Tuesday, 14 March 2023

अखिल भारतीय अन्तर विश्वविद्यालयीय किक-बाक्सिंग पुरूष प्रतियोगिता का भव्य उद्घाटन

भारतीय विश्वविद्यालय संघ नई दिल्ली द्वारा आवंटित अखिल भारतीय अन्तर विश्वविद्यालयीय किक-बाक्सिंग पुरूष प्रतियोगिता का उद्घाटन आज दिनांक 14.03.2023 को वीर बहादुर सिंह पूर्वान्चल विश्वविद्यालय, जौनपुर के एकलव्य स्टेडियम में हुआ।
प्रतियोगिता के उद्घाटन के अवसर पर 56 विश्वविद्यालयों की टीमों ने बैण्ड की धुन पर मार्चपास्ट किया और गुब्बारों और पटाखों के साथ प्रो0 निर्मला एस0 मौर्य, कुलपति, वीर बहादुर सिंह पूर्वान्चल विश्वविद्यालय, जौनपुर ने अखिल भारतीय अन्तर विश्वविद्यालयीय किक-बाक्सिंग पुरूष प्रतियोगिता का उद्घाटन की घोषणा की तथा देश के कोने-कोने से आये खिलाड़ियों का उत्साहवर्धन करते हुये समस्त खिलाड़ियों, टीम मैनेजर, टीम कोच तथा आफिशियल से परिचय प्राप्त कर विभिन्न भाषाओं में वार्ता की।
प्रतियोगिता का उद्घाटन मुख्य अतिथि प्रो0 निर्मला एस0 मौर्य, कुलपति, वीर बहादुर सिंह पूर्वान्चल विश्वविद्यालय, जौनपुर, विशिष्ट अतिथि श्री संजय कुमार राय, वित्त अधिकारी, श्री बी0एन0 सिंह, परीक्षा नियंत्रक, अजीत प्रताप सिंह, सहायक कुलसचिव, प्रो0 ओ0पी0 सिंह, सचिव, खेलकूद परिषद, प्रो0 सुरेश कुमार पाठक, अध्यक्ष, खेलकूद परिषद, मंचासीन रहे।  
  प्रतियोगिता के उद्घाटन के अवसर पर प्रो0 ओ0पी0 सिंह सचिव, खेलकूद परिषद द्वारा समस्त अतिथियों खिलाड़ियों, टीम मैनेजर, टीम कोच का स्वागत किया गया। श्री संजय कुमार राय, वित्त अधिकारी, द्वारा प्रतियोगिता में खेल भावना से खेलने तथा अपने लक्ष्य की प्राप्ति के लिये शुभकामना दी। 
प्रतियोगिता के उद्घाटन के अवसर पर प्रो0 सुरेश कुमार पाठक, अध्यक्ष, खेलकूद परिषद, द्वारा समस्त खिलाड़ियों, टीम मैनेजर, टीम कोच के प्र्रति आभार व्यक्त किया।
चीफ रेफरी अरविन्द शेरवालिया ने विश्वविद्यालय में खेल की सुविधाओं में हो रहे विस्तार की सराहना की।
उक्त अवसर पर डाॅ0 अच्छे लाल यादव, प्रो0 मानस पाण्डेय, डाॅ0 रजनीश भाष्कर, डाॅ0 विजय कुमार सिंह अध्यक्ष, शिक्षक संध, डाॅ0 राहुल सिंह, महामंत्री, शिक्षक संध, लक्ष्मी प्रसाद मौर्य, नन्द किशोर सिंह, अध्यक्ष, शिक्षणेत्तर कर्मचारी संघ, रमेश यादव, महामंत्री, शिक्षणेत्तर कर्मचारी संघ, केशव प्रसाद यादव, रामजी सिंह, रजनीश कुमार सिंह खेल सहायक, सुशील प्रजापति, धीरज श्रीवास्तव, अरूण कुमार सिंह, सतेन्द्र कुमार सिंह, विजय प्रकाश, अल्का सिंह, भानु प्रताप शर्मा, आदि उपस्थित रहे। 
निर्णायक की भूमिका में अन्तर्राष्ट्रीय रेफरी विवेक पाण्डेय, पूजा पाण्डेय, दीपक, मनोज कुमार पटेल, सन्दीप यादव, लागू पद्मनावन, शुभम मिश्रा, जसवन्त सिंह, दीक्षा जैन, सचिन कुमार  आदि रहे। 
     

