Sunday, 4 July 2021
मानव जीवन पर्यावरण संरक्षण से ही संभव: कुलपति
Saturday, 19 June 2021
कोरोना से खतरे में आई सामाजिक सुरक्षा- प्रो० राघवेन्द्र
वीर बहादुर सिंह पूर्वांचल विश्वविद्यालय के जनसंचार विभाग एवं आइक्यूएसी सेल के संयुक्त तत्वावधान में चल रही सात दिवसीय राष्ट्रीय कार्यशाला के छठें दिन शनिवार को कोविड के दौर में विकास संचार एवं सोशल मीडिया मार्केटिंग विषयक सत्रों का आयोजन किया गया।
उन्होंने कहा कि विकास के मानकों में खेती, स्वास्थ्य, शिक्षा पर और भी ज्यादा ध्यान देने की जरूरत है. कोविड के आफ्टर इफेक्टस में कई लोगों की सामाजिक सुरक्षा खतरे में आ गई है । नई मानसिक समस्याएं जन्म ले रही हैं । विकास संचार की अवधारणा में हमें इस बात का ध्यान रखना है कि महामारी के इस दौर में गलत और भ्रामक सूचनाएं प्रसारित न हो.
इसी क्रम में दिल्ली के वरिष्ठ पत्रकार सुरजीत दास गुप्ता ने सोशल मीडिया मार्केटिंग के विविध पक्षों पर प्रकाश डाला. उन्होंने कहा कि आज के दौर में डिजिटल मीडिया का पाठक ज्यादातर युवा वर्ग है, प्रोफेशनल है जिसके पास उतना धैर्य और समय नहीं है. ऐसे में ख़बरों की प्रस्तुति में बहुत ध्यान देना होगा. उन्होंने डिजिटल मीडिया पर खबरों के प्रभावी प्रस्तुतीकरण की तकनीकों, एसईओ सर्च इंजन ऑप्टिमाइजेशन को विस्तार से समझाया .
कार्यक्रम का संचालन डॉ अवध बिहारी सिंह, स्वागत संयोजक डॉ मनोज मिश्र एवं धन्यवाद् ज्ञापन डॉ० धर्मेन्द्र सिंह ने किया. तकनीकी सहयोग वीर बहादुर सिंह एवं राना सिंह ने किया. इस अवसर पर प्रो मानस पाण्डेय, प्रो लता चौहान, डॉ राखी तिवारी, डॉ दिग्विजय सिंह राठौर, डॉ सुनील कुमार, डॉ अखिलेश चन्द्र, डॉ गीता सिंह, अभिषेक कटियार,डॉ पवन सिंह, डॉ बुशरा जाफरी समेत विभिन्न प्रदेशों के प्रतिभागी शामिल हुए .
सात दिवसीय कार्यशाला का रविवार को होगा समापन
सात दिवसीय कार्यशाला का समापन रविवार को होगा. संयोजक डॉ मनोज मिश्र ने बताया कि समापन सत्र के मुख्य अतिथि भारतीय जनसंचार संस्थान,नई दिल्ली के महानिदेशक प्रो० संजय द्विवेदी एवं विशिष्ठ अतिथि गौतम बुद्ध विश्वविद्यालय नोएडा की जनसंचार विभाग की अध्यक्ष प्रो० बन्दना पाण्डेय है. अध्यक्षता विश्वविद्यालय की कुलपति प्रो० निर्मला एस० मौर्य करेंगीं.
Friday, 18 June 2021
तकनीकी ने सबको डिजिटल प्लेटफार्म पर खड़ा किया : डॉ राजीव पंडा
गीत के बिना जीवन का कोई मतलब नहीं: डॉ.उमेश पाठक
इसी क्रम में नयी दिल्ली एपीजे इंस्टीट्यूट ऑफ मास कम्युनिकेशन के एसोसिएट प्रोफेसर डॉ. राजीव कुमार पंडा ने इलेक्ट्रॉनिक मीडिया और डिजिटल तकनीक विषय पर बात की।
कहा कि कोविड-19 ने टेक्नोलॉजी में बहुत बदलाव लाया है, सबको डिजिटल प्लेटफार्म पर लाकर खड़ा कर दिया है। उन्होंने कहा कि टेक्नोलॉजी तेजी से बदल रही है। इसका ज्ञान जरूरी है। उन्होंने डिजिटल तकनीक के विविध आयामों पर विस्तार से प्रकाश डाला।उन्होंने कहा कि मोबाइल ने नागरिकों की आवाज को सोशल मीडिया के माध्यम से वैश्विक स्तर तक पहुंचाया है. तथ्यों की चर्चा करते हुए कहा कि भारत में सोशल मीडिया के यूजर्स तेजी से बढ़ रहे हैं।
कार्यक्रम का संचालन डॉ.दिग्विजय सिंह राठौर,स्वागत संयोजक डॉ मनोज मिश्र एवं धन्यवाद ज्ञापन डॉ. सुनील कुमार ने किया। इस अवसर पर , प्रो मानस पांडेय,डॉ अवध बिहारी सिंह,डॉ जान्हवी श्रीवास्तव, डॉ राखी तिवारी, डॉ कौशल पांडेय, डॉ हिमानी सिंह, डॉ सुनील गुप्त,डॉ रश्मि गौतम समेत विभिन्न प्रदेशों के प्रतिभागी मौजूद रहे।
Thursday, 17 June 2021
महात्मा गांधी ने जनसंपर्क से सभी वर्गों को जोड़ा- डॉ स्मिति
डिजिटल युग में वेब पोर्टल पर निरंतर खबरों को देने का है दबाव - कुमार श्रीकांत



