Monday, 6 December 2021

विनोद दुआ का निधन पत्रकारिता क्षेत्र के लिए अपूरणीय क्षति: कुलपति

पूर्वांचल विश्वविद्यालय में हुई शोकसभा

वीर बहादुर सिंह पूर्वांचल विश्वविद्यालय के कुलपति सभागार में सोमवार को वरिष्ठ पत्रकार विनोद दुआ के निधन पर शोक सभा का आयोजन हुआ।
इस अवसर पर कुलपति प्रोफेसर निर्मला एस. मौर्य ने कहा कि वह बेहतरीन इन्सान थे और बेबाकी से अपनी बात रखते थे। इलेक्ट्रॉनिक मीडिया में उन्होंने हिंदी पत्रकारिता को नया आयाम दिया।  देश के समसामयिक मुद्दे पर लोग उनके विचारों का सम्मान करते थे। उनके निधन से पत्रकारिता जगत को अपूरणीय क्षति हुई है।
इस अवसर पर उप कुलसचिव वीरेंद्र मौर्य सहायक कुलसचिव बबीता सिंह, प्रोफ़ेसर मानस पांडेय, प्रोफेसर अविनाश पाथर्डीकर, प्रो .देवराज सिंह ,प्रो. मनोज मिश्र, डॉ मनोज पांडेय, डॉ सुनील कुमार, डॉ धर्मेंद्र सिंह, श्री कृष्ण कुमार यादव, डॉ मिथिलेश यादव, लक्ष्मी मौर्य आदि शामिल थे।

पीयू और गुरुनानक महाविद्यालय चेन्नई के बीच एमओयू पर हुआ हस्ताक्षर

दोनों शिक्षण संस्थान शोध, सामाजिक और सांस्कृतिक क्षेत्र में करेंगे मदद


वीर बहादुर सिंह पूर्वांचल विश्वविद्यालय और गुरुनानक महाविद्यालय स्वायत्तशासी चेन्नई के बीच सोमवार को एक समझौते पर हस्ताक्षर किया गया। यह कार्यक्रम आनलाईन हुआ।  पूर्वांचल विश्वविद्यालय  के लिए यह बहुत ही बड़ी उपलब्धि है कि दोनों शिक्षण संस्थान एक दूसरे की शोध में मदद करेंगे।

इस अवसर पर कुलपति प्रो. निर्मला एस. मौर्य ने कहा कि इस एमओयू से हमारे छात्र और शिक्षकों को लाभ मिलेगा। हम संयुक्त प्रयास से एक दूसरे को सामाजिक सांस्कृतिक और अकादमिक विशेषताओं में सहयोग करेंगे। हम एक दूसरे के शिक्षक और छात्रों को वर्कशॉप , सेमिनार में प्रतिभाग का अवसर देंगे।

इस अवसर पर विश्वविद्यालय आइक्यूएसी सेल के समन्वयक प्रोफ़ेसर मानस पांडेय ने कहा कि यह शिक्षा के क्षेत्र में उत्तर और दक्षिण का मिलन है। उन्होंने कहा कि हम प्रत्येक सेमेस्टर में दो या तीन कार्यक्रम भी आपसी सहयोग से करेंगे ताकि शिक्षक और छात्रों को इसका लाभ मिल सके।

प्रबंध संकाय के अध्यक्ष प्रोफेसर अविनाश पाथर्डीकर ने कहा कि गुणवत्ता समसामयिक है। हमारे यहां प्रोफेशनल कोर्स चल रहा है। गुरुनानक महाविद्यालय चेन्नई शोध पर अच्छा कार्य कर रहा है हम समयबद्ध और योजनाबद्ध तरीके से मिलकर कार्य करेंगे।

विश्वविद्यालय के व्यावहारिक मनोविज्ञान विभाग के असिस्टेंट प्रोफेसर और इसके समन्वयक  डॉ .मनोज पांडेय  ने एमओयू की औपचारिकता पूरी कर हस्ताक्षर करवाया। इस अवसर पर गुरु नानक महाविद्यालय के प्राचार्य एमजी रघुनाथन, डॉ. डाली मौर्य, स्वातिजी इत्यादि शामिल थीं। इस अवसर पर विश्वविद्यालय के उप कुलसचिव वीरेंद्र मौर्य, सहायक कुलसचिव बबीता सिंह, प्रोफेसर देवराज सिंह डॉ मनोज मिश्र, डॉ सुनील कुमार, डॉ धर्मेंद्र सिंह, कृष्ण कुमार यादव, डॉ मिथिलेश यादव आदि उपस्थित थे।

