Monday, 11 December 2017

डॉ लालजी सिंह के निधन पर शोक


प्रख्यात वैज्ञानिक पद्मश्री डॉ लालजी सिंह के निधन पर वीर बहादुर सिंह पूर्वांचल विश्वविद्यालय के कुलपति प्रोफेसर डॉ राजाराम यादव ने गहरा दुख व्यक्त किया है. शोक संदेश में उन्होंने कहा कि डॉ लालजी सिंह के निधन से विज्ञान के क्षेत्र में एक अपूरणीय क्षति हुई है. वह राष्ट्र  के लिए एक धरोहर थे। 
वहीं परिसर के विज्ञान संकाय में शोक सभा आयोजित कर डॉक्टर लाल जी सिंह जी को शिक्षक कर्मचारी एवं विद्यार्थियों ने श्रद्धांजलि दी। जनसंचार विभाग के प्राध्यापक डॉ मनोज मिश्र ने उनके जीवन वृत्त पर प्रकाश डाला। इस अवसर पर अधिष्ठाता छात्र कल्याण डॉक्टर अजय द्विवेदी, डॉक्टर बी डी शर्मा, डॉ राम नारायण,डॉ मनोज मिश्र, डॉ राजेश शर्मा,डॉ एस पी तिवारी, डॉ दिग्विजय सिंह राठौर,डॉ अवध बिहारी सिंह, डॉ सुभाष, डॉ सुधीर उपाध्याय, श्याम त्रिपाठी, आनंद सिंह,                                                                 आशुतोष सिंह समेत तमाम लोग मौजूद रहे.

Wednesday, 6 December 2017

पूर्वांचल विश्वविद्यालय की टीम हुई विजेता

 
बर्धमान विश्वविद्यालय की टीम उप विजेता 
 वित्त अधिकारी एम के सिंह ने खिलाडियों को दी ट्राफी 

पूर्वांचल विश्वविद्यालय में चल रही पूर्वी जोन अंतर विश्वविद्यालयीय खो खो पुरुष प्रतियोगिता में पूर्वांचल विश्वविद्यालय की टीम अंकों के आधार पर विजेता एवं बर्धमान विश्वविद्यालय पश्चिम बंगाल उपविजेता हुई।
समापन सत्र में बतौर मुख्य अतिथि वित्त अधिकारी एम के सिंह ने खिलाड़ियों को ट्रॉफी प्रदान कर उत्साहवर्धन किया उन्होंने अपने संबोधन में कहा कि खिलाड़ी सदैव अनुशासन में अपने जीवन को व्यतीत करते है और अन्य से सदैव अलग नजर आते हैं।03 पश्चिम बंगाल की टीमों के अखिल भारतीय प्रतियोगिता में चयन होने पर बधाई दी।
कुलसचिव संजीव सिंह,अध्यक्ष मेजर डॉ एस पी सिंह, खेल सचिव डॉ शेखर सिंह, आयोजन सचिव डॉ प्रशांत राय ने  भी खिलाड़ियों को संबोधित किया। भारतीय विश्वविद्यालय संघ के पर्वेक्षक महेंद्र कुमार ने सफल आयोजन के लिए विश्वविद्यालय को बधाई दी। पांच दिवसीय प्रतियोगिता में पूर्वी क्षेत्र के 25 विश्वविद्यालय की टीमों ने भाग लिया था। अंतिम दिन के चार मैच आयोजित हुए अंको के आधार पर पूर्वांचल विश्वविद्यालय प्रथम, पश्चिम बंगाल का बर्धमान विश्वविद्यालय द्वितीय, नार्थ बंगाल विश्वविद्यालय तृतीय एवम विद्यासागर विश्वविद्यालय चतुर्थ स्थान प्राप्त किया। मैसूर में होने वाली अखिल भारतीय अंतर विश्वविद्यालयीय प्रतियोगिता में भाग लेंगी। कार्यक्रम का संचालन अशोक कुमार सिंह ने किया। इस अवसर पर डॉ विजय तिवारी, डॉ  दिग्विजय सिंह राठौर,डॉ देवेंद्र सिंह, रजनीश सिंह, अमलदार यादव,संजय श्रीवास्तव,पी के कौशिक समेत तमाम लोग उपस्थित रहे।

