Monday, 28 October 2024

कबीर ने दिया एकता का संदेश- डॉ. सुजीत कुमार


·      साधो ये मुरदों का गांव... कबीर की साखियों से दिया सन्देश

·      आज के समय में कबीर विषयक संगोष्ठी का आयोजन


वीर बहादुर सिंह पूर्वांचल विश्वविद्यालय के संकाय भवन के संगोष्ठी भवन में जनसंचार विभाग द्वारा आज के समय में कबीर विषयक संगोष्ठी का आयोजन किया गया.  संगोष्ठी में बतौर  मुख्य वक्ता इलाहाबाद विश्वविद्यालय के हिंदी विभाग के शिक्षक डॉ. सुजीत कुमार सिंह ने आज के परिवेश में कबीर की महत्ता पर विस्तार से अपनी बात रखी. साधो ये मुरदों का गांव,पीर मरे पैगम्बर मरिहैं, मरि हैं जिन्दा जोगी,राजा मरिहैं परजा मरिहै.....कबीर की साखियों को रागमय प्रस्तुत कर सबको मंत्रमुग्ध कर दिया.

मुख्य वक्ता डॉ. सुजीत कुमार सिंह ने कहा कि कबीर दास का सन्देश जीवन में गहरी आध्यात्मिकता को दर्शाता है. उन्होंने धर्म, जाति और समुदाय की सीमाओं से परे  एकता का संदेश दिया. उन्होंने यह सिखाया कि सत्य की खोज बाहरी दुनिया में नहीं बल्कि अंदर के मन में करनी चाहिए.  कबीर की वाणी आज भी सामाजिक समरसता और मानवता की दिशा में प्रेरणा देती हैं.

उन्होंने कहा कि काम, मद, क्रोध से हम भरे पड़े है. आज प्रतिस्पर्धा के दौर में रिश्तों की गर्माहट और सामूहिकता की भावना समाप्त हो रही है. इसलिए आज धन और वैभव होने के बाद भी लोग सुखमय जीवन नहीं जी पा रहे है.

जनसंचार विभाग के अध्यक्ष डॉ. मनोज मिश्र ने कहा कि कबीर ने समाज को जोड़ने और मानवता की राह दिखने में बड़ी भूमिका अदा की. संत कबीर दास जी ने बड़े सहज तरीके से समाज की कुरीतियों पर प्रहार किया जो  आज भी प्रासंगिक है. 

अतिथियों का धन्यवाद् ज्ञापन डॉ. सुनील कुमार एवं संचालन डॉ. दिग्विजय सिंह राठौर ने किया. इस अवसर पर डॉ. श्याम कन्हैया, डॉ. नितेश जायसवाल, डॉ. चन्दन सिंह, डॉ. शशिकांत, डॉ सुरेन्द्र कुमार यादव, डॉ अवधेश मौर्य समेत विद्यार्थी उपस्थित रहे. 

