Tuesday, 14 June 2022

फोटोनिक्स एवं फाइबर ऑप्टिक्स लैब का उद्घाटन


जौनपुर। वीर बहादुर सिंह पूर्वांचल विश्वविद्यालय के उमानाथ सिंह इंजीनियरिंग संस्थान स्थित नवनिर्मित भवन में फोटोनिक्स एवं फाइबर ऑप्टिक्स लैब का उद्घाटन कुलपति प्रो. निर्मला एस. मौर्य के कर कमलों द्वारा हुआ। उन्होंने मशीन को ऑपरेट कर उसकी फंक्शनिंग के बारे में जानकारी ली। साथ ही कहा कि विश्वविद्यालय इंजीनियर संस्थान के विद्यार्थियों के शिक्षा की गुणवत्ता में कोई कोर कसर नहीं छोड़ेगा। उन्हें अत्याधुनिक लैब की सुविधा उपलब्ध कराई जाएगी।
इस अवसर पर संस्थान के संकाय अध्यक्ष प्रो. बीबी तिवारी ने कहा कि फोटोनिक टेक्नोलॉजी के माध्यम से ही हाई स्पीड इंटरनेट मोबाइल एवं कंप्यूटर प्रक्रिया चलती है। इस प्रकार से हमने जो पेट्रासिस ग्लोबल मुंबई के साथ करारनामा किया है उनसे इन गतिविधियों के संचालन में सहयोग प्राप्त होगा।
उन्होंने कहा कि इन्स्टीट्यूट इंडस्ट्री इंटरेक्शन के अंतर्गत हमारे विश्वविद्यालय के विद्यार्थियों को फोटोनिक एवं फाइबर ऑप्टिक्स के क्षेत्र में काम करने का अच्छा अवसर मिलेगा। उन्हें देश की समस्त फोटोनिक इंडस्ट्री के साथ मिलकर इनोवेशन एवं विकास को तेजी से आगे बढ़ाने का मौका मिलेगा। साथ ही उन्हें इस विधा में हमारे कारनामे के प्रतिनिधि के द्वारा विद्यार्थियों को इंटरशिप का की सुविधा भी मिलेगी।
इस मौके पर कुलसचिव महेंद्र कुमार,  वित्त अधिकारी संजय राय और डीन इंजीनियरिंग प्रो.बी बी तिवारी भी उपस्थिति थे। लैब में फाइबर ऑप्टिक्स उपकरण के बारे में डॉक्टर फिलिप कैस्सी ने बहुत महत्वपूर्ण जानकारी एवं उसके एप्लीकेशन के बारे में सभी को अवगत कराया। इस अवसर पर इलेक्ट्रॉनिक्स विभाग के प्रवीण सिंह, शैलेश प्रजापति,सुधीर सिंह, दीपक सिंह, डॉ अजय, मिस पूनम सोनकर, प्रीति शर्मा, पारुल जी एवं श्री विशाल यादव जी की गरिमामयी उपस्थित थीं।

योग को जीवनशैली का हिस्सा बनाएः प्रो. निर्मला एस. मौर्य

अमृत योग सप्ताह का मुक्तांगन परिसर में हुआ शुभारंभ

वीर बहादुर सिंह पूर्वांचल विश्वविद्यालय के मुक्तांगन परिसर में खेलकूद परिषद, राष्ट्रीय सेवा योजना, रोवर्स रेंजर एवं मिशन शक्ति के संयुक्त तत्वावधान में सोमवार को अमृत योग सप्ताह का उद्घाटन बतौर मुख्य अतिथि कुलपति प्रो. निर्मला एस. मौर्य ने किया।

इस अवसर पर कुलपति प्रो. मौर्य ने कहा कि अमृत योग सप्ताह उत्तर प्रदेश शासन के निर्देश पर मनाया जा रहा है। उन्होंने कहा की भागमभाग की दुनिया में स्वास्थ्य विश्व की सबसे बड़ी चुनौती है, इसलिए योग को अपनी जीवनशैली का हिस्सा बनाएं। इसे न केवल उस दिन बल्कि अपने जीवन में इसे हर दिन अपनाएं और स्वास्थ्य को बेहतर बनाएं।