शोधगंगा पर पीयू तीसरे स्थान पर पहुंचा

 विश्वविद्यालय की सभी थीसिस ऑनलाइन है उपलब्ध 

विश्वविद्यालय यूजीसी  के पोर्टल शोधगंगा पर देश में तीसरे स्थान पर पहुंच गया है। विश्वविद्यालय के सभी शोध ग्रंथ अब ऑनलाइन पढ़े जा सकते हैं।  विश्वविद्यालय अनुदान आयोग द्वारा शोध गंगा एक ऐसा प्लेटफॉर्म तैयार किया गया जिस पर शोध ग्रंथ  को अपलोड किया जाता है। इस पर अपलोड होने के बाद इंटरनेट के माध्यम से कोई भी शोध ग्रंथों को पड़ सकता है।  विश्वविद्यालय के विवेकानंद केंद्रीय पुस्तकालय द्वारा पुरानी थीसिस को स्कैन कर डिजिटल रूप प्रदान किया गया और उसे शोधगंगा की वेबसाइट पर पूरी सूचना के साथ अपलोड कर दिया गया है।  
देश के 310 विश्वविद्यालय शोध गंगा पर पंजीकृत हैं। इस पोर्टल पर पहले स्थान पर कोलकाता विश्वविद्यालय है जिसकी 10705 थीसिस अपलोड है।   दूसरे स्थान पर सावित्री फुले पुणे विश्वविद्यालय जिसकी 8873 अपलोड है।  वही  पूर्वांचल विश्वविद्यालय की 7523 थीसिस ऑनलाइन अपडेट हो चुकी हैं। उत्तर प्रदेश के राज्य विश्वविद्यालयों  में पूर्वांचल के अलावा कोई विश्वविद्यालय नहीं है। वही अलीगढ़ मुस्लिम विश्वविद्यालय चौथे स्थान पर है।  मानद पुस्तकालय अध्यक्ष डॉक्टर मानस पांडे ने बताया कि विश्वविद्यालय की सभी थीसिस  ऑनलाइन अब शोधगंगा पर ऑनलाइन पढ़ी जा सकती है।इससे शोध करने वालों को लाभ मिलेंगा। 

