Tuesday, 8 February 2022

डिजिटल साक्षरता और जागरूकता है जरूरी- प्रो. मुकुल


सुरक्षित इंटरनेट दिवस  पर ऑनलाइन सेमिनार आयोजित 

विश्वविद्यालय के जनसंचार विभाग ने किया आयोजन 

वीर बहादुर सिंह पूर्वांचल विश्वविद्यालय के जनसंचार विभाग द्वारा कुलपति प्रो. निर्मला एस. मौर्य की  प्रेरणा से मंगलवार को सुरक्षित इंटरनेट दिवस के अवसर पर सुरक्षित इंटरनेट: सामाजिक आवश्यकता और महत्व विषयक ऑनलाइन सेमिनार  का आयोजन किया गया। 

बतौर मुख्य अतिथि जनसंचार एवं पत्रकारिता विभाग, लखनऊ विश्वविद्यालय के अध्यक्ष प्रो० मुकुल श्रीवास्तव ने कहा कि आज इन्टरनेट हम सबके जीवन का अहम हिस्सा हो गया है. भारत में इंटरनेट के उपयोगकर्ताओं की  संख्या में भी तेजी से इजाफा हो रहा है. मल्टीमीडिया मोबाइल लोगों के हाथों में है जिससे वह दुनिया की सैर कर रहे है लेकिन हमारे देश की बहुत बड़ी आबादी को उसके सुरक्षित प्रयोग की जानकारी नहीं है. उन्होंने कहा कि इन्टरनेट के सही और सुरक्षित उपयोग के लिए  डिजिटल साक्षरता और जागरुकता  दोनों को बढ़ाना होगा. 

उन्होंने कहा कि आज इन्टरनेट के जरिए साइबर अपराधों की बाढ़ आ गई है. नित नए मामले सामने आ रहे है. साइबर अपराधी पकड़े भी जा रहे है लेकिन पुलिस के पास संसाधनों की कमी की वजह से बहुत सारे मामलों में कोई एक्शन नहीं हो पाता.  

उन्होंने इन्टरनेट और निजता पर अपनी बात रखते हुए कहा कि मोबाइल के बहुत सारे एप्लीकेशन और कई वेबसाइट हमारी निजता में सेंधमारी कर रही  है जिसकी जानकारी तक हमें नहीं होती है. उन्होंने कहा कि हम सुविधा के नाम पर अपनी निजता से समझौता कर रहे है. 

प्रश्नोत्तरी सत्र में प्रो. मुकुल ने इन्टरनेट सुरक्षा और प्रयोग से जुड़ें प्रतिभागियों के सवालों का जवाब दिया. वेबिनार के समन्वयक विभाग के अध्यक्ष डॉ. मनोज मिश्र ने मुख्य अतिथि  का स्वागत किया. कार्यक्रम के आयोजन सचिव डॉ. दिग्विजय सिंह राठौर ने संचालन एवं डॉ. सुनील कुमार ने धन्यवाद ज्ञापन किया. इस अवसर पर प्रो. मानस पांडेय, प्रो. वी डी शर्मा, प्रो. देवराज, प्रो. राजेश शर्मा, डॉ. विजेंदु चतुर्वेदी, डॉ राजेश कुशवाहा, डॉ. सतीश जैसल,  डॉ प्रमोद यादव, डॉ प्रमोद कुमार,  डॉ. चंदन सिंह, डॉ. अवध बिहारी सिंह,डॉ श्याम कन्हैया सिंह, शशिकांत यादव, डॉ मिथिलेश यादव, डॉ. पुनीत धवन, डॉ. रिचा शर्मा समेत देश के विभिन्न भागों से प्रतिभागी जुड़ें.



Monday, 7 February 2022

पीयू में भारतरत्न लता मंगेशकर के निधन पर हुई शोकसभा

वीर बहादुर सिंह पूर्वांचल विश्वविद्यालय के प्रशासनिक भवन में गायकी की दुनिया की कोहिनूर भारतरत्न सुर कोकिला लता मंगेशकर और विश्वविद्यालय के लीगल सेल के अधीक्षक मो. अफसर के माताजी के आकस्मिक निधन पर सोमवार को विश्वविद्यालय की कुलपति प्रो. निर्मला एस. मौर्य की उपस्थिति में शोकसभा का आयोजन किया गया। 

शोक प्रस्ताव सहायक कुलसचिव बबिता सिंह ने पढ़ा। इस अवसर पर शिक्षक और कर्मचारियों ने दो मिनट का मौन रखकर श्रद्धांजलि दी। इस अवसर पर प्रो. मानस पांडेय, प्रो. अशोक श्रीवास्तव, डा. सुरजीत यादव, डा. आशुतोष सिंह, डा. रसिकेश, डा. सुनील कुमार, डा. प्रवीण सिंह, डा. लक्ष्मी प्रसाद मौर्य, रमेश पाल, डा. अमित वत्स, रामजी सिंह, डा. पीके कौशिक, सुबोध पांडेय, संतोष मौर्य, राजेश सिंह, केशव यादव, श्यामा यादव, शीलनिधि सिंह, प्रमोद विश्वकर्मा आदि कर्मचारी और शिक्षक मौजूद थे।


