पुरस्कार वितरण एवं समापन समारोह के अवसर पर मुख्य अतिथि महेन्द्र कुमार कुलसचिव जी एवं विषिष्ट अतिथि बी0 एन0 सिंह परीक्षा नियनत्रक, द्वारा सभी खिलाड़ियों को पुरस्कार एवं टीमों का ट्राफी प्रदान की गयी। उक्त अवसर पर भारतीय विश्वविद्यालय संघ, नई दिल्ली द्वारा नामित पर्यवेक्षक डॉ0 वैभव राय, सहायक निदेषक, बी0 एच0 यू0 वाराणसी, अमृत लाल, उपकुलसचिव, अजीत प्रताप सिंह, सहायक कुलसचिव, प्रो0 ओम प्रकाश सिंह, सचिव, खेलकूद परिषद, प्रो0 प्रदीप कुमार, डॉ0 विजय प्रताप तिवारी, रामजी सिंह, पूर्व अध्यक्ष, कर्मचारी संघ, रमेश चन्द्र यादव, महामंत्री, कर्मचारी संघ, रजनीश कुमार सिंह खेल सहायक, डॉ0 राजेश सिंह, अशोक कुमार सिंह, अरुण कुमार सिंह, सतेन्द्र कुमार सिंह, अलका सिंह, विजय प्रकाश, भानू प्रताप शर्मा, आदि उपस्थित रहे। निर्णायक की भूमिका में आर0 पी0 गुप्ता, राजेश पटेल, प्रदीप पटेल एवं स्कोरर विपिन सर्राफ, पवनेश रहे।
Thursday, 30 November 2023
पूर्वी क्षेत्र अंतर विश्वविद्यालयीय क्रिकेट महिला प्रतियोगिता में पूर्वांचल विश्वविद्यालय बना चैम्पियन
01.12.2023 को पूर्वी क्षेत्र अंतर विश्वविद्यालयीय क्रिकेट महिला प्रतियोगिता का अंतिम मैच पं0 रविशंकर शुक्ला विश्वविद्यालय, रायपुर एवं अटल बिहारी वाजपेयी विश्वविद्यालय, बिलासपुर के बीच खेला जाना था। अत्यधिक वर्षा होने के कारण मैच वाष आउट रहा, जिसके फलस्वरूप दोनों टीमों को 1-1 अंक प्रदान किया गया। लीग राउण्ड में अंको के आधार पर वीर बहादुर सिंह पूर्वान्चल विष्वविद्यालय, जौनपुर प्रथम, ललित नारायण मिथिला विष्वविद्यालय, दरभंगा द्वितीय, पं0 रवि शंकर शुक्ला विष्वविद्यालय, रायपुर तृतीय एवं अटल बिहारी वाजपेयी विश्वविद्यालय, बिलासपुर चतुर्थ स्थान पर रही।
नैक मूल्यांकन में करें उत्कृष्ट प्रदर्शनः डॉ. सुधीर बोबडे
शिक्षक, अधिकारी, कर्मचारी और छात्रों के साथ किया संवाद
अपर मुख्य सचिव ने नैक तैयारियों का लिया जायजा
जौनपुर। वीर बहादुर सिंह पूर्वांचल विश्वविद्यालय में गुरुवार को माननीय राज्यपाल के अपर मुख्य सचिव डॉ. सुधीर एम. बोबडे ने विश्वविद्यालय में नैक तैयारियों का जायजा लिया। कुलपति प्रो. वंदना सिंह के साथ विभागों के भ्रमण किया। प्रो. राजेद्र सिंह रज्जू भैया भौतिकी अध्ययन एवं शोध संस्थान के आर्यभट्ट सभागार में शिक्षक, प्रशासनिक अधिकारी, कर्मचारी और छात्रों के साथ संवाद किया।
उन्होंने कहा कि उत्तर प्रदेश के सभी राज्य विश्वविद्यालयों की नैक ग्रेडिंग अच्छी हो इसलिए राजभवन नैक को लेकर सक्रिय और गंभीर है। समय- समय पर विश्वविद्यालयों की तैयारियों के लिए दिशा निर्देश के साथ-साथ उसकी समीक्षा भी की जा रही है। इसी के तहत लखनऊ में नैक मंथन कार्यक्रम भी किया गया जिसके परिणामस्वरूप कई विश्वविद्यालय A++ की ग्रेडिंग में आ गए। राजभवन उत्तर प्रदेश की शिक्षा व्यवस्था को दुरुस्त करने के लिए हर संभव प्रयास कर रहा है। उन्होंने कहा कि मुझे आशा है कि आपके अच्छे प्रदर्शन के चलते आपकी ग्रेडिंग उत्कृष्ट आएगी। इसके बाद विश्वविद्यालय के विद्यार्थियों के साथ संवाद किया और उनकी समस्याएं सुनीं।
इस अवसर पर कुलपति प्रो. वंदना सिंह ने कहा कि हमारे विश्वविद्यालय में हर सुविधा और संसाधन है। इसका प्रस्तुतीकरण भी हम अच्छे ढंग से कर रहे है। हम पूरी तरह से एकजुट होकर अपने विश्वविद्यालय का सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन करने को तैयार हैं।
