कार्यक्रम में विभागाध्यक्ष प्रो संदीप कुमार सिंह ने कहा कि यह प्रतियोगिता छात्रों को महात्मा गांधी के जीवन और सिद्धांतों के बारे में जानने का अवसर प्रदान करती है। प्रतियोगिता में प्रथम स्थान पर स्वतंत्र तिवारी द्वितीय स्थान पर विष्णु कुमार गुप्ता एवं तृतीय स्थान पर धनंजय चौहान रहे। प्रथम तीन विजेताओं को पुरस्कृत किया गया तथा सभी प्रतिभागियों को प्रमाणपत्र प्रदान किया गया। कार्यक्रम का आयोजन विभागीय एक्स्ट्रा करिकुलर समिति के समन्वयक श्री सुबोध कुमार, सह समन्वयक श्री हिमांशु तिवारी व सदस्य श्री मो रेहान ने किया। इस अवसर पर विभाग के शिक्षक डॉ दीप प्रकाश सिंह, डॉ हेमंत कुमार सिंह, शशांक दुबे, अंकुश गौरव, नवीन चौरसिया, तकनीकी कर्मचारी श्री संतोष कुमार उपाध्याय, कृष्ण कुमार मिश्रा, छात्र प्रतिनिधि कृष्ण कुमार चौहान, दिव्यांशु सिंह, जयेंद्र सिंह आदि उपस्थित रहे।
Tuesday, 1 October 2024
गांधी जयंती की पूर्व संध्या पर क्विज प्रतियोगिता का आयोजन
कार्यक्रम में विभागाध्यक्ष प्रो संदीप कुमार सिंह ने कहा कि यह प्रतियोगिता छात्रों को महात्मा गांधी के जीवन और सिद्धांतों के बारे में जानने का अवसर प्रदान करती है। प्रतियोगिता में प्रथम स्थान पर स्वतंत्र तिवारी द्वितीय स्थान पर विष्णु कुमार गुप्ता एवं तृतीय स्थान पर धनंजय चौहान रहे। प्रथम तीन विजेताओं को पुरस्कृत किया गया तथा सभी प्रतिभागियों को प्रमाणपत्र प्रदान किया गया। कार्यक्रम का आयोजन विभागीय एक्स्ट्रा करिकुलर समिति के समन्वयक श्री सुबोध कुमार, सह समन्वयक श्री हिमांशु तिवारी व सदस्य श्री मो रेहान ने किया। इस अवसर पर विभाग के शिक्षक डॉ दीप प्रकाश सिंह, डॉ हेमंत कुमार सिंह, शशांक दुबे, अंकुश गौरव, नवीन चौरसिया, तकनीकी कर्मचारी श्री संतोष कुमार उपाध्याय, कृष्ण कुमार मिश्रा, छात्र प्रतिनिधि कृष्ण कुमार चौहान, दिव्यांशु सिंह, जयेंद्र सिंह आदि उपस्थित रहे।
अमृत सरोवर, विधि संस्थान में चलाया गया स्वच्छता अभियान
पीयू में 'स्वच्छता ही सेवा' के तहत की गई सफाई
जौनपुर। उत्तर प्रदेश शासन एवं युवा कार्यक्रम एवं खेल मंत्रालय, भारत सरकार के निर्देश पर वीर बहादुर सिंह पूर्वांचल विश्वविद्यालय एवं राष्ट्रीय सेवा योजना परिसर इकाई द्वारा कुलपति प्रो. वंदना सिंह के नेतृत्व में स्वच्छता ही सेवा पखवाड़ा कार्यक्रम के अन्तर्गत मंगलवार को विधि संस्थान में विभागाध्यक्ष डॉ वनिता सिंह के निर्देशन में एवं अमृत सरोवर पर वृहद स्तर पर स्वच्छता कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस अवसर पर कार्यक्रम अधिकारी