Friday, 3 May 2024

प्रत्येक नागरिक को मतदान करना जरूरीः प्रो. अविनाश पाथर्डीकर


प्रबंध अध्ययन संकाय के विद्यार्थियों को किया जागरूक

मतदाता जागरूकता अभियान अंतर्गत शुक्रवार को वीर बहादुर सिंह पूर्वांचल विश्वविद्यालय के प्रबंध अध्ययन संकाय के छात्र-छात्राओं को मतदान हेतु शपथ दिलाया गया। मतदाता जागरूकता कार्यक्रम में प्रो. अविनाश पाथर्डीकर ने कहा कि एक मजबूत और सशक्त लोकतंत्र को सतत बनाये रखने के लिए प्रत्येक नागरिक का मतदान प्रक्रिया में भागीदारी जरूरी है। लोकतंत्र में एक-एक वोट बहुत ही महत्वपूर्ण होता है।प्रो. पाथर्डीकर ने छात्र-छात्राओं से कहा कि आगामी लोकसभा चुनाव 2024 के लोकतंत्र के इस महापर्व में जो छात्र 18 वर्ष पूर्ण कर चुके है वे सभी वोट के दिन न केवल स्वयं बूथ पर जाकर अपने मत का प्रयोग करने के साथ ही वे सभी परिवार के अन्य सदस्यों एवं हित-मित्रों को भी मतदान में बढ़-चढ़कर प्रतिभाग कराने आह्वान भी किया ।इसी क्रम में कार्यक्रम को संबोधित करते हुए प्रो मानस पाण्डेय ने छात्र-छात्राओं को मतदान के महत्व को समझाया। इसके साथ ही प्रो. पाण्डेय ने कहा कि हमें ऐसी सरकार या प्रतिनिधि का चुनाव करना चाहिए जो राष्ट्र को विकास और तरक्की के पथ पर आगे ले जाए। कार्यक्रम के अंत मे प्रो पाथर्डीकर ने मौजूद विद्यार्थियों को मतदाता जागरूकता शपथ दिलाई और आगामी लोकसभा चुनाव में प्रतिभाग करने हेतु शुभकामना प्रेषित किया।इस अवसर पर संकाय के शिक्षक डॉ. प्रवीण मिश्र,  डॉ. अभिनव, डॉ. निशा पांडेय, अनुपम कुमार, श्रुति श्रीवास्तव, राकेश कुमार उपाध्याय आदि के साथ संकाय के छात्र-छात्रायें उपस्थित रहे।

मूल्यांकन प्रारंभ

वीर बहादुर सिंह पूर्वांचल विश्वविद्यालय के सम सेमेस्टर 2024 का मूल्यांकन शुक्रवार को बाबा साहब देवरस केंद्रीय मूल्यांकन भवन में प्रारंभ हो गया। विश्वविद्यालय की कुलपति प्रोफेसर वंदना सिंह और परीक्षा नियंत्रक अजीत सिंह ने विधिवत पूजन कर मूल्यांकन प्रारंभ कराया। इस अवसर पर कुलपति ने शिक्षकों को समय से परीक्षा कराने के लिए धन्यवाद ज्ञापित किया और मूल्यांकन कार्य को  भी गुणवत्तापूर्ण ढंग से समय से पूरा करने की अपील की। उन्होंने कहा कि जिस तरह से सुचिता से परीक्षा कराई गई है ठीक उसी तरह सही ढंग से मूल्यांकन कार्य भी होना चाहिए। मूल्यांकन समन्वयक डा. रामजीत सिंह, सह समन्वयक डॉ. अनुराग मिश्र एवं डॉ. ममता सिंह के पिछले मूल्यांकन के कार्यों की सराहना करते हुए कहा कि आपके कार्य को देखते हुए पुन: दायित्व दिया गया है। मूल्यांकन में लगे कर्मियों को निर्देश दिया कि बाहर से आए हुए परीक्षकों को किसी भी प्रकार की असुविधा नहीं होनी चाहिए। उनके नाश्ते व रहने की उत्तम व्यवस्था की जाए। सर्वप्रथम समाजशास्त्र विषय का मूल्यांकन प्रारंभ हुआ जिसमें कुल 190 परीक्षकों ने मूल्यांकन कार्य किया।

