Thursday, 25 January 2024

पीयू में देखा गया नमो नवमतदाता सम्मेलन कार्यक्रम का लाइव

 

पीएम मोदी ने वर्चुअली किया नवमतदाताओं को संबोधित


वीर बहादुर सिंह पूर्वांचल विश्वविद्यालय के सीवी रमन छात्रावास में बृहस्पतिवार को मतदाता दिवस के अवसर प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के कार्यक्रम नमो नवमतदाता सम्मेलन को लाइव देखा गया। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने कहा कि राष्ट्रीय मतदाता दिवस पर शुभकामनाएंएक अवसर जो हमारे जीवंत लोकतंत्र का जश्न मनाता है और लोगों को मतदाता के रूप में पंजीकृत होने के लिए प्रोत्साहित करने का दिन भी हैयदि उन्होंने पहले से ही पंजीकरण नहीं कराया है। पीएम मोदी ने वर्चुअली 'नव मतदाता सम्मेलनको संबोधित कियाजिसमें पूरे भारत से पहली बार मतदान करने वाले मतदाता एक साथ आए। प्रधानमंत्री ने राष्ट्रीय मतदाता दिवस पर देश भर में  'नमो नव मतदाता सम्मेलनमें एकत्र हुए लाखों पहली बार मतदाताओं को संबोधित किया। इस मौके पर डॉ. प्रमोद कुमार यादव, डॉ राजकुमारडॉ .मनीष प्रताप सिंहडॉ अवध बिहारी सिंह, डॉ नवीन चौरसिया कृष्णा यादव एवं छात्र-छात्राएं मौजूद रहें।

Tuesday, 23 January 2024

सुभाष चंद्र बोस थे एक अद्वितीय राष्ट्रनायकः प्रो. वंदना सिंह

नेताजी सुभाष चंद्र बोस की जयंती के अवसर पर वीर बहादुर सिंह विश्वविद्यालय परिसर स्थित रोवर्स रेंजर भवन में कुलपति प्रो वंदना सिंह ने  नेताजी सुभाष चंद्र बोस की मूर्ति पर माल्यार्पण कर उन्हें नमन किया । उन्होंने कहा कि आज हम सभी मिलकर नेता सुभाष चन्द्र बोस के उत्कृष्ट जीवन और कार्यों को स्मरण कर रहे हैं, जिन्होंने भारतीय स्वतंत्रता संग्राम में अपने साहस और समर्पण से ब्रिटिश शासकों को टक्कर दी । आज के दिन हमें उनके उत्कृष्टता को याद करके स्वयं को समर्पित करने का संकल्प लेना चाहिए ।

उन्होंने कहा कि सुभाष चंद्र बोस एक अद्वितीय राष्ट्रनायक थे, उनका  सपना था एक स्वतंत्र और समृद्धशाली भारत का निर्माण करना । इसके लिए उन्होंने अपने प्रबंध कौशल से भारत ही नहीं कई देशों से संपर्क कर समर्थन प्राप्त किया था । उन्होंने अपने जीवन के हर क्षण में उन आदर्शों को अपनाया जो साहस, स्वाधीनता, और समर्पण की मिसाल थीं ।

वित्त अधिकारी संजय कुमार राय ने कहा कि नेता जी का संघर्ष और प्रतिबद्धता आज भी हमें प्रेरित करता है । उन्होंने भारतीय राष्ट्रीयता को एक मजबूत, समृद्ध और एकमत राष्ट्र की दिशा में एकाग्र किया उनका संदेश है कि समर्थ और समर्पित युवा समृद्धि और स्वतंत्रता के पथ पर अग्रसर हो सकता है।

कुलसचिव महेंद्र कुमार ने कहा कि आज का दिन बहुत ही महत्वपूर्ण दिन है, हम सभी को यह आदर्श बनाए रखना चाहिए कि हम एक सशक्त राष्ट्र की स्थापना के लिए समर्पित हैं । नेताजी सुभाष चन्द्र बोस के जयंती के अवसर पर कुलपति समेत अधिकारियों एवं शिक्षकों ने उनकी मूर्ति पर पुष्प अर्पित कर नमन किया।इस अवसर प्रो. अजय द्विवेदी, डॉ. मनोज मिश्र,  डॉ प्रमोद यादव,  डॉ गिरिधर मिश्र,  डॉ. रसिकेश, डॉ मनीष प्रताप सिंह,  डॉ सुनील कुमार,  डॉ. दिग्विजय सिंह राठौर,  डॉ श्याम कन्हैया,  डॉ. शशिकांत यादव, डॉ पुनीत धवन, डॉ अमित वत्स,  डॉ प्रमेन्द्र विक्रम सिंह,  डॉ पुनीत सिंह, डॉ. दीपक सिंह,  डॉ नवीन चौरसिया, राजेंद्र सिंह, स्वामीनाथ समेत विश्वविद्यालय के अन्य शिक्षक एवं कर्मचारी उपस्थित रहे।

Monday, 22 January 2024

राम का चरित्र हमें दिखता है सही मार्ग-प्रो. वंदना सिंह

श्रीराम की मूर्ति की प्राण प्रतिष्ठा पर  पूर्वांचल विश्वविद्यालय में कार्यक्रम का हुआ आयोजन 