डॉ. विशाल यादव ने स्वयंसेवकों को संबोधित करते हुए कहा कि स्वच्छता को अपनी आदत बनानी चाहिए । यह एक जिम्मेदारी है जो हम सभी को निभानी चाहिए। कार्यक्रम अधिकारी डॉ अजय मौर्य एवं डॉ शशिकांत यादव ने स्वयंसेवकों को स्वच्छता के लिए प्रेरित किया और कहा कि हम लोगों की जिम्मेदारी है की समाज में स्वच्छता के प्रति जागरूकता फैलाने का प्रयास करना चाहिए। स्वच्छता को अपने जीवन का अभिन्न हिस्सा बनाएं और इसे एक जन-आंदोलन के रूप में आगे बढ़ाएं।
इस अवसर पर स्वयंसेवक अभिषेक दुबे, अभिनव कीर्ति पांडेय, प्रमन चौरसिया, प्रभात तिवारी स्वयसेविका संस्कृति यादव, प्रियांशी मौर्या एवं समस्त स्वयंसेवक उपस्थित रहें।
Saturday, 28 September 2024
सेंटर ऑफ एक्सीलेंस की स्थापना हेतु दस शिक्षकों को मिला शासन से अनुदान
वीर बहादुर सिंह पूर्वांचल विश्वविद्यालय के दस शिक्षकों को उच्च शिक्षा विभाग, उत्तर प्रदेश सरकार द्वारा सेंटर ऑफ एक्सीलेंस की स्थापना हेतु शोध अनुदान दिया गया है, इस शोध योजना की अवधि तीन वर्षों की होगी। सत्र 2024-25 हेतु शासन द्वारा अनुदान राशि स्वीकृत हो चुकी है, जिसके अन्तर्गत प्रत्येक सेंटर ऑफ एक्सीलेंस हेतु एक- एक प्रोजेक्ट फेलो को बीस हजार रुपए मासिक फेलोशिप दी जाएगी।यह अनुदान रज्जू भैया संस्थान के निदेशक और भौतिकी विभाग के विभागाध्यक्ष प्रो. प्रमोद कुमार यादव, डॉ पुनीत कुमार धवन, रसायन विज्ञान विभाग के विभागाध्यक्ष डॉ. प्रमोद कुमार, डॉ दिनेश कुमार वर्मा, भू एवं ग्रहीय विज्ञान विभाग के विभागाध्यक्ष डॉ नीरज अवस्थी, डॉ शशिकांत यादव, नैनो साइंस एंड टेक्नोलॉजी के विभागाध्यक्ष डॉ सुजीत कुमार चौरसिया, बायोटेक्नोलॉजी विभाग के प्रो. रामनारायन, डॉ मनीष कुमार गुप्ता और गणित विभाग के डॉ सुशील कुमार शुक्ला को उच्च शिक्षा विभाग द्वारा सेंटर ऑफ एक्सीलेंस की स्थापना हेतु दिया गया है।
इस उपलब्धि पर विश्वविद्यालय के कुलपति प्रो. वंदना सिंह ने अनुदान प्राप्त करने वाले सभी शिक्षकों को बधाई दी तथा यह कहा कि विश्वविद्यालय को नैक A+ ग्रेड मिलने के फलस्वरूप विश्वविद्यालय के शिक्षकों को भारत सरकार और राज्य सरकार की विभिन्न शोध परियोजनाओं के तहत कई अनुदान प्राप्त हुआ है, उन्होंने उम्मीद जताई की शोध के क्षेत्र में पूर्वांचल विश्वविद्यालय, विश्व पटल पर अपनी पहचान स्थापित करेगा।
इस अवसर पर प्रो. मानस पांडेय, प्रो राजेश शर्मा, प्रो अजय द्विवेदी, प्रो देवराज सिंह, प्रो. सौरभ पाल, प्रो. अशोक श्रीवास्तव, प्रो. मनोज मिश्र, प्रो. राजकुमार, प्रो. मिथिलेश सिंह, प्रो. गिरिधर मिश्र, डॉ दिग्विजय सिंह राठौर, डॉ श्याम कन्हैया समेत विश्वविद्यालय के समस्त शिक्षकों ने बधाई दी।

