Friday, 24 November 2017

साम्प्रदायिक सदभाव के लिए हुई प्रतियोगिताएं

रंगोली, चार्ट का  कुलपति ने किया अवलोकन 

पूर्वांचल विश्वविद्यालय में शुक्रवार को राष्ट्रीय सांप्रदायिक  सदभाव प्रतिष्ठान गृह मंत्रालय के निर्देश पर  सांप्रदायिक  सदभाव के लिए प्रबंध अध्ययन संकाय भवन में विविध प्रतियोगिताएं  आयोजित की गई। जिसमें विद्यार्थियों ने बढ़ चढ़कर हिस्सा लिया।  
विश्वविद्यालय के कुलपति प्रोफेसर डॉ राजाराम यादव ने विद्यार्थियों द्वारा निर्मित रंगोली, स्लोगन, कोलाज एवं पेंटिंग का अवलोकन किया। उन्होंने कहा कि इस विश्वविद्यालय के विद्यार्थी सदैव सांप्रदायिक सौहार्द बनाए रखेगें ।बिना सदभाव के कोई भी देश आगे नहीं बढ़ सकता। ऐसा मुझे पूर्ण विश्वास है। संयोजक डॉ अजय द्विवेदी ने कहां कि  हमारा नैतिक दायित्व है कि हम सांप्रदायिक सद्भाव बनाए रखने में अपना योगदान दें।राष्ट्रीय सांप्रदायिक सदभाव प्रतिष्ठान की तरफ से दिए गए स्टीकर 'सांप्रदायिक सद्भाव' को लोगों को लगाया गया।  
राष्ट्रीय सांप्रदायिक सदभाव पर आयोजित निबंध प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। जिसमें  आकांक्षा को प्रथम, मोजिज को द्वितीय, लक्ष्मी को तृतीय स्थान मिला। पेंटिंग प्रतियोगिता में सूरज एवं साक्षी को प्रथम, रश्मि एवं योगिता को द्वितीय, साक्षी एवं सुरभि को तृतीय स्थान मिला। स्लोगन लेखन में शिप्रा को प्रथम, दिलीप को द्वितीय, आकांक्षा को तृतीय स्थान मिला, कोलाज में शिवानी को प्रथम पुरस्कार मिला। रंगोली प्रतियोगिता में मुस्कान सक्सेना ग्रुप को प्रथम, श्रीजल साहू, प्रियंका के ग्रुप को द्वितीय, शिवम प्रिंस, शिवि ग्रुप को तृतीय स्थान मिला। नृत्य प्रतियोगिता में सृष्टि को प्रथम, शिवानी व सुरभि को द्वितीय एवं अश्वनी को तृतीय स्थान मिला।  वाद- विवाद प्रतियोगिता सांप्रदायिक सद्भाव के लिए भी आयोजित की गई। विभिन्न गतिविधियों का समन्वय डॉ रसिकेश, डॉ दिग्विजय सिंह राठौर, डॉ पूजा सक्सेना, डॉ सुरेंद्र सिंह ने किया। इस अवसर पर डॉ मानस पांडे, डॉ अविनाश पाथर्डीकर,डॉ मुराद अली, डॉ सुशील कुमार, डॉ राजेश, अबू सालेह, डॉ के एस तोमर समेत लोग मौजूद रहे।











Wednesday, 22 November 2017

राष्ट्रीय फार्मेसी सप्ताह - स्वास्थ शिविर का आयोजन


पूर्वांचल विश्वविद्यालय के फार्मेसी संस्थान द्वारा राष्ट्रीय फार्मेसी सप्ताह अंतर्गत स्वास्थ शिविर का आयोजन किया गया। स्वास्थ शिविर में फार्मेसी संस्थान के समस्त छात्र, शिक्षक, कर्मचारी एवं विश्वविद्यालय के समस्त सुरक्षा कर्मियों के  रोगों की जाच एवं निदान किया गया। इसके  बाद विश्वविद्यालय के पास के गाव देवकली में फार्मेसी संस्थान के शिक्षक विद्यार्थी एवं चिकित्सकों ने जाकर ग्राम प्रधान के सहयोग से ग्रामीणों का निशुल्क हेमोग्लोबिन, रक्तजाच, बुखार, सुगरजाच, बी.पी., लम्बाई, वजन आदि की जांच हुई। जाचोंपरान्त ग्रामीणों के  रोगों का निदान भी किया गया। डॉ अब्दुर्रहमान ने बस्ती के लोगों को स्वस्थ रहने की सलाह दी। ज्यादातर महिलाओं के रक्त जांच में हीमोग्लोबिन की कमी पाई गई। डॉक्टर की सलाह पर ऐसे लोगों को आयरन एवं आवश्यकतनुसार दवाओं का वितरण किया गयाI फार्मेसी संस्थान के विद्यार्थियों ने भी डॉ अब्दुर्रहमान के दिशा निर्देशन में प्राथमिक चिकित्सा से सम्बन्धित बहुत कुछ सीखा I फार्मेसी संस्थान के निदेशक प्रो ए. के. श्रीवास्तव ने विद्यार्थियों द्वारा  ग्रामीणों के लिए लगाए गए  चिकित्सा एवं स्वास्थ्य जांच शिविर की सराहना की और कहा कि  अपने  आस पड़ोस से ही सबसे पहले  सेवा प्रारंभ करनी चाहिए। कार्यक्रम का संयोजन शिक्षक एवं कार्यक्रम अधिकारी  विनय वर्मा ने किया। कार्यक्रम में विश्वविद्यालय के शिक्षक डॉ अजय द्विवेदी, डॉ दिग्विजय सिंह राठौर, डॉ. पूजा सक्सेना,  डॉ. विवेक पाण्डेय,  ऋषि श्रीवास्तव डॉ. आलोक दास, डॉ. झाँसी मिश्रा, आशीष गुप्ता, डॉ. धर्मेंन्द्र सिंह, विजय बहादुर मौर्या, ज्ञानेश पराशारी, चंद्रेस शर्मा, शांति प्रकाश मिश्र, , हेमंत कुमार दुबे, ब्रिजेश कुमार सिंह एवं छात्र,छात्राए उपस्थित रहे I