Saturday, 5 February 2022

ज्ञान का महापर्व है वसंत पंचमी - कुलपति


वीर बहादुर सिंह पूर्वांचल विश्वविद्यालय परिसर में वसंत पंचमी के अवसर पर शनिवार को प्रशासनिक भवन में मां सरस्वती का पूजन-अर्चन कार्यक्रम संपन्न हुआ।इस अवसर पर मिशन शक्ति की टीम और नीता गुप्ता  पुष्पलता त्रिपाठी ने मां सरस्वती का पूजन-अर्चन किया।  विश्वविद्यालय के कर्मचारी शशिकांत त्रिपाठी और त्रिभुवन पांडेय ने विधिवत मंत्रोच्चार के साथ पूजन-अर्चन कराया। विश्वविद्यालय की कुलपति, कुलसचिव, वित्त अधिकारी और परीक्षा नियंत्रक ने मां सरस्वती की प्रतिमा पर पुष्पांजलि अर्पित की।

इस अवसर पर विश्वविद्यालय की कुलपति प्रोफ़ेसर निर्मला एस. मौर्य ने सभी को वसंत पंचमी की शुभकामना देते हुए कहा कि आज के दिन ज्ञान की देवी मां सरस्वती का प्राकट्य दिवस मनाया जाता है। पौराणिक मान्यता है किवाग्देवी मां सरस्वती की आराधना और ज्ञान के महापर्व को वसंत पंचमी के रूप में जाना जाता है। एक दूसरी मान्यता है कि वसंत पंचमी से शीत ऋतु का समापन धीरे-धीरे शुरू होता है। सूर्य देव माघ के महीने में अपनी गति को बढ़ा देते हैं और दिन बड़े होने शुरू हो जाते हैं। इस अवसर पर कुलसचिव महेंद्र कुमार, वित्त अधिकारी संजय राय, परीक्षा नियंत्रक वीएन सिंह, प्रो.देवराज सिंह, सहायक कुलसचिव अमृत लाल, बबिता सिंह, दीपक सिंह, डॉ. जान्हवी श्रीवास्तव, डॉ. सुनील कुमार, डा. अवध बिहारी सिंह, डॉ.मनोज कुमार पांडेय, डॉ नीतेश जायसवाल, डॉ. विनिता सिंह, पूजा सक्सेना, जया शुक्ला, डॉ. अमित वत्स, रामजी सिंह, डॉ. लक्ष्मी मौर्य, कलावती देवी, डॉ प्रमोद कुमार कौशिक, सुबोध कुमार पांडेय, श्रीनाथ यादव, जगदंबा मिश्र, इंद्रेश कुमार गंगवार, केशव यादव, सतीश सिंह, पंकज सिंह, हरिश्चंद्र मौर्य समेत तमाम शिक्षक और कर्मचारी मौजूद थे। विश्वविद्यालय के रज्जू भैय्या संस्थान में भी सरस्वती पूजन का आयोजन किया गया। इस अवसर पर प्रो. देवराज सिंह, डा. प्रमोद कुमार, डा. नीरज अवस्थी, डा. श्रवण कुमार समेत कई शिक्षक उपस्थित थे।

Wednesday, 2 February 2022

मिशन शक्ति की टीम को कुलपति ने किया सम्मानित

वीर बहादुर सिंह पूर्वांचल विश्वविद्यालय मिशन शक्ति की टीम को बुधवार को कुलपति प्रो. निर्मला एस. मौर्य ने सम्मानित किया।प्रो. मौर्य ने कहा कि विश्वविद्यालय मिशन शक्ति की महिला टीम बहुत ऊर्जावान है। लगातार शासन से जो भी कार्यक्रम आ रहे हैं उसका क्रियान्वयन पूर्ण रूप से किया जा रहा है। अभी तक मिशन शक्ति के द्वारा जो भी कार्यक्रम हुए हैं उनका भव्य आयोजन रहा है। मिशन शक्ति की समन्वयक डॉ. जाह्नवी श्रीवास्तव ने कहा कि इस सम्मान से हमारे टीम का हौसला और भी बुलंद हुआ है। कुलपति मैम का प्रोत्साहन ही हमारे लिए सबसे बड़ी पूंजी है। इस अवसर पर प्रो. वंदना राय, बबिता सिंह,डॉ.जाह्नवी श्रीवास्तव, डॉ. वनिता सिंह, डॉ प्रियंका कुमारी, डॉ. झांसी मिश्रा, डॉ. पूजा सक्सेना, करुणा                                                                                      निराला डॉ. विनय वर्मा आदि शामिल थे।