Tuesday, 5 December 2023

बाबा साहेब के शोधपत्र के आधार पर आरबीआई की गाइडलाइन बनीः प्रो. पाथर्डीकर

 बाबासाहेब ने भारत को सशक्त राष्ट्र बनाने की दिशा में कार्य कियाः कुलसचिव

अंबेडकर के व्यक्तित्व से करोड़ों लोगों के जीवन में आया परिवर्तनः प्रो. राजीव कुमार


बाबा साहेब के परिनिर्वाण दिवस पर पूर्वांचल विश्वविद्यालय में हुई संगोष्ठी

 

वीर बहादुर सिंह पूर्वांचल विश्वविद्यालय में बुधवार को महान समाजसेवी एवं कानूनविद बाबा साहेब भीमराव अंबेडकर के 67 वें महापरिनिर्वाण दिवस के अवसर पर प्रशासनिक भवन परिसर में बाबा साहेब भीमराव अंबेडकर की प्रतिमा पर विश्वविद्यालय परिवार के लोगों ने कुलसचिव महेंद्र कुमार और प्रो. बीबी तिवारी के साथ पुष्प अर्पित कर श्रद्धांजलि दी।

मुख्य अतिथि प्रो. राजीव कुमार ने कहा कि बाबा साहब ऐसे व्यक्तित्व थे जिन्होंने करोड़ों लोगों के जीवन में परिवर्तन लाया। उन्होंने अर्थव्यवस्था के बुनियादी ढांचा में जो परिवर्तन लाया उसके परिणाम अब दिखाई दे रहे हैं।

मुख्य वक्ता के रूप में प्रो. अविनाश पाथर्डीकर ने कहा कि उनके शोध पत्र के आधार पर आरबीआई और वित्त आयोग की गाइडलाइन बनीं। उन्होंने सर्वसमाज के लिए काम किया था। उन्होंने सर्वसमाज के विकास एवं देश की अर्थव्यवस्था को दिशा प्रदान करने के लिए आधार प्रदान किया।

विशिष्ट अतिथि परीक्षा नियंत्रक वीएन सिंह ने कहा कि उन्होंने संविधान में हर वर्ग का ख्याल रखें। बाबा साहब के ज्ञान का कोई सानी नहीं था। देश के सर्वांगीण विकास में उनका विशेष योगदान रहा।

संगोष्ठी में अध्यक्षता करते हुए कुलसचिव महेंद्र कुमार ने कहा कि सकारात्मक नजरिया से ही समाज को एकजुट रखा जा सकता है। उनके द्वारा निर्मित संविधान में पूरे भारत का प्रतिबिम्ब दिखाई देता है। उन्होंने कहा कि वह समस्याओं के देखें थे समाधान भी उन्होंने अच्छा निकाला इसलिए मतभेद होने के बाद भी उन्हें संविधान सभा की प्रारूप समिति का चेयरमैन बनाया गया। उन्होंने वोट का अधिकार दिलाकर समाज में एकता पैदा की। भारत को सशक्त और मजबूत राष्ट्र बनाने की दिशा में कार्य किया।

इस अवसर पर उप कुलसचिव अमृतलालपरीक्षा नियंत्रक वीएन सिंहअजीत सिंहबबिता सिंहप्रो रामनारायणप्रो.देवराज सिंह ,डॉ मनोज मिश्रडॉ राजकुमारडॉ सुनील कुमारसुशील कुमारराजेश कुमाररमेश यादवराजनारायण सिंहराजेश सिंह संतोष मौर्य, हेमंत श्रीवास्तवबृजेश सोनकरश्याम श्रीवास्तव, मैलाश आदि उपस्थित थे।


Monday, 4 December 2023

छात्रावास के कमरे, मेस का किया निरीक्षण, विद्यार्थियों से जाना हाल

पुरातन छात्रों और अभिभावकों के साथ विभिन्न मुद्दों पर किया संवाद


वीर बहादुर सिंह पूर्वांचल विश्वविद्यालय में नैक मूल्यांकन के लिए आई टीम ने सोमवार को ट्रेनिंग एवं प्लेसमेंट सेल, विवेकानंद केंद्रीय पुस्तकालय, एकलव्य स्टेडियम,  इनडोर स्टेडियम की खेल सुविधा,  गर्ल्स और बॉयज हॉस्टल, स्वास्थ्य केंद्र का निरीक्षण किया। आर्यभट्ट संगोष्ठी भवन में पुरातन छात्रों, अभिभावकों, कर्मचारियों और विद्यार्थियों और कार्य परिषद के सदस्यों के साथ विभिन्न मुद्दों पर संवाद किया।

