Monday, 31 July 2017

पाठ्यक्रम से जुड़ेगा जीएसटी


वीर बहादुर सिंह पूर्वांचल विश्वविद्यालय के कुलपति प्रोफेसर राजाराम यादव ने सोमवार को बताया   कि  जी एस टी  को विश्वविद्यालय पाठ्यक्रम से शीघ्र जोड़ा जायेगा। वे आज कुलपति सभागार में आगामी 3 अगस्त को आयोजित होने वाले वस्तु एवं सेवा कर: आयाम  एवं अवसर विषयक संगोष्ठी की तैयारियों को लेकर  आयोजन समिति के साथ बैठक कर रहे थे।  उन्होंने कहा कि अर्थशास्त्र,वित्त  और कॉमर्स के विद्यार्थियों को जीएसटी का ज्ञान बहुत जरुरी है। आज जीएसटी से संबंधित जानकारी एवं उसको सरलीकृत रूप में समाज तक   पहुचाने  की जिम्मेदारी विश्वविद्यालयों पर है। इसी क्रम में विश्वविद्यालय  इस गोष्ठी का आयोजन परिसर में करके प्रबुद्ध जनों ,व्यापारी वन्धुओं ,सामाजिक सक्रियक के साथ  अपने परिक्षेत्र के सभी महाविद्यालयों के अर्थशास्त्र एवं वाणिज्य  के शिक्षकों तथा विद्यार्थियों को भी आमंत्रित कर रहा है। विदित हो कि  गोष्ठी में  मुख्य अतिथि प्रदेश के उपमुख्यमंत्री प्रोफेसर दिनेश शर्मा, विशिष्ट अतिथि  राज्यमंत्री शहरी विकास,राहत  एवं पुनर्वास गिरीश चंद्र यादव  एवं   पूर्व प्रधान मुख्य आयकर आयुक्त भारत सरकार  गिरीश  नारायण पांडेय तथा  बतौर वक्ता संयुक्त कमिश्नर राज्य कर आर  एन पाल, डिप्टी कमिश्नर राज्य कर  सुजीत जायसवाल  एवं  सीए अमित गुप्त को  आमंत्रित किया गया है।
 बैठक में कुलपति प्रोफेसर राजाराम यादव ने गोष्ठी के सफल संचालन हेतु आयोजन समिति के सभी  सदस्यों  से अब तक के किये कार्यों की समीक्षा एवं आयोजन के विविध पहलुओं पर विस्तारपूर्वक चर्चा की। संगोष्ठी के संयोजक डॉ. अविनाश पाथर्डीकर  ने  संगोष्ठी की तैयारियों के बारे में बताया। गोष्ठी के समन्वयक डॉ मानस पांडेय एवं  आयोजन सचिव डॉ. अमित वत्स  ने आयोजन के रूप रेखा  पर  चर्चा की ।  बैठक में प्रोफेसर बीबी तिवारी , वित्त अधिकारी एम्  के सिंह, कुलसचिव डॉक्टर देवराज, उप कुल सचिव संजीव सिंह , डॉ. ए के श्रीवास्तव,डॉ वीडी शर्मा , डॉ. अजय प्रताप सिंह, डॉ. मनोज मिश्र, डॉ. अजय द्विवेदी,डॉ. दिग्विजय सिंह राठौर, डॉ. सुरजीत  यादव,  डॉ. आशुतोष कुमार सिंह,डॉ सुनील कुमार ,डॉ अवध बिहारी , डॉ के एस  तोमर,संजय श्रीवास्तव  सहित तमाम शिक्षक -कर्मचारी  मौजूद  रहे।  

