Wednesday, 31 October 2018

शपथ लेकर एकता के लिए दौड़े विद्यार्थी


सरदार वल्लभ भाई पटेल की जयंती पर पूर्वांचल विश्वविद्यालय में हुए विविध कार्यक्रम
विश्वविद्यालय के मुक्तांगन में बुधवार को सरदार वल्लभ भाई पटेल की जयंती पर विविध कार्यक्रम आयोजित किए गये।
परिसर के मुक्तांगन में वित्त अधिकारी एम.के.सिंह ने विश्वविद्यालय के शिक्षकों कर्मचारियों  और विद्यार्थियों को एकता और राष्ट्रहित में कार्य करने की शपथ दिलाई। इसके बाद एकता के लिए वीर बहादुर सिंह की प्रतिमा से एकलव्य प्रतिमा तक दौड़ का कार्यक्रम रखा गया। इसमें विद्यार्थियों ने बढ़ चढ़कर हिस्सा लिया । कार्यक्रम के दौरान देशभक्ति के नारों से विश्वविद्यालय परिसर गूंज उठा।विश्वविद्यालय के छात्र अधिष्ठाता एवं समारोह के संयोजक प्रो अजय द्विवेदी ने मुक्तांगन मेँ  सरदार वल्लभ भाई पटेल  की कृतियों  पर प्रकाश डाला । 
विश्वविद्यालय के  प्रबंध अध्ययन संकाय मे सरदार वल्लभ भाई पटेल के जीवन चरित्र एवं कृतियां विषय पर भाषण प्रतियोगिता का आयोजन हुआ , जिसमें मानसी सिंह प्रथम ,प्रतीक कुमार सिंह द्वितीय एवं जैनब को तृतीय स्थान मिला । प्रतियोगिता में डॉक्टर रूश्दा आजमी , डॉक्टर प्रवीण कुमार , डॉक्टर इंद्रेश कुमार ने निर्णायक की भूमिका निभायी। समारोह में प्रोफेसर बीडी शर्मा , प्रो अशोक श्रीवास्तव प्रो. राम नारायण, डॉक्टर मनोज मिश्र, डॉ संदीप सिंह, डॉक्टर संतोष कुमार ,डॉ. दिग्विजय सिंह राठौर, डॉ.  अवध बिहारी सिंह ,डॉ. सुनील कुमार, पीके कौशिक, कपिल त्यागी , सतीश सिंह, दिवाकर शर्मा सहित लोग शामिल रहे ।

Saturday, 27 October 2018

संगम 2018 फ्रेशर फंक्शन


वीर बहादुर सिंह पूर्वांचल विश्वविद्यालय के इंजीनियरिंग एवं तकनीकी संकाय के बीटेक द्वितीय वर्ष के छात्रों द्वारा बीटेक प्रथम वर्ष के छात्रों हेतु संगम 2018 फ्रेशर फंक्शन का आयोजन विश्वविद्यालय के मुक्तांगन में किया गया कार्यक्रम में बतौर मुख्य अतिथि कुलपति प्रोफेसर डॉक्टर राजाराम यादव ने नवागत छात्रों को संबोधित करते हुए कहा कि जीवन में प्रगति करने एवं महान बनने के लिए रिश्ते बनाना बहुत ही आवश्यक है सीनियर्स के अनुभव नवागत छात्रों को उनके शिक्षकों से भी ज्यादा मार्गदर्शन प्रदान करते हैं कुलपति ने प्रेरणादायक गीत भी बच्चों को सुनाया कार्यक्रम में ठेके के समन्वयक प्रोफेसर बीवी तिवारी ने कहा कि सभी कनिष्ठ छात्रों को अपने वरिष्ठ छात्रों का सम्मान करना चाहिए एवं वरिष्ठ छात्रों को कनिष्ठ छात्रों को मार्गदर्शन करना चाहिए इस अवसर पर विद्यार्थियों द्वारा सांस्कृतिक कार्यक्रमों की मनमोहक प्रस्तुतियां दी गई।कार्यक्रम के समन्वयक डॉ रजनीश भास्कर छात्र संयोजक वागीश कुमार एवं सह संयोजक छात्रा पूनम रही।वरिष्ठ छात्रों द्वारा विविध प्रतियोगिताएं आयोजित की गई जिसमें लांग रेस साइकिल रेस 100 मीटर दौड़ 400 मीटर रिले रेस इत्यादि प्रतियोगिता रही।
इस अवसर पर अधिष्ठाता छात्र कल्याण प्रोफेसर अजय द्विवेदी डॉक्टर संदीप कुमार सिंह डॉक्टर संतोष कुमार डॉ राजकुमार सोनी डॉक्टर दिग्विजय सिंह राठौर समेत तमाम लोग मौजूद रहे।

मेगा कैंपस प्लेसमेंट में 55 विद्यार्थी चयनित 2 लाख से पांच लाख तक वार्षिक वेतन का मिला प्रस्ताव