Monday, 6 March 2023

डिजिटल दुनिया महिलाओं के लिए सशक्त हथियार: प्रो. निर्मला एस. मौर्य

डिजिट ऑल : इन्नोवेशन एंड टेक्नोल़ॉजी फॉर जेंडर इक्वैलिटी पर हुआ वेबिनार

जौनपुर। वीर बहादुर सिंह पूर्वांचल विश्वविद्यालय के महिला अध्ययन केन्द्र के तत्वावधान में मंगलवार को एक वेबीनार का आयोजन किया गया। इसका विषय डिजिट ऑल : इन्नोवेशन एंड टेक्नोल़ॉजी फॉर जेंडर इक्वैलिटी।
 इस मौके पर अध्यक्षता कर रहीं विश्वविद्यालय की कुलपति प्रो. निर्मला एस. मौर्य ने कहा कि ऐसे दिवस मनाने का उद्देश्य होता है कि लोगों की उस विषय को लेकर जागरूकता बढ़ायी जाई। नारियों में वह शक्ति है कि वह अपने अधिकारों को अपने कार्यों से ले सकती हैं। उन्होंने कहा कि डिजिटल दुनिया महिलाओं के लिए एक सशक्त हथियार है। उन्होंने कहा कि नारियां दुनिया की सबसे सुन्दर कल्पना है और नारियों के लिए कोई भी चीज नामुमकिन नहीं है। 
विशिष्ट वक्ता नलिनी मिश्रा ने कहा कि शिक्षा वह यंत्र है जिससे हम लैंगिक समानता ला सकते है। उन्होंने कहा कि डिजिटल माध्यमों की सहायता से हम महिलाओं को जोड़कर शिक्षित कर सकते हैं। डिजिटल माध्यमों से ग्रामीण अंचलों की महिलाओं को भी जोड़कर उन्हें शिक्षा प्रदान की जा रही है। उन्होंने कहा कि डिजिटल माध्यम का इस्तेमाल इतना आसान है कि हम सभी इसका उपयोग कर सकते हैं। 
विशिष्ट वक्ता मनीषा झा ने कहा कि कानूनी ज्ञान से ही महिला समानता संभव है। नई तकनीकी के आने से महिलाओं को कई क्षेत्र में समानता मिली है। वेबीनार का संचालन डॉ. सोनम और धन्यवाद ज्ञापन डॉ. जान्हवी श्रीवास्तव ने किया। इस मौके पर डॉ. अनु त्यागी, हेदायत फात्मा, आंचल सिंह, रिशु मौर्य, सूरज यादव, सोनी यादव, संस्कार श्रीवास्तव सहित तमाम छात्र वेबीनार से जुड़े रहे।

Friday, 3 March 2023

गांव की महिलाओं को आत्मनिर्भर बनाने का प्रयासः कुलपति

महिला अध्ययन केंद्र ने संकाय भवन में मनाया होलीकोत्सव

हस्त निर्मित सामान के स्टाल पर दस हजार की हुई खरीदारी

जौनपुर। वीर बहादुर सिंह पूर्वांचल विश्वविद्यालय के कला संकाय में महिला अध्ययन केंद्र की ओर से पांच दिवसीय प्रशिक्षण के बाद शुक्रवार को होलिकोत्सव का आयोजन किया गया। इस अवसर पर नमकीन, गोजिया समेत होली में इस्तेमाल होने वाले कई खाद्य पदार्थों के स्टाल लगाए गए थे। स्टाल और होलिकोत्सव पर्व का उद्घाटन कुलपति प्रो. निर्मला एस. मौर्य ने किया। स्टाल पर लोगों ने दस हजार रुपये के सामान की खरीदारी की।  

कुलपति प्रो. मौर्य ने कहा भारतीय त्योहारों में होली का बहुत महत्व है। होली को फाल्गुन ’या वसंत ऋतु के आगमन के लिए महत्वपूर्ण माना जाता है। उन्होंने कहा कि पुरानी परंपरा जो लोकप्रिय है विश्वविद्यालय उसे अपने परिसर में मनाने का हर प्रयास करेगा। उन्होंने कहा कि यह पर्व बुराई पर अच्छाई का भी पर्व है। कार्यक्रम संयोजक और प्रभारी महिला अध्ययन केंद्र ने कहा कि स्टाल में बने सभी सामान पास के गांव की महिलाओं के द्वारा बनाए गए हैं। इस स्टाल को लगाने का मतलब उन्हें आर्थिक रूप से आत्मनिर्भर बनाने का प्रयास है। स्टाल में आए लोगों ने जमकर खरीदारी की। कुल दस हजार के सामान आगन्तुकों ने खरीदें।

