Friday, 4 January 2019

अखिल भारतीय अन्तर्विश्वविद्यालयीय हॉकी पुरूष प्रतियोगिता में विश्वविद्यालय की टीम बनी विजेता


अखिल भारतीय अन्तर्विश्वविद्यालयीय हॉकी पुरूष प्रतियोगिता में वीर बहादुर सिंह पूर्वान्चल विश्वविद्यालय जौनपुर की टीम को विजयी होने पर कुलपति प्रो डॉ राजाराम ने बधाई दी। 
03 जनवरी  को एल0 एन0 आई0 पी0 ई0 ग्वालियर द्वारा नेहरू हाकी सोसाइटी के तत्वाधान में आयोजित अखिल भारतीय अन्तर्विश्वविद्यालयीय हॉकी पुरूष प्रतियोगिता के फाइनल मुकाबले में वीर बहादुर सिंह पूर्वान्चल विश्वविद्यालय जौनपुर ने मद्रास विश्वविद्यालय मद्रास को 4-2 के अन्तर से पराजित कर खिताब पर कब्जा किया। पिछले 2 वर्षां से विश्वविद्यालय की टीम उक्त प्रतियोगिता में उपविजेता रही है। फाइनल मैच में मैन आफ द मैच का पुरस्कार विश्वविद्यालय के खिलाड़ी हर्षल शर्मा को प्रदान किया गया। विश्वविद्यालय इतिहास में पहली बार अखिल भारतीय अन्तर विश्वविद्यालयीय हाकी पुरूष प्रतियोगिता में विजेता होने का गौरव प्राप्त हुआ। टीम प्रबन्धक श्री रजनीश कुमार सिंह, टीम प्रशिक्षक इन्द्रदेव एवं डॉ0 राजेश सिंह द्वारा सूचना प्राप्त होते ही विश्वविद्यालय में खुशी की लहर दौड़ गयी। विश्वविद्यालय के समस्त अधिकारी, शिक्षक एवं कर्मचारियों की तरफ से बधाई दी। साथ ही साथ अध्यक्ष डॉ0 विरेन्द्र वीक्रम यादव, सचिव डॉ0 शेखर सिंह एवं संयुक्त सचिव डॉ0 विजय प्रताप तिवारी, अशोक कुमार सिंह, मोहन चन्द्र पाण्डेय, अरूण कुमार सिंह, सतेन्द्र कुमार सिंह, भानू प्रताप शर्मा द्वारा विजेता टीम को बधाई दी गयी। 

Monday, 24 December 2018

ऐतिहासिक होगा युवा दिवस समारोह - विश्वविद्यालय में तैयारियों हुई बैठक


 वीर बहादुर सिंह पूर्वांचल विश्वविद्यालय के कुलपति सभागार में सोमवार को राष्ट्रीय युवा दिवस की तैयारियों के लिए संबंध में बैठक हुई।  कार्यक्रम संयोजक राष्ट्रीय सेवा योजना के समन्वयक राकेश कुमार यादव ने कहा कि स्वामी विवेकानंद जयंती के उपलक्ष्य में आयोजित राष्ट्रीय युवा दिवस  समारोह ऐतिहासिक होगा। उन्होंने कहा कि समारोह में २ लाख विद्यार्थियों के प्रतिभाग लक्ष्य रखा  गया है। विश्वविद्यालय से संबद्ध  चारों जनपदों के महाविद्यालय अपने विद्यार्थियों को 12 जनवरी को विश्वविद्यालय लेकर आएंगे। विभिन्न जनपदों में इसके लिए अलग से टीमों का गठन हुआ  है। पंजीकरण  प्रोफोर्मा विश्वविद्यालय की वेबसाइट पर अपलोड  कर दिया गया है। 
वित्त अधिकारी एम के सिंह ने कहा कि यह समारोह एक सामाजिक कार्यक्रम है जिसमें हर वर्ग की सहभागिता हो इसके लिए सभी को मिलकर प्रयास करना पड़ेगा।
कुलसचिव सुजीत कुमार जायसवाल समिति के समन्वयकों के साथ विभिन्न बिंदुओं पर चर्चा की। उन्होंने कहा कि समिति के समन्वयक अपने स्तर पर अपनी टीमों को तैयार कर काम करें।   इस अवसर पर रोवर्स रेंजर के समन्वयक डॉ जगदेव, प्रो मानस पांडे, प्रो अजय द्विवेदी, प्रो अविनाश पाथर्डीकर, प्रो एके श्रीवास्तव डॉ मनोज मिश्र, डॉ राजकुमार सोनी, डॉ प्रमोद कुमार यादव, डॉ नूपुर तिवारी, डॉ दिग्विजय सिंह राठौर, डॉ के एस तोमर,रहमतुल्लाह, एम  एम भट्ट, डॉ संजय श्रीवास्तव, अशोक सिंह समेत तमाम लोग मौजूद। 

