Saturday, 8 October 2022

शोध के लिए डॉ. मनीष प्रताप को मिला अनुदान

आई आई टी बीएचयू के साथ मिलकर करेंगे शोध 

 वीर बहादुर सिंह पूर्वांचल विश्वविद्यालय के उमानाथ सिंह अभियांत्रिकी संस्थान के भौतिकी विभाग के असिस्टेंट प्रोफेसर डॉ. मनीष प्रताप सिंह को विज्ञान एवं अभियांत्रिकी अनुसंधान बोर्ड नई दिल्ली   द्वारा शोध के लिए 18 लाख का अनुदान मिला है।
इस अनुदान से डॉ. मनीष  3 वर्ष तक  द्विआयामी पदार्थ के ऊर्जा स्तर में आयनिक तरल पदार्थ द्वारा  परिवर्तन तथा उसके इलेक्ट्रॉनिक्स में अनुप्रयोग पर शोध करेंगे। यह शोध कार्य आई आई टी,काशी हिन्दू विश्वविद्यालय  के साथ संयुक्त रूप से किया जायेगा। 
डॉ. मनीष को इसके पूर्व विश्वविद्यालय अनुदान आयोग से स्टार्ट अप शोध अनुदान एवं उत्तर प्रदेश सरकार के तरफ से उत्कृष्टता केंद्र के लिए अनुदान मिल चुका है. डॉ मनीष के 30 शोध पत्र  अंतर्राष्ट्रीय शोध पत्रिकाओं में प्रकाशित  है। पूर्वांचल विश्वविद्यालय में सेवा के पूर्व वह लन्दन एवं यूरोप में शोध कार्य कर चुके है।

Friday, 7 October 2022

कल्कि की लघुकथाएँ पुस्तक का राज्यपाल ने किया लोकार्पण

वीर बहादुर सिंह पूर्वांचल विश्वविद्यालय की कुलपति प्रो. निर्मला एस मौर्य एवं जनसंचार विभाग के अध्यक्ष डॉ. मनोज मिश्र द्वारा संपादित पुस्तक कल्कि की लघुकथाएँ का लोकार्पण शुक्रवार को राजभवन के प्रज्ञा कक्ष में उत्तर प्रदेश की राज्यपाल श्रीमती आनंदीबेन पटेल द्वारा किया गया।

उत्तर प्रदेश शासन द्वारा विश्वविद्यालय को प्रदत्त  सेंटर ऑफ एक्सीलेंस अनुवाद  के अंतर्गत दक्षिण  भारत के प्रख्यात साहित्यकार रामास्वामी कृष्ण मूर्ति कल्कि की मूल तमिल भाषा में लिखे साहित्य का हिंदी अनुवाद कराया गया है। इसे  कल्कि की लघु कथाएं  पुस्तक के रूप में प्रकाशित किया गया जिसका अनुवाद चेन्नई की डॉ. ए. जी.मातंगी ने किया है।

डॉ. मनोज मिश्र ने बताया कि राष्ट्रीय शिक्षा नीति 2020 में  भारतीय भाषाओं के उन्नयन को दृष्टिगत रखते हुए कल्कि की कथाएँ पुस्तक में तमिल के साथ-साथ उसका हिंदी अनुवाद भी  प्रकाशित  है। तमिलनाडु  के पुथमंगलम में पैदा हुए  महान साहित्यकार, साहित्य अकादमी सम्मान से सम्मानित रामस्वामी कृष्णमूर्ति (कल्कि) की रचनाओं में तत्कालीन समाज एवं लोक परम्परा का सुंदर चित्रण है। उन्हें तमिल उपन्यासों को एक नए दौर में ले जाने वाला साहित्यिक योद्धा माना गया है।

इस अवसर पर उच्च शिक्षा राज्य मंत्री श्रीमती रजनी तिवारी,अपर मुख्य सचिव श्रीमती कल्पना अवस्थी, विशेष कार्याधिकारी प्रो पंकज एल. जानी, कुलसचिव महेंद्र कुमार, परीक्षा नियंत्रक वी.एन. सिंह, प्रो. मानस पांडेय, प्रो. प्रदीप कुमार, प्रो. रजनीश भास्कर, प्रो. देवराज सिंह, डॉ. आशुतोष सिंह, डॉ. गिरिधर मिश्र, डॉ. जान्हवी श्रीवास्तव, डॉ. सुशील कुमार, डॉ. पुनीत धवन, डॉ. मिथिलेश यादव,डॉ. धीरेन्द्र चौधरी, डॉ. आलोक दास, डॉ. सुजीत चौरसिया, डॉ. धर्मेन्द्र सिंह, डॉ. प्रियंका कुमारी,  डॉ. प्रभाकर सिंह, अशोक यादव,डॉ. सत्यम उपाध्याय राजभवन के अधिकारी गण, निजी सचिव कुलपति डॉ लक्ष्मी प्रसाद मौर्य उपस्थित रहे।

