वीर बहादुर सिंह पूर्वांचल विश्वविद्यालय में सोमवार को महात्मा गांधी शहीद दिवस पर कुलपति प्रोफेसर निर्मला एस मौर्य ने गांधी वाटिका में उनकी मूर्ति पर पुष्प अर्पित किया एवं मोमबत्ती जलाकर नमन किया गया।महात्मा गांधी के शहीद दिवस पर आयोजित कार्यक्रम को संबोधित करते हुए कुलपति प्रोफेसर निर्मला एस मौर्य ने कहा महात्मा गांधी के विचार हम सभी के लिए अनुकरणीय हैं। हमारे विश्वविद्यालय से महात्मा गांधी का एक अभिन्न रिश्ता है उन्हीं के जन्म दिवस के अवसर इस विश्वविद्यालय की स्थापना हुई थी. गांधी वाटिका में स्थापित उनकी प्रतिमा विश्वविद्यालय के शिक्षकों कर्मचारियों एवं विद्यार्थियों को सदैव प्रेरणा देती रहती है। उन्होंने कहा कि महात्मा गांधी जी ने कहा था कि स्वच्छता को अपने आचरण में इस तरह अपना लो कि वह आदत बन जाए. आज हमारे देश में स्वच्छता अभियान से जो सामाजिक बदलाव हुआ है उसके प्रेरणा स्रोत महात्मा गांधी जी ही है.
Monday, 30 January 2023
महात्मा गांधी शहीद दिवस पर कुलपति ने किया नमन
Sunday, 29 January 2023
छात्र सकारात्मक सोच से आगे बढ़ें: प्रो.निर्मला एस.मौर्य
दीनदयाल उपाध्याय कॉलेज प्रतापगढ़ के विद्यार्थियों का विश्वविद्यालय भ्रमण
पंडित दीनदयाल उपाध्याय राजकीय मॉडल इंटर कॉलेज महोली आसपुर देवसरा प्रतापगढ़ के विद्यार्थियों एवं शिक्षकों का भ्रमण सोमवार को वीर बहादुर सिंह पूर्वांचल विश्वविद्यालय परिसर के विभिन्न विभागों में हुआ। इस अवसर पर कुलपति प्रोफेसर निर्मला एस. मौर्य ने कहा कि छात्र सकारात्मक सोच के साथ आगे बढ़े तो उनके जीवन का हर मकसद सफल हो जाता है। स्कूल में पढ़ने के साथ उन्हें विश्वविद्यालय का भ्रमण इसलिए कराया जा रहा है कि उनके सपनों में उड़ान आए। वे अपने भविष्य के प्रति अच्छी सोच रखें और अपने कैरियर को बनाने में किसी तरह की लापरवाही ना करें। छात्रों ने संकाय भवन, प्रबंधन अध्ययन संकाय, रज्जू भैया शोध संस्थान, फार्मेसी संस्थान और इंजीनियरिंग संस्थान के कई विभागों को देखा और वहां के शिक्षकों से अपनी जिज्ञासा व्यक्त की। डॉ विनय वर्मा ने विद्यार्थियों को परिसर का भ्रमण कराया। विद्यार्थियों के साथ प्रधानाचार्य डॉक्टर संतोष कुमार गुप्ता, कमलेश कुमार यादव, शैलेश कुमार यादव, राजेश कुमार यादव,सौरभ सिंह, कृष्ण देव, विवेक कुमार शुक्ला शिक्षक शामिल थे।इस अवसर पर कुलसचिव महेंद्र कुमार, रजनीश भास्कर, संतोष कुमार, सुशील कुमार, सौरव कुमार पाल, आलोक मौर्य, तान्या ,नितेश कुशवाहा राजेश कुमार यादव आदि उपस्थित रहे।
मानव जनित एरोसोल पर नियंत्रण की जरूरत: डॉ वीके पांडेय
भारतीय मानसून विषय पर हुआ व्याख्यान
