Tuesday, 21 August 2018

सफलता के लिए टीम वर्क जरुरी

विश्वविद्यालय के इंजीनियरिंग संस्थान में चल रहे इंडक्शन प्रोग्राम के तहत  बीटेक प्रथम वर्ष के विद्यार्थियों ने विभिन्न गतिविधियों में प्रतिभाग किया। मंगलवार को विद्यार्थी योग के विभिन्न आयामों से परिचित हुए।  
विक्टोरिया ट्रेनिंग फाउंडेशन ,चेन्नई की निदेशक   डॉ छाया सिंह द्वारा इंजीनयरिंग संस्थान के सभागार में प्राकृतिक  चिकित्सा से रोगों के  उपचार के बारे में बताया गया।उन्होंने कहा कि  जब तक हमारा तनाव रहित मन और हिंसा रहित समाज नहीं होगा तो हम इस संसार में शांति नहीं प्राप्त कर सकेंगे। विषय विशेषज्ञ निदेशक सी बी आई टी ,हैदराबाद डॉ रामचंद्रन रेड्डी  ने कहा कि  विद्यार्थियों को  अपने जीवन में निराश नहीं होना चाहिए । प्रतिस्पर्धा के इस युग में जहां कदम  कदम पर बहुत रुकावटें है। वहां हम कैसे अपने को कैसे प्रेरित कर  सकते है। 
मानव संसाधन और कॉरपोरेट ट्रेनिंग ,हैदराबाद की  डॉ अनुराधा धारा  ने कॉरपोरेट इथिक्स के बारे में बताया ।कहा कि हमें अपने प्रोफेशनल लाइफ में क्या सही है ? क्या सही नहीं है ? इसका फैसला अपने अंतरात्मा से करना चाहिए । हमें अगर सफल बनना है तो टीम वर्क में काम करना पड़ेगा।  अगर अपने अहंकार को काम में लाएंगे तो टीम वर्क में काम नहीं कर पाएंगे और सफल नहीं हो पाएंगे। इस अवसर पर शैलेश प्रजापति,संजय श्रीवास्तव ,रीतेश बरनवाल,,तुषार,अजय,वंदना,विशाल,पूनम आदि रहे । यह  कार्यक्रम टी आई क्यू आई पी – 3  के कोऑर्डिनेटर प्रो बी बी तिवारी के संयोजकत्व में आयोजित हुआ। 

Saturday, 18 August 2018

पीयू में अटल जी को दी गई भावपूर्ण श्रद्धांजलि



मैं जी भर जिया, मैं मन से मरूं, लौटकर आऊंगा कूंच से क्यों डरूँ


भारत रत्न पूर्व प्रधानमंत्री स्वर्गीय अटल बिहारी वाजपेयी जी के महाप्रयाण पर विश्वविद्यालय के महंत अवैद्यनाथ संगोष्ठी भवन में शनिवार की शाम श्रद्धाजंलि सभा का आयोजन किया गया । 

श्रद्धांजलि सभा में कुलपति प्रोफ़ेसर डॉ राजाराम यादव ने अटल जी को श्रद्धा सुमन अर्पित करते हुए कहा कि  भारत रत्न अटल जी ने सिद्ध कर दिया कि राजनीति में काम करते हुए भी सबका प्रिय बना जा सकता है।  अपने विपक्षियों को भी अपना प्रशंसक बना लिया था।  कुलपति ने कहा कि उन्होंने  स्कूल में पढ़ाई के समय होने वाले नाटकों में अटल जी का किरदार निभाया था  । अटल जी से हुई अपनी मुलाकातों की भी चर्चा की।उन्होंने विद्यार्थियों से अटल जी गुणों को सीखने की सलाह दी। 

प्रो बी बी तिवारी ने कहा कि युग पुरुष अटल जी अकेले ऐसे शख्स थे जो भारत को निरूपित करते थे। प्रबंध अध्य्यन संकाय के अध्यक्ष डॉ वी डी शर्मा ने कहा कि अटल जी ने देश के विकास को एक नई दिशा दी।जनसंचार विभाग की छात्रा सौम्या तिवारी ने अटल जी कविता मैं जी भर जिया, मैं मन से मरूं, लौटकर आऊंगा कूंच से क्यों डरूँ सुना कर नमन किया।
डॉ के एस तोमर ने कहा कि हमने एक हीरा खोया है जो सदैव हमें याद आते रहेंगे। 
श्रद्धांजलि सभा में अटल जी के चित्र पर पुष्प अर्पित कर लोगों ने श्रद्धा सुमन अर्पित  किया।संचालन  जनसंचार विभाग के अध्यक्ष डॉ मनोज मिश्र ने किया।