Saturday, 26 October 2024

पीयू को मिला 7.13 करोड़ का शोध अनुदान

ऊर्जा के क्षेत्र में शोध के लिए डीएसटी,भारत सरकार ने जारी किया पत्र

   विश्वविद्यालय में दिवाली पूर्व खुशी का माहौल  

वीर बहादुर सिंह पूर्वांचल विश्वविद्यालय को भारत सरकार के विज्ञान और प्रौद्योगिकी मंत्रालय ने प्रतिष्ठित प्रमोशन ऑफ यूनिवर्सिटी रिसर्च एंड साइंटिफिक एक्सीलेंस (DST-PURSE) अनुदान प्रदान किया है। यह अनुदान ऊर्जा के क्षेत्र में शोध के लिए प्रदान किया गया है।इस वर्ष  यह  अनुदान  पाने वाला यह प्रदेश का अकेला विश्वविद्यालय है। इस उपलब्धि से  विश्वविद्यालय में दिवाली पूर्व खुशी का माहौल   है। यह विश्वविद्यालय के लिए एक महत्वपूर्ण उपलब्धि है जो  वैज्ञानिक अनुसंधान को एक नई दिशा देगा।
कुलपति प्रो. वंदना सिंह ने इस उपलब्धि को विश्वविद्यालय की प्रतिष्ठा को नई ऊंचाई देने वाला और उत्तर प्रदेश को विज्ञान एवं नवाचार में अग्रणी स्थान पर स्थापित करने वाला बताया है। उन्होंने कहा कि पूर्वांचल विश्वविद्यालय का डीएसटी परियोजना पर्स के लिए चयन इसकी शैक्षणिक उत्कृष्टता और ज्ञान को बढ़ावा देने की प्रतिबद्धता का स्पष्ट प्रमाण है।यह  विश्वविद्यालय ही नहीं अपितु  पूरे राज्य के लिए गर्व का विषय है।इस अनुसन्धान से  सौर ऊर्जा, हाइड्रोजन ऊर्जा, और उन्नत बैटरी प्रौद्योगिकी जैसे महत्वपूर्ण क्षेत्रों में व्यापक शोध होगा। यह स्थायी ऊर्जा के क्षेत्र में समकालीन चुनौतियों का समाधान करने में सहायक होगा ।उन्होंने कहा कि विगत वर्षों में पूर्वांचल विश्वविद्यालय से पूर्व  प्रदेश में स्थापित केंद्रीय विश्वविद्यालय अलीगढ़ मुस्लिम विश्वविद्यालय, बनारस हिंदू विश्वविद्यालय और इलाहाबाद विश्वविद्यालय एवं लखनऊ विश्वविद्यालय  यह विशेष सम्मान प्राप्त हुआ  है।
मार्च 2024 में भारत के लगभग 100 विश्वविद्यालयों ने विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी संस्थान, भारत सरकार को परियोजना प्रस्ताव प्रस्तुत किया था जिसके  व्यापक मूल्यांकन के बाद  अगस्त 2024 में कुलपति प्रो. वंदना सिंह के नेतृत्व में डॉ.  धीरेन्द्र चौधरी, डॉ. काजल डे  तथा  प्रो. गिरिधर मिश्र को   नई दिल्ली स्थित भारतीय प्रौद्योगिकी संस्थान में पर्स  परियोजना प्रबंधन बोर्ड के समक्ष  इस परियोजना प्रस्ताव की प्रस्तुति के लिए बुलाया गया था।
अनुदान की प्राप्ति की सूचना प्राप्त होने पर  कुलपति प्रो. वंदना सिंह ने परियोजना समन्वयक डॉ. धीरेंद्र के. चौधरी, उप समन्वयक डॉ. काजल डे, परियोजना क्रियान्वयन समिति  एवं   विश्वविद्यालय के समस्त  शिक्षकों को बधाई दिया है। स्वीकृति  पत्र प्राप्ति  के अवसर पर कुलसचिव महेंद्र कुमार,वित्त अधिकारी संजय कुमार,परीक्षा नियंत्रक डॉ. विनोद कुमार सिंह, प्रो.मानस पाण्डेय,प्रो. अजय द्विवेदी,प्रो. अविनाश पाथर्डीकर, प्रो. मनोज मिश्र, प्रो. राजेश सिंह,प्रो. संदीप सिंह,प्रो. अशोक श्रीवास्तव,प्रो. रजनीश भास्कर,प्रो. प्रमोद यादवा,प्रो. मुराद अली,प्रो. राज कुमार, प्रो. मिथिलेश सिंह,प्रो. रवि प्रकाश,डॉ. विक्रांत भटेजा,डॉ.प्रमोद कुमार, डॉ. संजीव गंगवार,डॉ. सुजीत चौरसिया,डॉ. नीरज अवस्थी,उप कुलसचिव अमृतलाल,बबिता सिंह,अजीत प्रताप सिंह सहित शिक्षक उपस्थित रहे ।

Friday, 18 October 2024

भविष्य के लक्ष्यों के प्रति रहे समर्पित: प्रो अजय प्रताप सिंह


बीए के विद्यार्थियों ने फ्रेशर पार्टी कर नवागंतुकों किया स्वागत


वीर बहादुर सिंह पूर्वांचल विश्वविद्यालय के संकाय अनुप्रयुक्त सामाजिक विज्ञान संकाय के अनुप्रयुक्त मनोविज्ञान विभाग और जनसंचार एवं पत्रकारिता विभाग के बी.ए. फाइनल वर्ष के विद्यार्थियों द्वारा  नवप्रवेशित विद्यार्थियों के लिए शुक्रवार को फ्रेशर पार्टी का आयोजन किया । इस आयोजन का उद्देश्य नए विद्यार्थियों का स्वागत करना और उन्हें विश्वविद्यालय के माहौल से परिचित कराना था। यह कार्यक्रम विश्वविद्यालय के जनसंचार विभाग में संपन्न हुआ।

इस अवसर पर प्रो. अजय प्रताप सिंह ने उच्च शिक्षा के महत्व पर प्रकाश डाला और उन्हें अपने भविष्य के लक्ष्यों के प्रति समर्पित रहने की प्रेरणा दी। उन्होंने बताया कि इस तरह के आयोजनों से विद्यार्थी न केवल एक-दूसरे से घुलमिलते हैंबल्कि उनके आत्मविश्वास और नेतृत्व क्षमता का भी विकास होता है।

डॉ सुनील कुमार ने कहा कि शिक्षा का उद्देश्य मेरीटोरियस छात्र बनने के साथ अपने ज्ञान से समाज को नई दिशा देना होना चाहिएतभी हम अच्छे नागरिक बनकर राष्ट्र निर्माण में सहभागी बन सकते हैं। डॉ दिग्विजय सिंह राठौर ने कहा कि शिक्षा के साथ संस्कार और व्यवहार को भी प्राथमिकता देना चाहिए यही जीवन में आगे काम आता है। डॉ जान्हवी श्रीवास्तव ने विद्यार्थियों के सफलता के मंत्र समझाएं। उन्होंने कहा कि विद्यार्थी सृजनशीलता पर ध्यान दें।

