Tuesday, 14 August 2018

विद्यार्थियों ने किया योगाभ्यास



विश्वविधालय के एकलव्य स्टेडियम में इंडक्शन प्रोग्राम के तहत मंगलवार को बीटेक प्रथम वर्ष के विद्यार्थियों ने योगाभ्यास किया।  विद्यार्थियों ने वॉलीबॉल , बैडमिंटन , खो – खो आदि खेलो में भी अपना प्रतिभाग किया । वहीं बीटेक  प्रथम वर्ष के कंप्यूटर साइंस , इंफॉर्मेशन टेक्नोलॉजी विभाग के विद्यार्थियों को इंडस्ट्रियल विजिट के तहत सतहरिया गए। वहां  विद्यार्थियों ने लघु उद्योगों जैसे ऑयल इंडस्ट्री, न्योत्रिला रिफाइन, पी सी आई, पेस्ट कंट्रोल ,नेट वायर के बारे में जानकारी ली । इंजीनियरिंग राज्य विश्वविदयालय,इलाहाबाद के  प्रो प्रवीण प्रकाश  ने विद्यार्थियों  को अंग्रेजी भाषा में पत्राचार  तथा उद्बोधन के विषय पर चर्चा की । डॉ राजकुमार सोनी ने विद्यार्थियों को  बेसिक  गणित के बारे में ,  जानकारी दी । टी क्यू आई पी फेस – 3 के  कोऑर्डिनेटर प्रो बी बी तिवारी  के निर्देशन में विद्यार्थियों ने तकनीकी ज्ञान प्राप्त किया। इस अवसर पर  श्री सौरभ कुमार ,  सत्यम उपाध्याय ,वंदना सिंह ,जया शुक्ला, अजय मौर्य एवं  विशाल आदि उपस्थित रहे। 








एकता और समरसता का सन्देश, विद्यार्थियों ने बनाई मानव श्रृंखला

हमारा घर आजायब घर बना है, सपोले आस्तीनों में पलें हैं....... 


पूर्वांचल विश्वविद्यालय में मंगलवार को स्वतंत्रता दिवस की पूर्व संध्या पर सामाजिक एकता और समरसता का सन्देश देने के लिए विद्यार्थियों ने  मानव श्रृंखला बनाई । जनसंचार विभाग द्वारा आयोजित इस कार्यक्रम में  मुख्य द्वार से संकाय भवन तक दोनों तरफ विद्यार्थियों और शिक्षकों ने हाथ पकड़ कर राष्ट्र एकता के लिए संकल्पित हुए। 
अनुप्रयुक्त सामाजिक विज्ञान एवं मानविकी संकाय  के अध्यक्ष डॉ मनोज मिश्र ने विद्यार्थियों को सम्बोधित करते हुए कहा कि देश परिवर्तन के दौर से गुजर रहा है। पूरी दुनिया की नजर हमारे देश के हर घटनाक्रम पर है। ऐसे में एक सशक्त राष्ट्र के लिए आपसी भाईचारा और सौहार्द हमारी प्राथमिकता होनी चाहिए। सबसे बड़ा राष्ट्र वंदन हमारी आपसी तालमेल और प्रेम में है। स्वतंत्रता  दिवस की वर्षगांठ पर देश की एकता के लिए हम सभी एकजुट हो। उन्होंने कविता के माध्यम से देश की वर्तमान स्थिति  पर विद्यार्थियों को सोचने पर  विवश किया।  उन्होंने कहा कि  हमारा घर आजायब घर बना है, सपोले आस्तीनों में पलें हैं। हमारा देश है  खूनों  नहाया,  यहां के लोग नाखूनों फलें हैं। मानव श्रृंखला में जनसंचार , व्यावहारिक मनोविज्ञान,माइक्रोबायोलॉजी, बायोकेमिस्ट्री एवं पर्यावरण विज्ञान विभाग के विद्यार्थी शामिल हुए। इस अवसर पर डॉ अजय प्रताप सिंह, डॉ एसपी तिवारी, डॉ अवध बिहारी सिंह, डॉ सुनील कुमार, डॉ जान्हवी  श्रीवास्तव, डॉ मनोज पांडे, अन्नू त्यागी, सुधांशु यादव, विवेक पांडे, ऋषि श्रीवास्तव, डॉ प्रभाकर सिंह  आदि  मौजूद रहे। कार्यक्रम का संयोजन डॉक्टर दिग्विजय सिंह राठौर ने किया।



Friday, 10 August 2018

21 दिवसीय अभिप्रेरण कार्यक्रम का हुआ शुभारंभ



टेकिप-3 कार्य कलापों के परफॉरमेंस ऑडिट करने  पहुंचे प्रोफेसर के०वी० गंगाधरन 


जौनपुर। वीर बहादुर सिंह पूर्वांचल विश्वविद्यालय के उमानाथ सिंह अभियांत्रिकी एवं प्रौद्योगिकी  संस्थान के विश्वेश्वरैया सभागारमें  बी० टेक प्रथम वर्ष के छात्र-छात्राओं हेतु तीन सप्ताह तक चलने वाले अभिप्रेरण कार्यक्रम की शुरुआत हुईI  कार्यक्रम में  एन० आई० टी०  सूरथकल के प्रोफेसर के०वी० गंगाधरन ने छात्रों को सफलता के अनेक गुर सिखाये I उन्होंने कहा कि छात्रों के जीवन में  मानवीय मूल्यों की बहुत बड़ी भूमिका होती है। इस  बात को आत्मसात करने  आवश्यकता है। इस अवसर पर पूर्व कुलपति प्रोफेसर पी०सी० पातंजलि  व्यक्तिव विकास पर  विद्यार्थियों से बात चीत की। 

