Wednesday, 4 February 2015
दैनिक जीवन में तनाव से सब परेशान: प्रो. मल्लिका

विश्वविद्यालय के व्यावहारिक मनोविज्ञान विभाग में बुधवार को ‘तनाव एवं काउंसिलिंग’ विषयक विशेष व्याख्यान का आयोजन हुआ। इस मौके पर कलकत्ता विश्वविद्यालय के मनोविज्ञान विभाग की प्रो. मल्लिका बनर्जी बतौर मुख्य वक्ता कहा कि आज आम आदमी दैनिक जीवन में तमाम तरह के तनाव से परेशान है। बहुत सारे तनावों को वह खुद दूर कर लेता है जबकि बहुत से ऐसे तनाव होते है जो उसे निरन्तर परेशान करते रहते है। ऐसे में काउंसिलिंग की सहायता से स्वस्थ्य जीवन जीया जा सकता है। उन्होंने कहा कि एक ही परिस्थिति में अलग-अलग लोगों में भावनाएं भी अलग-अलग होती है। परीक्षाओं में एक ही कक्षा के छात्र फेल होने के बाद भी पुनः प्रयास करता है वहीं दूसरा छात्र कम अंक पाने के कारण तनाव में रहता है और अपनी हार मान लेता है। आज तनाव के कारण ज्ञान होने के बावजूद व्यक्ति सही तरीके से काम नहीं कर पा रहे है।
उन्होंने कहा कि परीक्षा के दौरान विद्यार्थियों में तनाव एक आम बात है। जिसके कारण विद्यार्थी अपनी पूरी तैयारी होने के बावजूद परीक्षा में अच्छा प्रदर्शन नहीं कर पाते है। ऐसे विद्यार्थियों को परीक्षावधि के दौरान विशेष काउंसिलिंग आवश्यकता पड़ती है। इस प्रारम्भिक काउंसिलिंग में माता-पिता एवं शिक्षकों की बड़ी भूमिका होती है। उन्होंने कहा कि आज के समय में अभिभावकों की अपनी बच्चों से अपेक्षाएं बहुत अधिक हो गयी है, जिसके कारण बच्चों में अतिरिक्त तनाव उत्पन्न हो जाता है। प्रो. रामजी लाल ने प्रो. मल्लिका बनर्जी का स्वागत किया एवं धन्यवाद ज्ञापन डाॅ. अजय प्रताप सिंह ने किया। इस अवसर पर डाॅ. मनोज मिश्र, डाॅ. दिग्विजय सिंह राठौर, डाॅ. अवध बिहारी सिंह, डाॅ. सुनील कुमार, पंकज सिंह सहित विभाग के विद्यार्थी मौजूद रहे।
Monday, 2 February 2015
प्रबंध अध्ययन संकाय मे थायरोकेयर कंपनी ने किया कैंपस प्लेसमेंट
विश्वविद्यालय के प्रबंध अध्ययन संकाय में थायरोकेयर टेक्नोलॉजीज लिमिटेड, नवी मुम्बई के वरिष्ठ एच.आर. एक्जीक्यूटिव श्री अशरफ मुल्ला व एच.आर. ए एक्जीक्यूटिव श्री रणधीर शर्मा ने थायरोकेयर टेक्नोलॉजीज कंपनी के मार्केटिंग ए एक्जीक्यूटिव व बिजिनेस डेवलपमेंट एक्जीक्यूटिव हेतु कैंपस साक्षात्कार लिया। दो चरणों के कैंपस साक्षात्कार में प्रबंध संकाय के एम.बी.ए., एम.बी.ए. (बी.ई.), एम.बी.ए. (फायनेंस एन्ड कन्ट्रोल), एम.बी.ए. (एच.आर.डी.) सहित समस्त शाखाओं के छात्र-छात्राएं सम्मिलित हुए। प्रथम चरण में छात्रों का प्रोफाइल तथा उनकी वर्णनात्मक क्षमताओं का मूल्यांकन व तार्किक शक्ति की योग्यता हेतु एप्टीट्यूट टेस्ट आयोजित किया गया। दूसरे चरण में छात्रों का साक्षात्कार लिया गया। थायरोकेयर केयर के वरिष्ठ एच.आर. एक्जीक्यूटिव मो. अशरफ मुल्ला ने कहा कि प्रथम और द्वितीय चरण से आठ छात्रों के चयन के उपरांत उन्का साक्षात्कार किया गया जिसमें आशुतोष अग्रवाल, अभिषेक कुमार सिंह और अबु तराब मुफ्ती मार्केटिंग व बिजनेस एक्जीक्यूटिव के लिए चयनित किए गए। प्रबंध संकाय के संकायाध्यक्ष डॉ.एच.सी. पुरोहित ने सभी चयनित छात्रों को बधाई दी और प्रबंध संकाय के कार्यक्रमों के बारे में बताते हुए कहा कि नवंबर माह में भी इंडस इंड बैंक द्वारा कैंपस साक्षात्कार आयोजित किया गया तथा फरवरी में सिक्योर पी.सी. सॉल्यूशन ऑन्लाइन प्रायवेट लिमिटेड कंपनी का साक्षात्कार प्रस्तावित है और छात्रों को कॉर्पोरेट जगत की आवश्यकताओं के अनुरूप प्रशिक्षित किए जाने हेतु सभी प्राध्यापक आवश्यक प्रशिक्षण दे रहे हैं । आज के कैंपस साक्षात्कार प्रक्रिया का संचालन एच.आर.डी. विभाग के पूर्व विभागाध्यक्ष, डॉ. अविनाश पाथर्डीकर ने किया। इस अवसर पर उन्हौने छात्रों को बेहतर प्रदर्शन हेतु बारीकियों से अवगत कराया जिससे कि उनके चयन के अवसर बड जाते है, उन्हौने कहा कि छात्रों के साक्षात्कार की योग्यता व तार्किक क्षमता के विकास हेतु संकाय में लगातार व्याख्यान आयोजित किए जाने प जोर दिया ताकि अधिक से अधिक छात्रों का अध्ययन के दौरान ही कंपनियों में चयन हो सके।
Subscribe to:
Posts (Atom)