 इस अवसर पर कुलसचिव सुजीत कुमार जायसवाल, प्रो अजय द्विवेदी, प्रो मानस पांडेय,प्रो अजय प्रताप सिंह, प्रो वंदना राय, प्रो राम नारायण, डॉ संदीप सिंह, डॉ रसिकेश, डॉ संजीव गंगवार, राकेश यादव, संतोष कुमार, डॉ दिग्विजय सिंह राठौर, डॉ महेंद्र यादव ,डॉ अवध बिहारी सिंह, डॉ पुनीत धवन, राजीव कुमार,अमलदार यादव, समेत विश्वविद्यालय के शिक्षक, कर्मचारी, विद्यार्थी मौजूद रहे।

पूर्वांचल विश्वविद्यालय के 41 खिलाड़ी राजभवन में 29 अगस्त को होंगे सम्मानित



- विश्वविद्यालय   खिलाड़ी सम्मान समारोह की तैयारियों में जुटा 


वीर बहादुर सिंह पूर्वांचल विश्वविद्यालय के 41 खिलाड़ी और 10 टीम कोच, प्रबंधक  29 अगस्त को राजभवन लखनऊ में आयोजित होने वाले खिलाड़ी सम्मान समारोह में राज्यपाल राम नाईक के हाथों सम्मानित होंगें। सम्मान समारोह के लिए विश्वविद्यालय ने तैयारियां में तेजी कर दी है।  कुलपति प्रोफेसर डॉ राजाराम यादव ने खिलाड़ी सम्मान समारोह को सफलतापूर्वक संपन्न कराने के लिए आयोजन समिति के सदस्यों के साथ बैठक कर दिशा निर्देश दिए।  सम्मानित होने वाले  खिलाडियों में  अखिल भारतीय अन्तर विश्वविद्यालयीय प्रतियोगिता हॉकी पुरुष में  द्वितीय स्थान प्राप्त करने पर टीम के खिलाडी 
गुरमीत सिंह,अनिल कमार बिन्द्रा,राज कुमार पाल,मनीष कुमार,दीपक सिंह,शुभम सिंह,देवब्रत सिंह,धर्मेन्द्र कुमार,ओम प्रकाश पाल,रामराज राम,शिवानन्द मौर्य,आदित्य यादव,मुकेश गुप्ता,सिद्धार्थ सिंह,कमलेश यादव,अंकित नाथ,प्रभाकर सिंह,अमित राजभर एवं रजनीश कुमार सिंह, टीम प्रबन्धक,इन्द्रदेव, टीम कोच,डॉ0 नागेन्द्र पाठक, सहायक टीम कोच को सम्मानित किया जायेगा।
अखिल भारतीय अन्तर विश्वविद्यालयीय क्रिकेट महिला में पूर्वांचल की टीम ने प्रथम स्थान प्राप्त किया।  जिसके खिलाडी भी सम्मानित होंगे। जिसमें 
पूनम खेमनार,ज्योति गोस्वामी ,शेफाली साहू,कौम्या तिवारी,पूजा निमवात,बबिता मीना,पूनम मौर्या,पंकुल तोमर,आरजू सिंह,साधना यादव,चांदनी प्रजापति,सरिता यादव,शानवी अनिल भावना,प्रिया यादव,अंजली चौहान शामिल है। टीम प्रबन्धक अशोक कुमार सिंह,भानू प्रताप शर्मा, टीम कोच,गुलाब निषाद, सहायक टीम कोच भी सम्मानित होंगे। 
अखिल भारतीय अन्तर विश्वविद्यालयीय भारोत्तोलन (पु0/म0) प्रतियोगिता में गौरी पाण्डेय को प्रथम,राव बिलाल को द्वितीय अवं दीपक यादव कोतृतीय स्थान मिलने पर सम्मानित किया जायेगा। इनके टीम प्रबंधक डॉ0 राजेश सिंह,डॉ0 संजय राय बतौर टीम कोच सम्मानित होंगे। 
अखिल भारतीय अन्तर विश्वविद्यालयीय वुशू पुरुष में विनीत कुमार यादव को द्वितीय,धर्मेन्द्र कुमार यादव को तृतीय,शैलेन्द्र कुमार यादव को तृतीय,सुशील यादव को तृतीय स्थान पाने पर सम्मानित किया जाएगा। इनके मोहन चन्द्र पाण्डेय टीम प्रबन्धक व  शकील अहमद टीम कोच भी सम्मनित होंगे।