सोमवार की सुबह सबसे पहले एक टीम सेंट्रल ट्रेनिंग एवं प्लेसमेंट सेल  और दूसरी टीम विवेकानंद केंद्रीय पुस्तकालय पहुंची। सीटीपीसी के समन्वयक प्रो. प्रदीप कुमार ने प्लेसमेंट सेल की गतिविधियों को विस्तार से बताया। केंद्रीय पुस्तकालय में किताबों, जर्नल के बारे में विस्तृत जानकारी ली। शोध गंगा पर अपलोड थिसिस के बारे में अवगत कराया गया। प्रो. मानस पांडेय ने लाइब्रेरी की मुख्य सुविधाओं के बारे में प्रकाश डाला। विवेकानंद केंद्रीय पुस्तकालय में डॉ विद्युत मल ने पावर पॉइंट प्रेजेंटेशन के माध्यम से पुस्तकालय की सुविधाओं को टीम के सामने प्रस्तुत किया। इसके साथ ही केंद्रीय पुस्तकालय में विद्यार्थियों के लिए उपलब्ध सुविधाओं को टीम ने देखा। इसके बाद आंतरिक शिकायत प्रकोष्ठ में प्रो. वंदना राय, डॉ जाह्नवी श्रीवास्तव, डॉ अनु त्यागी से विस्तृत जानकारी हासिल की। इसके बाद टीम एकलव्य और इंडोर स्टेडियम पहुंची। पिछले पांच सालों में अर्जित किए ट्रॉफी, अवार्ड, शील्ड का अवलोकन किया। खिलाड़ियों ने शिव तांडव पर योग, कुश्ती, तीरंदाजी का प्रदर्शन देखा। अंतर महाविद्यालीय  तीरंदाजी पुरुष और महिला प्रतियोगिता में भी पहुंचकर खिलाड़ियों से संवाद किया। इसी के साथ कई खेलों का प्रदर्शन नैक पीयर टीम के समक्ष किया गया। एकलव्य स्टेडियम में टीम के सदस्यों को परंपरागत साफा बांधकर स्वागत किया गया। इस दौरान खेलकूद परिषद के अध्यक्ष प्रो. एसके पाठक और महामंत्री ओपी सिंह, रजनीश सिंह, डॉ राजेश सिंह  समेत सभी कर्मचारी शामिल थे। हेरिटेज गैलरी का निरीक्षण कर स्थानीय उत्पादों के बारे में जानकारी हासिल की। कर्मचारियों के साथ संवाद किया। इसमें संजय शर्मा, मो. इमाम समेत कई कर्मचारियों से जानकारी ली। इस दौरान कर्मचारी संघ के अध्यक्ष नंद किशोर सिंह महामंत्री रमेश यादव, डॉ. पीके कौशिक समेत कई कर्मचारी उपस्थित थे। इसके बाद टीम गर्ल्स और बॉयज हास्टल में पहुंचकर मेस, छात्रावास के कमरे, जिम का निरीक्षण किया। इस दौरान झांसी मिश्रा, पूजा सक्सेना, जया शुक्ला और ब्याज हॉस्टल में डॉ. नीतेश जायसवाल, डॉ. धर्मेंद्र सिंह, सुशील कुमार से सुविधाओं के संबंध में पूछताछ की। इसके बाद टीम कुलपति सभागार में कार्यपरिषद के सदस्यों के साथ बातचीत की। दूसरी टीम ने विश्वविद्यालय के स्वास्थ्य केंद्र का निरीक्षण किया। इस अवसर पर डॉ. पुनीत सिंह समेत कई चिकित्सकों ने सुविधाओं के बारे में बताया। साथ प्रो. अविनाश पाथर्डीकर, प्रो. राजेश शर्मा, प्रो. रामनारायण, प्रो. देवराज सिंह, प्रो रजनीश भास्कर, प्रो. सौरभ पाल, डॉ. आशुतोष सिंह, डॉ. गिरिधर मिश्र, अमरेंद्र कुमार सिंह, डॉ. श्याम कन्हैया, सुशील कुमार, डॉ पुनीत धवन, डॉ अमित वत्स, डॉ. प्रवीण सिंह,  डा. धर्मेंद्र सिंह समेत शिक्षक और कर्मचारी उपस्थित रहे।