Sunday, 5 December 2021

सफल जीवन के लिये आत्म विश्लेषण करें छात्रः कुलपति

 वर्कशॉप आन लाइफ स्किल्स के वितरित किये गये प्रमाण पत्र

वीर बहादुर सिंह पूर्वांचल विश्वविद्यालय के आर्यभट्ट सभागार में वर्कशाप आन लाइफ स्किल्स के प्रमाण पत्र वितरण का कार्यक्रम शनिवार को हुआ। समारोह की अध्यक्षता कर रहीं कुलपति प्रोफेसर निर्मला एस. मौर्य ने कहा कि छात्रों को सफल जीवन जीने के लिए आत्मविश्लेषण करने की आवश्यकता है। हमें जीवन को खुशहाल तरीके से जीने के लिए अपने अंदर सकारात्मक मानसिकता को विकसित करना चाहिए और छात्रों के लिए ये कार्यशाला उनके जीवन को सफल बनाने व हर तरफ खुशी का संचार करने मे मददगार होगी। छात्रों को जीवन की मांगों एवं चुनौतियों को प्रभावी ढंग से निपटने में सक्षम बनाने हेतु छात्रों में अनुकूल एवं सकारात्मक व्यवहार विकसित करने के लिए वीर बहादुर सिंह पूर्वान्चल विश्वविद्यालय परिसर में संचालित बी.एससी बायो व बी काम (आनर्स) के छात्रों के लिए 10-10 दिनों की दो लाइफ स्किल्स कार्यशालाओ (30 घंटे प्रति कार्यशाला) का आयोजन 25 से 29 अक्टूबर और 15 से 22 नवंबर और 23 नवंबर से 2 दिसंबर तक किया गया। इसमें बी.एससी (बायो) के 24 छात्र-छात्राओं ने व बी कॉम (आनर्स) के 42 छात्र-छात्राओं ने प्रतिभाग किया। 
सभी सत्र संकाय भवन स्थित सेमिनार हाल में कराये गए स कार्यक्रम में आईक्यूएसी समन्वयक मानस पांडेय ने कहा कि विश्वविध्यालय में ऐसी कार्यशालाओं का आयोजन प्रत्येक महीने होते रहना चाहिए जिससे निरंतरता बनी रहती है तथा राष्ट्रीय शिक्षा नीति में भी इस पर जोर दिया गया है। कार्यक्रम की संयोजक प्रो. वंदना राय ने स्वागत भाषण में कहा कि डबल्यूएचओ ने भी विध्यार्थियो के लिए 10 जीवन कौशल कि बात कही है जिसे अब सभी शिक्षण संस्थाओं में लागू किया जा रहा है। कार्यशाला की रूप-रेखा व रिपोर्ट आयोजन सचिव डा. प्रदीप कुमार ने प्रस्तुत की व धन्यवाद ज्ञापन डा. आशुतोष सिंह ने किया।संचालन पवनदीप व जेया फातिमा ने किया। इस अवसर पर सहायक कुलसचिव श्रीमती बबीता, प्रो. अशोक श्रीवास्तव, प्रो. अविनाश पाथर्डीकर, प्रो. देवराज सिंह, डा. संतोष कुमार, डा. रजनीश भास्कर, डा. प्रमोद यादव, डा. प्रमोद यादव, डा. गिरिधर मिश्रा, डा. सुशील कुमार, डा. मनोज पांडेय, डा. अमरेन्द्र, डा. श्याम कन्हैया, डा. आलोक वर्मा, डा. पुनीत धवन, डा. धीरेंद्र चौधरी, डा. सुजीत चौरसिया, डा. आलोक दास, डा. प्रभाकर सिंह, डा. ऋषि श्रीवास्तव, डा. राकेश उपाध्याय, डा. नेहा विश्वकर्मा आदि उपस्थित रहे।