शनिवार को हुई बैठक में वित्त अधिकारी एम के सिंह, कुलसचिव सुजीत कुमार जायसवाल,खेल सचिव शेखर सिंह, डॉ मनोज मिश्रा,डॉ राज कुमार, डॉ रामाश्रय शर्मा, देवेंद्र कुमार सिंह,विपिन चंद अस्थाना, डॉ अन्नू त्यागी, डॉ जान्हवी श्रीवास्तव, डॉ के एस तोमर, डॉ संजय श्रीवास्तव, रजनीश सिंह, मोहन चद्र पांडेय, राजेश सिंह, अशोक सिंह  व अरुण सिंह मौजूद रहे। 

पीयू में स्वतंत्रता दिवस मनाया गया

                                                                     

विश्वविद्यालय में स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर कुलपति प्रोफेसर डॉ राजाराम यादव ने सरस्वती सदन पर झंडारोहण किया। उन्होंने अपने संबोधन में कहा कि हम सभी के लिए राष्ट्र धर्म सर्वोपरि है। भारत के नागरिक होने के कारण हम जहां भी जैसी स्थिति में  हो  सदैव राष्ट्र भावना के अनुरुप कार्य करना चाहिए। 
इस अवसर पर वित्त अधिकारी एम के सिंह, कुलसचिव सुजीत कुमार जायसवाल, प्रो बी बी तिवारी, प्रो अजय प्रताप सिंह, प्रो अविनाश पाथर्डीकर, प्रो वंदना राय, डॉ राजकुमार सोनी, डॉ संतोष कुमार डॉ मनोज मिश्र, डॉ दिग्विजय सिंह राठौर, डॉ पुनीत धवन, डॉ के एस तोमर समेत तमाम लोग मौजूद रहे।
कुलपति ने 15 कर्मचारियों को किया सम्मानित

विश्वविद्यालय में बेहतर कार्य संस्कृति विकसित करने के उद्देश्य से स्वतंत्रता  दिवस के अवसर पर कुलपति प्रोफेसर डॉ राजाराम यादव ने विश्वविद्यालय के 15 कर्मचारियों को पुरस्कृत किया। कुलसचिव सुजीत कुमार जायसवाल ने बताया कि सम्मानित होने वाले कर्मचारियों ने प्रदत्त कर्तव्य एवं दायित्वों को पूर्ण  जिम्मेदारी एवं निष्ठा पूर्वक निर्वहन किया। उन्हें विश्वविद्यालय में उल्लेखनीय योगदान के लिए प्रशस्ति पत्र एवं पांच हजार  रुपए दिया गया. सम्मानित  होने वाले कर्मचारियों में एम एम भट्ट, रहमतुल्लाह, संजय श्रीवास्तव, रमेश पाल, श्याम श्रीवास्तव, रजनीश सिंह, ओपी गुप्ता, सुशील प्रजापति, मोहम्मद अफसर, सितेश श्रीवास्तव, इसरार, केदार सिंह नेगी, कृष्ण कवल पांडे, सुरेश राम एवं मानजीत यादव रहे।

परिसर में हुआ पौधरोपण

मीराबाई छात्रावास में कुलपति प्रोफेसर डॉ राजाराम यादव ने जामुन का पेड़ लगाकर पौधरोपण कार्यक्रम की शुरुआत की इस अवसर पर उन्होंने कहा कि जो पौधे लगाए जा रहे हैं उसकी रक्षा करना अधिक महत्वपूर्ण है। विश्वविद्यालय के अधिकारियों एवं कर्मचारियों ने मुक्तांगन में पौधरोपण किया इसके साथ ही विश्वविद्यालय परिसर में विभिन्न स्थानों पर विद्यार्थियों द्वारा पौधे लगाए गए। छात्रावास में विद्यार्थियों द्वारा  हाथों में तख्तियां लिए
पर्यावरण संरक्षण का संदेश दिया गया. महिला छात्रावास की वार्डन डॉक्टर जान्हवी श्रीवास्तव एवं अनु त्यागी ने छात्राओं का उत्साहवर्धन किया।राष्ट्रीय सेवा योजना के समन्वयक राकेश यादव एवं विनय वर्मा की देखरेख में पौधरोपण कार्यक्रम संपन्न हुआ।