Tuesday, 30 January 2024
Monday, 29 January 2024
रज्जू भैया का जीवन राष्ट्र को समर्पित: प्रो वंदना सिंह
रज्जू भैया समर्पण की प्रतिमूर्ति : अजीत
संघ के विभाग प्रचारक अजीत जी ने रज्जू भैया के साथ अपनी यादों को साझा किया
वीर बहादुर सिंह पूर्वांचल विश्वविद्यालय के रज्जू भैया संस्थान में रज्जू भैया की जयंती के अवसर पर कुलपति प्रो वंदना सिंह ने रज्जू भैया की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर श्रद्धासुमन अर्पित किया। प्रो. वंदना सिंह ने रज्जू भैया जीवन पर प्रकाश डाला। उन्होंने कहा कि रज्जू भैया प्रयागराज विश्वविद्यालय में भौतिक शास्त्र के प्रोफेसर थे। इसी के साथ बचे हुए समय को उन्होंने समाज के साथ समर्पित कर दिया था। इस अवसर पर कुलसचिव महेंद्र कुमार, वित्त अधिकारी संजय राय, प्रो. बीडी शर्मा, प्रो. देवराज सिंह, प्रो. मिथिलेश सिंह, डॉ. प्रमोद यादव, डॉ. मनोज मिश्र, डॉ. दिग्विजय सिंह राठौर, डॉ. श्याम कन्हैया आदि लोग उपस्थित थे।इसके बाद रज्जू भैया संस्थान में प्रो राजेंद्र सिंह (रज्जू भैया) की जन्मजयंती पर स्मृति व्याख्यान का आयोजन किया गया। मुख्य वक्ता राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ, जौनपुर विभाग के विभाग प्रचारक अजीत ने कहा कि प्रो राजेंद्र सिंह सरलता, सहजता व आत्मीयता के प्रतिमूर्ति थे। इसी कारण लोग प्रो राजेंद्र सिंह को प्यार से रज्जू भैया कहते थे। उन्होंने रज्जू भैया के जीवन के ऊपर विस्तार से प्रकाश डाला। अजीत जी ने रज्जू भैया के साथ अपने विद्यार्थी जीवन के अनुभवों को साझा किया। उन्होंने रज्जू भैया के राजनीतिक प्रभाव के बारे में चर्चा करते हुए बताया कि नानाजी देशमुख रज्जू भैया से प्रभावित होकर चित्रकूट में ग्रामोदय का कार्य प्रारंभ किया। सन 1966 में प्रोफेसर राजेंद्र सिंह (रज्जू भैया) ने प्रयाग विश्वविद्यालय के भौतिक शास्त्र के विभागाध्यक्ष पद से त्यागपत्र दे दिया। तत्पश्चात् वे राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के जीवनव्रती प्रचारक के रूप में उस पथ के पथिक बनकर संघ कार्य में अहर्निश सक्रिय हो गए। रज्जू भैया बाद में 1994 राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के चौथे सरसंघचालक बने। उन्होंने एक शिक्षक, स्वयंसेवक, प्रचारक से लेकर सरसंघचालक तक की महती जिम्मेदारियों को बड़ी सहजता और सरलता के साथ निभाया। व्याख्यान में प्रो. अविनाश पाथर्डीकर ने भी रज्जू भैय्या के जीवन पर प्रकाश डाला। अतिथियों का स्वागत रज्जू भैया संस्थान के निदेशक डॉ. प्रमोद कुमार यादव ने किया। व्याख्यान का विषय प्रवर्तन डॉ नितेश जायसवाल ने किया किया। इस अवसर पर विश्वविद्यालय के डॉ राज कुमार, डॉ मनीष गुप्ता, डॉ. सुनील कुमार, डॉ मनीष प्रताप सिंह, डॉ. श्याम कन्हैया, डॉ. जाहन्वी श्रीवास्तव, डॉ श्रवण कुमार, डॉ आलोक वर्मा, डॉ मनोज पांडे, डॉ नवीन चौरसिया, डॉ दिनेश सिंह, डॉ इंद्रजीत और अन्य शिक्षक तथा सभी शोध छात्र उपस्थित रहे।
Friday, 26 January 2024
अधिकारों के साथ अपने कर्तव्यों के प्रति भी रहें ईमानदार- प्रो. वंदना सिंह
पीयू में धूमधाम से मनाया गया गणतंत्र दिवस समारोह
उत्कृष्ट कार्य करने वाले 05 कर्मचारियों का प्रशस्तिपत्र और अंगवस्त्रम से सम्मान
वीर बहादुर सिंह पूर्वांचल विश्वविद्यालय में शुक्रवार
को गणतंत्र दिवस धूमधाम से मनाया गया। कुलपति
प्रो. वंदना सिंह ने विश्वविद्यालय में तिरंगा
फहराया। इस अवसर पर उत्कृष्ट कार्य करने वाले 05 कर्मचारियों को कुलपति ने