वीर बहादुर सिंह पूर्वांचल विश्वविद्यालय जौनपुर के पर्यावरण विज्ञान विभाग में, एटमॉस्फेरिक एवं ओसेनिक साइंस, इलाहाबाद विश्वविद्यालय प्रयागराज के डॉ वी के पाण्डेय ने एरोसॉल्स का भारतीय मानसून पर प्रभाव विषय पर व्याख्यान दिया । उन्होंने कहा कि सूर्य की रोशनी को भी एरोसॉल्स प्रभावित कर सकते हैं जिससे तापमान में कमी आ जाती है क्योंकि एरोसोल सूर्य को की रोशनी को वातावरण में नीचे तक नहीं आने देते हैं साथ ही साथ क्लाउड फॉरमेशन की प्रक्रिया को भी प्रभावित करने के कारण रेडिएटिव हीटिंग प्रभावित होती है जिससे हाइड्रोलॉजिकल साइकिल एवं इनर्जी बैलेंस पर प्रभाव पड़ता है तापमान बढ़ने से जलवायु परिवर्तन क्लाइमेट शिफ्टिंग आदि की पूर्ण संभावना रहती है जिसके परिणाम स्वरूप भारतीय अर्थव्यवस्था की रीढ़ कही जाने वाली कृषि प्रभावित होती है, और इन सब से जनजीवन अस्त व्यस्त रहता है । साथ ही मानवता प्रभावित होती है इसलिए हम सभी को मिलकर के मानव जनित एरोसॉल को यथासंभव नियंत्रण करने की जरूरत हैl कार्यक्रम का संचालन डॉ विवेक कुमार पाण्डेय एवं धन्यवाद ज्ञापन डॉ सुधीर कुमार उपाध्याय ने किया l कार्यक्रम में प्रो. राजेश शर्मा, डॉ जान्हवी श्रीवास्तव, प्रभात कुमार आदि उपस्थित रहे।Friday, 27 January 2023
युवा देश के लिए बोझ नहीं ताकत बनें: प्रो. अजय द्विवेदी
समावेशी विकास एवं आत्मनिर्भर भारत पर संगोष्ठी का आयोजन
वीर बहादुर सिंह पूर्वांचल विश्वविद्यालय के संकाय भवन के संगोष्ठी हाल में शनिवार को जी-20 के परिपेक्ष्य में समावेशी विकास एवं आत्मनिर्भर भारत पर एक संगोष्ठी का आयोजन किया गया।संगोष्ठी में बतौर मुख्य अतिथि प्रो. अजय द्विवेदी ने कहा कि दुनिया की नजर में भारत बहुत बड़ा बाजार है लोगों को यहां संभावनाएं दिख रही है। उन्होंने कहा कि युवा देश के लिए बोझ नहीं ताकत बने तभी देश की पहचान बनेगी। उन्होंने कहा कि हमें तकनीकी का प्रयोग करना चाहिए लेकिन प्रकृति का संतुलन बनाकर ही समावेशी विकास किया जा सकता है। इस अवसर पर डा. आलोक गुप्ता ने एक धरा, एक परिवार और एक भविष्य को परिभाषित किया। कहा कि समाज के पतन का कारण लाभ है इसलिए हमें लाभ की ओर नहीं आत्मनिर्भरता की ओर बढ़ना चाहिए। इस अवसर पर डा. सुनील कुमार ने कहा कि जी-20 देश में भाग लेने वाले लोग हमारे देश को समझने के लिए आ रहे है। इसलिए हमें अपनी अच्छी चीज को उन्हें दिखाने की भी जरूरत है।
नोडल अधिकारी डा. जाह्नवी श्रीवास्तव ने कार्यक्रम की रूपरेखा प्रस्तुत की और कहा कि जी-20 सम्मेलन के भोजन में मोटा अनाज भी मेहमानों की थाली में रहेगा। कार्यक्रम का संचालन रीतिक पांडेय और धन्यवाद ज्ञापन डा. मनोज कुमार पांडे ने किया।