Monday, 20 November 2017

ग्रेजुएट एंप्लॉयबिलिटी पर उमानाथ सिंह इंजीनियरिंग संस्थान में व्याख्यानमाला

विश्वविद्यालय के उमानाथ सिंह इंजीनियरिंग संस्थान में ग्रेजुएट एंप्लॉयबिलिटी कार्यक्रम के तहत आई आई टी  लखनऊ के प्रोफेसर बी के सिंह नएवं  आईआईटी बीएचयू के प्रोफेसर एसपी तिवारी ने विद्यार्थियों को गेट की परीक्षा के दृष्टिगत इलेक्ट्रॉनिक इंजीनियरिंग एवं मैकेनिकल इंजीनियरिंग विषयों में सारगर्भित व्याख्यान दिया। 
प्रोफेसर एसपी तिवारी ने अपने व्याख्यान के तकनीकी पहलुओं पर प्रकाश डालते हुए इस विषय के मौलिक सिद्धांतों पर चर्चा की।  थर्मोडायनेमिक्स एवं एप्लाइड मैकेनिक्स के विषयों एवं थ्योरी ऑफ मशीन जैसे जटिल विषयों की प्रारंभिक मौलिक नियमों पर प्रकाश डाला। इलेक्ट्रॉनिक्स इंजीनियरिंग विषय पर विश्वसरैया सभागार में अपना व्याख्यान देते हुए प्रोफेसर वी के सिंह ने  बताया कि कैसे इलेक्ट्रॉनिक्स में माइक्रोचिप, ऑपरेशनल एंपलीफायर एवं माइक्रो इलेक्ट्रोनिक्स परिपथ  कार्य करते हैं। वक्ताओं ने  ने गेट परीक्षा में पूछे जाने वाले सवालों पर भी बातचीत की।  इस व्याख्यान से चतुर्थ वर्ष के बीटेक छात्रों को गेट परीक्षा में फायदा होगा। यह कार्यक्रम तकनीकी शिक्षा गुणवत्ता उन्नयन प्रोजेक्ट तीन  के अंतर्गत आयोजित किया गया था। 
समन्वयक प्रोफेसर बीवी तिवारी ने छात्र त्राओं को गेट के लिए गहन अध्ययन करने की सलाह दी.इस अवसर पर मनीषा यादव, वर्तिका, विशाल,तुषार समेत छात्र-छात्राएं मौजूद रहे.

स्वास्थ्य के क्षेत्र में फार्मासिस्टों की बड़ी भूमिका- डॉ अजय

राष्ट्रीय फार्मेसी सप्ताह का हुआ शुभारंभ 

पूर्वांचल विश्वविद्यालय के फार्मेसी संस्थान के शोध एवं नवाचार केंद्र में सोमवार को राष्ट्रीय फार्मेसी सप्ताह का शुभारंभ हुआ।  
उद्घाटन सत्र में सामाजिक विज्ञान संकाय के अध्यक्ष डॉक्टर अजय प्रताप सिंह ने बतौर मुख्य अतिथि कहा कि स्वास्थ्य के क्षेत्र में फार्मासिस्टों की बड़ी भूमिका है।   फार्मासिस्टों के कारण आज नई दवाओं का विकास संभव हो पाया है और आम आदमी को सही दवाएं मिल पा रही है। उन्होंने कहा कि  विद्यार्थी अपनी योग्यता और पैशन के हिसाब से  कार्य क्षेत्र का चुनाव करें। 
विशिष्ट अतिथि यूनियन बैंक ऑफ इंडिया के पूर्व महा प्रबंधक  डीके श्रीवास्तव ने कहा कि फार्मेसी के छात्रों के लिए रोजगार की तमाम संभावनाएं हैं। आज के दौर में फार्मेसी का कोई छात्र बेरोजगार नहीं है। आने वाले समय में और मांग बढ़ेगी।
अध्यक्षता करते हुए मानव संसाधन विकास विभाग के अध्यक्ष डॉ अविनाश पाथर्डीकर में विद्यार्थियों को रोजगार एवं व्यक्तित्व विकास से जुड़े मुद्दों पर विस्तार से बताया।फार्मेसी सप्ताह के पहले दिन बीएसडी पब्लिक स्कूल गुरैनी  जौनपुर के विद्यार्थियों ने फार्मेसी संस्थान के प्रयोगशालाओं, संग्रहालय, पुस्तकालय, स्टेडियम एनएसएस भवन एवं कक्षाओं का अवलोकन किया।  शिक्षकों द्वारा उन्हें दवा से जुड़ी तमाम जानकारियां दी गई। फार्मेसी संस्थान के निदेशक प्रोफेसर ए के श्रीवास्तव ने सप्ताह के विषय 'दवाओं के बारे में फार्मासिस्ट से जाने पर' अपनी बात रखी।  संचालन शिक्षक एवं कार्यक्रम अधिकारी डॉ विनय वर्मा एवं डॉ झाँसी मिश्रा ने आभार व्यक्त किया इस अवसर पर दिग्विजय सिंह राठौर,डॉ धर्मेंद्र सिंह, आशीष गुप्ता, सुधा श्रीवास्तव, शशि प्रजापति समेत छात्र छात्राएं उपस्थित रहे।