जौनपुर। अयोध्या में भगवान श्रीराम की मूर्ति की प्राण प्रतिष्ठा के आयोजन कार्यक्रम को लेकर वीर बहादुर सिंह पूर्वांचल विश्वविद्यालय में भी उत्सव की तरह मनाया गया। अयोध्या में हो रहे कार्यक्रम का सीधा प्रसारण की व्यवस्था कर शिक्षकों, कर्मचारियों और छात्र-छात्राओं को दिखाया गया।  विद्यार्थियों में इस कार्यक्रम को लेकर खासा उत्साह दिखा,भक्ति गीतों पर सभी जमकर झूमें । 

विश्वविद्यालय की कुलपति प्रोफेसर वंदना सिंह ने कहा कि श्री राम का आदर्श चरित्र हमें जीवन जीने का सही मार्ग दिखाता है। उनका धर्म, कर्तव्य और सामर्थ्य से भरा संदेश आज भी सभी को मार्गदर्शन करता है। भगवान राम ने हर रूप में एक आदर्श प्रस्तुत किया है।कार्यक्रम संयोजक प्रोफेसर अविनाश पाथर्डीकर ने कहा कि आज का दिन सभी के लिए बहुत गौरवशाली दिन है भगवान राम ने सदैव लोक हित में कार्य किया है। हम सभी बहुत सौभाग्यशाली हैं कि हम अवध क्षेत्र के वासी हैं।विश्वविद्यालय परिसर स्थित विश्वेश्वर महादेव मंदिर प्रांगण में विश्वविद्यालय के विद्यार्थियों द्वारा सुंदरकांड और हनुमान चालीसा का पाठ किया गया। परिसर की आवासीय परिवार की महिलाओं एवं छात्राओं द्वारा भक्ति गीत प्रस्तुत किए गए। परिसर वासियों के सहयोग से भव्य भंडारे का भी आयोजन किया गया। विश्वविद्यालय परिसर में विभिन्न स्थानों पर दीप जलाए गए। विश्वविद्यालय परिसर भवन में विशेष साफ-सफाई कराई गई तो वहीं परिसर  में लाइटिंग, झालर आदि लगाने का भी प्रबंध किया गया है।इस अवसर पर प्रो. बीबी तिवारी,प्रो बीडी शर्मा, प्रो.अजय द्विवेदी,प्रो. देव राज,प्रो प्रदीप कुमार, प्रो नुपुर तिवारी,  एआर दीपक कुमार सिंह,डॉ. राज कुमार,डॉ. मनीष गुप्ता, डॉ .मनीष प्रताप सिंह, डॉ. नीरज अवस्थी, डॉ. दिग्विजय सिंह राठौर, डॉ. श्याम कन्हैया,डॉ. शशिकांत, कपिल त्यागी, सुबोध पांडेय,राजनारायण सिंह, जगदम्बा मिश्र समेत विश्वविद्यालय के शिक्षक, कर्मचारी एवं छात्र-छात्राएं भारी संख्या में मौजूद रहे।





Sunday, 21 January 2024

स्वस्थ रहने के लिए स्वच्छता जरूरी: संजय राय

समाज को बेहतर बनाने के लिए सफाई जरूरी: डॉ. राजकुमार

स्वच्छता अभियान के अंतिम दिन मुक्तांगन, विज्ञान संकाय समेत कई जगह की हुई सफाई

जौनपुर। वीर बहादुर सिंह पूर्वांचल विश्वविद्यालय में रविवार को विशेष स्वच्छता अभियान के अंतिम दिन शिक्षक, कर्मचारी और विद्यार्थियों ने मुक्तांगन परिषद, विज्ञान संकाय, छात्रावासों और मंदिर परिसर में झाड़ू लगाकर सफाई की। यह अभियान 14 जनवरी से 21 जनवरी तक चला। 
इस अवसर पर वित्त अधिकारी संजय कुमार राय ने कहा कि सबसे पहले, हम सभी को स्वच्छता के महत्व को समझना चाहिए। स्वच्छता न केवल हमारे आस-पास के वातावरण को सुंदर बनाए रखती है, बल्कि सुख, समृद्धि और स्वस्थता के लिए भी यह आवश्यक है। 
चीफ प्रॉक्टर डॉ राजकुमार ने कहा कि इस कार्यक्रम में, हमें अपने आस-पास के क्षेत्रों को साफ-सुथरा बनाए रखने का उत्साह दिखाना होगा। सभी नागरिकों को यह समझाना होगा कि इस कदम से हम अपने समाज को बेहतर बना रहे हैं। 
चीफ वार्डन डॉ मनीष प्रताप सिंह ने कहा कि सफाई अभियान के माध्यम से यह संदेश दिया जा रहा है कि स्वच्छता अभियान से जगह की सफाई ही नहीं हमारे तन मन और पूरे शरीर की भी सफाई हो रही है। इस जागरूकता से हम एक स्वच्छ और हरित भविष्य की दिशा में कदम बढ़ा सकते हैं।
राष्ट्रीय सेवा योजना के संबंध में डॉक्टर राजबहादुर ने कहा कि झाड़ू लगाना एक ऐसा उपाय है जिससे विश्वविद्यालय का माहौल साफ-सुथरा रहता है और छात्रों में जिम्मेदारी भावना बढ़ती है। 
शिक्षकों का यह कदम छात्रों को जिम्मेदारी सहित सामाजिक उत्तरदाता बनाता है। 
इस अवसर पर प्रो. अविनाश पाथर्डीकर, प्रो.बीडी शर्मा, डॉ मनीष गुप्ता, डॉ. मनोज पांडेय, डॉ. दीपक सिंह डॉ. निमिषा यादव, राजनारायण सिंह, ओमप्रकाश मिश्र, मोहम्मद इमाम समेत विद्यार्थियों ने भाग लिया।