इस अवसर पर आर्ट आफ लिविंग बेंगलूरू के योग प्रशिक्षक ई. अंकुशजी ने कहा कि योग व्यक्ति में आत्मविश्वास पैदा करता है। उन्होंने तितली आसन, शवआसन, सूर्य नमस्कार, नाड़ी शोधन, ताड़ आसन समेत कई आसनों को कराया। इसके पूर्व सरस्वती की प्रतिमा पर दीप प्रज्जवलित कर समारोह का शुभारंभ किया गया। यह कार्यक्रम सुबह पौने छह बजे से शुरू हुआ। योग प्रशिक्षक के साथ सहायक के रूप में विकासजी थे।   

इस अवसर पर कुलसचिव महेंद्र कुमार, सहायक कुलसचिव अमृत लाल, बबिता सिंह, डा. लक्ष्मी प्रसाद मौर्य, प्रो. बीबी तिवारी, प्रो. अजय प्रताप सिंह, प्रो. रजनीश भास्कर, डा. जाह्नवी श्रीवास्तव, डा. मनोज कुमार पांडेय, एनएसएस समन्वयक डा. राकेश यादव, डा. सुनील कुमार, डा. गिरधर मिश्र, डा. अवध बिहारी सिंह, डा. धीरेंद्र चौधरी, डा.पुनीत धवन, डा. दिव्यंदु मिश्र, डा.आलोक वर्मा, डा. इंद्रेश कुमार, मनमोहन भट्ट, अरूण शर्मा, पंकज सिंह, सुशील प्रजापति, धीरज श्रीवास्तव, अशोक सिंह, रजनीश सिंह, राजेश सिंह, आदर्श अरूण आदि शामिल थे।

Monday, 13 June 2022

विद्यार्थियों को इंडस्ट्री के काबिल बनाया जाएगा: कुलपति

पीयू और पेट्रासिस ग्लोबल प्राइवेट लिमिटेड के बीच एमओयू

जौनपुर। वीर बहादुर सिंह पूर्वांचल विश्वविद्यालय के कुलपति सभागार में सोमवार को वीर बहादुर सिंह पूर्वांचल विश्वविद्यालय और मुंबई पेट्रासिस ग्लोबल प्राइवेट लिमिटेड के बीच सहमति पत्र (एमओयू) पर हस्ताक्षर किया गया। विश्वविद्यालय की ओर से कुलपति प्रो. निर्मला एस. मौर्य और पेट्रासिस ग्लोबल प्राइवेट लिमिटेड की तरफ से मैनेजिंग डायरेक्टर डा. फिलिप बी० कैस्सी ने समझौता प्रपत्र पर हस्ताक्षर किए।
इस अवसर पर विश्वविद्यालय की कुलपति प्रोफ़ेसर निर्मला एस. मौर्य ने कहा कि इस समझौता से हमारे विश्वविद्यालय के विद्यार्थियों को इंडस्ट्री के लिए तैयार करेगा और यह कंपनी हमारे विद्यार्थियों को ट्रेंड करने के साथ-साथ बातचीत और उनका मार्गदर्शन करती रहेगी। उन्होंने कहा कि एमओयू का उद्देश्य ऑप्टिकल फाइबर प्रौद्योगिकी के क्षेत्र में उद्योग की अपेक्षाओं को पूरा करने के लिए छात्रों की वर्तमान कौशल की प्रासंगिकता,  गुणवत्ता,  उपयुक्तता और वितरण के मानकों को बढ़ाना है। यह संस्था विश्वविद्यालय के विभिन्न संकायों और उसके विभागों के साथ एक संयुक्त प्रमाणित कार्यक्रम तैयार करने और निष्पादित करने में सहयोग करेंगे।
 पेट्रासिस ग्लोबल प्राइवेट लिमिटेड के मैनेजिंग डायरेक्टर डा.फिलिप बी० कैस्सी ने अपने संस्मरण सुनाते हुए कहा कि जहां मकसद नहीं वह जीवन बेकार है अगर आपके पास विजन है तो कुछ भी असंभव नहीं है। उन्होंने कहा कि हमारी संस्था यहां के विद्यार्थियों को तकनीक के क्षेत्र में हर मदद कर उन्हें रोजगार के लिए आत्मनिर्भर बनाएगी।   
 कुलसचिव महेंद्र कुमार ने कहा कि पूर्वांचल विश्वविद्यालय आदर्श विश्वविद्यालय के रूप में जाना जाए और हमारे विद्यार्थी स्टार्टअप एमओयू के माध्यम से आत्मनिर्भर बने। इस अवसर पर विषय प्रर्वतन इंजीनियरिंग संस्थान डीन प्रो. बीबी तिवारी ने और संचालन नोडल अधिकारी डा. मनोज कुमार पांडेय किया। इस अवसर पर प्रो. अविनाश पाथर्डीकर, प्रो. रजनीश भास्कर, प्रो. रवि प्रकाश, प्रो. देवराज सिंह, डा. सुनील कुमार, डा. धीरेंद्र चौधरी, सहायक कुलसचिव अमृतलाल पटेल, डा. बबिता सिंह, डा. प्रवीण कुमार सिंह, डा.ज्योति सिंह, शैलेंद्र प्रजापति आदि उपस्थित थे।