 इसके पूर्व उमानाथ सिंह अभियांत्रिकी एवं प्रौद्योगिकी  संस्थान में टेकिप-3 कार्य कलापों के परफॉरमेंस ऑडिट हेतु एन० आई० टी० सूरथकल, कर्नाटका से  प्रोफेसर के०वी० गंगाधरन द्वारा ऑडिट के प्रथम दिन शिक्षकों, विद्यार्थियों एवं  टेकिप कोर टीम के सदस्यों से गहन विचार विमर्श किया। कार्यक्रम के प्रारंभ में टेकिप-3 के संस्थान के समन्वयक प्रोफेसर बी० बी० तिवारी ने  संस्थान की  प्रगति आख्या एवं टेकिप-3 के कार्य कलापों  को  प्रस्तुत किया I  इस अवसर पर डीन प्रोफेसर ए० के ० श्रीवास्तव ने   स्वागत  कियाI    प्रोफेसर गंगाधरन ने  शिक्षकों, छात्र-छात्राओं से  वार्ता कर टेकिप गतिविधियों की जानकारियां हासिल की I ज्ञातव्य है कि प्रोफेसर गंगाधरन अपने इस त्रिदिवसीय दौरे में टेकिप के कार्यान्वयन के विविध आयामों पर जानकारी प्राप्त करेंगेI द्वितीय सत्र में प्रोफेसर गंगाधरन नें दस्तावेजों का अवलोकन किया  तथा प्रगति पर संतुष्टि जाहिर कीI  प्रोफेसर गंगाधरन नें प्रसन्नता व्यक्त किया कि संस्थान में प्लेसमेंट, वर्कशॉप, इंटर्नशिप, इंडस्ट्रियल विजिट, ट्रेनिंग आदि  सराहनीय है। अंतिम दिन प्रोफेसर गंगाधरन द्वारा संस्थान का भ्रमण, विभागाध्यक्षों से वार्ता एवं अपनी रिपोर्ट तैयार की जायेगीI इन समस्त गतिविधियों में प्रोफेसर ए० के ० श्रीवास्तव, डा० रजनीश भास्कर, डा० संतोष कुमार, डा० सौरभ पाल, डा० संजीव गंगवार, डा० कमलेश पाल, डा० अमरेन्द्र सिंह समेत अन्य शिक्षक शिक्षिकायें उपस्थित थेI

रोवर्स रेंजर्स ने राष्ट्र निर्माण के लिए युवाओं को तैयार किया- कुलपति

परिसर में  पौधारोपण कार्यक्रम की शुरुआत

विश्वविद्यालय के रोवर्स रेंजर्स  भवन में शुक्रवार को कुलपति प्रोफेसर डॉ राजाराम यादव ने पौधरोपित  कर विश्वविद्यालय परिसर में  पौधारोपण कार्यक्रम की शुरुआत की। पौधरोपण कार्यक्रम में रोवर्स रेंजर्स    के कैडेटों ने आंवला, नीम, बरगद, पीपल आदि के सौ  से अधिक पौधे रोपित किए। इस अवसर पर आयोजित कार्यक्रम में बतौर मुख्य अतिथि कुलपति प्रोफेसर डॉ राजाराम यादव ने कहा कि पौधे रोपित करने से ज्यादा महत्वपूर्ण उनकी रक्षा करना है।   वृक्षों के बिना मानव जीवन संभव नहीं है।  उन्होंने कहा कि रोवर्स रेंजर्स  ने राष्ट्र निर्माण के लिए युवाओं को तैयार किया है।  संस्थापक  लार्ड बेडेन पावेल ने  जो शुरुआत की थी आज वह वट वृक्ष का रूप ले चुका है।  उन्होंने कहा कि हमारे छात्र हर क्षेत्र का नेतृत्व कर रहें है। रोवर्स रेंजर्स   के समन्वयक डॉ जगदेव ने कहा कि पौधरोपण अभियान से हर महाविद्यालय को जोड़ा जाएगा।  इसके साथ ही आने वाले समय में रोवर्स रेंजर्स  की इकाइयों में भी बढ़ोतरी की जाएगी।
राष्ट्रीय सेवा योजना के समन्वयक राकेश यादव ने बताया कि शासन के निर्देश पर पौधरोपण की शुरुआत हो गई है जिसके अंतर्गत दस हजार पौधे विश्वविद्यालय एवं  महाविद्यालय में रोपित किए जाएंगे। कुलपति प्रोफेसर राजाराम यादव, कुलसचिव सुजीत कुमार जायसवाल, वित्त  अधिकारी एम के सिंह, डॉ के एस तोमर को स्मृति चिन्ह भेंट किया गया। इस अवसर पर डॉ मनोज मिश्र, हीरालाल यादव,डॉ  दिग्विजय सिंह राठौर, डॉ प्रतिमा सिंह, डॉ मनोज तिवारी, डॉ शशि मिश्रा,डॉ विजय तिवारी, डॉ अनुराग मिश्र, संजय श्रीवास्तव, भरत कुंवर समेत विभिन्न जनपदों के रोवर्स-रेंजर्स के पदाधिकारी व कैडेट मौजूद रहे।