पूर्व कुलपति प्रो. निर्मला एस. मौर्य ने कहा कि नैक प्रस्तुतीकरण में विश्वविद्यालय के सभी सदस्यों का योगदान रहता है। सबके प्रयास से ही अच्छी ग्रेडिंग तक हम पहुंच सकते हैं। बैठक का संचालन आईक्यूएसी के समन्वयक प्रो. मानस पांडेय और धन्यवाद ज्ञापन कुलसचिव महेंद्र कुमार ने दिया। इसके बाद सांस्कृतिक कार्यक्रम का आयोजन किया गया।
इस अवसर पर कुलसचिव महेंद्र कुमार, परीक्षा नियंत्रक वीएन सिंह, उप कुलसचिव अमृतलाल, सहायक कुलसचिव दीपक सिंह, अजीत सिंह, प्रो. बीबी तिवारी, प्रो. मानस पांडेय, प्रो. वंदना राय, प्रो. अजय द्विवेदी, प्रो. अजय प्रताप सिंह, प्रो. देवराज सिंह, प्रो. अशोक कुमार श्रीवास्तव, प्रो. अविनाश पाथर्डीकर, प्रो. संदीप सिंह, प्रो.रजनीश भास्कर, प्रो. प्रदीप कुमार, डॉ. मनोज मिश्र, डॉ. प्रमोद कुमार यादव, डॉ राजकुमार, डॉ. मनीष प्रताप सिंह, डॉ. मनीष गुप्ता, डॉ. संतोष कुमार, डॉ जाह्नवी श्रीवास्तव, डॉ. संजीव गंगवार, डॉ. रसिकेश, डॉ. गिरधर मिश्र, डॉ. सुनील कुमार, डॉ. दिग्विजय सिंह राठौर, डॉ. श्याम कन्हैया, डॉ पुनीत धवन, डॉ. शशिकांत यादव, डॉ. अमित वत्स, कर्मचारी संघ के अध्यक्ष नंदकिशोर सिंह, महामंत्री रमेश यादव, डॉ पीके कौशिक, आदि लोग उपस्थित थे।
इंटरनेट और मोबाइल उपभोक्ता है साइबर अपराधियों के निशाने पर - डॉ. दिग्विजय
विश्वविद्यालय में साइबर अपराधों के प्रति जागरूकता कार्यक्रम का हुआ आयोजन
जौनपुर। वीर बहादुर सिंह पूर्वांचल विश्वविद्यालय के साइबर क्लब द्वारा प्रो. राजेन्द्र सिंह रज्जू भैया भौतिकी संस्थान आर्यभट्ट सभागार में साइबर अपराधों के प्रति जागरूकता का कार्यक्रम गुरुवार को आयोजित किया गया। साइबर क्लब के नोडल अधिकारी डॉ. दिग्विजय सिंह राठौर ने विभिन्न प्रकार के साइबर अपराधों बारे में विस्तार से बताया। उन्होंने कहा कि भारत में साइबर अपराध तेजी से बढ़ रहा है साइबर अपराधी नित नए तरीके अपना रहे है. इंटरनेट और मोबाइल का प्रयोग करने वाले सभी उपभोक्ता साइबर अपराधियों के निशाने पर रहते है. ऐसे में जागरूकता ही हमें बचा सकती है.
उन्होंने कहा कि केंद्र और राज्य की सरकार साइबर अपराध से लोगों को सुरक्षित रखने विभिन्न स्तरों पर काम कर रही है. उत्तर प्रदेश सरकार ने महिला हेल्प लाइन के माध्यम से भी साइबर सुरक्षा प्रदान करने का काम किया है. इसके सकारात्मक परिणाम भी सामने आ रहे है. उन्होंने कहा कि सोशल मीडिया का प्रयोग सावधानी से करें. अपरिचितों से दोस्ती खतरे में डाल सकती है. उन्होंने कहा कि सोशल मीडिया से हमारी जानकारी साइबर अपराधी जुटाते है और पूरी रणनीति के साथ अपने जाल में फसा लेते है. उन्होंने कहा कि बच्चों के मोबाइल फोन के प्रयोग की निगरानी करें. गेम के नाम भी बड़ी धोखाधड़ी की जा रही है. बैंकिंग और पेमेंट के एप्प पर अलग से पासवर्ड रखें. इसके साथ ही गूगल प्ले स्टोर पर कई ऐसे एप्लीकेशन है जिससे बच्चों के मोबाइल पर निगरानी रखी जा सकती है. उन्होंने हैकिंग, फिशिंग, फर्जी विज्ञापन, ऑनलाइन खरीदारी फ्राड, फ़ोन कॉल करके फ्राड आदि के बारे में विस्तार से चर्चा की. उन्होंने कहा कि साइबर अपराधी मानसिक और आर्थिक शोषण के साथ- साथ ब्लैकमेल कर शारीरिक शोषण भी कर रहे है. इनसे डरने की नहीं बल्कि लड़ने की जरुरत है.