Wednesday, 1 May 2024

मारुति सुजुकी के प्लेसमेंट में 60 विद्यार्थियों ने लिया भाग

                                 सेंट्रल ट्रेनिंग एंड प्लेसमेंट सेल पूविवि में हुआ इंटरव्यू

वीर बहादुर सिंह पूर्वांचल विश्वविद्यालय में चल रहे प्लेसमेंट प्रक्रिया में एम. बी. ए. के छात्रों के लिया मारुति सुजुकी (एरिनानेक्सा)-कीर्ति कुंज के प्रतिनिधि का आगमन हुआ है। एचआर पद की आवश्यकता को दर्शाते हुए सर्वप्रथम प्रतिनिधि ने छात्रों से वार्तालाप की एवम् कंपनी और कंपनी कार्यों से छात्रों को अवगत कराया। दर्जन से अधिक छात्रों ने चयन प्रक्रिया ने प्रतिभाग किया है। प्रक्रिया की अगली कड़ी में कंपनी प्रतिनिधि ने छात्रों का इंटरव्यू प्रारंभ किया।  चयन प्रक्रिया देर शाम तक चलती रही। इस पूरी चयन प्रक्रिया के दौरान सेंट्रल ट्रेनिंग एंड प्लेसमेंट सेल के निदेशक प्रो. प्रदीप कुमार श्याम त्रिपाठी उपस्थित रहे। कार्यक्रम में सेंट्रल ट्रेनिंग एंड प्लेसमेंट सेल के मुख्य सदस्य यत्नदीप दुबेविकास यादवनवनीत मौर्य,आकाश कुमार,रुद्रांश चतुर्वेदी दिव्यांशु संजयहरी ओम साहूशिवांश श्रीवास्तवआयुष गुप्ता आदि छात्र उपस्थित रहे।


संकाय भवन के कार्यालयों का कुलपति ने किया निरीक्षण

वीर बहादुर सिंह पूर्वांचल विश्वविद्यालय की कुलपति प्रोफेसर वंदना सिंह ने बुधवार को संकाय भवन स्थित विभिन्न कार्यालय का निरीक्षण किया।

उन्होंने टेक्निकल सेल, छात्र अधिष्ठाता कार्यालय, आंतरिक गुणवत्ता प्रकोष्ठ कार्यालय, बायोटेक्नोलॉजी विभाग में पहुंच कर छात्र सुविधाओं और पठन-पाठन की जानकारी ली। टेक्निकल सेल में उन्होंने छात्रों द्वारा परीक्षा एवं अंकपत्र के संबंध में दिए जाने वाले आवेदनों के बारे में विस्तार से जाना और कहां कि छात्रों की समस्याओं का निराकरण समय से हो। इसके साथ ही छात्र अधिष्ठाता कार्यालय में विश्वविद्यालय के विद्यार्थियों के छात्रवृत्ति के संबंध में चर्चा की और विद्यार्थियों को आने वाली समस्या के बारे में जाना। बायोटेक्नोलॉजी विभाग में प्रोफेसर राजेश शर्मा ,प्रोफेसर वंदना राय, प्रोफेसर प्रदीप कुमार  से विभिन्न बिंदुओं पर चर्चा की। ट्रेनिंग एवं प्लेसमेंट सेल के निदेशक प्रोफेसर प्रदीप कुमार ने विश्वविद्यालय के विद्यार्थियों के प्लेसमेंट के लिए किया जा रहे हैं प्रयासों के बारे में बताया। कहा कि सेल द्वारा निरंतर कंपनियों से प्लेसमेंट के लिए संपर्क किया जा रहा है।
इस अवसर पर परीक्षा नियंत्रक अजीत प्रताप सिंह, प्रोफेसर मनोज मिश्र, डॉ दिग्विजय सिंह राठौर, डॉ मनोज पांडे समेत अन्य शिक्षक उपस्थित रहे।