Sunday, 2 October 2022

गाँधी जयंती पर विश्वविद्यालय में नशा न करने की दिलाई गई शपथ

जौनपुर। वीर बहादुर सिंह पूर्वांचल विश्वविद्यालय में गाँधी जयंती के अवसर पर आजादी के अमृत महोत्सव कार्यक्रम के अंतर्गत नशीली दवाओं के दुरुपयोग न करने की कर्मचारियों,प्रशासनिक अधिकारियों,विद्यार्थियों, एवं शिक्षकों को शपथ दिलाई गई।
 शपथ में उपस्थित सभी ने समवेत स्वर में कहा कि हमें  अहसास हैं कि हमारे देश में, विशेष रूप से युवाओं के बीच नशीली दवाओं का दुरुपयोग बढ़ता जा रहा हैं औेर ये चिंता का विषय हैं। हम शपथ लेते हैं की हम नशीली दवाओं के दुरुपयोग की रोकथाम में सहयोग करेंगे। हम वचन देते हैं कि किसी भी प्रयोजन के लिए किसी भी प्रकार से हानिकारक अथवा अवैध पदार्थों का सेवन नहीं करेंगे।
हम प्रत्येक व्यक्ति, विशेषतः युवाओं को प्रोत्साहित करते हुए नशीली दवाओं के दुष्प्रभावों के संबंध में जागरूकता पैदा करेंगे ताकि भारत का युवा वर्ग नशा मुक्त जीवन- यापन कर सके और वे समाज के रचनात्मक और महत्वपूर्ण सदस्य बन सकें।
अंततः सभी ने शपथ लिया कि आज हम प्रतिज्ञा करते हैं कि नशे से दूर रहेंगे और स्वस्थ जीवन-यापन करेगे।
इस अवसर पर कुलपति प्रो. निर्मला एस.मौर्य, कुलसचिव महेंद्र कुमार, वित्त अधिकारी संजय कुमार राय,नोडल अधिकारी प्रो अजय प्रताप सिंह, डॉ मनोज मिश्र, डॉ जान्हवी श्रीवास्तव, एनएसएस समन्वयक डॉ राकेश कुमार यादव सहित समस्त शिक्षक, प्रशासनिक अधिकारी, विद्यार्थी सहित बहुत संख्या में लोग उपस्थित रहे ।

विश्वविद्यालय निरंतर प्रगति के पथ पर : प्रो. निर्मला एस. मौर्य

गांधीजी की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर दी गई पुष्पांजलि

स्थापना दिवस पर वीर बहादुर सिंह, गांधीजी और लाल बहादुर शास्त्री को विश्वविद्यालय परिवार ने किया नमन

जौनपुर। वीर बहादुर सिंह पूर्वांचल विश्वविद्यालय में दो अक्टूबर रविवार को राष्ट्रपिता महात्मा गांधी और पूर्व प्रधानमंत्री श्री लाल बहादुर शास्त्री जी की जयंती के साथ विश्वविद्यालय का स्थापना दिवस मनाया गया। इस अवसर पर गांधी वाटिका में गांधीजी की प्रतिमा पर पुष्प अर्पित कर रामधुन गाया गया। 
इस अवसर पर विश्वविद्यालय की कुलपति प्रो. निर्मला एस.मौर्य ने स्थापना दिवस पर विश्वविद्यालय परिवार को बधाई देते हुए संस्थापक स्वर्गीय वीर बहादुर सिंह को नमन किया। उन्होंने कहा कि शिक्षा के क्षेत्र में उनकी अहम भूमिका थी। उनके चिंतन से प्रेरणा लेकर विश्वविद्यालय निरंतर प्रगति के पर अग्रसर है।
गांधी जयंती के अवसर पर उन्होंने कहा कि युवाओं को गांधीजी के एकादश व्रत से प्रेरणा लेकर देश के विकास में सहभागिता निभानी चाहिए।
धरती के लाल पूर्व प्रधानमंत्री लाल बहादुर शास्त्री को नमन करते हुए उनकी सादगी पर चर्चा करते हुए कहा कि वर्तमान केंद्र सरकार उनके नारा को साकार करने के लिए किसानों को आत्मनिर्भर बनाने की दिशा में काम कर रही है।
स्थापना दिवस पर माननीय कुलाधिपति द्वारा भेजे गए संदेश के प्रति आभार व्यक्त करते हुए कहा कि आपकी प्रेरणा से विश्वविद्यालय शिक्षा के क्षेत्र में नई ऊंचाइयां प्राप्त कर रहा है। समारोह के बाद नशा मुक्ति अभियान के तहत उपस्थित लोगों को नशा न करने की शपथ दिलाई गई।
रामधुन की टीम में रमेश पाल, राज नारायण सिंह, जगदंबा मिश्र, सुनील सिंह और रविंद्र तिवारी थे। गांधी वाटिका में कुलपति, कुलसचिव महेंद्र कुमार, वित्त अधिकारी संजय कुमार राय, सहायक कुलसचिव अमृतलाल अजीत सिंह दीपक सिंह श्रीमती बबीता सिंह, डॉ लक्ष्मी मौर्य समेत शिक्षक और कर्मचारियों ने श्रद्धासुमन अर्पित किए। समारोह में नयन साहू और प्रांशु शुक्ला ने भक्ति गीत से लोगों को भाव विभोर कर दिया।
इस अवसर पर प्रो.वंदना राय, प्रो. अविनाश पाथर्डीकर, प्रो. मानस पांडेय, प्रो.अजय द्विवेदी, प्रो. अजय प्रताप सिंह, प्रो. एके श्रीवास्तव, प्रो.रामनारायण, प्रो प्रदीप कुमार, प्रो देवराज सिंह, प्रो. संदीप सिंह, डॉ मनोज मिश्र, डा.राजकुमार, डॉ. संतोष कुमार, डॉ.रसिकेश, डॉ.राकेश यादव, डॉ. जाह्नवी श्रीवास्तव, डॉ अवध बिहारी सिंह, डॉ.अमरेंद्र सिंह, डॉ पीके कौशिक, श्याम श्रीवास्तव, हेमंत श्रीवास्तव, श्याम त्रिपाठी, समेत शिक्षक एवं कर्मचारी उपस्थित थे।