इस अवसर पर प्रो. बी बी तिवारी, प्रो. अजय द्विवेदी, प्रो वंदना राय, प्रो. ए. के. श्रीवास्तव, प्रो. संदीप सिंह, प्रो. बी. डी. शर्मा, प्रो. रजनीश भास्कर, प्रो. मुराद अली, डॉ मनोज मिश्र, डॉ रसिकेश, डॉ सुनील कुमार, डॉ जान्हवी श्रीवास्तव, डॉ अन्नू त्यागी समेत विश्वविद्यालय के विभिन्न विभागों के शिक्षक और कर्मचारी उपस्थित रहे.
Wednesday, 29 November 2023
नेशनल एनवायरमेंटल यूथ पार्लियामेंट में पीयू के विद्यार्थियों ने किया प्रतिभाग
विद्यार्थियों ने गंगा नदी संरक्षण एवं जल संरक्षण रखें विचार
जौनपुर। नेशनल एनवायरमेंटल यूथ पार्लियामेंट (एनइवाईपी -2024) जो यूजीसी, मिनिस्ट्री ऑफ़ एनवायरनमेंट एंड फॉरेस्ट, एवं मिनिस्ट्री ऑफ़ यूथ अफेयर-भारत के तत्वाधान में पूर्वांचल विश्वविद्यालय के 13 विद्यार्थियों ने गंगा नदी संरक्षण एवं जल संरक्षण विषय पर प्रतिभाग दिनांक 29-11-23 को किया, पूर्वांचल विश्वविद्यालय के इस कार्यक्रम के नोडल अधिकारी डॉ सुधीर उपाध्याय जो पर्यावरण विषय, गंगा संरक्षण एवं जल संरक्षण पर अपने द्वारा किए गए शोध से विख्यात है, डॉ उपाध्याय के नेतृत्व में पिछले कई दिनों से इन प्रतिभागियों को लगातार ट्रेनिंग करने के उपरांत आज प्रतिभाग करने का मौका मिला, इस नेशनल एनवायरमेंटल यूथ पार्लियामेंट में 18 विश्वविद्यालयों ने भाग लिया, जिसमें बाबा साहब भीमराव अंबेडकर विश्वविद्यालय, बी एच् यू वाराणसी, महात्मा गाँधी कशी विद्यापीठ वाराणसी, दीन दयाल उपाध्याय विश्वविद्यालय गोरखपुर, पूर्वांचल विश्वविद्यालय इत्यादि उत्तर प्रदेश के विश्वविद्यालयो ने भाग लिया, इस दो दिवशीय आयोजन को चौधरी चरण सिंह यूनिवर्सिटी मेरठ ने आयोजित कराया, पूर्वांचल विश्वविद्यालय के प्रतिभागी गोपाल दुबे, , मेधा, रिन्शिका दुबे, अभिनव कीर्ति पाण्डेय, शिवम पाण्डेय, , यात्न्दीप दुबे, ने गंगा नदी संरक्षण एवं जल संरक्षण के विभिन्न अवधारणाएँ, जैसे जल संरक्षण के प्राचीन साधन, नदी और जल संरक्षण की आधुनिक तकनीकें, विधायी रणनीति का उपयोग, कृत्रिम बुद्धिमत्ता, अति आधुनिक सिंचाई तकनीक आदि पर अपने अपने विषय को रखा I सफल चयनित विद्यार्थियों को राष्ट्रीय स्तर के नेशनल एनवायरमेंटल यूथ पार्लियामेंट में भाग लेने के लिए नागपुर या दिल्ली में आयोजित कार्यक्रम में प्रतिभा करने का अवसर प्राप्त होगा जहा भारत के सभी राज्यों से चयनित विद्यार्थियों के बिच प्रतियोगिता करने का अवसर प्राप्त होगा I
Subscribe to:
Posts (Atom)