भारत रत्न श्री अटल बिहारी बाजपेई जी के 95 वीं जयंती


वीर बहादुर सिंह पूर्वांचल विश्वविद्यालय के फार्मेसी संस्थान में भारत रत्न श्री अटल बिहारी बाजपेई जी के 95 वीं जयंती की पूर्व संध्या पर अटल  कविता पाठ का आयोजन किया गया । इस  अवसर पर मुख्य अतिथि वित्त अधिकारी एमके सिंह ने कहा कि भारत रत्न अटल बिहारी  बाजपेई  देश  के उत्थान के लिए बहुत सारे कार्य किए जिससे भारत विश्व में अपनी अलग छवि निर्माण कर  सका ।अधिष्ठाता छात्र कल्याण प्रोफेसर अजय द्विवेदी ने बताया की अटल बिहारी वाजपेई जी की  वाकपटुता,दृढ़ता  एवं सम्यकदृष्टिकोण से अपना देश  विश्व में एक मजबूत इरादों वाला देश बन कर उभरा । प्रवक्ता श्री अच्छे लाल यादव ने बच्चों को अटल की तरह अटल रह कर उत्तम शिखर पर पहुंचने  का संदेश दिया।  डॉ विवेक पांडेय  एवं डॉ झांसी मिश्रा  ने भी भारत रत्न अटल  पर अपने  विचार व्यक्त किये।  अटल जी की कविताओं के पाठ में विद्यार्थियों ने बढ़ चढ़कर भाग लिया। कार्यक्रम में डॉ नूपुर तिवारी, डॉ सुधीर सिंह, डॉ प्रमोद कुमार सिंह
सहित विद्यार्थी  उपस्थित रहे ।  संचालन डॉ विनय वर्मा  एवं धन्यवाद  डॉ अवध बिहारी सिंह ने दिया ।

प्रशिक्षण से होगा शिक्षकों में एक नई ऊर्जा का संचार- कुलसचिव बेसिक एवं एडवांस रोवर्स रेंजर्स लीडर्स प्रशिक्षण शिविर शुरू

 वीर बहादुर सिंह पूर्वांचल विश्वविद्यालय के रोवर रेंजर्स भवन में बेसिक एवं एडवांस रोवर्स रेंजर्स लीडर्स प्रशिक्षण शिविर का सोमवार को
शुभारंभ हुआ। 30 दिसंबर तक चलने वाले इस  सात दिवसीय प्रशिक्षण शिविर में  विश्वविद्यालय से संबद्ध आजमगढ़, गाजीपुर, मऊ एवं जौनपुर जनपद के महाविद्यालयों से जुड़े हुए  100 शिक्षकों ने प्रतिभाग किया। 

उद्घाटन सत्र में बतौर मुख्य अतिथि कुलसचिव सुजीत कुमार जायसवाल ने कहा कि रोवर्स रेंजर्स के शताब्दी वर्ष में पहली बार विश्वविद्यालय में इस तरह का एडवांस प्रशिक्षण शिविर आयोजित होना गौरव की बात है। प्रशिक्षण शिविर निश्चित रूप से शिक्षकों में एक नई ऊर्जा का संचार करेगा।  रोवर्स रेंजर्स के समन्वयक डॉ जगदेव ने सात दिवसीय शिविर के विविध आयामों पर अपनी बात रखी।  

शिविर में ध्वज शिष्टाचार, पायनियरिंग, गाँठ,बंधन एवं फास, आपदा प्रबंधन समेत तमाम बिंदुओं पर चर्चा होगी।  प्रशिक्षक डॉ सफीउज्जमा ने  धन्यवाद ज्ञापन किया। 

पहले दिन प्रतिभागियों को दल निर्माण एवं स्काउट गाइड के नियमों से परिचित कराया गया। कार्यक्रम का संचालन डॉ घनश्याम दुबे ने किया।  इस अवसर पर डॉ दिग्विजय सिंह राठौर, डॉ जान्हवी श्रीवास्तव, डॉ मनोज पांडेय, डॉ आलोक सिंह, डॉ राकेश मिश्र, डॉ अवधेश यादव, डॉ संजय श्रीवास्तव समेत तमाम लोग मौजूद रहे।