Thursday, 27 July 2017

विश्वविद्यालय में 3 अगस्त को आएंगे उपमुख्यमंत्री

प्रदेश के उपमुख्यमंत्री प्रोफेसर दिनेश शर्मा का आगमन 3 अगस्त को वीर बहादुर सिंह पूर्वाञ्चल   विश्वविद्यालय परिसर में हो रहा है।  विश्वविद्यालय के कुलपति प्रोफ़ेसर  राजाराम यादव ने बताया कि परिसर के संगोष्ठी भवन में 3 अगस्त को पूर्वाह्न    11  बजे  जीएसटी पर आयोजित राष्ट्रीय संगोष्ठी में  उप मुख्यमंत्री प्रोफेसर दिनेश शर्मा  बतौर मुख्य अतिथि शिरकत करेंगे। विदित हो कि  विश्वविद्यालय अपने विद्यार्थियों, अभिभावकों, शिक्षकों ,कर्मचारियों, प्रशासनिक अधिकारियों एवं शहर के व्यापारी बंधुओं को जीएसटी से परिचित कराने हेतु इस विषय  पर राष्ट्रीय संगोष्ठी का आयोजन कर रहा है।  संगोष्ठी में पूर्व आईएएस  गिरीश नारायण पांडे, संयुक्त कमिश्नर राज्य कर आर  एन पाल, डिप्टी कमिश्नर राज्य कर  सुजीत जायसवाल एवं सीए अमित गुप्त को बतौर वक्ता आमंत्रित किया गया है।  इस संबंध में आयोजन की समिति की एक आवश्यक बैठक गुरुवार को कुलपति कार्यालय में  आहूत की गई। बैठक में  डॉक्टर अविनाश पाथर्डीकर, डॉक्टर अजय प्रताप सिंह,डॉक्टर मनोज मिश्र, डॉक्टर आशुतोष सिंह, , डॉक्टर अमित वत्स, डॉक्टर दिग्विजय सिंह राठौर, डॉक्टर सुरजीत यादव, डॉक्टर आलोक सिंह, डॉक्टर के एस तोमर,  रविशंकर शुक्ल आदि उपस्थित रहे। 

Monday, 24 July 2017

एम् ए व्यवहारिक मनोविज्ञान एवं जनसंचार विषय में प्रवेश को मंगलवार को सुबह 11:00 बजे से काउंसलिंग

 वीर बहादुर सिंह पूर्वांचल विश्वविद्यालय के पीयू कैट  2017 में उत्तीर्ण अभ्यर्थियों का प्रवेश विश्वविद्यालय में मंगलवार से शुरू हो रहा है।  संकाय  भवन में  अनुप्रयुक्त सामाजिक विज्ञान संकाय के  एम् ए व्यवहारिक मनोविज्ञान एवं जनसंचार  विषय  में प्रवेश के लिए मंगलवार को सुबह 11:00 बजे से काउंसलिंग होगी। पीयू कैट परीक्षा का परिणाम विश्वविद्यालय की वेबसाइट पर  अपलोड  है।  जनसंचार एवं व्यावहारिक मनोविज्ञान विषय  में प्रवेश के लिए अभ्यर्थियों को जाति,आय सहित अपने सभी मूल प्रमाण पत्रों एवं सेमेस्टर शुल्क  के साथ मंगलवार को संकाय भवन में बुलाया गया है।  

Tuesday, 18 July 2017

पूर्वांचल विश्वविद्यालय - परीक्षा केंद्रों पर लगेंगे सीसी टीवी कैमरा


जौनपुर। वीर बहादुर सिंह पूर्वांचल   विश्वविद्यालय के कुलपति प्रो राजाराम यादव ने कॉलेजों में सीसी टीवी कैमरा लगवाने के निर्देश दिए है.आने वाले समय में जिन कॉलेजों में सीसी टीवी कैमरा होगा वही परीक्षा केंद्र बनायें जायेंगे। कुलपति प्रो राजा राम यादव ने कहा कि बीतें दिनों लखनऊ और दिल्ली में हुए कुलपति सम्मेलनों में परीक्षा केंद्रों पर सीसी टीवी कैमरा की अनिवार्यता का निर्णय लिया गया है। शासन के  इस निर्णय को विश्वविद्यालय प्राथमिकता से  लागू करेगा। सीसी टीवी कैमरा से परीक्षा सुचिता और पवित्रता बनी रहेगी। इसके द्वारा बेहतर निगरानी की जा सकेगी। इस सम्बन्ध में  कुलसचिव डॉ देवराज महाविद्यालओं को कुलपति के आदेश का पत्र भेज रहे है। पूर्वांचल विश्वविद्यालय से आज़मगढ़, जौनपुर, मऊ, गाज़ीपुर और इलाहाबाद जनपद के  700 से अधिक कॉलेज  सम्बद्ध है। इस सत्र 2017 -18  की परीक्षा के लिए सीसी टीवी कैमरा अनिवार्य होगा।जिन कॉलेजों में सीसी टीवी कैमरा नहीं होगा वो किसी भी दशा में परीक्षा केंद्र नहीं बनाये जाएंगे। कुलसचिव डॉ देव राज ने बताया कि कॉलेजों को  सीसी टीवी कैमरा लगवाने के बाद विश्वविद्यालय में स्थापना का  प्रमाण पत्र प्रस्तुत करना होगा।