बीए फाइनल वर्ष के विद्यार्थियों ने विभिन्न सांस्कृतिक कार्यक्रमों का आयोजन कियाजिसमें नृत्यगायन और नाटक जैसी प्रस्तुतियों ने सभी का मन मोह लिया। इसके साथ हीकुछ मजेदार खेल और प्रतियोगिताएं भी आयोजित की गईंजिनमें फ्रेशर्स ने उत्साहपूर्वक भाग लिया।

कार्यक्रम में फाइनल वर्ष के विद्यार्थियों ने नए विद्यार्थियों को मंच पर बुलाकर उनका स्वागत किया और उन्हें प्रोत्साहित किया कि वे अपने शैक्षणिक जीवन में बेहतर प्रदर्शन करें। संचालन सृष्टि विश्वकर्मा ने किया। इस अवसर पर डॉ अन्नू त्यागीडॉ चंदन सिंहडॉ मनोज पांडेयडॉ सुरेंद्र यादव डॉक्टर अमित मिश्रसुमित सिंह, श्वेता मौर्य, रजनीश गौतम, ईशिता, कृति, सौम्या, अनुराधा आदि उपस्थित थे।

Tuesday, 15 October 2024

देश के मुद्दों को समझने में मिलती है मददः प्रो. मानस पांडेय

यूथ पार्लियामेंट और क्विज प्रतियोगिता का किया गया आयोजन

समृद्धि साहू प्रथम, द्वितीय स्थान रहीं अंशिका यादव

वीर बहादुर सिंह पूर्वांचल विश्वविद्यालय में मंगलवार को फैकल्टी ऑफ मैनेजमेंट स्ट्डीज में बीकॉम के विद्यार्थियों द्वारा यूथ पार्लियामेंट तथा क्विज प्रतियोगिता का आयोजन किया गया, जिसमें बड़ी संख्या मे विद्यार्थियों के द्वारा प्रतिभाग किया गया। कार्यक्रम के संरक्षक के रूप में विभागाध्यक्ष व्यावसायिक अर्थशास्त्र प्रो मानस पाण्डेय ने कार्यक्रम में भाग लेने वाले विद्यार्थियों की सराहना की। उन्होंने कहा कि इस तरह के आयोजनों से विद्यार्थियों में सार्वजनिक विकास होता है। उन्हें देश के सामाजिक मुद्दों को समझने में मदद मिलती है ।इस कार्यक्रम में विद्यार्थियों ने देश के विभिन्न सत्ताधारी एवं प्रतिपक्षी नेताओं के रूप में स्वयं को प्रस्तुत करते हुए बहस में प्रतिभाग किया । यहां कोई प्रधानमंत्री , कोई गृह मंत्री , कोई रक्षा मंत्री , कोई नेता , प्रतिपक्ष बना हुआ था । कार्यक्रम में भाग लेने वाले छात्र प्रतिभागियों ने अपनी बातों को बड़ी मुख्यता से प्रस्तुत किया , ये मुद्दे देश की तत्कालीन परिस्थितियों में अत्यंत महत्वपूर्ण है। विद्यार्थियों ने जिन मुद्दों पर अपनी बाते रखीं थी सभी मुद्दे बहुत ही समसामयिक एवं ज्वलंत है। इसमें प्रमुख रूप में नई शिक्षा नीति का अनुपालन वर्तमान शिक्षा की स्थिति, महिला सशक्तिकरण, बेरोजगारी देश की वित्तीय स्थिति भारत सरकार का विभिन्न मुद्दों, देश की सुरक्षा आदि रहे। बीकाम आनर्स के डॉ. आशुतोष सिंह ने विद्यार्थियों के प्रतिभा की सराहना की। कार्यक्रम का आयोजन बीकॉम ऑनर्स तृतीय वर्ष के विद्यार्थियों के द्वारा किया गया। इसमें प्रमुख रूप से उमंग श्रीवास्तव, इशिता श्रीवास्तव, रजत अग्रहरि, कृतिका यादव , सैयद फिज़ा, इस्मत जेहरा, सृष्टि सेठ, मनाल सिद्धिकी, तसलीम फातिमा , संकल्प सोनी,पीयूष शाह इत्यादि शामिल थे। प्रतिभागियों में शांभवी राय,  समृद्धि साहू, दिव्यांशु, सचिन  इत्यादि विद्यार्थियों ने अपनी बातें रखी। कार्यक्रम के उपरांत पुरस्कारों का वितरण किया गया जिसमें प्रथम स्थान समृद्धि साहू बीकॉम सेकंड ईयर, द्वितीय स्थान अंशिका यादव, बीकॉम फर्स्ट ईयर एवं तृतीय स्थान शुभम मोदनवाल, बीकॉम फर्स्ट ईयर ने प्राप्त किया। कार्यक्रम में प्रमुख रूप से डॉ राकेश उपाध्याय, डॉ रोहित पांडे आदि शिक्षक