Tuesday, 2 July 2019

इंटरनेट उपयोगकर्ताओं के लिए लाभकारी है फाइव जी



विश्वविद्यालय के इंजीनियरिंग संस्थान के विश्वेश्वरैया हाल में मंगलवार को ग्रीष्मकालीन प्रशिक्षण कार्यक्रम में भारत संचार निगम लिमिटेड के पूर्व सीएमडी डॉ आरके उपाध्याय ने मोबाइल प्रौद्योगिकी की अगली पीढ़ी 5जी पर विशेष व्याख्यान दिया।
उन्होंने कहा कि 5G भारत में डिजिटल क्रांति के लिए उत्प्रेरक का काम करेगा जिससे स्वचालित यातायात नियंत्रण, ड्राइवर विहीन कार, ऑटोमेटिक रोबोट, सुदूर शल्य चिकित्सा, भारी मशीनरी का रिमोट नियंत्रण एवं आभासी वास्तविकता प्रदान होगी। उन्होंने कहा कि 5G तकनीकी से इंटरनेट की हाई स्पीड निम्न विलंबता और क्षमता में वृद्धि होगी इसके लिए हमें बड़े निवेश करना होगा। 5G के लाभों को विस्तार पूर्वक बताते हुए कहा कि इससे इंटरनेट उपयोगकर्ताओं के समय में काफी बचत होगी और देश के विभिन्न क्षेत्रों में  लाभ होगा।
अगले सत्र में पी ई एस कॉलेज आफ इंजीनियरिंग मांड्या के डॉक्टर महेश कुमार एवं डॉक्टर चेतन में पी स्पाइस एवं सिमुलेशन ऑफ इलेक्ट्रॉनिक सर्किट पर विशेष व्याख्यान दिया।
टेकिप के निदेशक प्रोफेसर बी बी तिवारी ने अतिथियों का स्वागत किया। इस अवसर पर डॉ रवि प्रकाश, शैलेश प्रजापति, पीसी यादव, दीपक सिंह, अनीश, ज्योति सिंह समेत विभिन्न विभागों के शिक्षक एवं विद्यार्थी मौजूद रहे।

Monday, 1 July 2019

पीयू के परीक्षा नियंत्रक को कुलपति,शिक्षक एवं कर्मचारियों ने दी विदाई

विश्वविद्यालय में  सोमवार को कुलपति सभागार में विश्वविद्यालय के परीक्षा नियंत्रक डॉ राजीव कुमार को विदाई दी गई। विश्वविद्यालय के परीक्षा नियंत्रक डॉ राजीव कुमार का स्थानांतरण आगरा के बाबा साहब डॉक्टर भीमराव अंबेडकर विश्वविद्यालय में इसी पद पर हुआ है।  कुलपति प्रोफेसर डॉ राजाराम यादव ने परीक्षा नियंत्रक के कार्यों की सराहना की और कहा कि भविष्य में आशा है कि वह पूर्वांचल विश्वविद्यालय का सहयोग सदैव करते रहेंगे । इस अवसर परकुलपति ने उन्हें अंगवस्त्रम पहनाकर विदाई दी।
उधर एक अन्य समारोह में इंजीनियरिंग संस्थान के विश्वेश्वरैया सभागार में पीयू के परीक्षा नियंत्रक को शिक्षकों एवं कर्मचारियों ने भावभीनी विदाई दी। 
विदाई समारोह में भावुक होते हुए परीक्षा नियंत्रक डॉ राजीव कुमार ने कहा कि विश्वविद्यालय में बहुत कुछ सीखने को मिला है। यहां के शिक्षकों और कर्मचारियों के सहयोग से इतने अल्प समय में मैं हर चुनौतियों का सामना कर सका। समय से परीक्षा संपन्न कराकर परीक्षाफल घोषित करना टीमवर्क के कारण संभव हो पाया।
इस अवसर पर प्रोफेसर बीबी तिवारी,वित्त अधिकारी एमके सिंह,कुलसचिव सुजीत कुमार जायसवाल,राकेश यादव , प्रोफेसर बी डी शर्मा, प्रोफेसर अशोक श्रीवास्तव, प्रोफेसर अजय द्विवेदी, डॉ मनोज मिश्र, डॉ राजकुमार, श्याम त्रिपाठी उपस्थित रहे। विश्वेश्वरैया  सभागार में परीक्षा नियंत्रक को शिक्षकों एवं कर्मचारियों ने स्मृति चिन्ह एवम अंगवस्त्रम भेंट किया। कार्यक्रम का संचालन डॉक्टर संतोष कुमार एवं धन्यवाद ज्ञापन डॉ रजनीश भास्कर ने किया। इस अवसर पर डॉ दिग्विजय सिंह राठौर, डॉ अमरेंद्र सिंह, डॉ सुनील कुमार, डॉ मनीष गुप्ता, डॉ जान्हवी श्रीवास्तव, अन्नू त्यागी, आरपी सिंह, ए एच रिजवी, डॉ संजय श्रीवास्तव समेत तमाम लोग मौजूद रहे।

