॉ. दिव्येंदु मिश्र, डॉ. महेंद्र सिंह समेत क्षेत्रीय तमाम लोग उपस्थित रहे।