Friday, 1 December 2017

शोधार्थी ईमानदारी से करे शोध -गीतिका सरीन

 
उत्कृष्ट शोध पत्र लेखन के लिए कार्यशाला  का आयोजन 
     पूविवि के विश्वेश्वरैया सभागार में  शुक्रवार  को उत्कृष्ट शोध पत्र लेखन के लिए कार्यशाला  का आयोजन किया गया।कार्यशाला में शोध पत्र लेखन की बारीकियों पर विस्तार से प्रकाश डाला गया। यह आयोजन विश्वविद्यालय  के विवेकानन्द केन्द्रीय पुस्तकालय एवं स्प्रिंगर नेचर  इंडिया दिल्ली के संयुक्त तत्वावधान में किया गया।
    कार्यशाला में विषय विशेषज्ञ दिल्ली की  गीतिका सरीन ने कहा  कि  शोध पत्र लेखन में नैतिक एवं सामाजिक पक्षों का  ध्यान रखा जाना  चाहिए। शोध का विषय  समाज को परिवर्तन देने वाला  हों। नवोन्मेष पर विशेष  ध्यान देते हुए कॉपी -पेस्ट से बचें। शोधार्थी साहित्यिक चोरी और नकली जर्नल्स से बचते हुये ईमानदारी से शोध कार्य पूर्ण करें। ज्ञान एवं समाज के विकास के लिए शोध बहुत जरूरी है। उन्होंने कहा कि शोध के समय परिकल्पना बहुत प्रमुख होती है, हम क्या सोचते है, अन्य लोग क्या सोचते है और फिर इसी बुनियाद पर शोध प्रारम्भ होता है। उन्होंने कहा कि  स्तरीय शोध पत्रिका में शोध पत्रों का प्रकाशन लेखकों को वैश्विक छवि बनाने में मदद करता है। ऐसे में लेखकों को शोध पत्र लेखन की तकनीकी जानकारी होना आवश्यक है।आज के दौर में आवश्यकतानुसार अंग्रेजी भाषा को सीखने की जरूरत है। उन्होंने कहा कि शोध पत्र समाज में सकारात्मक बदलाव लाने में बड़ी भूमिका अदा करते हैं। शोध पत्र लेखन में गुणवत्ता, अच्छी भाषा शैली, नया विषय एवं क्षेत्र विशेष को ध्यान में रखना चाहिए। 
उद्घाटन सत्र के अपने अध्यक्षीय उदबोधन में कुलपति प्रो.डॉ राजाराम यादव ने   कहा कि शोध पत्र लेखन में शब्दों के चयन एवं सारांशिका बेहतर शोध पत्र लेखन के आधार बिंदु हैं। सरांशिका में ही गागर में सागर होना चाहिए।  उन्होंने कहा कि उत्कृष्ट शोध लेखन से ही बेहतर ज्ञान का संचार संभव है। आज की कार्यशाला  बेहतर शोध पत्र लेखन में मददगार साबित होगी।उन्होंने शोधार्थियों से कहा कि शोध एक खोजपूर्ण और तथ्यपरक व्याख्या है। इसका प्रस्तुतिकरण  और भी महत्वपूर्ण है। लेखन एक कला है। शोध लेखन उसका उच्चतम बिंदु है। वैश्विक स्तर पर कड़ी प्रतिस्पर्धा के चलते हमारा ज्ञान सदैव समतुल्य होना आवश्यक है। किसी भी शिक्षक एवं विद्यार्थी के लिए यह बहुत जरूरी है कि वह सदैव अपने ज्ञान को अपडेट करते रहे।
    स्प्रिंगर इण्डिया के क्षेत्रीय प्रबंधक कुंज  वर्मा  ने कहा कि यह कार्यशिविर लेखकों के कौशल विकास के लिए एक अवसर प्रदान करता है। स्प्रिंगर नेचर का  यह प्रयास है कि देश की बौद्धिक संपदा में उत्तरोत्तर वृद्धि हो। शोध पत्र लेखन के क्षेत्र में भारत, यूरोप व एशिया में सबसे तेजी से आगे बढ़ रहा है।
    आए हुए प्रतिभागियों का स्वागत मानद पुस्तकालय अध्यक्ष डा. मानस पाण्डेय, संचालन डा. विद्युत मल्ल ने  किया।  कार्यशाला में विश्वविद्यालय के विभिन्न संकायों के  शिक्षकों,शोधार्थियों के साथ गया ,फैज़ाबाद ,आजमगढ़ ,लखनऊ,गोरखपुर जौनपुर से आये हुए प्रतिभागियों ने प्रतिभाग किया। इस अवसर पर प्रोफ़ेसर बीबी तिवारी,डॉ अजय द्विवेदी ,डॉ अजय प्रताप सिंह ,डॉ मनोज मिश्र ,डॉ सौरभ पाल ,डॉ दिग्विजय सिंह राठौर ,डॉ सुधीर उपाध्याय ,डॉ रुश्दा आज़मी, डॉ अवध बिहारी सिंह,डॉ सुनील कुमार ,डॉ शैलेश प्रजापति ,विनय वर्मा सहित विद्यार्धी उपस्थित रहे।