Saturday, 4 December 2021

सफल जीवन के लिए आत्म विश्लेषण करें छात्र: कुलपति

र्कशॉप ऑनलाइन स्किल्स के वितरित किए गए प्रमाणपत्र


वीर बहादुर सिंह पूर्वांचल विश्वविद्यालय के आर्यभट्ट सभागार में वर्कशॉप ऑन लाइफ स्किल्स के प्रमाण पत्र वितरण का कार्यक्रम शनिवार को हुआ।
समारोह की अध्यक्षता कर रहीं कुलपति प्रोफ़ेसर निर्मला एस. मौर्य ने कहा कि छात्रों को सफल जीवन जीने के लिए आत्मविश्लेषण करने की आवश्यकता है।  हमे जीवन को खुशहाल  तरीके से जीने के लिए अपने अंदर सकारात्मक मानसिकता को विकसित करना चाहिए और छात्रों के लिए ये कार्यशाला उनके जीवन को सफल बनाने व हर तरफ खुशी का संचार करने मे मददगार होगी l छात्रो को जीवन की मांगों एवं  चुनौतियों  को प्रभावी ढंग से निपटने में सक्षम बनाने   हेतु  छात्रो में अनुकूल एवं सकारात्मक व्यवहार विकसित करने के लिए वीर बहादुर सिंह पूर्वान्चल विश्वविध्यालय परिसर में संचालित बी.एससी बायो व बी कॉम (ऑनर्स) के छात्रों के लिए 10- 10 दिनों की  दो लाइफ स्किल्स कार्यशालाओ (30 घंटे प्रति कार्यशाला ) का आयोजन  25 अक्तूबर से‌,29 अक्टूबर और 15 नवंबर से 22नवंबर और 23 नवंबर से 02 दिसंबर 2021 तक किया गया। इसमें  बी.एससी (बायो) के 24 छात्र -छात्राओं ने व बी कॉम (ऑनर्स) के  42 छात्र छात्राओं ने प्रतिभाग किया l सभी सत्र संकाय भवन स्थित सेमिनार हाल में कराये गए l कार्यक्रम में आइक्यूएसी समन्वयक मानस पांडेय ने कहा कि विश्वविध्यालय मे ऐसी कार्यशालाओं का आयोजन प्रत्येक महीने होते रहना चाहिए  जिससे निरंतरता बनी रहती है तथा राष्ट्रीय शिक्षा नीति में भी इस पर ज़ोर दिया गया है  l कार्यक्रम  की संयोजक प्रो वंदना राय ने स्वागत भाषण मे कहा कि डबल्यूएचओ ने भी विध्यार्थियो के लिए 10 जीवन कौशल कि बात कही है जिसे अब सभी शिक्षण संस्थाओ में लागू किया जा रहा है l कार्यशाला की रूपरेखा व रिपोर्ट आयोजन सचिव डॉ प्रदीप कुमार ने प्रस्तुत की व धन्यवाद ज्ञापन डॉ आशुतोष कुमार सिंह ने किया l संचालन श्री पवनदीप व ज़ेया फातिमा ने किया l इस अवसर पर सहायक कुलसचिव श्रीमती बबीता, प्रो अशोक श्रीवास्तव, प्रो अविनाश पाथर्डीकर , प्रो देवराज सिंह, डॉ संतोष कुमार, डॉ रजनीश भास्कर, डॉ प्रमोद कुमार यादव , डॉ प्रमोद यादव ,डॉ गिरिधर मिश्रा, डॉ सुशील कुमार , डॉ मनोज पांडे , डॉ अमरेन्द्र, डॉ श्याम कन्हैया, डॉ आलोक वर्मा , डॉ पुनीत धवन, डॉ धीरेंद्र चौधरी,  डॉ सुजीत चौरसिया  डॉ आलोक दास, डॉ प्रभाकर सिंह डॉ ऋषि श्रीवास्तव डॉ राकेश उपाध्याय, डॉ नेहा विश्वकर्मा व छात्र एवं छात्राएँ उपस्थित रहे  l