Friday, 10 June 2022

छात्राओं को प्राथमिक उपचार के लिए प्रशिक्षित करें : प्रो. निर्मला एस. मौर्य


बालिका हेल्थ क्लब और महिला अध्ययन केंद्र कक्ष का उद्घाटन
जौनपुर। वीर बहादुर सिंह पूर्वांचल विश्वविद्यालय ‌के मुक्तांगन में बालिका हेल्थ क्लब और संकाय ‌भवन में महिला अध्ययन केंद्र का उद्घाटन कुलपति प्रो. निर्मला एस. मौर्य ने किया।
इस अवसर पर उन्होंने कहा कि उत्तर प्रदेश में मिशन शक्ति के तीसरे चरण की शुरुआत हो चुकी है। ऐसे में राज्य सरकार महिलाओं और बालिकाओं की सुविधा के लिए नए-नए इंतजाम कर रहीं हैं। बालिकाओं की सुविधा के लिए की जा रही तैयारियों के चलते अब राज्य के सभी विश्वविद्यालयों और महिला महाविद्यालयों में बालिका हेल्थ क्लब की शुरुआत की गई है। इसके सहारे वहां पढ़ने वाली छात्राओं को स्वास्थ्य सम्बंधित प्राथमिक उपचारों के लिए प्रशिक्षित किया जाएगा। 
विश्वविद्यालय और महाविद्यालयों में बनने वाले इन सभी हेल्थ क्लब में छात्राओं के लिए अगस्त से दिसंबर के बीच स्वास्थ्य परीक्षण शिविर भी लगाया जाएगा ताकि उन्हें स्वस्थ रखा जा सके। इसी तरह महिला अध्ययन केंद्र की स्थापना भी महिलाओं को जागरूक करने और उनके सशक्तिकरण के लिए की गई है।लगातार विश्वविद्यालय में पिछले डेढ़ वर्षों से कुलपति के निर्देशन में गाँव एवं ब्लॉक स्तर पर शासन तथा राजभवन के निर्देशानुसर महिलाओं की  शिक्षा, स्वास्थ्य, स्वावलम्बन से सम्बंधित कार्यक्रम चलाए जा रहे है। नए सत्र से  महिला अध्ययन में शोध, पीजी डिप्लोमा एवं डिग्री कोर्स भी चलाया जाएगा।
कार्यक्रम का संचालन  महिला अध्ययन केंद्र की प्रभारी डॉ. जाह्नवी श्रीवास्तव ने और धन्यवाद ज्ञापन  संकायाध्यक्ष प्रो. अजय प्रताप सिंह ने किया।
इस अवसर पर कुलसचिव महेंद्र कुमार, वित्त अधिकारी संजय राय, प्रो. मानस पांडेय, प्रो. अविनाश पाथर्डीकर, डॉ. रामनारायण, डॉ. संगीता साहु, डॉ. मनोज मिश्र, डॉ. लक्ष्मी मौर्य, डॉ गिरधर मिश्र, डॉ शशिकांत, डॉ विनय वर्मा, डॉ. धीरेन्द्र चौधरी, डॉ. प्रियंका कुमारी, डा. रेखा पाल, आनंद सिंह, डॉ. संजय शर्मा, अभिषेक सिंह, धर्मेंद्र सिंह आदि लोग मौजूद थे।