इस अवसर पर शिक्षकों और बच्चों ने एक दूसरे को अबीर और गुलाल लगाकर होली की बधाई दी। संगीत की धुन पर विद्यार्थियों ने जमकर नृत्य किया। कुलपति प्रो. निर्मला एस. मौर्य ने सभी विद्यार्थियों और शिक्षकों को होली की शुभकामना दी। इस अवसर पर प्रो. वंदना राय, प्रो. अजय प्रताप सिंह, डा. मनोज मिश्र, डा. सुनील कुमार, डा. मंगला प्रसाद, कुलपति के निजी सचिव डा. लक्ष्मी प्रसाद मौर्य, ईश्वर श्रीवास्तव, डा. वनिता सिंह, डा. प्रियंका कुमारी, डा. पूजा सक्सेना, डा. जया शुक्ला, डा. रेखा पाल, डा. विनय वर्मा आदि शामिल थे।

Wednesday, 1 March 2023

रोजगार के लिए पीयू प्रयासरतः प्रो. निर्मला एस. मौर्य

कौशल विकास एवं प्रशिक्षण केंद्र के साथ एमओयू पर हस्ताक्षर
जौनपुर। वीर बहादुर सिंह पूर्वांचल विश्वविद्यालय परिसर जौनपुर के कौशल विकास एवं प्रशिक्षण केंद्र और पीएमजी कॉमर्स एज फाउंडेशन के बीच बुधवार को एक समझौता ज्ञापन (एमओयू) हस्ताक्षर किया गया। एमओयू के दौरान कुलपति प्रो. निर्मला एस. मौर्य नोडल अधिकारी डा. राजकुमार और पीएमजी लिमिटेड के प्रबंध निदेशक डॉ प्रतीक सिंह थे। कुलपति प्रो. मौर्य विश्वविद्यालय में शिक्षा और रोजगार के अवसर के लिए निरंतर प्रयासरत हैं। यह दसवां एमओयू है, जिससे विश्वविद्यालय को हर क्षेत्र में नई ऊचाई मिल रही है।

कुलपति प्रो. निर्मला एस. मौर्य ने कहा कि इस करार से उत्तर प्रदेश सरकार के कौशल विकास मिशन के अंतर्गत डाटा एंट्री ऑपरेटर एवं माइक्रो फाइनेंस एक्जीक्यूटिव पाठ्यक्रम के सर्टिफिकेट कोर्स चलाये जा रहे हैं।  27-27 प्रशिक्षुओं के दो बैच (कुल अवधि 400 घंटे) उत्तर प्रदेश कौशल विकास मिशन  के अंतर्गत डोमेस्टिक डाटा इंट्री ऑपरेटर और दो  बैच (कुल अवधि  400 घंटे) माइक्रो फाइनेंस एग्जीक्यूटिव के सर्टिफिकेट कार्यक्रम शुरू किए गए हैं। इससे विश्वविद्यालय के आस-पास के ग्रामीण बेरोजगारों को रोजगार तो मिलेगा ही साथ ही उनके कौशल का भी विकास होगा।  उन्होंने कहा कि हमारी यह मंशा केवल शिक्षा की उत्कृष्टता के लिए ही नहीं बल्कि सामाजिक हितों के लिए भी विश्वविद्यालय को समाज मे आगे लाकर कार्य करना चाहती है। इन प्रशिक्षण कार्यक्रम के द्वारा सबको हुनर सबको काम को भी मूर्त रूप देने के उद्देश्य से विश्वविद्यालय और एक कदम आगे बढ़ाएगा। उन्होंने कहा कि केंद्र के नोडल अधिकारी डॉ. राजकुमार इस केंद्र के उद्देश्य को पूर्ण करने हेतु प्रयासरत हैं।  केंद्र का लक्ष्य बड़ी संख्या में युवाओं के कौशल का संवर्धन तथा उन्हें उद्योग से संबंधित कौशल प्रशिक्षण लेने में सक्षम बनाना है,  जो उन्हें बेहतर आय प्राप्त करने में मदद करेगा। ऐसे युवा जो स्कूल / कॉलेज छोड़ चुके हैं एवं बेरोजगार हैं,  वे इस प्रशिक्षण केंद्र में दिए गए अल्पावधि प्रशिक्षण से लाभ प्राप्त कर सकते हैं।

 प्रशिक्षण प्रात्प करने के बाद पीएमजी कॉमर्स एज फाउंडेशन भदोही व्यावसायिक / रोजगारोन्मुख प्रशिक्षण के माध्यम से रोजगार प्रदान करने में मदद कर रही है। एमओयू के अवसर पर डॉ प्रतीक सिंह,  डॉ राज कुमार , डॉ मनीष प्रताप सिंह,  डॉ जाह्नवी श्रीवास्तव,  मीडिया प्रभारी डॉ सुनील कुमार,  चीफ वार्डन सिंह प्रो. रजनीश भास्कर डॉ प्रमोद कुमार विश्वकर्मा, राजन कुमार गुप्ता, अभिषेक कुमार यादव आदि थे।