वीर बहादुर सिंह पूर्वांचल विश्वविद्यालय मेँ दो दिवसीय मेगा कैँपस प्लेसमेंट मेँ 55 विद्यार्थियों का चयन किया गया।  इसमें 486 विद्यार्थियों ने भाग लिया था। इस अवसर पर विश्वविद्यालय के कुलपति प्रो.डा.राजाराम यादव ने चयनित विद्यार्थियोँ को बधाई दी। प्लेसमेंट सेल की  निदेशक  प्रोफेसर रंजना प्रकाश में  बताया कि  एनआईआईटी मेँ बी. टेक  एवं एमबीए की 10 , अमेरिकन इंटरनेशनल  इंडस्ट्री  जनसंचार  एवं एमबीए के  9 , कॉसमॉस एस्पायर फाउंडेशन द्वारा बीटेक और एमबीए के 8 इंटेक्स द्वारा मैकेनिकल इंजीनियरिंग के 7, जयश्री पॉलीमर में मैकेनिकल के 10 सिलारिस इंफॉर्मेशन  प्राइवेट लिमिटेड  में बीटेक के 7  एवं न्यूट्रालाइफ  इंडिया में  बीफार्मा के चार विद्यार्थियों को  जॉब का ऑफर दिया गया है। विश्वविद्यालय परिसर में आई कंपनियों ने दो लाख से लेकर 5 लाख तक का वार्षिक वेतन का प्रस्ताव विद्यार्थियों को दिया है। उन्होँने कहा कि सिलैरिस इंफॉर्मेशन प्राइवेट लिमिटेड कंपनी , काश मास, न्यूट्रालाइफ,क्विकर और.एन.आई.आई.टी कंपनी ने गुरुवार और शुक्रवार को साक्षात्कार लिए। इस अवसर पर काशमाश कंपनी के मोहम्मद अजमत अली न्यूट्रालाइफ के धीरज कुमार नंदा , क्विकर के रोशन कुमार,एन.आई.आई.टी.के इरफान मुबीन सिद्दकी ने  विद्यार्थियों की सराहना की। साथ ही अन्य विद्यार्थियों को सफलता के कुछ टिप्स दिए। इस अवसर पर  प्रो.बी.बी.तिवारी ने कहा कि हमारे बच्चे काफी लगनशील हैँ और हमें आशा है कि आप की कंपनियों में अपनी उपयोगिता साबित करेंगे । 

Friday, 26 October 2018

मेगा कैम्पस प्लेसमेंट के दूसरे दिन पांच कंपनियों ने लिए विद्यार्थियों के साक्षात्कार



 विश्वविद्यालय के मेगा कैम्पस  प्लेसमेंट के दूसरे दिन शुक्रवार को पांच कंपनियों ने विद्यार्थियों के साक्षात्कार लिए।   इसमें 486 विद्यार्थियों ने भाग लिया।  परीक्षा -साक्षात्कार  परिणाम की घोषणा शनिवार को होगी। साक्षात्कार देर शाम चलता रहा। 
इस अवसर पर विश्वविद्यालय के कुलपति प्रो.डा.राजाराम यादव ने कहा कि विश्वविद्यालय का ट्रेनिंग एवं प्लेसमेंट सेल प्रदेश के अन्य राज्य विश्वविद्यालय की तुलना में बहुत बेहतर कार्य कर रहा है । इसकी सराहना विश्वविद्यालय अनुदान आयोग के चेयरमैन प्रोफ़ेसर डीपी सिँह ने भी की है । कुलपति प्रोफ़ेसर डॉ राजाराम यादव  ने आई  कंपनियों को भरोसा दिलाया कि हमारे विद्यार्थी  बहुत परिश्रमी  और योग्य हैँ।पिछले वर्ष 735 विद्यार्थी विभिन्न कंपनियों में चयनित हुए  है । सिलैरिस इंफॉर्मेशन प्राइवेट लिमिटेड कंपनी , काश मास, न्यूट्रालाइफ,क्विकर और.एन.आई..आई.टी कंपनी ने शुक्रवार को साक्षात्कार लिए। इस अवसर पर काशमाश कंपनी के मोहम्मद अजमत अली न्यूट्रालाइफ के धीरज कुमार नंदा , क्विकर के रोशन कुमार, एन.आई.आई.टी.के इरफान मुबीन सिद्दीकी  ने  विद्यार्थियों की सराहना की। इस अवसर पर  प्लेसमेंट सेल की निदेशक  प्रोफेसर डॉ  रंजना प्रकाश में कहा कि हमारे बच्चे मेधावी होने के साथ-साथ मेहनती  भी है।  हमें आशा है कि आप सब की कंपनियों में वे सब बेहतरीन प्रदर्शन  करेंगे । इस अवसर पर प्रोफेसर बी.बी. तिवारी प्रो. ए. के श्रीवास्तव,प्रो.हरि प्रकाश, डॉ रजनीश भास्कर, डॉ. आलोक दास, डॉ केएस तोमर।,श्याम जी त्रिपाठी, ऋषि सिँह सहित लोग  उपस्थित रहे।