सम्मानित किया । समारोह में विश्वविद्यालय की कुलपति प्रो. वंदना सिंह ने सभी को
गणतंत्र दिवस की बधाई देते हुए कहा कि हम मिलकर देश के विकास में योगदान करें, और समृद्धि और समाज में सुधार की दिशा
में कदम से कदम मिलाकर बढ़ें । हमारा संविधान हमें एक समृद्ध, न्यायप्रिय, और सामर्थ्यपूर्ण भारत की दिशा में आगे
बढ़ने के लिए मार्गदर्शन करेगा ।
उन्होंने कहा कि देश की प्रगति और मजबूती हर
नागरिक से जुड़ीं हुई है, हम अपने अधिकारों के साथ ही साथ अपने
कर्तव्यों प्रति भी ईमानदार रहें यह बहुत ही आवश्यक है । जो व्यक्ति जहाँ भी कार्य
कर रहा है वह नैतिक रूप से अपनी जिम्मेदारियों का निर्वहन करता है तभी वह देश का
आदर्श नागरिक है ।
ध्वजारोहण के पहले कुलपति सुरक्षाकर्मियों ने गार्ड आफ आनर दिया और
उन्होंने ने अधिकारियों और कुलानुशासक डॉ राजकुमार के साथ को परेड का निरीक्षण किया । समारोह का संचालन
राजनारायन सिंह ने किया। सम्मानित होने वाले
कर्मचारियों में श्री राम नाथ राम, अभय कुमार सिंह, सर्वेश कुमार यादव, हेमन्त दुबे,
गीता शामिल रहे ।
इस अवसर पर कुलसचिव महेंद्र कुमार, वित्त अधिकारी संजय राय, परीक्षा नियंत्रक अजीत प्रताप सिंह, प्रो. बी. बी. तिवारी, प्रो. एच सी पुरोहित, प्रो. मानस
पांडेय, प्रो .अविनाश पाथर्डीकर,
प्रो.
अजय द्विवेदी, प्रो वी डी शर्मा, प्रो. ए.के. श्रीवास्तव, प्रो. रामनारायण, प्रो.
देवराज सिंह, डॉ. मनोज मिश्र,डॉ.
मनीष प्रताप सिंह, डॉ दिग्विजय सिंह राठौर,डॉ अवध बिहारी सिंह, डॉ. अन्नु त्यागी, रमेश यादव, रजनीश सिंह समेत संकायाध्यक्ष, विभागाध्यक्ष,
कर्मचारी, विद्यार्थीगण मौजूद थे।
Thursday, 25 January 2024
राष्ट्रीय मतदाता दिवस पर कुलपति जी का सन्देश
आप सभी को राष्ट्रीय मतदाता दिवस की हार्दिक शुभकामनाएं! यह एक महत्वपूर्ण दिन है जब हम सभी नागरिकों के अधिकार और कर्तव्यों का आदान-प्रदान करते हैं। मतदान हमारे लोकतंत्र का सिर मात्र ही नहीं, बल्कि हमारे राष्ट्र की सुरक्षा और विकास में भी महत्वपूर्ण भूमिका निभाता है।
इस महत्वपूर्ण दिन पर, मैं आप सभी से यह अनुरोध करती हूँ कि आप अपने मताधिकार का सही रूप से उपयोग करें और समाज के लिए जिम्मेदारीपूर्ण नागरिक बनें। मतदान एक आदर्श नागरिकता का प्रतीक है जो हमें अपने राष्ट्र के निर्माण में सहायक होने का अवसर प्रदान करता है।
आपमें से बहुत से विद्यार्थिगण इस बार मतदान करने का पहला अवसर हो सकता है। इस अवसर को सही रूप से समझें और अपने मताधिकार का सही तरीके से प्रयोग करें।मतदान का अधिकार सिर्फ एक कर्तव्य ही नहीं है, बल्कि यह हमारे राष्ट्र को एक मजबूत, सशक्त, और समृद्धि शील राष्ट्र की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम भी है। इस दिन को एक नए शुरुआत के रूप में देखें और सकारात्मक परिवर्तन की ओर कदम बढ़ाएं।मुझे पूरा यकीन है कि आप सभी विद्यार्थियों ने अपने अध्ययनों में उत्कृष्टता के साथ काम किया होगा और आप अपने देश के लिए भी उतने ही समर्थन भाव से काम करेंगे।इस अवसर पर, हम सभी को यह समर्पित रहना चाहिए कि हम अपने मताधिकारों का उपयोग करके समृद्धि और समरसता की दिशा में अग्रसर हो सकते हैं। आप सभी को मतदान के इस महत्वपूर्ण क्षण में सकारात्मक ऊर्जा के साथ यह कदम बढ़ाने का निमंत्रण है।
इस दिन को मतदान के माध्यम से हमारे लोकतंत्र को मजबूती प्रदान करने के रूप में देखें और समर्थन जताएं। राष्ट्रीय मतदाता दिवस की हार्दिक शुभकामनाएं!
धन्यवाद।
आपकी कुलपति
प्रो वंदना सिंह