Sunday, 3 December 2023

नैक पीयर टीम ने परिसर के कई संकायों का किया निरीक्षण


विभागों में प्रेजेंटेशन और एसएसआर में दाखिल दस्तावेजों को देखा

टीम ने संकायाध्यक्ष, विभागाध्यक्ष और शिक्षकों के साथ किया संवाद


वीर बहादुर सिंह पूर्वांचल विश्वविद्यालय के नैक मूल्यांकन के लिए प्रो. दिलीप कुमार सैकिया की अध्यक्षता में छह सदस्यीय टीम ने रविवार को गहन निरीक्षण का कार्य शुरू कर दिया। टीम तीन, चार और पांच दिसंबर 2023 तक विश्वविद्यालय परिसर में अध्ययन, लैब, स्टूडियो समेत अन्य गतिविधियों, संसाधनों का निरीक्षण करेगी।

वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग हाल में सुबह टीम के समक्ष सबसे पहले विश्वविद्यालय की कुलपति प्रो. वंदना सिंह ने विश्वविद्यालय की प्रगति आख्या और भावी योजनाओं का विस्तार से प्रस्तुतीकरण किया। कुलपति प्रो. सिंह ने कहा कि सम्बद्ध महाविद्यालयों की समय से परीक्षा और उनका रिजल्ट घोषित करने में हमने बड़ी सफलता पाई है। शोध की गुणवत्ता के लिए योजनाबद्ध तरीके से कार्य किया गया है। इसके परिणामस्वरूप एक दर्जन से अधिक शोध प्रोजेक्ट शिक्षकों को मिले। कुलपति के प्रस्तुतीकरण के बाद टीम ने कुलपति सभागार में संकायाध्यक्ष, विभागाध्यक्ष के साथ संवाद कर विश्वविद्यालय से जुड़ी अन्य जानकारियां ली। कुलपति सभागार में टीम ने संकायाध्यक्षों, विभागाध्यक्षों और अध्ययन परिषद के सदस्यों के साथ संवाद किया। उन्होंने उनसे परिसर के पाठ्यक्रमों और शोध के सम्बन्ध में विस्तृत जानकारी ली। प्रो. बीबी तिवारी,  डॉ. अजय द्विवेदी, प्रो. मुराद अली, प्रो. प्रदीप कुमार, प्रो. अजय प्रताप सिंह ने द्विपक्षीय संवाद में अपनी बात रखी। शोध कार्य के बारे में विस्तार से चर्चा की गई। आईक्यूएसी सेल के समन्वयक प्रो. मानस पांडेय ने टीम का स्वागत के साथ परिचय कराया।