Friday, 27 September 2024
प्रदेश के सर्वश्रेष्ठ विश्वविद्यालयों में शामिल होगा पूर्वांचल-कुलपति
=जौनपुर। वीर बहादुर सिंह पूर्वांचल विश्वविद्यालय के आर्यभट्ट सभागार में शुक्रवार को दीक्षांत समारोह के पश्चात धन्यवाद कार्यक्रम का आयोजन किया गया।इस अवसर पर विश्वविद्यालय की कुलपति प्रो. वंदना सिंह ने कहा कि समर्पण और निष्ठा से किए गए हर कार्य की सराहना होती है। मनोयोग से किया गया कोई भी कार्य असफल नहीं होता। उन्होंने माननीय कुलाधिपति एवं राज्यपाल श्रीमती आनंदीबेन पटेल के मार्गदर्शन में विश्वविद्यालय के चतुर्दिक विकास की बात करते हुए बताया कि आज पूर्वांचल विश्वविद्यालय शिक्षा और सुविधाओं में निरंतर सुधार करते हुए देश के सर्वश्रेष्ठ विश्वविद्यालयों की सूची में शामिल होने की दिशा में अग्रसर है।उन्होंने कहा कि विश्वविद्यालय परिवार की एकजुटता से यह भव्य दीक्षांत समारोह संभव हुआ है जिसके लिए सभी लोग बधाई के पात्र हैं। उन्होंने कहा कि हम सभी संकल्पित हों कि शीघ्र ही वीर बहादुर सिंह पूर्वांचल विश्वविद्यालय देश के प्रतिष्ठित विश्वविद्यालयों की सूची में शामिल हो।भविष्य में यह एक ऐसा संस्थान बने जहां विश्व के हर छोर के विद्यार्थी ज्ञान अर्जित करने के लिए आएं।
कार्यक्रम को कुलसचिव महेंद्र कुमार, वित्त अधिकारी संजय कुमार राय, परीक्षा नियंत्रक डॉ. विनोद कुमार सिंह, छात्र कल्याण अधिष्ठाता प्रो. अजय द्विवेदी, और कर्मचारी संघ के अध्यक्ष नंद किशोर सिंह ने भी संबोधित कर व्यवस्था से जुड़े सभी कमेटी के सदस्यों को धन्यवाद ज्ञापित किया। कार्यक्रम का संचालन जनसंचार विभागाध्यक्ष प्रो. मनोज मिश्र द्वारा किया गया।
इस अवसर पर उप कुलसचिव अमृत लाल, अजीत प्रताप सिंह, दीपक कुमार सिंह, बबीता सिंह, प्रो. अजय प्रताप सिंह, प्रो. अविनाश पाथर्डीकर, प्रो. राजेश शर्मा, प्रो. अशोक श्रीवास्तव, प्रो. देवराज,प्रो.प्रमोद कुमार यादव, प्रो. राकेश यादव, डॉ. राजबहादुर यादव ,प्रो.रजनीश भास्कर,डॉ मनीष गुप्त, प्रो. गिरधर मिश्र,प्रो प्रदीप कुमार, डॉ. आशुतोष सिंह,डॉ जान्हवी श्रीवास्तव, डॉ अन्नू त्यागी,डॉ वनिता सिंह, डॉ. अनुराग मिश्र,डॉ. मुनेंद्र सिंह,डॉ. परमेंद्र सिंह, डॉ प्रियंका सिंह, महामंत्री रमेश यादव, डॉ. पी. के. कौशिक, रामजी सिंह, श्याम त्रिपाठी, रजनीश सिंह, डॉ. राजेश सिंह, डॉ.ओम प्रकाश गुप्त,डॉ लक्ष्मी प्रसाद मौर्य सहित समस्त शिक्षक एवं कर्मचारी उपस्थित रहे।
Subscribe to:
Posts (Atom)
.jpg)

.jpg)