Wednesday, 26 June 2019

भारत माता के अनन्य उपासक थे पद्म भूषण पूज्य स्वामी सत्यमित्रानंद गिरी जी महाराज

स्वामी सत्यमित्रानंद गिरी जी महाराज के ब्रह्मलीन होने पर विश्वविद्यालय में आयोजित हुई श्रद्धांजलि सभा
जौनपुर।  वीर बहादुर सिंह पूर्वांचल विश्वविद्यालय के विश्वेश्वरैया सभागार में पद्म भूषण पूज्य  स्वामी सत्यमित्रानंद गिरी जी महाराज के ब्रह्मलीन होने पर श्रद्धांजलि सभा का आयोजन किया गया।  सभा को संबोधित करते हुए विश्वविद्यालय के कुलपति प्रोफेसर डॉ राजाराम यादव ने कहा कि पूज्य स्वामी जी  ने अपना पञ्च भौतिक  शरीर त्याग कर  ब्रह्मलीन हो गए। उनके ब्रह्मलीन होने से आज परम्परागत धर्म संवाहक के रूप में   एक अलौकिक युग का अंत हो गया है।  उन्होंने बताया कि  परम पूज्य गुरुदेव भारत माता  के अनन्य उपासक   और निवृत्त  जगद्गुरु शंकराचार्य रहे हैं। स्वामी जी के साथ अपने संस्मरणों को ताज़ा करते हुए उन्होंने कहा कि संत विश्व का कल्याण करता है। संत के स्मरण, आशीर्वाद  तथा उनके आदर्शों पर चलकर हम जीवन में आशानुरूप चमत्कारिक परिणाम हासिल कर सकते हैं। उन्होंने कहा कि स्वामी जी आध्यात्मिक गुरु थे।  बहुत कम आयु में आप  महामंडलेश्वर और शंकराचार्य बने थे।  सत्य सनातन धर्म को वैश्विक छवि देने और भारत को विश्व गुरु बनाने के लिए आप ने शंकराचार्य से निवृत्त  होकर हरिद्धार  में भारत माता मंदिर की  स्थापना की।  उन्होंने कहा कि  आप अवतारी संत  थे  ।   ऐसे महामानव धरती पर कम अवतरित होते हैं।  श्रद्धांजलि सभा को विश्वविद्यालय के परीक्षा नियंत्रक डॉ राजीव कुमार एवं प्रोफेसर विक्रमदेव  ने भी संबोधित किया। सभा का संचालन जनसंचार विभाग के अध्यक्ष डॉ मनोज मिश्र ने किया।  इस अवसर पर कुलसचिव सुजीत कुमार जायसवाल , प्रो अजय द्विवेदी, डॉ प्रमोद कुमार यादव, डॉ के एस  तोमर, डॉ  राजकुमार,डॉ संतोष कुमार, डॉ जगदेव, डॉ पुनीत धवन,डॉ  सुधीर कुमार उपाध्याय,डॉ एसपी तिवारी , डॉ  शैलेश प्रजापति,  डॉ महेंद्र यादव ,डॉ नितेश जायसवाल, डॉ संजय  श्रीवास्तव, एमएम  भट्ट, अनिल मौर्य,अशोक सिंह ,डॉ राजेश सिंह ,अरुण आदर्श   सहित विद्यार्थी उपस्थित रहे। 

Thursday, 20 June 2019

पूर्वांचल विश्वविद्यालय में मना पंचम अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस






वीर बहादुर सिंह पूर्वांचल विश्वविद्यालय के मुक्तांगन  में पंचम  अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस मनाया गया।  योग दिवस के अवसर पर योग आचार्य अमित आर्य ने कॉमन प्रोटोकॉल  के तहत  वृक्षासन ताड़ासन, प्राणायाम, त्रिकोणासन समेत एक दर्जन से अधिक   योगाभ्यास करवाया। उन्होंने योग के लाभों  पर  विस्तार पूर्वक  चर्चा की । 
बतौर मुख्य अतिथि सामजसेवी एवं आशु कवि दरबारी लाल प्रेमी ने योग की उपयोगिता पर प्रकाश डालते हुए   कहा कि आज पूरी दुनिया योग के लाभों से भिज्ञ है। नवीन शोध भी बताते है कि  नित्य योगाभ्यास से हम गंभीर बीमारियों पर विजय पा सकते हैं।  अध्यक्षीय  संबोधन में  आचार्य संजीव जी ने कहा कि मन में विकारों की निवृत्ति करना ही योग है। डॉ संतोष कुमार  ने आभार एवं  संचालन डॉ संजय श्रीवास्तव ने  किया। इस अवसर पर वित्त अधिकारी एम के  सिंह, कुलसचिव सुजीत कुमार जायसवाल , प्रो वीडी शर्मा , डॉ अनिल यादव ,राकेश कुमार यादव ,डॉ जगदेव ,डॉ मनोज मिश्र,  एमएम भट्ट ,  डॉ रसिकेश ,डॉ सुनील कुमार, डॉ पुनीत धवन, डॉ अवध  बिहारी सिंह,डॉ गिरधर मिश्र,डॉ मनोज  पांडे,  ‌डा विनय वर्मा ,  अशोक सिंह, रजनीश  सिंह,  अरुण  सिंह आदर्श  समेत विश्वविद्यालय के शिक्षक, कर्मचारी, विद्यार्थी एवं क्षेत्रवासियों ने  प्रतिभाग किया।