इसके बाद एक टीम इंजीनियरिंग संस्थान, प्रबंध संकाय, प्रो. रज्जू भैय्या भौतिकी शोध संस्थान, विज्ञान संकाय में जनसंचार विभाग और विज्ञान संकाय के विभिन्न विभागों का विजिट किया और दूसरी टीम फार्मेसी संस्थान, दत्तोपंत ठेंगड़ी विधि संस्थान के बाद व्यावहारिक मनोविज्ञान पहुंचकर प्रस्तुतीकरण देखा। टीम में प्रो. दिलीप कुमार सैकिया अध्यक्ष,  सदस्य समन्वयक प्रो. शंकर दामोधरन, प्रोफेसर संजय के जैन, प्रो. कृष्णन त्यागराजन, प्रो. देवानंद पाधा, प्रो. वृंद्धा जी. नैक पीयर टीम में विश्वविद्यालय आए हुए हैं। विभागाध्यक्षों ने टीम के सदस्यों को विभाग के शिक्षण, शोध  विद्यार्थियों एवं समस्त गतिविधियों के बारे में बताया। व्यावहारिक मनोविज्ञान, जनसंचार विभाग का प्रस्तुतीकरण देखा। इसी के साथ विद्यार्थियों द्वारा निर्मित डाक्यूमेंट्री एवं विश्वविद्यालय के यू-ट्यूब चैनल के साथ स्टूडियो में जाकर निरीक्षण किया। इसके पूर्व टीम का विश्वविद्यालय अतिथि गृह में औपचारिक स्वागत किया गया। विश्वविद्यालय के गेट पर एनएसएस के पूर्व समन्वयक प्रो. राकेश यादव और रोवर्स रेंजर के समन्वयक डॉ. जगदेव की टीम ने स्वागत किया। दिनभर की गतिविधियों में कुलसचिव महेंद्र कुमार, वित्त अधिकारी उमाशंकर,  परीक्षा नियंत्रक वीएन सिंह, उपकुलसचिव अमृतलाल, सहायक कुलसचिव अजीत सिंह,  दीपक सिंह,  बबिता सिंह,  प्रो. बीबी तिवारी, प्रो. अविनाश पाथर्डीकर,  प्रो. अजय प्रताप सिंह,  प्रो. सुरजीत यादव,  प्रो. रजनीश भास्कर, डॉ. मनोज मिश्र, डा. गिरिधर मिश्र, डॉ. जाह्नवी श्रीवास्तव, डॉ. रसिकेश, डॉ. अनु त्यागी,  डा. प्रवीण सिंह,  सुशील कुमार,  डा. सुनील कुमार,  डॉ. दिग्विजय सिंह राठौर, डॉ. श्याम कन्हैया, डा. धर्मेंद्र सिंह, कर्मचारी संघ के अध्यक्ष नंद किशोर सिंह महामंत्री रमेश यादव, डॉ. पीके कौशिक, राधेश्याम सिंह मुन्ना आदि रहे।

पीयू के बच्चों के सांस्कृतिक कार्यक्रम ने मनमोहा


विभिन्न प्रदेश के लोक नृत्यों का छात्रों ने किया प्रस्तुतीकरण

सांस्कृतिक कार्यक्रम में विद्यार्थियों ने माइम के जरिए दिखाया देशप्रेम


वीर बहादुर सिंह पूर्वांचल विश्वविद्यालय के आर्यभट्ट सभागार में सोमवार की देर शाम सांस्कृतिक कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का शुभारम्भ विश्वविद्यालय की कुलपति प्रो. वंदना सिंह एवं विश्वविद्यालय में आयी नैक पीयर टीम ने दीप प्रज्जवलन के साथ किया। कार्यक्रम में कई तरह के सांस्कृतिक कार्यक्रमों की प्रस्तुति विश्वविद्यालय के छात्र-छात्राओं द्वारा दी गई। सांस्कृतिक कार्यक्रमों में शिव पार्वती नृत्य,  माईम,  गायन के साथ-साथ विश्वविद्यालय के छात्र-छात्राओं ने विभिन्न प्रदेश की संस्कृति को भी अपने प्रस्तुति में दिखाया। माईम प्रस्तुति में छात्रों ने देशभक्ति एक्ट प्ले करके लोगों को भावुक भी किया और एक जवान के शहीद होने पर उसके घर की स्थितियां क्या होती है,  इसकी जबरदस्त प्रस्तुति की। कार्यक्रम का संचालन दिव्या एवं धन्यवाद ज्ञापन डॉ जान्हवी श्रीवास्तव ने किया। इस मौके पर वित्त अधिकारी उमाशंकर,  परीक्षा नियंत्रक वीएन सिंहउप कुलसचिव अमृतलालसहायक कुलसचिव बबिताअजीत सिंहदीपक सिंहप्रो. मानस पांडेयप्रो. वंदना रायप्रो. अजय द्विवेदीप्रो. अजय प्रताप सिंहप्रो. अविनाश पाथर्डीकरप्रो. रजनीश भास्कर, प्रो. मुराद अली, डॉ. प्रमोद कुमार यादव,  डॉ मनोज मिश्रडॉ. राजकुमारडॉ आशुतोष सिंह, डॉ मनीष गुप्ताडॉ सुनील कुमारडॉ रसिकेशडॉ मनोज कुमार पांडेयडॉ. करुणा निरालाडॉ लक्ष्मी प्रसाद मौर्यासहित विश्वविद्यालय के छात्र-छात्राएं मौजूद रहें।